
माखन नगर तहसील में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। संघ के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की प्रमुख मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की।
ज्ञापन में किसानों ने साफ कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन तेज किया जाएगा।
किसानों की प्रमुख मांगें
समर्थन मूल्य पर खरीदी
किसानों ने मांग की कि फसलों की खरीदी जल्द शुरू की जाए और प्रति एकड़ कम से कम 20 क्विंटल खरीदी सुनिश्चित की जाए।
फ्लेट कांटों से तुलाई अनिवार्य
समर्थन मूल्य खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए फ्लेट कांटों से तुलाई अनिवार्य करने की मांग रखी गई।
नरवाई प्रबंधन पर राहत
किसानों ने कहा कि जब तक शासन पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराता, तब तक नरवाई जलाने के मामलों में किसानों पर FIR दर्ज करना व्यावहारिक नहीं है।
ऋण अदायगी की तारीख बढ़े
सहकारी समितियों के ऋण की अदायगी की अंतिम तिथि 15 मई करने की मांग की गई, ताकि किसानों को 0% ब्याज का लाभ मिल सके।
ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन
मूंग फसल के लिए किसानों का पंजीयन जल्द शुरू कराने की मांग रखी गई।
बिजली और ट्रांसफार्मर समस्या
किसानों ने जले हुए ट्रांसफार्मर समय सीमा में बदलने और मूंग फसल के लिए 12 घंटे निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष ओंमकार सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष राजेश दीवान, तहसील मंत्री गोपाल मीणा सहित दामोदर पटेल, गोविंद सीठा, शिवम मीणा, केवल मीना, भागीरथ मीणा, डालचंद भारती, सुशील मीणा, कैलाश मीणा, हनु सीठा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों का साफ संदेश
“अगर समय पर समर्थन मूल्य खरीदी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं, तो किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।”