सक्षम स्थापना दिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा का लिया संकल्प


माखननगर। सामाजिक संगठन “सक्षम” का स्थापना दिवस गुरुवार को माखननगर स्थित गायत्री मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. आशीष चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सुरेश राजपूत ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशीष चटर्जी ने सक्षम द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान एवं सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को दिव्यांगजनों की सेवा एवं सहयोग का संकल्प भी दिलाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेश राजपूत ने महान संत सूरदास एवं महर्षि अष्टावक्र के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। माखननगर के सुरेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समदर्शी सोनी (जिला कोषाध्यक्ष), दिनेश चौरे (जिला सचिव), विनोद मुद्गल (जिला उपाध्यक्ष), दीपक वर्मा (सेनानी परिवार), निर्मल मालवीय, सतीश साहू, देवी सिंह राजपूत, विनीत गुरु, महेश खंडेलवाल (गायत्री परिवार प्रमुख), ललित सोनी, राजेश कुमार मालवीय, श्रीमती सरला माहेश्वरी, श्रीमती अनीता खंडेलवाल एवं श्रीमती मृणालिनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माखननगर इकाई के लिए सौजन्य पाटनी को संयोजक तथा श्रीमती अनीता खंडेलवाल को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुरेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्थापना दिवस समारोह में संगठन के उद्देश्यों एवं दिव्यांगजनों के प्रति सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!