Ujjain Mahakal: गुड़ी पड़वा पर श्री गणेश स्वरूप में दिखे बाबा महाकाल

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। अवंतिका नगरी में कण–कण में शिव का वास है। इसी कड़ी में महाकाल मंदिर में सभी पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा भी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पुजारियों ने कोटितीर्थ कुंड पर सूर्य को अर्घ्य देकर नवसंवत्सर का स्वागत किया। इसके बाद बाबा महाकाल को नीम के जल से स्नान कराकर पंचांमत पूजन अभिषेक किया गया। पुजारी-पुरोहितों द्वारा भगवान को नीम-मिश्री के शरबत का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। महाकाल मंदिर में मंदिर के शिखर पर आज नया ब्रह्मध्वज भी लगाया गया।

महाकाल मंदिर के पुजारी पं महेश शर्मा ने बताया कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर मे यह भी एक परंपरा है। जिसका प्रतिवर्ष पालन किया जाता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होने पर चैत्र मास ऋतु परिवर्तन का होता है। इस माह में ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है। इसके प्रभाव से वात, कफ, पित्त की वृद्धि होती है। इससे अनेक रोग जन्म लेते हैं। वात, कफ, पित्त के निदान के लिए नीम के सेवन का महत्व है। आयुर्वेद में भी नीम मिश्री के सेवन को अमृत तुल्य बताया गया है। नीम के जल से स्नान करने से त्वचा के रोग समाप्त होते हैं। इसलिए ज्योतिर्लिंग की परंपरा में अखिल विश्व को समय का बोध, तिथि के महत्व तथा आयुर्वेद के माध्यम से निरोगी रहने का संदेश दिया जाता है। इसलिए इस दिन भगवान महाकाल को नीम युक्त जल से स्नान कराते हैं। साथ ही नीम का जल भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकम तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज एकम की भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार किया गया। जिसमें बाबा महाकाल को भांग और ड्रायफ्रूट से शृंगारित किया गया साथ ही हर हर गंगे की माला भी धारण करवाई गई। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




Ujjain Mahakal : बाबा महाकाल के माथे पर चंद्रमा और त्रिपुंड सुशोभित

बाबा महाकाल के प्रांगण में आज गुरुवार को कालो के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान भस्म रमाकर शृंगारित हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि गुरुवार सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल का शृंगार करने के बाद फिर उन्होंने भस्म रमाई।

मस्तक पर चन्द्र और त्रिपुंड भस्म आरती मे आज कुछ ऐसे श्रंगारित हुए बाबा महाकाल, आज इन्होंने किया

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को ठंडे जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। उसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

मस्तक पर चन्द्र और त्रिपुंड भस्म आरती मे आज कुछ ऐसे श्रंगारित हुए बाबा महाकाल, आज इन्होंने किया

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के भक्त द्वारा रजत छत्र भेंट किया

श्री महाकालेश्वर मंदिर पंजाब के लुधियाना से पधारे भक्त इश्मीत और मीनाक्षी सिंह द्वारा यश पुजारी की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक नग रजत छत्र भेंट किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा वीरेन्द्र शर्मा द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया व विधिवत रसीद प्रदान की गईं।




Baba Mahakal Ujjain : भस्मआरती के दौरान ऐसे किया गया बाबा महाकाल का शृंगार

बाबा महाकाल के प्रांगण में बुधवार को कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान भस्म रमाकर शृंगारित हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि बुधवार सुबह चार बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल का शृंगार करने के बाद फिर उन्होंने भस्म रमाई।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर आज बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान को ठंडे जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर और घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। उसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

प्रभारी मंत्री टेटवाल ने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किया

मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं प्रभारी मंत्री उज्जैन गौतम टेटवाल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन राजेश पुजारी और पुजारी आकाश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएन सोनी द्वारा टेटवाल का स्वागत और सत्कार किया गया।




Ujjain News : आज भस्म आरती में बाबा महाकाल का त्रिपुंड और त्रिशूल से शृंगार

बाबा महाकाल के प्रांगण में रविवार को कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान भस्म रमाकर श्रृंगारित हुए। उन्होंने त्रिशूल और त्रिपुंड लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इससे पहले सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार बाद उन्हें भस्म रमाई गई।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस अलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” के उद्घोष करने लगे। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

रजत मुकुट मय कुंडल भेंट किए

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रायपुर से आईं नीलम द्वारा पुरोहित रुद्रांश उपाध्याय की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को रजत मुकुट मय कुंडल भेंट किए गए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सपत्नीक किए दर्शन

