भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान: 30 मई से 30 जून तक जनता को मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को बताएगी भाजपा

Narmadapurm:भारतीय जनता पार्टी का 30 मई मंगलवार से विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलेगा। नर्मदापुरम समेत देशभर में भाजपा 30 जून तक अभियान कार्यक्रम चलाएगी।

जिला अध्यक्ष माधवदास ने बताया मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओं से लाभान्वित न हुआ हो । पिछले 9 वर्षों में ढांचागत विकास में परिवर्तन आया है। 2014 से पहले देश में आतंकवाद की घटना आम बात थी। 2014 के बाद देश की आतंरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इसके उदाहरण है। देश के सीमावर्ती गांवों तक आज सड़कें बन चुकी है। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर और राम मंदिर के निर्माण जैसे अनेक निर्णय यह दर्शाते है कि मोदी सरकार में सांस्कृतिक मूल्य स्थापित हुए है और विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी जनसंपर्क, समाज के विभिन्न वर्गाे से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!