
माखन नगर। आँचलखेड़ा ग्राम श्री हरदौल बाबा उत्सव समिति, आँचलखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित विशाल जस प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 29 जस मंडलों ने भाग लेकर भक्ति, संगीत और परंपरा का अनुपम संगम प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार (₹21,000) सरस्वती जस मंडल, बुधवाड़ा को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार (₹15,000) श्री राम जस मंडल, सीटियां गोहना (सोहागपुर) को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार (₹11,001) शिव शक्ति जस मंडल, भटवाड़ा ने प्राप्त किया।
चतुर्थ पुरस्कार (₹7,001) जगदंबा जस मंडल, मालाखेड़ी को, पंचम पुरस्कार (₹5,001) महावीर जस मंडल, ढोड़ई को, षष्ठ पुरस्कार (₹3,001) श्री कृष्णा जस मंडल, उदयपुरा (नरसिंहपुर) को तथा सप्तम पुरस्कार (₹2,001) मां सरस्वती जस मंडल, पहारखेड़ी (सोहागपुर) को दिया गया।
समिति द्वारा 8 सांत्वना पुरस्कार (₹2,000 प्रत्येक) भी प्रदान किए गए। इनमें श्री कृष्णा जस मंडल, मजलपुर; भोला जस मंडल, मालाखेड़ी; गणेश जस मंडल, पांजराकला; शिव आराधना जस मंडल, माना गांव; दुर्गा जस मंडल, भानपुर; नर्मदा जस मंडल, आखमहु; नवदुर्गा जस मंडल, मरोड़ा; मां नर्मदा जस मंडल, नसीराबाद शामिल रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह का आगमन हुआ। आयोजन के दौरान समिति के पदाधिकारी—मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, जनपद सदस्य श्रीमती राजकुमारी (पति ओम प्रकाश यादव टंटी), पूर्व जनपद सदस्य ओमप्रकाश यादव, सरपंच श्रीमती आशा घुरेले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
माइक संचालन विजय दुबे (गुजरवाड़ा) ने किया। कार्यक्रम में संतोष यादव (पूर्व सरपंच), रमेश मरकाम, रामाधार यादव, मानसिंह यादव, दौलतराम पाल तथा कथावाचक भगवती प्रसाद दीवान की भी सहभागिता रही।
उत्सव समिति ने सभी विजेता मंडलों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करते हैं और युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ते हैं।