भारत से बहुत सस्ते हैं ये देश, विदेश घूमने का सपना भी हो जाएगा पूरा

Foreign Trip- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
Foreign Trip

हर किसी चाहत होती है कि वो एक बार विदेश यात्रा जरूर करे। अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और बजट थोड़ा कम है तो हम आपको कुछ ऐसे देशों की यात्रा के बारे में बता रहे हैं जहां आप कम दामों में एक अच्छी फॉरेन ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप उन देशों की यात्रा का प्लान बना सकते हैं जहां भारतीय रुपये की वैल्यू काफी ज्यादा है। इन देशों में घूमने के लिए आपको ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आपका विदेश घूमने का सपना भी पूरा हो जाएगा।

  1. इंडोनेशिया (Indonesia)- अगर आप बीच लवर हैं तो इंडोनेशिया घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां के खूबसूरत बीच और एकदम क्रिस्टल क्लियर पानी आपको तरोताजा कर देगा। यहां का खूबसूरत मौसम और द्वीपों देखने लायक हैं। इंडोनेशिया में आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं लगेगा क्योंकि यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 192 इंडोनेशियाई रुपिया है।
  2. नेपाल (Nepal)- भारत के सबसे नजदीक है नेपाल। ये एक सस्ती और खूबसूरत फॉरेन ट्रिप आपके लिए हो सकती है। नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के कई प्राचीन मंदिर देखने लायक हैं। हालांकि भारत से हर साल बड़ी संख्या में लोग नेपाल घूमने जाते हैं। नेपाल भारत से काफी सस्ता है। यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 1.60 नेपाली रुपया के बराबर है।
  3. वियतनाम (Vietnam)- भारतीयों के लिए सस्ती विदेश यात्रा का अच्छा ऑप्शन वियतनाम भी हो सकता है। ये काफी बिजी और मॉर्डन देश हैं। वियतनाम काफी खूबसूरत है और भारत से काफी सस्ता देश है। भारत के 1 रुपए की कीमत वियतनाम के 304 डोंग के बराबर है।
  4. श्रीलंका (Sri Lanka)- भारत से सस्ते देशों की यात्रा श्रीलंका की भी हो सकती है। साउथ एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर श्रीलंका बेहद खूबसूरत देश है। दूसरे देशों के मुकाबले श्रीलंका काफी सस्ता है और यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। श्रीलंका में भारत के 1 रुपये की कीमत 3.75 श्रीलंकाई रुपया है।
  5. कंबोडिया (Cambodia)- किफायती देशों की लिस्ट में कंबोडिया भी शामिल है। यहां भारत के 1 रुपए की कीमत 50 कम्बोडियन रील है। कंबोडिया में अंगकोर वाट, एक विशाल पत्थरों के मंदिर के लिए फेमस है। यहां कई म्यूजियम, महल, कूजीन और प्रीचीन खंडहर और सांस्कृतिक धरोहर हैं।
Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!