मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में की सौजन्य भेंट

माखन नगर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ विकासखंड माखन नगर के पदाधिकारियों द्वारा शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल माखन नगर की प्राचार्य श्रीमती प्रीति झा से सौजन्य भेंट की गई। इस अवसर पर संघ द्वारा अनुवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “हमारा विद्यालय—हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।


संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं नवाचार की सराहना करते हुए प्राचार्य को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष मालकजी पटेल, तहसील अध्यक्ष ललित सोनी एवं ब्लॉक सचिव समदर्शी सोनी द्वारा “हमारा विद्यालय—हमारा स्वाभिमान” पुस्तक तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अखिल भारतीय शैक्षिक महान संघ का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगणों में प्रमुख रूप से श्रीमती अर्चना चावड़ा, मनोज कुमार सुनानिया, भूपेंद्र यादव, श्रीमती कीर्ति पटेल, रविशंकर साहू, श्रीमती मोहिनी सिरसवाल, ब्रजेश कुमार रामहरिया एवं राजीव कुमार वामने उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त जनपद शिक्षा केंद्र माखन नगर से रोशन अमजद खान, ब्रजेश कुमार त्रिवेदी, प्रदीप कुमार चक्रधर एवं चंद्रशेखर मोरे की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!