Baba Mahakal : भांग से शृंगार किया, फलों का भोग लगाया, आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल

उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सोमवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। हजारों भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, इस दौरान भक्तों के जय श्री महाकाल के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर मस्तक पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई थी। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।

बाबा महाकाल को चढ़ाए गए दो रजत मुकुट

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भुवनेश्वर से पधारे भक्त भवानी प्रसाद काट द्वारा पुजारी आकाश शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक रजत मुकुट भेंट किया गया, जिसका वजन लगभग 1736.000 ग्राम है। मुकुट को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रशासक एस.एल. सोनी द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया और उन्हें रसीद प्रदान की गई। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे से पधारे भक्त श्री अभिजीत उत्तम कालडोके द्वारा पुजारी आकाश शर्मा व पं. विकास व्यास की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक अन्य रजत मुकुट भेंट किया गया, जिसका वजन लगभग 3644.000 ग्राम है। इस भेंट को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया और उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की गई।

भस्म आरती
भस्म आरती
भस्म आरती



Baba Mahakal : आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल ने मस्तक पर चंद्रमा, गर्दन पर सर्प और रुद्राक्ष की माला धारण की

विश्व प्रसिद्ध उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रविवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को मस्तक पर चंद्र, गले में सर्प और रुद्राक्ष की माला से श्रृंगारित किया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति में लीन होकर “जय श्री महाकाल” का उद्घोष करने लगे।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

श्री महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्था के संबंध में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार-रविवार को दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सभी दर्शन मार्गों का भ्रमण किया तथा यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाएं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मोबाइल व अन्य वस्तुएं उचित स्थान पर रखकर ही मंदिर में प्रवेश करें। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों, विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था व सुरक्षा आदि के संबंध में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।




Ujjain News : नागदा में लव जिहाद, मोबाइल पेन ड्राइव में मिले अश्लील फोटो वीडियो, सात युवक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में लव जिहाद के उजागर हो रहे मामले के बाद पुलिस महकमा सर्तक हो गया है। लव जिहाद का एक मामला पुलिस ने नागदा में उजागर किया है। इसमें कुछ युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण करते थे तथा अश्लील विडियो बनाकर उन्हे ब्लैकमेल करते थे। इस पूरे मामले में सात युवाओं के नाम सामने आए हैं। यह युवा चार युवतियों को बहला फुसलाकर उनका फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें ब्लेकमेल कर उनका शोषण कर रहे थे।

जूना नागदा रोड के समीप स्थित इन्द्रा कॉलोनी के युवा सोहेल उर्फ वासिद पिता अजीज (22), सुफियान पिता सलीम सिलावट (21), उस्मान पिता सलीम लखारा (19), तोहिद, वीरू पिता देवीलाल सिलावट तथा अरुण पिता मुकेश वर्मा पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र की रहने वाली चार युवतियों का शोषण कर रहे थे। इन चारों युवकों ने पहले युवतियों से दोस्ती की फिर बाद में उनका वीडियो व फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने इन युवकों के मोबाइल चेक किए तो उनमें कई तरह के अश्लील वीडियो व फोटो सामने आए। इसको देख पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में सुफियान पर तीन अपराध धारा 376 (2), 376(3), 376, 506,64 (2), 70(1), 351(3), 3(5), 66 में प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार इमरान पर दो, सोहेल पर दो तथा तोहिद, वीरू व अरूण पर एक एक प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी अरुण फरार है शेष आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। नागदा पुलिस की इस सफलता पर उज्जैन एसपी ने नागदा पुलिस को 10 हजार का इनाम भी दिया है। पांच आरोपियों को पुलिस वारदात स्थल पर भी ले गई। पुलिस ने पैदल ले गई जिससे देखने वालों की भी भीड़ लग गई।

ऐसे हुआ खुलासा….

