Ujjain News : भस्म आरती त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल ने आज त्रिनेत्र रूप में दिए दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन, अभिषेक कर आकर्षक रूप से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद भगवान महाकाल को भस्म रमाई गई। इसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और “जय श्री महाकाल” के जयकारे लगाए।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर रविवार को सुबह 4 बजे बाबा महाकाल जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए।

सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाया गया। फिर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया और हरि ओम का जल अर्पित कर प्रथम घंटा बजाया गया। भगवान महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भक्तों ने इस अलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” का उद्घोष किए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

भक्त ने सोने की चूड़ी व अन्य सामग्री दान की

लखनऊ से आए भक्त शिवेंद्र सिंह ने मंदिर के पुरोहित रूपम शर्मा की प्रेरणा से मां पार्वती के लिए 2 नग सोने की चूड़ी और चांदी की पायल भेंट की। इनका कुल वजन लगभग 7.500 ग्राम है। दान की गई सामग्री को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के वीरेंद्र शर्मा ने विधिवत प्राप्त किया। इसके बाद दानदाता का सम्मान कर रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने दी।

भस्म आरती - त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल आज दिए त्रिनेत्र  स्वरूप में दर्शन

भस्म आरती - त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल आज दिए त्रिनेत्र  स्वरूप में दर्शन

भस्म आरती - त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल आज दिए त्रिनेत्र  स्वरूप में दर्शन




Ujjain News : अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने बलात्कार मामले में सुनाया फैसला, दोषी को दस साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

उज्जैन जिले में जघन्य सनसनीखेज अपराध की श्रेणी में शोएब खान अपर सत्र न्यायाधीश, खाचरौद, उज्जैन द्वारा आरोपी दिलीप गुर्जर को धारा- 376 (2) एन में 10 वर्ष सश्रम एवं 10,000 रुपये धारा- 506 (2) में दो वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

थाना खाचरौद के अपराध क्रमांक- 433/2022 धारा-376, 376 (2) के, 376 (2) एन भादवि 5जे (ii)/6 पॉक्सो एक्ट 3 (1) w-ii, 3 (2) v SC/ST के फरियादिया द्वारा रिपोर्ट किया कि आरोपी दिलीप गुर्जर द्वारा युवती को खेत पर जबरजस्ती पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे उसे गर्भ ठहर गया। उसके द्वारा 31.07.2022 को एक बच्ची को जन्म दिया गया था।

प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर दिलीप पिता रामा गुर्जर, उम्र 21 साल निवासी ग्राम मोकड़ी को 2.08.2022 को गिरफ्तार कर चालान क्रमांक- 384/12.09.2022 किया गया। प्रकरण में न्यायालय शोएब खान, अपर सत्र न्यायाधीश, खाचरौद, जिला उज्जैन के सत्र प्रकरण क्रमांक 25/2022 पर विचारण किया गया।

12.03.2025 को शोएब खान अपर सत्र न्यायाधीश, खाचरौद, उज्जैन द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी दिलीप गुर्जर को धारा- 376 (2) एन में 10 वर्ष सश्रम और 10,000 रुपये धारा- 506 (2) में 02 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।




Bhasma Aarti : बाबा महाकाल का माखन से श्रृंगार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और “जय श्री महाकाल” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) से अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस दिव्य श्रृंगार के दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” का उद्घोष किया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

बाबा महाकाल ने ठंडे जल से किया स्नान

ऐसा माना जाता है कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इसी कारण विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के स्नान की परंपरा में वर्ष में दो बार बदलाव किया जाता है। 15 मार्च से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करना शुरू कर दिया गया है। साथ ही मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में भी बदलाव किया गया है।

आरतियों के समय में परिवर्तन

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि शनिवार 15 मार्च से परंपरानुसार ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

अब इस समय होगी ये आरती

  • प्रथम भस्म आरती- प्रात: 04:00 से 06:00 बजे तक
  • द्वितीय दध्योदक आरती- प्रात: 07:00 से 07:45 बजे तक
  • तृतीय भोग आरती- प्रात: 10:00 से 10:45 बजे तक
  • चतुर्थ संध्या पूजन- सायं 05:00 से 05:45 बजे तक
  • पंचम संध्या आरती- सायं 07:00 से 07:45 बजे तक
  • शयन आरती- रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

