नर्मदापुरम जिले में झमाझम बारिश, डोलरिया में सबसे अधिक 70.4 मिमी वर्षा दर्ज


नर्मदापुरम, 26 जून। जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। 24 जून से 25 जून 2026 की सुबह 8 बजे तक जिले में कुल 305.1 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तहसीलदार, भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 70.4 मिलीमीटर वर्षा डोलरिया तहसील में दर्ज की गई। इसके बाद इटारसी में 63.6 मिमी तथा नर्मदापुरम में 56.2 मिमी बारिश हुई।

अन्य तहसीलों में पिपरिया में 30.0 मिमी, माखननगर में 28.0 मिमी, सिवनीमालवा में 25.0 मिमी, सोहागपुर में 20.0 मिमी, बनखेड़ी में 9.6 मिमी तथा पचमढ़ी में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

लगातार हो रही बारिश से जिले में खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!