Tikamgarh : दरगाई खुर्द गांव में भीषण आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख

Tikamgarh massive fire broke out in Dargai Khurd village goods kept in house burnt to ashes

घर में लगी आग

टीकमगढ़ जिले में पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव दरगाय खुर्द में रहने वाली मन प्यारी केवट के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें घर में रखा लाखों रुपये का घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।

मन प्यारी ने बताया कि सुबह अचानक आग लग गई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद तुरंत ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड टीकमगढ़ को भी सूचित किया गया। गांव के रहने वाले राम लखन ने बताया कि करीब 30 मिनट तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घर में रखा घर गृहस्थी का सामान जल कर खराब हो गया।

उन्होंने बताया कि इसमें करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया है। इसके बाद मोहनगढ़ पुलिस को सूचित किया गया, जिसमें मोहनगढ़ पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक सामान जल कर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने स्वयं की मदद से आग पर काबू पा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।