धर्मेंद्र सिंह लोधी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और पुजारी आशीष शर्मा द्वारा मंत्री लोधी का स्वागत व सम्मान किया गया।

मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल लगाकर सजे बाबा महाकाल आज भस्म आरती मे दिए इस स्वरूप मे दर्शन

मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल लगाकर सजे बाबा महाकाल आज भस्म आरती मे दिए इस स्वरूप मे दर्शन

मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल लगाकर सजे बाबा महाकाल आज भस्म आरती मे दिए इस स्वरूप मे दर्शन




Ujjain News : करंट लगने से एक बंदर की मौत

उज्जैन के अलकापुरी क्षेत्र में करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने पूरी विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। इस अनोखी घटना ने क्षेत्रवासियों को अचंभित कर दिया और धार्मिक आस्था को नई दिशा दी।

करंट लगने से वानर की मौत

मक्सी रोड क्षेत्र में सुबह के समय बिजली के तारों की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। स्थानीय लोग इस घटना से दुखी थे, लेकिन अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस में थे। जब हिंदूवादी संगठनों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने बंदर को ‘वानर राज’ का दर्जा देते हुए उसकी अंतिम यात्रा निकाली और पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया।

विधि-विधान से अंतिम संस्कार

बजरंग दल माधव प्रखंड के सहसंयोजक नितिन मालवीय ने बताया कि सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और सनातन धर्मावलंबियों ने मिलकर वानर राज की अंतिम यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों के साथ उसकी अर्थी सजाई गई, धार्मिक मंत्रोच्चारण किया गया और पूरे सम्मान के साथ उसे विदाई दी गई। जेसीबी मंगवाकर उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाया गया और वहां विधिपूर्वक दाह संस्कार संपन्न हुआ।

धार्मिक आस्था और भावनात्मक जुड़ाव

विश्व हिंदू परिषद के राम यादव ने बताया कि सनातन धर्म में वानर को बजरंगबली का प्रतीक माना जाता है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालुओं ने पूरे सम्मान के साथ बंदर की अंतिम यात्रा निकाली और विधिवत संस्कार किया। जब अंतिम यात्रा निकाली गई, तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। फूलों से सजी अर्थी पर वानर को रखा गया और सभी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

वानरराज को लगा था करंट, सनातनियों ने ऐसी अंतिम यात्रा निकाली की शहरवासियो की आँखे हो गई नम

वानरराज को दफनाने के लिए जेसीबी से खोदा गड्ढा

वानरराज को लगा था करंट, सनातनियों ने ऐसी अंतिम यात्रा निकाली की शहरवासियो की आँखे हो गई नम

वानरराज को दी अंतिम विदाई

वानरराज को लगा था करंट, सनातनियों ने ऐसी अंतिम यात्रा निकाली की शहरवासियो की आँखे हो गई नम

वानरराज की अंतिम यात्रा




Ujjain International Film Festival Mythological Films Will Be Screened Diplomat Will Be Chief Guest – Madhya Pradesh News

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत आयोजित पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव (आईएफएफएएस) का शुभारंभ पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास अकादमी में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन दक्षिण अफ्रीकी उच्चायोग की राजनयिक रामसेला एवलिन, फिजी गणराज्य के उच्च आयोग के उच्चायुक्त एचई जगन्नाथ सामल, नेपाल दूतावास के डिप्लोमेट रवींद्र जंग थापा एवं सचिव दीपक राज निरौला तथा लेसोथो उच्च आयोग की राजनयिक बोहलोकिमोरोजेल करेंगी।

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि पौराणिक फिल्मों पर केन्द्रित यह महोत्सव युगावतार श्रीकृष्ण पर केन्द्रित किया गया है। इसमें रूस, फ्रांस सहित न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, फिजी, मंगोलिया, चेक गणराज्य, लिसोथो, हंगरी, वेनेजुएला, आइवरी कोस्ट, क्यूबा, माल्टाज, साइप्रस, चाड, सूरीनाम, नेपाल एवं नाइजीरिया के राजदूत एवं प्रतिनिधि अपनी संस्कृति को हमारे साथ साझा करेंगे। महोत्सव में भारतीय फिल्मों सहित दक्षिण अमरीका, अफ्रीकी एवं यूरोपीय देशों की पौराणिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, वैदिक ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति पर आधारित फिल्मों को प्रदर्शित की जाएगी। प्रतिदिन फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक होगा।