पुलिस चंबल नदी क्षेत्र में पुलिस वाहन चैंकिग कर रही थी उसी दौरान एक बाइक पर युवक युवती देर रात्रि में पुलिस को सडक पर घूमते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका ओर उनसे पूछताछ की। इस दौरान पीछे से आ रही एक बाइक जिस पर भी एक युवक युवती बैठे थे, वह पुलिस को देखकर फरार हो गए। इससे पुलिस को शंका हुई थी तो पुलिस ने पकड़ाए युवक युवती से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान युवक की जेब में से एक पेन ड्राइव मिली। पुलिस ने वह पेन ड्राइव व मोबाइल चेक किया तो कई अश्लील वीडियो व फोटो दिखे। इसके बाद पुलिस ने सभी युवतियों की शिनाख्त की ओर उनकी काउंसलिंग करवाकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पहले करते थे दोस्ती फिर बना लेते थे अश्लील वीडियो

इस पूरे मामले में पुलिस को पता चला है कि यह पिछले तीन सालों से युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इस गिरोह के सदस्य पहले युवतियों से दोस्ती करते फिर मेल मुलाकात के बाद जब उनसे संबंध बनाते तो गिरोह के दूसरे सदस्य उनका अश्लील वीडियो बना लेते थे। यही कारण था कि जब यह युवतियां इन लोगों की बात मानने से इंकार करतीं तो इन वीडियो को युवतियों को ब्लैकमेल करते और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बना देते थे।

जुलूस निकाला

इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों का जुलूस निकाला और उसकी डंडे से पिटाई भी कर डाली। पुलिस को सूचना मिली है कि इस गिरोह के सभी लोग कम उम्र के ही हैं जिसमें से कोई ऑटो चलाता है तो कोई मोबाइल की दुकान पर काम करने के साथ ही अन्य छोटे-मोटे काम करता है। एक आरोपी अभी नाबालिग है।

मयूर खंडेलवाल, एडिशनल एसपी

पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला।




Mahakaleswar : प्रथम पंचामृत स्नान कराया, बाबा महाकाल को रमाई भस्म से शृंगारित पूजन

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर बुधवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर बुधवार आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मोगरे की माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि पंचामृत स्नान के बाद बाबा महाकाल को पूजन सामग्री से श्रृंगारित किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।

रजत मुकुट भेंट

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के अहमदाबाद से पधारीं भक्त सुश्री सपना लखेड़ा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक रजत मुकुट भेंट किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई।




Baba Mahakal : बुद्ध पूर्णिमा भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को सिर पर बेलपत्र और चंद्रमा से सजाया गया

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सोमवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक, दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मोगरे की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल को मस्तक पर बेल पत्र और चंद्रमा से सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर “जय श्री महाकाल” का उद्घोष करने लगे।

भगवान विष्णु के 9वें अवतार थे गौतम बुद्ध

हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है और यह शुभ पर्व आज है। हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के 9वें अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। वैशाख पूर्णिमा को केवल बुद्ध का जन्म ही नहीं हुआ था, बल्कि इस दिन बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।




Baba Mahakal : आज बाबा महाकाल को भस्म आरती के दौरान त्रिपुंड और तिलक से सजाया

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष किया, जिससे वातावरण गूंज उठा।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक, दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मोगरे की माला धारण करवाई गई। श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को मस्तक पर त्रिपुंड व तिलक से सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर “जय श्री महाकाल” का उद्घोष करने लगे।

बाबा के भक्त ने रजत छत्र भेंट किया

श्री महाकालेश्वर मंदिर में पधारी भक्त आशालता होलकर द्वारा पुजारी आकाश पुजारी की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर को 1 नग रजत का छत्र भेंट किया गया, जिसका वजन लगभग 660.800 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया तथा विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार शाखा के मनीष पांचाल द्वारा प्रदान की गई।

