Indore News : मुख्यमंत्री ने कहा- धर्म की चिंता नहीं करेंगे तो संस्कृति कैसे पनपेगी?
written by Denva Post Bureau | 01/05/2025
परशुराम जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव महू स्थित जानापाव तीर्थ पहुंचे। उन्होंने परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जानापाव का धार्मिक कारणों से विशेष महत्व है। यह सात नदियों का उद्गम स्थल है। धनुष के माध्यम से शक्ति का परिचय भगवान परशुराम से जुड़ता है। हम सब जानते है कि सीता स्वयंवर के समय धुनष टूटने पर परशुराम ने क्रोध भी किया, लक्ष्मण को सावधान भी किया, लेकिन भगवान राम पर प्रेम भी लुटाया। उन्होंने अन्याय और अर्धम के खिलाफ हमेशा लड़ाई की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति की धरा को हमने सरकार के साथ जोड़ा है। हमने कहा है कि सरकार चलेगी तो धर्म के मार्ग पर चलेगी। कुछ लोग कहते है कि मुख्यमंत्री धर्म की बात करते है। यदि हमने धर्म की चिंता नहीं कि तो संस्कृति कैसे पल्लवित होगी। हमारी संस्कृति सब के सुख की कामना करती है। जानापाव की पहाड़ी पर प्रकृति मेहरबान है। यहां से देश की बड़ नदियों में से एक चंबल के अलावा छह और नदियां निकलती है। जानापाव को हम और बेहतर विकसित करेंगे,ताकि दुनिया में इसका महत्व बढ़ सके।
इस मौके पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि जानापाव के लिए एक अच्छे मार्ग की जरुरत है। हमनें इस तीर्थ को धार्मिक पर्यटन के रुप में विकसित कर रहे है। यहां दस करोड़ की लागत से यहां विकास हो चुका है। आध्यात्म की साधना के लिए हम संस्कृत पाठशाला बनाना चाहते है। क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से करवा
Makhannagar News : भगवान परशुराम जन्मोत्सव का होगा आयोजन, धूमधाम से निकलेगा चल समारोह, बैठक में लिया निर्णय
written by Deepak Sharma | 01/05/2025
हर साल की तरह इस साल भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आस्था, उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में मनाए जाने को लेकर एक सामाजिक बैठक का आयोजन शहर के पटेल मोहल्ला स्थित परशुराम भवन में किया गया। साथ ही शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाए इसपर विचार किया गया, ताकि समाज का हर वर्ग इसमें अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर पाए। इसके लिए चल समारोह अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष सहित अन्य समितियों का गठन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से समाज के नगर अध्यक्ष आदेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष रमन तिवारी , रमेश तिवारी, कुलदीप मिश्रा, आकाश तिवारी, संतोष परसाई, ध्रुव तिवारी, आशीष गुरु, नीलेश परसाई,प्रभाकर सेनापत आदि एवं महिला पदाधिकारियों की उपस्थित में बैठक का आयोजन किया गया।