कॉलेज चलो अभियान को लेकर महाविद्यालय में समीक्षा बैठक, हेल्प डेस्क का गठन

माखननगर। “कॉलेज चलो अभियान” के अंतर्गत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नीता चौबे एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. आई.एस. कनेश के नेतृत्व में समस्त स्टाफ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से संपर्क की स्थिति की समीक्षा की गई तथा सभी सदस्यों से फीडबैक फॉर्म प्राप्त किए गए।


बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने क्षेत्र के समस्त हायर सेकेंडरी स्कूलों से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची प्राचार्य के माध्यम से स्टाफ को सौंपते हुए विद्यार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और उन्हें माखननगर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
कॉलेज चलो अभियान के संयोजक डॉ. आई.एस. कनेश एवं सदस्य डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान तथा महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार पटवा लगातार स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं।


नवप्रवेशित विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्राचार्य डॉ. नीता चौबे द्वारा महाविद्यालय हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। हेल्प डेस्क में संयोजक डॉ. कनेश के साथ डॉ. क्षमा मेहरा, डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. संगीता मिश्रा मेहरा, श्री पंकज बेरवा एवं सुश्री शिवानी मालवीय को शामिल किया गया है। यह टीम प्रतिदिन कार्यालयीन समय में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेगी।


महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमार पटवा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिन्होंने पूर्व में 12वीं उत्तीर्ण की है लेकिन अब तक किसी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है। ऐसे विद्यार्थियों की जानकारी एकत्र कर उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!