दर्शनार्थी का गुम हुआ पर्स व सोने का हार वापस किया गया

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के पुणे से दर्शन के लिए आईं स्वाति का दर्शन उपरांत मंदिर परिसर में बैग गिर गया। जिसे मंदिर में कार्यरत सुरक्षाकर्मी संदीप सिसोदिया को प्राप्त हुआ और उनके द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के कंट्रोल रूम में जमा किया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से परिसर में पर्स गुम होने की सूचना (अनाउंसमेंट) प्रसारित की गई। जिस पर श्रद्धालु स्वाति मंदिर कंट्रोल रूम पहुंचीं और उनके द्वारा पर्स व उसमें रखे सामान का क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालु को उनका गुम हुआ पर्स व उसमें रखा 5 ग्राम सोने का हार पुनः वापस किया गया। गुम हुई सामग्री पुनः प्राप्त होने पर श्रद्धालु ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मी का आभार व्यक्त किया।

प्रभारी मंत्री टेटवाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

मध्यप्रदेश शासन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर एवं मूलचंद जूनवाल द्वारा माननीय अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

बाबा महाकाल की भस्म आरती।
बाबा महाकाल की भस्म आरती।
बाबा महाकाल की भस्म आरती।



Ujjain News : सीएम के भाई ने पीसीसी चीफ पटवारी को दिया 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस

बड़नगर तहसील में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को बीते दिनों समाजसेवी नारायण यादव पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। मजाकिया अंदाज में पटवारी ने कहा कि भोलेनाथ की नगरी में नारायण टैक्स चल रहा है। इतना ही नहीं पटवारी ने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह ठेकेदारी कर रहा हो या शराब का व्यवसाय सभी को नारायण टैक्स देना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सिंहस्थ को देखते हुए जो लोग होटल व्यवसाय का कार्य कर रहे हैं या होटल बनाने जा रहे हैं उन्हें भी 20% नारायण टैक्स के रूप में अदा करना पड़ रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि इंदौर में भी नारायण टैक्स की हवा आ रही है। वहां एक दयालु बाबा हैं पहले उनका टैक्स लगता था, अब इन नारायण भैया ने खुद का नाम दयालु बाबा रख लिया है। मंच पर उपस्थित चेतन को संबोधित करते उन्होंने कहा कि एक वो दयालु था जिसके साथ हिस्ट्रीशीटर के नाम आते हैं और एक नारायण टैक्स वाले उज्जैन के दयालु हैं जो जब तक मोहन भैया को कुर्सी से नहीं हटा लेंगे दम नहीं लेंगे।

इस संपूर्ण मामले से आहत होकर समाजसेवी नारायण यादव, जो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई भी हैं, ने अपने सीनियर एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा के माध्यम से 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। नोटिस के माध्यम से समाजसेवी नारायण यादव के एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने स्पष्ट लिखा है कि आपके इस कृत्य से मेरे पक्षकार को काफी हानि पहुंची है उनके पास लगातार प्रदेश भर से फोन आ रहे हैं जो कि पीड़ादायक है।

नोटिस में साफ कहा गया कि आप स्वयं जो कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं उसके बावजूद आपने मेरे पक्षकार को टैक्स उगाई करने वाले व्यक्ति के रूप में भरी सभा में प्रचारित किया। आपके कृत्य से आपकी अपराधिक मनोदशा इंगित हो रही है। आप यह जानते थे कि जो कृत्य आप कर रहे हैं वह भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के अंतर्गत आता है जो की एक दंडनीय अपराध है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया कि जो अपराध आपने किया है उसके लिए मेरा पक्षकार सक्षम न्यायालय में उचित कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है , साथ ही सार्वजनिक रूप से की गई ठीक टीका टिप्पणी, मानहानि कारक शब्दों के उच्चारण, सोशल साइट पर प्रशासन के लिए मेरे पक्षकार को तत्काल 10 करोड़ रुपए की राशि अदा की जाए।




Ujjain News : उज्जैन में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, दो तेंदुए की खाल और सुअर के दांत बरामद

