टेस्ट क्रिकेट में दो घातक गेंदबाजों का एक टीम में होना दूसरी टीम के लिए बहुत खतरनाक होता है. जब दो गेंदबाज मिलकर विपक्षी बल्लेबाजों को चारों खाने चित करते हैं, तो टीम की जीत की राह आसान हो जाती है. क्रिकेट इतिहास में कई ऐसी मशहूर जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन लाइन-लेंथ, स्विंग और स्पिन के दम पर बल्लेबाजों के हौसले पस्त किए हैं. इनमें कुछ जोड़ियों ने तो मिलकर 1000 से भी ज्यादा विकेट चटकाए हैं, जो अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है.
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इस सूची में सबसे ऊपर हैं. दोनों ने मिलकर कुल 1039 विकेट चटकाए, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे घातक गेंदबाजी जोड़ी मानी जाती है. हैरानी की बात यह है कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में कोई भारतीय शामिल नहीं है.
टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे घातक जोड़ियां
-
-
1. जेम्स एंडरसन – स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
एंडरसन की स्विंग और ब्रॉड की उछाल ने विपक्षी बल्लेबाजों को कई बार परेशान किया। 2008 से 2023 तक दोनों ने इंग्लैंड की रीढ़ की तरह खेलते हुए 138 मैचों में 1039 विकेट लिए। (एंडरसन: 537, ब्रॉड: 502)2. ग्लेन मैक्ग्रा – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने 104 मैचों में 1001 विकेट चटकाए। मैक्ग्रा ने 488 और वॉर्न ने 513 विकेट लिए।3. मुथैया मुरलीधरन – चामिंडा वास (श्रीलंका)
स्पिन-पेस की यह जोड़ी 95 मैचों में 895 विकेट लेने में सफल रही। मुरलीधरन ने 586 और वास ने 309 विकेट लिए।4. कर्टली एंब्रोज – कर्टनी वाल्श (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज की यह जोड़ी 95 मैचों में 762 विकेट लेकर बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनी। एंब्रोज ने 389 और वाल्श ने 373 विकेट लिए।5. नाथन लायन – मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
नयी पीढ़ी की यह ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी 94 मैचों में अब तक 740 विकेट ले चुकी है। लायन ने 371 और स्टार्क ने 369 विकेट लिए।
-
| क्रम | गेंदबाज जोड़ी | देश | मैच | कुल विकेट | व्यक्तिगत विकेट (1/2) |
|---|
| 1 | जेम्स एंडरसन – स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड | 138 | 1039 | 537 / 502 |
| 2 | ग्लेन मैक्ग्रा – शेन वॉर्न | ऑस्ट्रेलिया | 104 | 1001 | 488 / 513 |
| 3 | मुथैया मुरलीधरन – चामिंडा वास | श्रीलंका | 95 | 895 | 586 / 309 |
| 4 | कर्टली एंब्रोज – कर्टनी वाल्श | वेस्टइंडीज | 95 | 762 | 389 / 373 |
| 5 | नाथन लायन – मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 94 | 740 | 371 / 369 |