YouTube : 10 साल बाद YouTube का बड़ा फैसला: ट्रेंडिंग पेज बंद, अब नए अंदाज़ में दिखेगा पॉपुलर कंटेंट

शॉर्ट्स, चार्ट्स और रिकमेंडेशन लेंगे जगह, क्रिएटर्स को मिलेगा नया इंस्पिरेशन टैब

सिलिकॉन वैली/नई दिल्ली।
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने यूज़र्स और क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। 2015 में शुरू किए गए ट्रेंडिंग पेज को अब आधिकारिक रूप से बंद किया जा रहा है। इस पेज पर हर दिन YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जा रहे और वायरल हो रहे वीडियोज़ की सूची दिखाई जाती थी।

❝बदलते यूज़र बिहेवियर के चलते फैसला❞

YouTube ने अपने हेल्प ब्लॉग में कहा है कि बीते 5 वर्षों में ट्रेंडिंग पेज पर आने वाले दर्शकों की संख्या में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि अब यूज़र YouTube पर ट्रेंडिंग कंटेंट को जानने के लिए अन्य तरीके अपना रहे हैं—जैसे:

शॉर्ट्स और रील्स फॉर्मेट में वायरल वीडियो

होमपेज पर व्यक्तिगत रिकमेंडेशन

सर्च सजेशन

कम्युनिटी टैब और कमेंट इंटरैक्शन

YouTube का कहना है कि यह बदलाव यूज़र एक्सपीरियंस को अधिक पर्सनल और डायनेमिक बनाने के लिए किया गया है।

अब कहां मिलेगा ट्रेंडिंग कंटेंट?

YouTube ने बताया है कि YouTube Charts अब एक नया केंद्र बनेगा, जहां पर अलग-अलग कैटेगरीज में लोकप्रिय वीडियो को ट्रैक किया जा सकेगा। हालाँकि, अभी यह सुविधा मुख्य रूप से YouTube Music से जुड़ी हुई है, लेकिन भविष्य में इसमें अन्य कैटेगरीज भी जोड़ी जाएंगी, जैसे:

ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो

टॉप पॉडकास्ट शो (वीकली रैंकिंग)

ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर

गेमिंग वीडियो (YouTube Gaming Explore सेक्शन के ज़रिए)

YouTube ने यह भी कहा है कि चार्ट्स में और अधिक सेक्शन जैसे न्यूज, फैशन, एजुकेशन आदि जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

क्रिएटर्स के लिए क्या बदलेगा?

YouTube का ट्रेंडिंग पेज लंबे समय तक क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रमोटिंग और ट्रैकिंग टूल रहा है। वे इसे:

अपनी वीडियो की रैंकिंग दिखाने

ट्रेंड्स को समझने

और वायरल कॉन्टेंट की नकल कर नई सामग्री तैयार करने
में उपयोग करते थे।

अब इनकी जगह YouTube Studio में उपलब्ध Inspiration टैब लेगा, जो पर्सनलाइज्ड ट्रेंडिंग कंटेंट आइडिया देगा। इससे हर क्रिएटर अपने चैनल से मेल खाते विषयों पर नए वीडियो बना सकेगा।

अब कहां देखें पॉपुलर कंटेंट?

YouTube ने सुझाव दिया है कि यूजर्स ट्रेंडिंग कंटेंट के लिए अब निम्न स्त्रोतों का उपयोग कर सकते हैं:

YouTube Charts (कैटेगरी आधारित लोकप्रियता)

YouTube Explore Page

Creator Channels और Subscription Feed

पर्सनल रिकमेंडेशन पर आधारित होम फीड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!