वन्यजीव तस्करी पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), मुंबई क्षेत्रीय इकाई के अंतर्गत नागपुर इकाई ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो व्यक्तियों से दो तेंदुए की खाल (सिर सहित) और एक हाथी दांत जब्त किया, जिसे बाद में जंगली सूअर के दांत के रूप में पहचाना गया।

यह कार्रवाई विशेष खुफिया इनपुट के बाद की गई, जिसमें वन्यजीव वस्तुओं को अवैध रूप से बेचने के प्रयास का संकेत दिया गया था। DRI टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उज्जैन शहर के एक होटल में संदिग्धों को रोका और उनके कब्जे से संरक्षित वन्यजीव वस्तुएं बरामद कीं। सफल जब्ती के बाद, आरोपी और जब्त की गई वस्तुओं को वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत आगे की जांच के लिए उज्जैन में जिला वन प्रभाग को सौंप दिया गया। कैलाश भधकरे, एसडीओ, जन वन विभाग ने बताया कि शैलेंद्र पिता राधेश्याम व्यास, निवासी विजय नगर, इंदौर व किशोर पिता सुभाषचंद जैन, निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे पकड़ाए आरोपी

सोर्स के अनुसार आरोपियों ने ट्रॉफी बेचने के लिए वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट डाला था, जिसमें लिखा गया था कि उनके पास दो ट्रॉफियां हैं और वे उन्हें बेचना चाहते हैं। इस जानकारी के आधार पर नागपुर के कुछ लोगों से संपर्क भी हुआ था। कोर्ट से दोनों का रिमांड प्राप्त किया गया है और आगे विवेचना जारी है। एक आरोपी के अनुसार, इन ट्रॉफियों की अनुमानित कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।




Ujjain News : पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर बजरंग दल-विहिप ने लगाए पोस्टर

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कुछ पोस्टर लगे हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये पोस्टर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा है, “अगर धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है, तो धर्म पूछकर ही व्यापार भी होगा।” इन पोस्टरों पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का नाम भी लिखा हुआ है। अब ये पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने लगाए पोस्टर

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर गैर-मुस्लिमों को मार डाला था। इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा फैल गया और जगह-जगह प्रदर्शन हुए। अब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे हिंदू संगठनों ने इस हमले के विरोध में पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। उज्जैन में कुछ ऐसे ही पोस्टर देखे गए, जिनमें लिखा है, “अगर धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है, तो अब व्यापार भी धर्म पूछकर ही होगा। अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए… अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा। आदत डालिए नाम पूछने की.”

इन पोस्टरों में जम्मू-कश्मीर का नक्शा भी दिखाया गया है, और पहलगाम हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की तस्वीर और उनके पास बैठी उनकी पत्नी हिमांशी भी नजर आ रही हैं। ये पोस्टर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से लगाए गए हैं।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ने कही ये बात

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अंकित चौबे ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या की गई थी। हमले से पहले आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछा और फिर गोली मार दी। इसी के विरोध में संगठन ने उज्जैन में 10 जगहों पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं।

अंकित चौबे ने कहा कि ये पोस्टर जनता को जागरूक करने के लिए लगाए गए हैं। उनका कहना है कि जब आतंकवादी धर्म देखकर लोगों को मार सकते हैं, तो लोगों को भी खरीदारी करते समय दुकानदार का धर्म जानना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन एक धार्मिक नगरी है और यहां कई गैर-हिंदू व्यवसायी महाकाल मंदिर के आसपास होटल और अन्य कारोबार कर रहे हैं, लेकिन पहलगाम हमले के बाद इनमें से किसी ने भी विरोध नहीं किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने यह कदम ‘जिहादी मानसिकता’ के खिलाफ उठाया है और उनका विरोध उन लोगों से है जो देशविरोधी नारे लगाते हैं।




