महाविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ
प्रथम दिन निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के निर्देशन तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम संयोजक पंकज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष भारत के महान भौतिकशास्त्री सी. वी. रमन द्वारा प्रतिपादित रमन प्रभाव की स्मृति में आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के प्रथम दिन विज्ञान विषय पर आधारित पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन डॉ. मनीष शर्मा, पंकज बैरवा एवं श्रीमती मंजू मेहरा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आई. एस. कनेश, ग्रंथपाल श्री अजय मेहरा तथा डॉ. संगीता मिश्रा उपस्थित रहीं।


वहीं निबंध प्रतियोगिता का संचालन डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. क्षमा मेहरा एवं डॉ. राजकुमार पटवा द्वारा किया गया। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुमन अवस्थी, श्रीमती संध्या गोलियां तथा पंकज बैरवा शामिल रहे।


आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दूसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता तथा विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय महिलाओं के योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया जाएगा।


कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुषमा यादव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. कविता दुबे, रामविलास मेहरा एवं अशोक मेहरा का सराहनीय योगदान रहा।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!