महाविद्यालय में स्वयंसेवकों ने तैयार किया वर्मी कंपोस्ट बेड, जल संरक्षण पर हुआ व्याख्यान

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई-01 और इकाई-02 द्वारा दैनिक गतिविधियों के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।


इस क्रम में 13 मार्च को महाविद्यालय परिसर में स्थित वर्मी कंपोस्ट यूनिट में स्वयंसेवकों द्वारा खाद निर्माण के लिए वर्मी कंपोस्ट बेड तैयार किया गया। स्वयंसेवकों ने पेड़ों के पत्तों, मिट्टी, गोबर और पानी की सहायता से वर्मी बेड को भरकर तैयार किया। इसके बाद इसमें केंचुए डाले जाएंगे, जिससे निर्धारित समयावधि के बाद जैविक वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार होगी। यह गतिविधि कार्यक्रम अधिकारी इकाई-02 डॉ. कविता दुबे के निर्देशन में संपन्न हुई।


वहीं 14 मार्च को जल संरक्षण विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी इकाई-01 डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने जल प्रबंधन, जल प्रदूषण तथा पर्यावरण में जल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जागरूक होना चाहिए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!