Hindi Diwas :राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Hindi Diwas

माखन नगर। शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस ( Hindi Diwas)के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हिंदी (Hindi )केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अस्मिता की आत्मा है। हमें इसका प्रयोग गर्व और सम्मान के साथ करना चाहिए।

ये भी पढ़े फीस की तानाशाही : फीस नहीं तो पढ़ाई नहीं!

जिला संगठक प्रो. डी.एस. खत्री ने हिंदी दिवस ( Hindi Diwas) की शुभकामनाएँ देते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. (श्रीमती) कीर्ति वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सभ्यता की तरह ही लिपियों का विकास भी हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रमाण है। आज हिंदी ( Hindi )केवल भारतीय संस्कृति का जीवंत दस्तावेज ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर भारतीय अस्मिता की पहचान बन चुकी है। हिंदी दिवस (Hindi Diwas ) हमें प्रेरणा देता है कि हम अपनी मातृभाषा को सम्मान दें और अन्य भाषाओं के साथ सहयोग का सेतु बनाएँ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र संजय यादव ने अपनी स्वयं रचित कविता प्रस्तुत की। उल्लेखनीय है कि वे कविता-पाठ में राज्य स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त एनएसएस (NSS) इकाई के छात्र-छात्राओं ने कवि माखनलाल चतुर्वेदी की रचनाओं का भावपूर्ण पाठ किया और बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी।

संगोष्ठी का संचालन डॉ. सुमन अवस्थी ने किया तथा आभार डॉ. अनीता साहू (एनएसएस अधिकारी, बालिका इकाई क्रमांक 2) ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा और सभी की उपस्थिति सराहनीय रही।


image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!