इन नौ फिल्मों का होगा प्रदर्शन

महोत्सव के पहले दिन 9 फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें भारतीय भाषाओं में ‘गोपाल कृष्ण (1938)’, ‘कालिया मार्दन(1919), ‘श्रीकृष्ण विजयन (तेलगू), ‘महावीर कृष्णा (बंगाली)’, ‘भगवान श्रीकृष्ण (गुजराती)’, ‘कृष्णा गोविंदा (ओडिया)’ व ‘श्रीकृष्ण गरादी (कन्नड़)’ आदि शामिल है। जबकि विदेशी भाषाओं में वेनेजुएला की ‘ऑपरेशन ऑरिन’ एवं लिसोथो की ‘अफ्रीका यू डोंट सी ऑन टीवी’ है। विदेशी फिल्में इंग्लिश सबटाइटल वर्जन के साथ दिखाई जायेगी।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 22 को

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 22 मार्च 2025 को रात्रि 08:00 बजे आयोजित होगा। घंटाघर चौराहा देशभर से पधारे सुपरिचित कवियों की कविताओं से गुंज उठेगा। शोधपीठ के प्रतिष्ठा आयोजन में ओज, वीर रस, हास्य और श्रृंगार की कविताओं का पाठ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कविगण करेंगे।

सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा (हास्य), नई दिल्ली, कीर्ति काले (श्रृंगार), नई दिल्ली, शेखर अस्तित्व (फिल्म गीतकार, संजू फेमा, मुम्बई, सुदीप श्रोला (हास्य पैरोडी), जबलपुर, सुरेश अलबेला (हास्य), मुम्बई, अशोक चारण (ओज), जयपुर, गौरव चौहान (हास्य), इटावा, पं. सात्विक नीलदीप (भक्तिरस), अयोध्या, पुष्पेंद्र पुष्प (गीतकार), बड़नगर मंच पर अपनी कविताओं पाठ करेंगे। इस कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि दिनेश दिग्गज होंगे।




Mp News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज तराना में नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन जिले के तराना में 2,489 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना व अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ और भूमिपूजन करेंगे।

नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के कुल 100 ग्रामों की 30,218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उज्जैन जिले की दो तहसीलों तराना, घट्टिया के कुल 83 ग्रामों की 27,490 हेक्टेयर भूमि और शाजापुर जिले की एक तहसील शाजापुर विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के कुल 17 ग्रामों की 2,728 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

परियोजना से उज्जैन जिले को उद्योग और पेयजल के लिए 129.60 एमएलडी, नागदा को 129.60 एमएलडी जल, तराना, घट्टिया और गुराड़िया गुर्जर को 21.60 एमएलडी जल पेयजल के लिए प्रदाय होगा। परियोजना से शाजापुर जिले के ग्राम समूह और शाजापुर नगर के पेयजल के लिए 43.20 एमएलडी, मक्सी में पेयजल और उद्योग के लिए 43.20 एमएलडी जल दिया गया।

परियोजना में ओंकारेश्वर जलाशय ग्राम बड़ेल जिला खंडवा से भूमिगत पाइप लाइन द्वारा 15 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से जल 435 मीटर ऊंचाई तक कुल 6 पंपिंग स्टेशन और 50 पंप मोटर के माध्यम से उद्वहित किया जाएगा। परियोजना में मुख्य पाइप लाइन और वितरण प्रणाली से 2.5 हेक्टेयर चक तक कुल 2,254 किमी (3,000 मि.मी. व्यास से 63 मि.मी. व्यास) पाइप लाइन बिछाई गई है। प्रति 20 हेक्टेयर पर एक ओएमएस बॉक्स, यानी कुल 1,539 बॉक्स स्थापित किए गए हैं।




Ujjain News: चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक से दो मोटरसाइकिलें बरामद

उज्जैन के थाना चिमनगंज पुलिस ने आज़ाद नगर क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व हुई नकबजनी की घटना के आरोपी ताहिर पिता नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उज्जैन और इंदौर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

बता दें कि वर्ष 2023 में जिला इंदौर के विजयनगर थाने में बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2023 धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, नवंबर 2024 में गायत्री नगर निवासी ने थाना चिमनगंज में शिकायत दर्ज कराई कि खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से हीरो कंपनी की पेशन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 13 MJ 5377) चोरी हो गई। इस शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 820/2024 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी ताहिर से कुल 2,50,000 रुपये मूल्य की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें हीरो कंपनी की पेशन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 13 MJ 5377) और एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है।

