रासेयो राज्य शिविर से लौटे स्वयंसेवकों का महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

माखननगर। राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के राज्य स्तरीय शिविर से लौटे स्वयंसेवकों का श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखननगर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक मंजीत यादव और दीक्षा अहिरवार का सम्मान प्रभारी प्राचार्य डॉ. आई.एस. कनेश के निर्देशन में किया गया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. मनीष चतुर्वेदी, डॉ. क्षमा मेहरा, प्रो. पंकज बैरवा, प्रो. सुषमा यादव, डॉ. आकांक्षा यादव, मंजू मेहरा, डॉ. राजकुमार पटवा, अमित ठाकुर, मंजेश पचलिया एवं जितेंद्र अहिरवार सहित दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक मौजूद रहे।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में स्वयंसेवकों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।


स्वागत कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेवकों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सफाई अभियान चलाया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर स्थित गांधी वाटिका की साफ-सफाई की और वहां फूलों के लिए नर्सरी तैयार करने की पहल की।


सेवा और संस्कार की मिसाल:
रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया यह कार्य न केवल समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करने का कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!