Mp News:अंबेडकर जयंती पर सीएम मोहन यादव का नमन, महू में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

 

भोपाल/इंदौर। मोहन यादव ने भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया और उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समता के लिए जो आधारशिला रखी, वह आज भी प्रासंगिक है।

ये भी पढ़ें- Khandwa News:खंडवा में दिल दहला देने वाली वारदात, शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की हत्या की

महू में होगा भव्य आयोजन, सीएम होंगे शामिल
अंबेडकर जयंती के अवसर पर इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) स्थित बाबा साहेब की जन्मस्थली पर 14 अप्रैल को भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें-  Indore News:मध्यप्रदेश में बढ़ी तपिश: 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट

श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं
समारोह को लेकर स्मारक स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन और पेयजल की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। भोजन की व्यवस्था स्वर्ग मंदिर परिसर में 14 अप्रैल की शाम तक रहेगी, जबकि भिक्षुओं (भंतों) के ठहरने और भोजन की व्यवस्था माहेश्वरी स्कूल में की गई है।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं, कैंट बोर्ड स्कूलों और तीन बड़े डोम तैयार किए गए हैं। अस्थायी शौचालयों और जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अंबेडकर जयंती के इस आयोजन को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं, जिससे कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!