आदतन अपराधी है ताहिर

गिरफ्तार आरोपी ताहिर पिता नूर मोहम्मद (उम्र 21 वर्ष), निवासी मित्रनगर, विराट नगर, उज्जैन, आदतन अपराधी है। उज्जैन के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ताहिर के खिलाफ उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी, थाना महाकाल और आगर मालवा में चोरी, लूट, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य संभावित अपराधों का भी खुलासा किया जा सके।




Ujjain News : बिना नंबर प्लेट की गाड़ी छुड़ाने आए युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 185 के तहत की कार्रवाई

उज्जैन जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। बड़नगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशे में धुत बोलेरो चालक होशियार सिंह को पकड़ा और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान स्तर पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के अंतर्गत थाना बड़नगर के थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले आरोपी होशियार सिंह पिता उमराव सिंह (47) निवासी बदनावर रोड़ बड़नगर के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक बड़नगर में बायो पेट्रोल पंप के पास वाहन चैकिंग के दौरान हंक मोटरसाइकल के चालक बलराम पिता मड़िया निवासी नवापाड़ा को वाहन के कागज चेक करने के लिए रोका गया था, जिसके पास वाहन के दस्तावेज नहीं थे। उसकी गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। उसकी गाड़ी पुलिस से छुड़वाने के लिए शराब के नशे में धुत बोलेरो वाहन क्रमांक MP 13 -CD-7702 का चालक होशियारसिंह पिता उमरावसिंह सिसोदिया आया। आरोपी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 की कार्रवाई की गई। इसमें आरोपी की बोलेरो वाहन जब्त कर थाने लाया गया। बाद में आरोपी के विरुद्ध कोर्ट की चालानी कार्रवाई की गई व मोटरसाइकल चालक के विरुद्ध भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

क्या है धारा 185

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 185 जान-बूझकर किसी को चोट पहुंचाने से जुड़ी है। वहीं, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 नशे में गाड़ी चलाने से जुड़ी है। अगर किसी व्यक्ति के खून में शराब की मात्रा प्रति 100 मिलीलीटर में 30 मिलीग्राम से ज़्यादा होती है, तो उसे दोषी माना जाता है। पहली बार शराब पीकर गाड़ी चलाने पर छह महीने तक की जेल या दो हज़ार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है या जेल हो सकती है।




Ujjain News : अंतरजातीय विवाह का इतना विरोध कि पिता ने बेटी को मृत मानकर शोक कार्यक्रम

अंतरजातीय विवाह के विरोध का अनोखा मामला खाचरोद थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के इस फैसले से नाराज होकर उसकी तस्वीर पर माला चढ़ाई, शोक पत्रिका छपवाई और गोरनी का कार्यक्रम आयोजित किया।

गायब हुई बेटी ने की प्रेम विवाह

ग्राम गुड़ावन निवासी वर्दीराम गरगामा की पुत्री मेघा गरगामा कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने घबराकर उसकी तलाश शुरू की और खाचरोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस जब मामले की जांच कर रही थी, तब पता चला कि मेघा कहीं लापता नहीं हुई थी बल्कि उसने अपने प्रेमी दीपक बैरागी (निवासी घिनोदा) से शादी कर ली थी।

थाने में परिजनों को पहचानने से किया इनकार

मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस की मौजूदगी में मेघा ने अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया और प्रेमी दीपक का हाथ पकड़कर उसके साथ चली गई। चूंकि मेघा बालिग थी, इसलिए पुलिस और परिजन कोई कार्रवाई नहीं कर सके और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

बेटी को मृत मानकर शोक कार्यक्रम

बेटी के इस कदम से नाराज पिता ने शोक पत्रिका छपवाई और गोरनी कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने समाजजनों को शांति भोज के लिए आमंत्रित किया, जहां मेघा की तस्वीर पर माला चढ़ाई गई, मुंडन और पिंडदान जैसे कर्मकांड भी किए गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शोक पत्रिका

इस अनोखे विरोध की शोक पत्रिका जब लोगों के हाथ लगी तो वे चौंक गए। कई लोगों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे यह मामला तेजी से वायरल हो गया।

अंतर जाति विवाह का ऐसा विरोध -  पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मुंडन

मृत्यु भोज भी कराया।

अंतर जाति विवाह का ऐसा विरोध -  पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मुंडन

शोक पत्रिका भी छपवाई

अंतर जाति विवाह का ऐसा विरोध -  पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मुंडन

पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार