कविता के स्वरों से गूंजा बागरातवा स्टेशन, राष्ट्रकवि को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

माखन नगर | राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल द्वारा बागरा तवा रेलवे स्टेशन पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संवेदना और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।


काव्य गोष्ठी में गौरव वरखने, डॉ. अमजद रोशन खान, अमित गोलछा, मनोज साहू ‘निडर’, डॉ. अशोक कुमार यादव एवं ब्रजेश त्रिवेदी ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं के विविध रंग जीवंत हो उठे।


साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर सभी कवियों और साहित्यकारों ने राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भी विस्तार से साझा किया गया।


गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ आयोजन
कार्यक्रम का सफल संचालन पश्चिम मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग, जबलपुर मंडल के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  संदीप शर्मा (राजभाषा अधिकारी) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वीकेश सिंह राजपूत (प्रभारी प्राचार्य, पीएम श्री बागरा तवा) उपस्थित रहे।


मंच संचालन किशोर कुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री संदीप शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, पीएम श्री बागरा तवा स्कूल का स्टाफ तथा रेलवे विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!