माखननगर महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम संपन्न

माखननगर। राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के तत्वावधान में श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में प्रतिभा सम्मान एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।इसके पश्चात रासेयो के राज्य स्तरीय शिविर से लौटे स्वयंसेवक मंजीत यादव एवं दीक्षा अहिरवार का प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मान किया गया।प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में भगत सिंह जैसे अदम्य साहस और देशभक्ति को अपनाना चाहिए, जिससे वे जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने स्वयंसेवकों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर हर्ष तिवारी (जनअभियान परिषद), मृदुल चौहान (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) एवं यशवंत दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रासेयो इकाई-01 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया, जबकि अंत में डॉ. कविता दुबे ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!