2025 Asia Cup के मैचों की तारीख, 14 सितंबर को भारत-पाक मैच; देखिए फुल शेड्यूल

एशिया कप के 17वें संस्करण की मेजबानी यूएई करने वाला है. टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप का पूरा शेड्यूल (Asia Cup 2025 Schedule) जारी कर दिया गया है, जिसमें कुल 8 टीमें भाग लेंगी. यह पहली बार है जब एशिया कप में 8 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीम मौजूद हैं.

ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को रखा गया है. वहीं अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग को ग्रुप B में रखा गया है. प्रत्येक ग्रुप में मौजूद चार टीम एक-दूसरे से एक-एक बार खेलेंगी. उसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर-4 स्टेज में पहुंचेंगी. सुपर-4 चरण में जो टीम पहले दो स्थानों पर टॉप फिनिश करेंगी, उनके बीच 28 सितंबर को खिताबी भिड़ंत होगी.

एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल- ग्रुप स्टेज

9 सितंबर- अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग

10 सितंबर – भारत बनाम यूएई

11 सितंबर- बांग्लादेश बनाम हॉन्ग कॉन्ग

12 सितंबर – पाकिस्तान बनाम ओमान

13 सितंबर- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

14 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान

15 सितंबर – यूएई बनाम ओमान

15 सितंबर- श्रीलंका बनाम हॉन्ग कॉन्ग

16 सितंबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान

17 सितंबर- पाकिस्तान बनाम यूएई

18 सितंबर- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

19 सितंबर- भारत बनाम ओमान

सुपर-4 स्टेज और फाइनल मैच की तारीख

20 सितंबर- बी1 बनाम बी2

21 सितंबर- ए1 बनाम ए2

23 सितंबर- ए2 बनाम बी1

24 सितंबर- ए1 बनाम बी2

25 सितंबर- ए2 बनाम बी2

26 सितंबर- ए1 बनाम बी1

28 सितंबर- फाइनल

एशिया कप में भारत के मैच

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. दूसरा मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान और ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ होगा. बता दें कि भारत एशिया कप का गत चैंपियन है, जिसने 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था.

10 सितंबर – भारत बनाम यूएई

14 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान

19 सितंबर- भारत बनाम ओमान

यह भी पढ़ें:




IND vs ENG Tests: संकट में उम्मीद की दस्तक: नारायण जगदीशन का चयन और टीम इंडिया की असमंजस भरी राह

IND vs ENG Tests: N Jagadeesan gets UK visa, will leave tomorrow morning as Rishabh Pant's injury cover

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे में एक गहरे संकट से जूझ रही है। चोटों से जर्जर हो चुकी टीम को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 1-2 से पिछड़ने के बाद अब अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना ही मैदान में उतरना पड़ रहा है। इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के बीच तमिलनाडु के संयमित और परिश्रमी बल्लेबाज नारायण जगदीशन की टीम में एंट्री, इस कहावत को सार्थक करती है—”हर संकट एक अवसर होता है।”

पंत का फ्रैक्चर: टीम को लगा झटका

ऋषभ पंत, जो इस दौरे में भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं, चौथे टेस्ट के पहले दिन एक रिवर्स स्वीप खेलते वक्त क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए। प्रारंभिक दर्द के बावजूद उन्होंने एक संघर्षपूर्ण अर्धशतक (75 गेंदों में 54 रन) बनाया, लेकिन अब यह लगभग तय है कि वह शृंखला से बाहर हो सकते हैं। टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका है, खासकर तब जब पंत बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेट के पीछे भी बेहद अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

जगदीशन की चुपचाप दस्तक

नारायण जगदीशन का नाम पहले तो ईशान किशन जैसे हाई-प्रोफाइल विकल्पों की भीड़ में कहीं छिपा हुआ था। लेकिन चयनकर्ताओं ने न केवल फॉर्म बल्कि नैतिक अनुशासन और कंसिस्टेंसी को भी प्राथमिकता दी।
जगदीशन ने घरेलू क्रिकेट में न सिर्फ दोहरे और तिहरे शतक जमाए, बल्कि वह विश्व रिकॉर्ड तक अपने नाम कर चुके हैं। और शायद सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि उन्होंने क्रिकेट के लिए अपने व्यक्तिगत जीवन को भी पीछे रखा—अपनी बहन की शादी तक में शामिल नहीं हो सके और स्काइप पर रस्में निभाईं।

भारतीय टीम: फिटनेस नहीं, अब बड़ी चिंता

इंग्लैंड के मौजूदा दौरे में चोटें एक के बाद एक दस्तक दे रही हैं:

अर्शदीप सिंह (अंगूठे की चोट)

आकाश दीप (कमर दर्द)

नितीश रेड्डी (घुटने की चोट)

अब जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी लंगड़ाते हुए देखा गया।

इससे यह सवाल उठता है कि क्या हमारी वर्कलोड मैनेजमेंट नीति और खिलाड़ियों की तैयारी प्रक्रिया वास्तव में व्यावहारिक है? एकदिवसीय, टी20 और टेस्ट क्रिकेट के बीच खिलाड़ियों का लगातार आना-जाना, फिजियोथेरेपी के बावजूद ऐसी हालत में आ जाना, निश्चित ही गंभीर सोच की मांग करता है।

चयन नीति में बदलाव के संकेत?

जगदीशन का चयन सिर्फ एक खिलाड़ी को टीम में जोड़ना नहीं है—यह संकेत है कि बीसीसीआई और चयनकर्ता अब ‘ब्रांड’ से आगे बढ़कर ‘बेस’ पर ध्यान दे रहे हैं।
जहाँ ईशान किशन आईपीएल और सोशल मीडिया लोकप्रियता के कारण पहले चयन के दावेदार माने जा रहे थे, वहीं चयनकर्ताओं ने संयम और प्रतिबद्धता को तरजीह दी। उनके कोच एजी गुरुस्वामी का यह कथन कि “वह परिणाम नहीं, प्रक्रिया पर ध्यान देते हैं”—भारतीय टीम की नई सोच का संकेत देता है।




IND vs ENG U19 : भारतीय मूल के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ जड़ा शतक, वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप

भारतीय अंडर-19 क्रिकट टीम और इंग्लैंड अंडर-19 टीम क्रिकेट टीम के बीच यूथ टेस्ट सीरीज चल रही है. इसका दूसरा टेस्ट चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है. पहली पारी में भारतीय मूल के एकांश सिंह ने इंग्लैंड के लिए शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे.

दबाव में एकांश सिंह की महत्वपूर्ण पारी

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बनाए. 80 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड दबाव में थी, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड टीम में शामिल भारतीय मूल के प्लेयर एकांश सिंह ने 117 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 155 गेंदों में खेली इस पारी में एकांश ने 3 छक्के और 14 चौके जड़े.

एकांश सिंह पिछले हफ्ते ही 19 साल के हुए हैं. उनका जन्म 16 जुलाई 2006 को ऑर्फिंगटन, लंदन में हुआ था. एकांश ने मई 2025 में केंट के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. पिछले साल जुलाई में ही उन्होंने केंट के साथ अपना ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था.

उनके आलावा कप्तान थॉमस रेव ने 59 रनों की पारी खेली, इसमें उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए. नौवें नंबर पर आए जेम्स मिंटो ने 46 रन बनाकर इंग्लैंड को 309 के स्कोर तक पहुंचाया. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट नमन पुष्पक ने लिए, उन्होंने 17 ओवरों में 76 रन देकर 4 विकेट चटकाए. आदित्य रावत और अम्ब्रीश ने 2-2 विकेट लिए.

वैभव सूर्यवंशी पहली पारी में फ्लॉप

सोमवार को दूसरे दिन भारत की पहली पारी शुरू हुई, वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन 20 रन बनाकर आउट हो गए. 14 गेंदों में खेली इस छोटी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका जड़ा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय अंडर-19 टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं. कप्तान आयुष म्हात्रे 24 और विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर नाबाद हैं. चार दिवसीय टेस्ट का आज तीसरा दिन है.




Makhannagar News : संभाग स्तर पर खेलेंगे महाविद्यालय के तीन सहायक प्राध्यापक

माखन नगर मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा जारी खेल कैलेंडर 2024-25 के तहत अधिकारी – कर्मचारी जिला स्तर विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस नर्मदा पुरम के एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय में जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। उक्त प्रतियोगिता में बैडमिंटन ,शतरंज ,टेबल टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर के तीन सहायक प्राध्यापको ने प्रतियोगिता में सहभागिता की थी, अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के उपरांत डॉक्टर आई एस कनेश और आर एस पटेल ने संभाग स्तर अंतर जिला प्रतियोगिता बैडमिंटन एवं डॉ अमिताभ शुक्ला ने टेबल टेनिस में अपना स्थान सुरक्षित किया।

संभाग स्तर में चयन होने पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर नीता चौबे व महाविद्यालय समस्त स्टाफ ने तीनों सहायक प्राध्यापको  को शुभकामनाएं दी साथ ही महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी श्री राजकुमार पटवा ने बताया कि 17 से 19 फरवरी 2025 को  भोपाल में आयोजित संभाग स्तर अंतर जिला अधिकारी कर्मचारी विभागीय खेल प्रतियोगिता में ये सहायक प्राध्यापक अपना जौहर दिखाएंगे। महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष माननीय सुरेश अग्रवाल एवं सभी जन भागीदारी सदस्यों ने माखन नगर महाविद्यालय के लिए इस उपलब्धि पर सहायक प्राध्यापकों को बधाइयां दी व आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की, महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा भी लगातार इन   सहायक प्राध्यापक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी जा रही है।