बेलगाम रेत माफिया नागरिकों के लिए बने सिरदर्द!

फाइल फोटो

माखननगर | माखननगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा  कलेक्टर  को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि माखननगर क्षेत्र के नदी घाटों में रेत माफिया द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि ट्रैक्टर ट्राली द्वारा नियमों को ताक पर रखकर रेत का परिवहन किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा बना हुआ है।


शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन की जानकारी पूर्व में भी प्रशासन और पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रेत से लदी ट्रालियां तेज गति और लापरवाही से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।


शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि ट्रैक्टर चालकों द्वारा देर रात तक आवाजाही की जाती है, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।



प्रशासनिक उदासीनता पर उठे सवाल
अवैध रेत कारोबार से जुड़े इस मामले में कार्यवाही नहीं होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाना और कठिन हो जाएगा।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!