Kavya Maran Sunrisers Eastern Cape: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप का दबदबा लगातार जारी है। क्वालीफायर-2 में पार्ल रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर टीम ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम ओनर काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जीत के बाद खुशी और भावुकता में दिखीं काव्या मारन
जैसे ही सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने मुकाबला अपने नाम किया, स्टैंड्स में मौजूद काव्या मारन खुशी से उछल पड़ीं। जीत की पुष्टि होते ही वह भावुक भी नजर आईं और अपने पिता कलानिधि मारन को गले लगा लिया। इस खास पल को SA20 के आधिकारिक कैमरे ने कैद किया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
फैंस को काव्या मारन का यह जश्न काफी पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला
मैच की बात करें तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने रन चेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.4 ओवर में 117/3 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पार्ल रॉयल्स के गेंदबाज टीम को रोकने में नाकाम रहे और सनराइजर्स ने बिना किसी दबाव के लक्ष्य हासिल कर लिया।
SA20 में सनराइजर्स का शानदार रिकॉर्ड
गौरतलब है कि SA20 लीग का यह चौथा सीजन है और सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने हर सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया है। लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी और तब से टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।
-
पहला सीजन (2023): प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर चैंपियन
-
दूसरा सीजन: डरबन सुपर जायंट्स को हराकर खिताब
-
तीसरा सीजन: रनर-अप
-
चौथा सीजन: एक बार फिर फाइनल में एंट्री
पिछले तीन सीजन में से टीम दो बार चैंपियन और एक बार रनर-अप रह चुकी है।
25 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
SA20 2025-26 सीजन का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। खिताबी भिड़ंत प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच होगी।
भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि मैच का आयोजन केपटाउन में किया जाएगा।