Ujjain News : वन विभाग ने 1.50 लाख पौधे लगाकर बनाया कृत्रिम जंगल

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पहली बार आर्टिफिशियल रूप से जंगल तैयार किया गया है। जिसमें पहली बार पर्यटकों को आर्टिफिशियल रूप से तैयार जंगल में शेर, भालू और बाघ जैसे वन्य जीव प्राणियों को देखने का मौका मिलेगा। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के पास ये अनोखा सफारी जोन जल्द खुलने जा रहा है।
वन विभाग के डीएफओ पीडी ग्राब्रियल के अनुसार, नौलखी बीड करीब 250 हेक्टेयर में फैली हुई है। वन विभाग ने इसे 2007 में विकसित करना शुरू किया था। पहले यहां सिर्फ घास थी, लेकिन अब चारों तरफ बांस, शीशम, सागौन, आंवला, जामुन आदि के पेड़ हैं। यहां बीते सालों में 1.50 लाख से ज्यादा पौध रोपे गए हैं। 55 हेक्टेयर के इस पार्क को घने जंगल का स्वरूप दिया जाएगा। डीएफओ पीडी ग्राब्रियल का कहना है कि जिले का कुल क्षेत्र 6091 वर्ग किमी है। शहर के दायरे को हटा दें तो वन विभाग की कुल जमीन 42 वर्ग किमी है। यह जिले की कुल जमीन से 1 प्रतिशत से भी कम है। इस कारण वन विभाग नौलखी बीड में आर्टिफिशिलयल रूप से पौधरोपण कर जंगल विकसित कर रहा है। इसे इको टूरिज्म पार्क यानी चिड़ियाघर और जंगल सफारी के लिए चुना गया है। इस अनोखे जंगल में जंगल सफारी के अलावा बच्चों के लिए एडवेंचर गेम्स के रूप में झूले, हट्स, मैरीगो राउंड बनाए गए हैं। करीब 50 फीट ऊंचा वॉच टॉवर है। एक इंटरप्रिटेशन सेंटर भी आकर्षण का केंद्र है।

देशभर से आएंगे वन्यजीव

एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत इस सफारी और चिड़ियाघर के लिए देशभर से वन्य प्राणी लाएंगे। वहीं, प्रदेशभर से रेस्क्यू किए वन्य प्राणियों को भी यहां रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा, इनमें बिल्कुल स्वस्थ वन्य प्राणियों को जंगल में छोड़ा जाएगा और बीमार कमजोर वन्य प्राणियों को इस सफारी जोन में रखेंगे।

प्रतिवेदन भेजा, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा कार्य

उज्जैन में जंगल सफारी और चिड़ियाघर के लिए वन विभाग युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है। वन विभाग ने इसके लिए एक प्रतिवेदन बनाकर भोपाल भेजा है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। वन विभाग के डीएफओ पीडी ग्राब्रियल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इच्छानुसार और उनके निर्देशन में उज्जैन में जू सफारी, टाइगर सफारी और चिड़ियाघर बनाने के लिए नोलखी वनक्षेत्र का चयन हुआ है। इसमें सर्वे का काम पूरा हो चुका है और अब डीपीआर बनने की प्रक्रिया चल रही है। वन विभाग ने इस कार्य के लिए लगभग 212 हेक्टेयर जमीन इस काम के लिए उपलब्ध कराई है, जिसमें टाइगर और अन्य जानवरों के लिए सफारी बनेगी। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के जानवरों के लिए एक्टिविटी और बायोडायवर्सिटी पार्क भी बनाया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य उज्जैन को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जहां लोग नेचर, वाइल्ड लाइफ और जैव विविधता के बारे में जान सकें। मुख्यमंत्री डॉ यादव का मानना है कि यह परियोजना उज्जैन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। वन विभाग की योजना है कि जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, वैसे ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के लिए वन विभाग ने सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्रपोजल भेजा है और स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि ओडिशा के नंदन कानन की तर्ज पर इसे विकसित किया जाएगा।