भस्म आरती - मखाने और मुंडमाला से हुआ बाबा महाकाल का श्रंगार, आज से ठंडे जल से स्नान हुआ प्रारम्

भस्म आरती - मखाने और मुंडमाला से हुआ बाबा महाकाल का श्रंगार, आज से ठंडे जल से स्नान हुआ प्रारम्




Ujjain News : अगर आप बाबा महाकाल के साथ होली खेलने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है

अगर आप इस होली पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के साथ होली खेलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस वर्ष मंदिर में रंग-गुलाल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और कुछ कठोर नियम लागू किए गए हैं।

होली पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार मनाए जाने वाले होलिका महोत्सव एवं रंगपंचमी पर्व के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आगामी 13 मार्च, 14 मार्च और 19 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले उत्सव के दौरान भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

प्रमुख प्रतिबंध

गर्भगृह, नंदी मंडपम्, गणेश मंडपम्, कार्तिकेय मंडपम् एवं संपूर्ण मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल ले जाना व उपयोग करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले गहन जांच से गुजरना होगा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों और परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। पुजारी, पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मचारी एवं अन्य आउटसोर्स कर्मी भी रंग-गुलाल लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मंदिर में किसी विशेष उपकरण द्वारा रंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी।

परंपरागत विधि से होगी पूजा

होलिका दहन (13 मार्च 2025): श्री महाकालेश्वर मंदिर में 13 मार्च की शाम को होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान बाबा महाकाल को शक्कर की माला अर्पित की जाएगी। मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका दहन विधिवत रूप से संपन्न होगा।

धुलंडी (14 मार्च 2025): प्रातः 4 बजे होने वाली भस्म आरती में बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा। संध्या आरती के दौरान भी हर्बल गुलाल का प्रयोग किया जाएगा।

रंगपंचमी (19 मार्च 2025): भगवान श्री महाकालेश्वर को केसर युक्त जल से अभिषेक किया जाएगा। संध्या आरती में केसर का रंग अर्पित किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा भस्मार्ती पुजारियों को हर्बल गुलाल एवं केसर युक्त जल उपलब्ध कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अपील

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मंदिर की गरिमा और परंपराओं का पालन करें। होली का पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाएगा, लेकिन नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल




Ujjain News : भस्म आरती में बाबा महाकाल को मोर पंख की माला और हार से सजाया

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मोर पंख के मुकुट और माला से बाबा महाकाल को सजाया गया, इसके बाद उन्हें भस्म रमाई। इस दौरान हजारों भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर आज बुधवार सुबह 4 बजे बाबा महाकाल जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद, सबसे पहले बाबा को गर्म जल से स्नान करवाया गया, फिर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद बाबा महाकाल का मोर पंख से आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर दर्शन किए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

अब ठंडे जल से होगा बाबा महाकाल का स्नान

ऐसा माना जाता है कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इसी परंपरा के अनुसार, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इसी दिन से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करवाया जाता है। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल को गर्म व ठंडे जल से स्नान कराने की परंपरा वर्ष में दो बार बदली जाती है। इस वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 15 मार्च से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा। साथ ही, मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में भी बदलाव होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि 15 मार्च से परंपरानुसार ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतियों के समय में बदलाव होगा। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक आरतियों के समय बदला रहेगा।

कब होगी कौन सी आरती?

  • प्रथम भस्म आरती– सुबह 04:00 से 06:00 बजे तक
  • द्वितीय दध्योदक आरती– प्रातः 07:00 से 07:45 बजे तक
  • तृतीय भोग आरती– सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
  • चतुर्थ संध्या पूजन– शाम 05:00 से 05:45 बजे तक
  • पंचम संध्या आरती– शाम 07:00 से 07:45 बजे तक
  • शयन आरती – रात 10:30 से 11:00 बजे तक

भस्म आरती मे मोर पंख की माला और हार पहनकर सजे बाबा महाकाल, जानिए इस वर्ष कब से बदलेगा आरती का स

भस्म आरती मे मोर पंख की माला और हार पहनकर सजे बाबा महाकाल, जानिए इस वर्ष कब से बदलेगा आरती का स




Ujjain Mahakal: एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक से श्रृंगार

बाबा महाकाल के प्रांगण में सोमवार को कालो के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान भांग व पूजन सामग्री से शृंगारित हुए। इस दौरान उन्हें अलौकिक स्वरूप में शृंगारित किया गया। जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज एकादशी पर सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक के साथ ही फूलों और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। इस शृंगार के बाद फिर उन्होंने भस्म रमाई। जिसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

एकादशी पर भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्तो को हुए अलौकिक दर्शन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।




Indore News : हनी सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन के बाद कहा, अच्छा समय आ गया है जब महाकाल ने बुलाया

ख्यात सिंगर हनी सिंह ने शुक्रवार को बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 12 वर्षों से मेरा समय खराब चल रहा था, लेकिन अब मुझ पर बाबा महाकाल की कृपा हुई है, जो मुझे उनका बुलावा आया है। मैं बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं, जहां मैंने यही कामना की है कि उनका आशीर्वाद अब मुझ पर सदा इसी प्रकार बना रहे। बता दें, शनिवार 8 मार्च को हनी सिंह का इंदौर के बायपास स्थित सी 21 एस्टेट में शो होगा। इस बीच, नगर निगम की मनोरंजन कर की मांग को लेकर विवाद हल होने की खबर है। उधर, पुलिस ने आयोजन को देखते हुए यातायात परिवर्तन का प्लान जारी कर दिया है।

मशहूर रैपर और संगीत निर्माता हनी सिंह ने उज्जैन में मीडिया से चर्चा में अच्छी दर्शन व्यवस्था के लिए पंडित जी, आचार्य जी और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति को धन्यवाद भी दिया। हनी सिंह इन दिनों देश के 10 बड़े शहरों में काॅन्सर्ट करने जा रहे हैं। उनके यहां कार्यक्रम मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर के साथ ही इंदौर में भी आयोजित हो रहे हैं। इंदौर में 8 मार्च को उनका यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसके पहले 7 मार्च को वे बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि पुजारी पंडित यश गुरु के माध्यम से आज प्रसिद्ध संगीत निर्माता हनी सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन और जलाभिषेक किया। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर मंत्रोच्चार व आरती की। सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा द्वारा हनी सिंह का सम्मान किया गया।

आज हनीसिंह के शो के दौरान यातायात व्यवस्था ऐसी रहेगी

■ दोपहर 2:00 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बायपास क्षेत्र के पटेल नगर क्रॉसिंग हाईवे से दस्तूर डिलाइट चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक होगा बंद रहेगा।

■ कार पास (स्टीकर) लगे वाहन ही वीआईपी द्वार तक जा सकेंगे।

■ कनाडिया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज एवं वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई 2 रोड से होगा अथवा पटेल नगर कट से बाएं मुडकर खजराना मार्ग से पाकीजा कॉलोनी के बाजू से दाहिने मुड़कर आरई 2 रोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे।

■ रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे।

■ देवास की ओर से आने वाले वाहन चालक डीपीएस अंडरब्रिज से टीसीएल से दाहिने मुड़कर वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग में पहुंच सकेंगे और केवल वही वाहन वीआईपी द्वारं तक जा सकेंगे, जिनके वाहन पर कार पास (स्टीकर) लगे होंगे, ऐसे वाहन लाभगंगा होते हुए द पार्क होटल के सामने से होकर पतंग तिराहा, दस्तूर डिलाइट के सामने से होते हुए वीआईपी द्वार तक आ सकेंगे।

बाबा महाकाल के दर्शन कर बोले हनी सिंह अच्छा समय आ गया जो महाकाल का बुलावा आया

महाकाल का पूजन करते हनी सिंह




Ujjain News : भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल ने त्रिनेत्र रूप में दिए दर्शन

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर त्रिनेत्र स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को फूलों और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया। श्रृंगार के बाद उन्हें भस्म रमाई, जिसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और ‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी पर शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। फिर प्रथम घंटा बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया।

पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस श्रृंगार के दर्शन किए और ‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष किया। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

वित्त आयोग अध्यक्ष ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता द्वारा पनगढ़िया को उत्तरीय वस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, प्रशासक प्रथम कौशिक आदि उपस्थित थे।

भस्म आरती श्रंगार मे बाबा महाकाल ने दिए त्रिनेत्र स्वरूप मे दर्शन, वित्त आयोग अध्यक्ष ने लिया श

भस्म आरती श्रंगार मे बाबा महाकाल ने दिए त्रिनेत्र स्वरूप मे दर्शन, वित्त आयोग अध्यक्ष ने लिया श

भस्म आरती श्रंगार मे बाबा महाकाल ने दिए त्रिनेत्र स्वरूप मे दर्शन, वित्त आयोग अध्यक्ष ने लिया श

वित्त आयोग के अध्यक्ष ने किए दर्शन।




Ujjain News : कार मालिकों से करोड़ों की ठगी, 40 से अधिक कारें औने-पौने दाम में बेचीं!

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दो युवक सरकारी विभाग में वाहन अटैच कराने के नाम पर एग्रीमेंट बनवाकर किराए पर कार लेते थे। भरोसा जीतने के लिए एक दो-माह तक तय समय पर पेमेंट करते थे। बस इतना सा काम करके लग्जरी लाइफ जीते थे। उज्जैन थाने की पुलिस जब पीछा करते-करते इन युवकों तक पहुंची, तो कमाई का नायाब तरीका जानकर हैरान रह गई।

उज्जैन में कार मालिकों को बड़ा झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। सरकारी विभागों में वाहन अटैच करने का लालच देकर आरोपी ने 40 से अधिक कारों को औने-पौने दाम में बेच दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 कारों को जब्त कर लिया है। मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है. आरोपी जगदीश परमार ने एक कंपनी बनाकर लोगों को सरकारी विभागों में कारें अटैच करने का झांसा दिया।आरोपी ने खुद को एक कंपनी का प्रोप्रायटर बताकर 40 से ज्यादा कार मालिकों को भरोसे में लिया।

आरोपी ने शुरू में कुछ महीनों तक 25 से 30 हजार रुपये मासिक किराए के रूप में भुगतान भी किया लेकिन बाद में पैसे देना बंद कर दिया।जब कार मालिकों को संदेह हुआ और वे शिकायत लेकर पहुंचे, तब इस ठगी का खुलासा हुआ। शिकायत मिलने के बाद उज्जैन पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जगदीश परमार ने कारों को शासकीय विभागों में लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। उसने फर्जी कागजात के जरिए कई कारों को देवास, शाजापुर, आगर सहित अन्य शहरों में गिरवी रख दिया, जबकि कुछ गाड़ियां बेच दीं।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये में कारों को गिरवी रखकर मोटी रकम जुटाई। हमने 21 कारें बरामद कर ली हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। इसके साथ ही जिन लोगों ने ये गाड़ियां खरीदी थीं, उनकी भी जांच की जा रही है। आरोपी जगदीश परमार पर पहले से भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।




Ujjain News : परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग, कहा

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान बुधवार को सपरिवार श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे लगभग दो घंटे तक बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। भस्म आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के श्रीचरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से पूजन-अर्चन करवाने वाले पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। वे बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और समय-समय पर महाकाल के दरबार में आते रहते हैं। आज सुबह भी उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान वे बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने सामान्य श्रद्धालु की तरह धोती और गले में लाल रंग का चोला पहना था। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गहलोत और आशीष दुबे द्वारा चिराग पासवान का सम्मान किया गया।

प्रधानमंत्री का सपना करना चाहता हूं पूरा

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से कहा, आज मैं जो कुछ भी हूं, वह बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हूं। मैं अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। वैसे तो बाबा महाकाल ने मुझे सब कुछ दिया है, लेकिन आज मैंने उनसे यह आशीर्वाद लिया है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा कर सकूं।”

जानिए कौन हैं चिराग पासवान

चिराग कुमार पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख नेता हैं। वे बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पिता रामविलास पासवान भी बड़े राजनेता थे।

परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान