एशिया कप 2025: भारत-पाक मैच में ‘हैंडशेक विवाद

IND vs PAK Handshake Controversy: Apology or Miscommunication? ICC Exposes PCB’s Claims

एशिया कप 2025
– फोटो : ANI/Twitter

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए हैंडशेक विवाद पर नया मोड़ आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को बड़ा दावा किया था कि आईसीसी के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान और टीम मैनेजमेंट से माफी मांगी है।

पीसीबी का कहना था कि इस मामले में आईसीसी जांच के लिए भी तैयार है।

एशिया कप 2025  आईसीसी का पलटवार

हालांकि, अब आईसीसी ने पीसीबी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। वैश्विक संस्था ने कहा है कि हैंडशेक विवाद को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक माफी नहीं दी गई है और न ही PCB के दावे पर कोई ठोस आधार है।

विवाद की पृष्ठभूमि

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर हुए हंगामे ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पाकिस्तानी मीडिया ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया, जिसके बाद PCB ने आईसीसी पर सवाल खड़े किए।

अब आईसीसी की आधिकारिक सफाई के बाद यह विवाद और गहरा हो गया है।

ये भी पढ़े भोपाल ओवरब्रिज विवाद: हाईकोर्ट बोला– किसी का सिर कटेगा




रियलिटी शो में अनाया बांगर का खुलासा

Sanjay Bangar’s daughter Anaya Bangar reveals a famous cricketer sent her obscene photo after transition: 'Usse sab jaante hai'

“एक क्रिकेटर ने भेजी थी अश्लील तस्वीर”

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (पहले आर्यन के नाम से जानी जाती थीं) ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है। फ़िलहाल रियलिटी शो राइज़ एंड फ़ॉल में नज़र आ रहीं अनाया ने शो के दौरान बताया कि एक जाने-माने क्रिकेटर ने उन्हें अश्लील तस्वीर भेजी थी।

रियलिटी शो में चौंकाने वाली बात

अनाया ने साथियों से बातचीत में कहा:

“असल में, क्या हुआ था, मैंने पिछले साल नवंबर में अपनी बात सार्वजनिक की थी। दिसंबर-जनवरी में सोशल मीडिया पर नियमित कंटेंट डालती थी। अचानक एक क्रिकेटर ने मुझे ऐड किया और बिना बातचीत किए सीधे फोटो भेज दी। वैसी ही तस्वीर।”

जब प्रतिभागियों ने पूछा कि क्या वह नग्न तस्वीर थी, अनाया ने जवाब दिया –

“समझो अभी।”

और जब सवाल हुआ कि क्या वह क्रिकेटर मशहूर है, तो उन्होंने कहा –

“उसे सब जानते हैं।”

उनके इस खुलासे से शो में मौजूद अन्य प्रतिभागी और दर्शक दोनों हैरान रह गए।

अनाया का सफ़र और संघर्ष

अनाया एक ट्रांस महिला हैं और पहले क्रिकेट भी खेल चुकी हैं।

उन्होंने पिछले साल धर्म परिवर्तन और अपने ट्रांसजेंडर होने की बात सार्वजनिक की थी।

सोशल मीडिया पर वह अक्सर भारतीय क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के साथ होने वाले भेदभाव पर अपनी राय रखती रही हैं।

अनाया ने महिला क्रिकेट टीम में खेलने की इच्छा जताई है और इसके लिए उन्होंने ICC और BCCI दोनों से संपर्क किया है।

क्यों है यह मुद्दा अहम?

यह खुलासा भारतीय क्रिकेट जगत पर कई सवाल खड़े करता है –

महिला और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के साथ व्यवहार

क्रिकेटरों की निजी आचरण की जवाबदेही

खेल जगत में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल की आवश्यकता

अनाया का यह बयान निश्चित ही सोशल मीडिया और क्रिकेट सर्कल्स में नई बहस छेड़ेगा।




एक क्लिक में देखें 2025 एशिया कप की सभी 8 देशों की टीमें, शेड्यूल और मैच टाइमिंग समेत मिलेगी फुल डिटेल्स

एशियाई क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के शुरू होने में अब लगभग 50 घंटे बाकी हैं. इस बार का एशिया कप कई मायनों में खास है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि 2025 एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इन सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. 

2025 एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी. वहीं इसका फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मैच आबूधाबी और दुबई में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में सिर्फ एक डबल हेडर है. बाकी सभी मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे. डबल हेडर वाले दिन शाम का मैच भारतीय समय के अनुसार साढ़ें पांच बजे से शुरू होगा. 

2025 एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान की टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में सभी टीमें लीग स्टेज में 3-3 मैच खेलेंगी. इसके बाद सुपर-4 राउंड खेला जाएगा. वहीं फिर 28 सितंबर को खिताबी भिड़ंत होगी. 

2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती. 

2025 एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम- सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम.

2025 एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम- राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनात, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी.

2025 एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम- चरित असालंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो. 

2025 एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम- लिटन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, क़ाज़ी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और सैफुद्दीन.

2025 एशिया कप के लिए यूएई की टीम- मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान.

2025 एशिया कप के लिए हांगकांग की टीम- यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान.

2025 एशिया कप के लिए ओमान की टीम- जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव.

नोट कर लीजिए एशिया कप 2025 के सभी मैचों की तारीख और समय

लीग स्टेज के मुकाबले

9 सितंबर: अफ़ग़ानिस्तान बनाम हांगकांग – रात 8 बजे – अबू धाबी
10 सितंबर: भारत बनाम यूएई – रात 8 बजे – दुबई
11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग – रात 8 बजे – अबू धाबी
12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान – रात 8 बजे – दुबई
13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – रात 8 बजे – अबू धाबी
14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – रात 8 बजे – दुबई
15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान – शाम 5:30 बजे – अबू धाबी
15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग – रात 8 बजे – दुबई
16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान – रात 8 बजे – अबू धाबी
17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई – रात 8 बजे – दुबई
18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान – रात 8 बजे – अबू धाबी
19 सितंबर: भारत बनाम ओमान – रात 8 बजे – अबू धाबी

सुपर-4 राउंड के मुकाबले

20 सितंबर: B1 बनाम B2 – रात 8 बजे – दुबई
21 सितंबर: A1 बनाम A2 – रात 8 बजे – दुबई
23 सितंबर: A2 बनाम B1 – रात 8 बजे – अबू धाबी
24 सितंबर: A1 बनाम B2 – रात 8 बजे – दुबई
25 सितंबर: A2 बनाम B2 – रात 8 बजे – दुबई
26 सितंबर: A1 बनाम B1 – रात 8 बजे – दुबई

फाइनल: 28 सितंबर – रात 8 बजे – दुबई




वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट की शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी और तब मैच 60 ओवरों के हुआ करते थे। उसी दौर में एक बल्लेबाज ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज भी बहुत कम ही चुनौती मिल पाई है। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के ओपनर ग्लेन टर्नर की, जिन्होंने 1975 में एक पारी में 201 गेंद खेलकर इतिहास रच दिया था।

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले 7 बल्लेबाज

1. ग्लेन टर्नर (न्यूजीलैंड) – 201 गेंद

1975 वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ टर्नर ने 201 गेंद खेलकर 171 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए।

2. ग्लेन टर्नर (न्यूजीलैंड) – 177 गेंद

उसी साल भारत के खिलाफ टर्नर ने 177 गेंदों पर 114 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 13 चौके निकले।

3. मोहसिन खान (पाकिस्तान) – 176 गेंद

1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मोहसिन खान ने 176 गेंदों पर सिर्फ 70 रन बनाए। उनकी पारी में महज़ 1 चौका शामिल था।

4. सुनील गावस्कर (भारत) – 174 गेंद

1975 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गावस्कर ने 174 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। उनकी यह पारी क्रिकेट इतिहास की सबसे रक्षात्मक पारियों में गिनी जाती है।

5. रोहित शर्मा (भारत) – 173 गेंद

2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 173 गेंद खेलकर 264 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के लगाए। यह वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

6. गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) – 173 गेंद

1979 में भारत के खिलाफ ग्रीनिज ने 173 गेंदों पर 106 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया था।

7. बिल एथी (इंग्लैंड) – 172 गेंद

1986 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एथी ने 172 गेंदों पर 142 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल थे।




PCB चेयरमैन ने भारत के खिलाफ उगला जहर, एशिया कप से पहले बोला- BCCI से भीख मांग…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन (PCB Chairman) मोहसिन रजा नकवी का साफ कहना है कि आगे होने वाले भारत-पाकिस्तान मैचों (India vs Pakistan Match) के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाएंगे नहीं. एक तरफ एशिया कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान के साथ खेलने पर भारतीय लोगों में रोष है. इसी बीच मोहसिन नकवी के भड़काऊ बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान का एशिया कप मैच (IND vs PAK Asia Cup Date) 14 सितंबर को खेला जाएगा.

ऐसा लगता है जैसे भारत सरकार और BCCI ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया था, लेकिन मोहसिन नकवी हाथ मिलाना ही नहीं चाहते हैं. इसी साल दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच सहमति बनी थी कि आगे होने वाले उनके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. यही वजह है कि एशिया कप का मेजबान होते हुए भी भारत को पाकिस्तान के साथ दुबई में खेलना होगा.

भारत सरकार ने लागू की नई नीति

हाल ही में पाकिस्तान के साथ स्पोर्ट्स इवेंट्स में खेलने पर नई नीति सामने रखी थी. बताया गया कि खेल कोई भी हो, उसमें भारत, पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा, जो पिछले 13 सालों से होता आ रहा है. नई नीति में यह भी बताया गया कि टीम इंडिया बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के साथ खेलना जारी रखेगी.

पाकिस्तान भीख नहीं मांगेगा…

इस नई नीति के बाद मोहसिन नकवी ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि अब पाकिस्तान किसी हाल में BCCI के आगे नहीं झुकेगा. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि अब भारत के साथ जब भी बात होगी, वह बराबरी के स्तर पर की जाएगी. किसी भी मांग को मनवाने के लिए अब हम भीख नहीं मांगेंगे. वो समय अब बीत गया, आगे जो होगा बराबरी के स्तर पर होगा.”




टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाला बल्लेबाज कौन? लिस्ट में हार्दिक पांड्या भी शामिल

2025 एशिया कप का बिगुल बज चुका है. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. 2025 एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई के आबू धाबी और दुबई में आयोजित होगा. यहां हम आपको बताएंगे कि एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में किस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड है.

बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व कप्तान मशरफे मुर्तजा के नाम टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है. दिलचस्प बात यह है कि मुर्तजा तीनों बार एक ही सीजन में बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. मशरफे मुर्तजा ने एशिया कप 2016 में पांच मुकाबले खेले थे, जिसमें पांच विकेट अपने नाम किए थे. भले ही गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा था, लेकिन बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके थे.

मशरफे मुर्तजा पांचों पारियों में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 3.50 की औसत के साथ महज 14 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो ही चौके देखने को मिले. पांच में से तीन पारियों में मुर्तजा जीरो पर आउट हुए थे. तब से अभी तक यह अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम पर ही दर्ज है.

इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में भारत के हार्दिक पांड्या भी शामिल

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में श्रीलंका के चरिथ असलंका, पाकिस्तान के आसिफ अली, यूएई के किंचित शाह, श्रीलंका के कुसल मेंडिस, भारत के हार्दिक पांड्या और श्रीलंका के दासुन शनाका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. ये सभी खिलाड़ी दो-दो बार टी20 एशिया कप में जीरो पर आउट हुए हैं.

2025 एशिया कप में 8 टीमें लेंगी हिस्सा

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया का पहला मैच यूएई से होगा, जिसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है. टीम इंडिया ग्रुप चरण का अपना तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी. ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग-चाइना और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं.




टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की सबसे घातक जोड़ियां, मिलकर चटकाए 1000 से भी ज्यादा विकेट

 

टेस्ट क्रिकेट में दो घातक गेंदबाजों का एक टीम में होना दूसरी टीम के लिए बहुत खतरनाक होता है. जब दो गेंदबाज मिलकर विपक्षी बल्लेबाजों को चारों खाने चित करते हैं, तो टीम की जीत की राह आसान हो जाती है. क्रिकेट इतिहास में कई ऐसी मशहूर जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन लाइन-लेंथ, स्विंग और स्पिन के दम पर बल्लेबाजों के हौसले पस्त किए हैं. इनमें कुछ जोड़ियों ने तो मिलकर 1000 से भी ज्यादा विकेट चटकाए हैं, जो अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है.

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इस सूची में सबसे ऊपर हैं. दोनों ने मिलकर कुल 1039 विकेट चटकाए, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे घातक गेंदबाजी जोड़ी मानी जाती है. हैरानी की बात यह है कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में कोई भारतीय शामिल नहीं है.

टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे घातक जोड़ियां

    • 1. जेम्स एंडरसन – स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
      एंडरसन की स्विंग और ब्रॉड की उछाल ने विपक्षी बल्लेबाजों को कई बार परेशान किया। 2008 से 2023 तक दोनों ने इंग्लैंड की रीढ़ की तरह खेलते हुए 138 मैचों में 1039 विकेट लिए। (एंडरसन: 537, ब्रॉड: 502)

      2. ग्लेन मैक्ग्रा – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
      ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने 104 मैचों में 1001 विकेट चटकाए। मैक्ग्रा ने 488 और वॉर्न ने 513 विकेट लिए।

      3. मुथैया मुरलीधरन – चामिंडा वास (श्रीलंका)
      स्पिन-पेस की यह जोड़ी 95 मैचों में 895 विकेट लेने में सफल रही। मुरलीधरन ने 586 और वास ने 309 विकेट लिए।

      4. कर्टली एंब्रोज – कर्टनी वाल्श (वेस्टइंडीज)
      वेस्टइंडीज की यह जोड़ी 95 मैचों में 762 विकेट लेकर बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनी। एंब्रोज ने 389 और वाल्श ने 373 विकेट लिए।

      5. नाथन लायन – मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
      नयी पीढ़ी की यह ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी 94 मैचों में अब तक 740 विकेट ले चुकी है। लायन ने 371 और स्टार्क ने 369 विकेट लिए।

क्रम गेंदबाज जोड़ी देश मैच कुल विकेट व्यक्तिगत विकेट (1/2)
1 जेम्स एंडरसन – स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 138 1039 537 / 502
2 ग्लेन मैक्ग्रा – शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 104 1001 488 / 513
3 मुथैया मुरलीधरन – चामिंडा वास श्रीलंका 95 895 586 / 309
4 कर्टली एंब्रोज – कर्टनी वाल्श वेस्टइंडीज 95 762 389 / 373
5 नाथन लायन – मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 94 740 371 / 369



रोमांचक गतिरोध में समाप्त हुआ भारत का इंग्लैंड दौरा: गिल की अगुआई में इतिहास के करीब पहुंची युवा टीम

भारत का इंग्लैंड का लंबा और संघर्षपूर्ण क्रिकेट दौरा एक रोमांचक गतिरोध के साथ समाप्त हुआ। 4 अगस्त 2025 को ओवल में खेले गए निर्णायक टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर पाँच मैचों की श्रृंखला को 2-2 से बराबर कर लिया। यह नतीजा इस बेहद प्रतिस्पर्धी श्रृंखला की सही तस्वीर पेश करता है।

इंग्लैंड में भारत की टेस्ट सीरीज़ जीत का इतिहास बहुत पुराना और विरल रहा है — पिछली जीत 2007 में आई थी। और इस बार तो चुनौती और भी कठिन थी, क्योंकि टीम में न रोहित शर्मा थे, न विराट कोहली और न ही आर. अश्विन — तीनों दिग्गज हाल ही में संन्यास ले चुके हैं। इसके बावजूद, शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने आश्चर्यजनक रूप से संघर्ष करते हुए अपनी पकड़ बनाई।

टेस्ट क्रिकेट के गौरव का प्रमाण बनी यह श्रृंखला

जब दुनियाभर में चार दिवसीय टेस्ट की चर्चा चल रही है, तब इस श्रृंखला ने टेस्ट क्रिकेट की गहराई और रोमांच को फिर से स्थापित किया। सभी पाँच मैच पाँचवें दिन तक खिंचे, और हर बार खेल की दिशा आखिरी क्षणों में तय हुई।

इंग्लैंड की ‘बाज़बॉल’ आक्रामक शैली ने भारत के योजनाबद्ध दृष्टिकोण को चुनौती दी, लेकिन मोहम्मद सिराज, बुमराह और जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने पलटवार का रास्ता खोजा। सिराज का पूरे पाँचों टेस्ट खेलना और 23 विकेट लेना उनकी फिटनेस और संकल्प का परिचायक है।

गिल, राहुल और जायसवाल: नए सितारे

गिल ने 754 रनों की शानदार श्रृंखला खेली, और केएल राहुल तथा यशस्वी जायसवाल ने भी महत्वपूर्ण पारियाँ खेलकर भारत की बल्लेबाज़ी को मजबूती दी। निचले क्रम में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने उपयोगी योगदान दिया, हालाँकि निचले क्रम की अस्थिरता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

ऋषभ पंत की चोट ने संतुलन को थोड़ा बिगाड़ा, पर उनकी वापसी की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति से सिराज पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी आ गई, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

बदलाव का दौर, लेकिन उम्मीदों से भरा भविष्य

यह टीम एक बदलाव के दौर से गुजर रही है। वरिष्ठ खिलाड़ियों के संन्यास के बाद यह श्रृंखला एक संक्रमण काल का परिचायक रही। लेकिन जिस हिम्मत, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन हुआ, वह आने वाले समय के लिए आशा की किरण है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम भी बेन स्टोक्स की अगुआई और जो रूट की प्रतिभा के दम पर बहुत सशक्त नजर आई। रूट का क्लास, निरंतरता और रिकॉर्ड्स के प्रति उनका सफर बताता है कि अगर वे फिट रहे, तो शायद सचिन तेंदुलकर का 15,921 रनों का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है।

थकान, चोट और व्यस्त कार्यक्रम: आज के क्रिकेट की चुनौती

अब वह दौर नहीं रहा जब लंबे विदेशी दौरे में काउंटी टीमों के खिलाफ अभ्यास मैच होते थे। आज के खिलाड़ियों को IPL सहित सालभर के शेड्यूल से जूझना पड़ता है। बुमराह जैसे खिलाड़ी तीन ही मैच खेल सके, और स्टोक्स को अंतिम टेस्ट से बाहर होना पड़ा — यह बताता है कि खिलाड़ियों पर लगातार थकान और चोट का खतरा मंडराता रहता है।

भारत ने जीत नहीं दर्ज की, लेकिन बराबरी करके एक मजबूत संदेश ज़रूर दिया है। यह श्रृंखला न सिर्फ़ स्कोर में बराबर रही, बल्कि प्रतिस्पर्धा, परिपक्वता और संभावनाओं में भारत ने इंग्लैंड से बराबरी की। आने वाले वर्षों में यही युवा खिलाड़ी भारत को फिर से इंग्लैंड की धरती पर ऐतिहासिक जीत दिला सकते हैं — और यह श्रृंखला उस संभावना की पहली दस्तक है।




IND vs ENG 5th Test : 5वां टेस्ट: सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, डेल स्टेन ने सिराज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

लंदन । भारत और इंग्लैंड के बीच आज से 5वां और अंतिम टेस्ट मुकाबला लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया के पास मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने का मौका है, वहीं ड्रा या हार की स्थिति में इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगा।

सिराज होंगे गेंदबाजी के अगुआ, डेल स्टेन को ‘फिफर’ की उम्मीद

इस निर्णायक मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि “मोहम्मद सिराज इस टेस्ट में एक पारी में 5 विकेट जरूर लेंगे।”
स्टेन के मुताबिक, सिराज इस समय शानदार लय में हैं और इंग्लैंड की परिस्थितियों में वह बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

मोहम्मद सिराज इस सीरीज में अब तक 4 टेस्ट में 14 विकेट ले चुके हैं। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में जसप्रीत बुमराह अनुपस्थित थे और माना जा रहा है कि पांचवें टेस्ट में भी बुमराह नहीं खेलेंगे।

किसे मिलेगा मौका: अर्शदीप या कुलदीप?

