लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कृषि विभाग के उप संचालक ₹40,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नर्मदापुरम। भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश तथा उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त संगठन भोपाल श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त भोपाल टीम ने नर्मदापुरम जिले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के उप संचालक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता की जानकारी
आवेदक श्री राजनारायण गुप्ता (68 वर्ष), निवासी बाबई रोड, कैंपियन स्कूल के पास नर्मदापुरम, अपने भाई की विनायक खाद बीज भंडार दुकान का संचालन देखते हैं। कुछ समय पूर्व दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके आधार पर आरोपी अधिकारी द्वारा दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।
रिश्वत की मांग और शिकायत
लाइसेंस बहाली के लिए जब आवेदक ने कृषि विभाग के उप संचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्री जयराम हेडाऊ से संपर्क किया, तो उन्होंने कथित रूप से ₹1,00,000 की रिश्वत की मांग की। आवेदक ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश राठौर से शिकायत की। सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाई गई।


दिनांक 8 दिसंबर 2025 को लोकायुक्त टीम ने नर्मदापुरम स्थित आरोपी के कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी श्री जयराम हेडाऊ (51 वर्ष), उप संचालक कृषि, निवासी एफ-3 सिविल लाइन, नर्मदापुरम को आवेदक से ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!