Narmadapuram News : बस को धक्का लगाते दिखे यात्री, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो नर्मदापुरम  का बताया जा रहा है। जहां  बस पिपरिया से नर्मदापुरम आ रही थी. कॉलेज पर बस अचानक बंद हो गई और बस……..

अभी तक आपने कार और बाइक में लोगों को धक्का लगाते हुए तो खूब देखा होगा लेकिन जब निजी बस परिवहन के साधन भी धक्के के भरोसे हो जाएं तो बात चिंता करने वाली हो जाती है। चिंता इस बात की है जिन बस परिवहन के भरोसे रोज हजारों लोग सफर करते हैं उन बसों के रखरखाव और यात्री की सुविधाओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे बस में यात्रियों को धक्का लगाना पड़ रहा है। बस में धक्का लगाने का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

एक निजी बस के अंदर बैठे यात्रियों द्वारा बाहर उतर कर धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यात्री  बस को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो नर्मदापुरम जिले का है।

बस को धक्का लगाने का वीडियो वायरल
बता दें कि नर्मदापुरम से रोडवेज में ऐसी ही खचाड़ा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन बसों में कभी छत से पानी चूने लगता है तो कभी इनकी खिड़कियां बंद नही होती है और कभी जाम रहती हैं तो खुलती नही हैं। वही बीच सड़कों पर बसें खराब हो जाती हैं। ऐसे में अब एक बस को यात्रियों द्वारा धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो नर्मदापुरम  का बताया जा रहा

जहां एक निजी बस पिपरिया से नर्मदापुरम आ रही थी। नर्मदापुरम कॉलेज के पास बस अचानक बंद हो गई और बस के बंद होने पर बस को स्टार्ट करने के लिए यात्रियों द्वारा धक्का लगाया जा रहा है।

यात्रियों ने वीडियो किया वायरल

बता दें कि जब यात्री बस में धक्का लगा रहे थे उसी दौरान किसी यात्री ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग और उसकी खचाड़ा बसों पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।




Makhannagar News : व्यस्त चौराहे पर नहीं सुधर रहे हालात, जाम बन रहा सिरदर्द

शहर में व्यस्त चौराहे पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। माखन नगर पुलिस एक तरह से फेल साबित हो रही है। जहां प्रतिदिन जाम जैसे हालात बन रहे हैं, वहां  पुलिस हालात नहीं सुधार पा रही है। हाल ये है कि प्वाइंटों पर वीआईपी मूवमेंट के समय पुलिस कर्मी नजर आते हैं। बाकी समय यातायात अपने हिसाब से संचालित रहता है। सोमवार को शहर में कुछ व्यस्त स्थान  पर जाम की स्थिति देखने को मिली  । वाहन जाम में फंसे रहे जिससे लोग परेशान दिखे। यहां नसीराबाद चौराहे पर करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

प्वाइंटों पर नहीं दिखाई देते पुलिस कर्मी

शहर में कई व्यस्त प्वाइंट हैं और यहां व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी लगा रखे हैं लेकिन वह शक्ल दिखा नदारद बने रहते हैं। अगर बात करें तो नसीराबाद चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। यहां पुलिस कर्मी का प्वाइंट है लेकिन वह नजर नहीं आता है। हाल ये रहता है कि यहां पर चौराहा और निजी बस और ऑटो के संचालन होने से यहां बीच-बीच में जाम की स्थिति बन जाती है।

गलत तरीके वाहन खड़े होने से लगता है जाम

शहर के व्यस्त मार्गों में नर्मदापुरम रोड की स्थिति भी किसी से छुपी नहीं है। यहां चौराहे पर अव्यवस्था के कारण जाम जैसे हालात बने रहते हैं। यहां रोड से आसपास गलत तरीके से वाहन खड़े रहने और निजी बसों के सडक़ पर खड़ा कर सवारियों के बैठाने से भी जाम की स्थिति बनती है। सोमवार को यहां करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम बना रहा है लेकिन जिम्मेदार नजर नहीं आए।