अगर बुमराह इस मैच से बाहर रहते हैं, तो अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं, पूरी सीरीज से बाहर रहे कुलदीप यादव को लेकर भी मांग उठ रही है कि उन्हें अंतिम टेस्ट में मौका दिया जाए।
टीम संयोजन को लेकर कप्तान और टीम मैनेजमेंट के सामने कठिन फैसला रहेगा।

सिराज का प्रदर्शन अब तक:

टेस्ट विकेट (पारीवार) कुल विकेट

पहला 2 2
दूसरा 6+1 7
तीसरा 2+2 4
चौथा 1 (30 ओवर में 140 रन) 1

लाइव कब और कहां देखें?

मैच की तारीख: 31 जुलाई – 4 अगस्त 2025

स्थान: द ओवल, लंदन

टॉस: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे

मैच शुरू: दोपहर 3:30 बजे से

लाइव टेलीकास्ट: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा और हॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर

नज़र रखने योग्य बातें:

क्या सिराज स्टेन की भविष्यवाणी को सही साबित करेंगे?

क्या अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू मिलेगा?

क्या कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी?

क्या भारत सीरीज बचा पाएगा या इंग्लैंड फिर रच देगा इतिहास?




लास्ट ओवर में हारा भारत, गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में भारतीय टीम का सफर अभी तक निराशाजनक रहा है. अब इंडिया चैंपियंस टीम को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के हाथों 4 विकेट से हार (India Champions vs Australia Champions) झेलनी पड़ी है. युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक 3 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. WCL के इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 203 रन बनाए थे, लेकिन कैलम फर्ज्ञूसन की 70 रनों की तूफानी पारी के आगे भारतीय गेंदबाजी फेल हो गई.

भारत ने बनाए थे 203 रन, धवन के 91

लीड्स में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 60 गेंदों में 91 रन बनाकर नाबाद लौटे, इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया. रॉबिन उथप्पा ने भी 21 गेंद में 37 रनों का योगदान दिया. अंबाती रायडू खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं सुरेश रैना और कप्तान युवराज सिंह क्रमशः 11 और 3 रन बनाकर आउट हो गए. यूसुफ पठान के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि उन्होंने मात्र 23 गेंदों में 52 रन जड़ते हुए भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया.

जीता हुआ मैच हारा भारत

ऑस्ट्रेलिया जब 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पीयूष चावला और हरभजन सिंह ने कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में ऐसा फंसाया कि ऑस्ट्रेलिया ने 65 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. डेनियल क्रिश्चियन और कैलम फर्ज्ञूसन की 90 रनों की पार्टनरशिप ने ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करवाई. क्रिश्चियन ने 39 रन बनाए, वहीं बेन कटिंग ने 15 रन और अंतिम ओवरों में रॉब क्वीनी ने 8 गेंद में1 6 रनों की कैमियो पारी खेली.

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 13 रन बनाने थे और सामने इरफान पठान था. कप्तान युवराज सिंह का इरफान को गेंदबाजी सौंपने का फैसला चौंकाने वाला रहा क्योंकि इससे पहले उन्होंने मैच में एक भी ओवर नहीं किया था. आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को 3 रन बनाने थे, जिसपर फर्ज्ञूसन ने गगनचुंबी छक्का लगाते हुए अपनी टीम की 4 विकेट से जीत सुनिश्चित की.

गेंदबाजों ने डुबोई लुटिया

भारत की ओर से विनय कुमार ने एक विकेट तो लिया, लेकिन 4 ओवरों में 47 रन लुटा दिए. वहीं रन लुटाने में सिद्धार्थ कौल भी पीछे नहीं रहे, जिन्होंने सिर्फ 2 ओवरों में ही 37 रन दे डाले. पीयूष चावला ने घातक गेंदबाजी के दम पर 3 विकेट लिए, लेकिन इरफान पठान आखिरी ओवर में 13 रन भी डिफेंड नहीं कर पाए.