Makhannagar News : ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में माखन नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाया गया साहस और रणनीति हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के सम्मान में आज माखननगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बहादुर भारतीय सेना के प्रति समर्थन और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए, माखन नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने नगर नागरिको  से आज शाम 4 बजे बालाजी मंदिर से माखन लाल चतुर्वेदी प्रतिमा स्थल तक नगर में होने वाली तिरंगा रैली में शामिल होने की अपील की। नगर के नागरिकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर भर के लोगों की उत्साही भागीदारी देखने को मिलने की उम्मीद है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है, जिसमें भारतीय सेना की वीरता को मान्यता देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सशस्त्र बलों की वीरता को श्रद्धांजलि देना और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करना है। यात्रा शाम 4:00 बजे  बालाजी मंदिर से शुरू होगी और माखन लाल चतुर्वेदी प्रतिमा स्थल पर समाप्त होगी, जहां इसे प्रमुख हस्तियों द्वारा संबोधित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभक्ति के नारे, राष्ट्रीय ध्वज की महिमा और लोगों के उत्साह का प्रदर्शन होगा। आज की यात्रा सिर्फ़ एक जुलूस नहीं है, बल्कि यह भारतीय सेना के प्रति लोगों के गहरे सम्मान और अटूट समर्थन का प्रतीक है। हमारे सशस्त्र बलों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए जिला, मंडल, वार्ड आदि स्तरों पर इसी तरह की ‘तिरंगा यात्राएँ’ आयोजित की जा रही हैं।




PM Modi Address to Nation: आज रात आठ बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा पहला बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह देश के नाम पहला संबोधन होगा। भारतीय सेना की सख्त चेतावनियों के बाद अब पीएम मोदी के संबोधन पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।




Indore news : पाकिस्तान के समर्थन के कारण तुर्की अजरबैजान में ट्रैवल एजेंटों की बुकिंग पर रोक

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन ने तुर्किये और अजरबैजान की ट्रैवल बुकिंग तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि देशभर के 3,500 से अधिक सदस्य ट्रैवल एजेंट्स ने इन दोनों देशों की बुकिंग और प्रमोशन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सरकार को पत्र लिखकर मांग की गई है कि तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ कड़ी एडवाइजरी जारी की जाए। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि इन दोनों देशों ने भारत-पाक संघर्ष की स्थिति में खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है।

मप्र के 250 ट्रैवल एजेंट्स ने बुकिंग पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन किया है, जिससे नाराज होकर दोनों देशों की बुकिंग और प्रमोशन पूरी तरह से रोक दिए गए हैं। इन सेक्टर्स के लिए आने वाले पर्यटकों को भी बुकिंग न कराने की सलाह दी जा रही है। इंदौर के ट्रैवल एजेंट प्रदीप काले ने बताया कि इस समय तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा का सर्वश्रेष्ठ समय होता है, इसलिए लगभग 1 से डेढ़ महीने पहले ही बड़ी संख्या में बुकिंग हो चुकी थीं। लेकिन अब इन देशों के पाकिस्तान को समर्थन देने के बाद पर्यटक अपने टूर कैंसिल कर अन्य डेस्टिनेशनों की बुकिंग करा रहे हैं।

तुर्किये और अजरबैजान को बड़ा आर्थिक नुकसान

जादौन के अनुसार, एसोसिएशन के देशभर में 3,500 से ज्यादा सदस्य हैं, जिनमें से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 250 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स ने इन देशों की बुकिंग रोक दी है। 2024 में भारत से करीब 2.75 लाख लोग तुर्किये और 2.50 लाख से ज्यादा अजरबैजान गए थे। तुर्किये के लिए प्रति व्यक्ति औसत पैकेज 1 से 1.5 लाख रुपये और अजरबैजान के लिए 80 हजार से 1.25 लाख रुपये तक का होता है। इससे तुर्किये को लगभग 2,750 करोड़ रुपये और अजरबैजान को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का टूरिज्म से फायदा हुआ था, जो अब पूरी तरह प्रभावित होगा।

जॉर्जिया बना नया विकल्प

तुर्किये और अजरबैजान की जगह अब भारतीय पर्यटक जॉर्जिया को नया विकल्प बना रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार जॉर्जिया, थाइलैंड, यूरोप और वियतनाम की बुकिंग में तेजी आई है। जॉर्जिया यूरोप की सीमा पर स्थित है और वहां अटलांटा इतिहास केंद्र, फॉक्स थिएटर, फोर्सिथ पार्क जैसी कई पर्यटक स्थल हैं। ईज माई ट्रिप के निशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ट्रैवल एक शक्तिशाली टूल है और इसका उपयोग केवल उन देशों के लिए होना चाहिए जो हमारे साथ खड़े हों। इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स और ट्रैवोमिंट जैसी ऑनलाइन कंपनियों ने भी इन दोनों देशों की बुकिंग सस्पेंड कर दी है और मौजूदा बुकिंग पर कोई कैंसिलेशन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ट्रैवोमिंट के सीईओ आलोक के सिंह ने कहा कि आपातकाल की स्थिति में फ्लाइट बुकिंग की सुविधा बनी रहेगी, लेकिन सामान्य ट्रैवल पैकेज अब उपलब्ध नहीं रहेंगे।




पाकिस्तान ने कर दिया सरेंडर! विदेश मंत्री इशाक डार बोले- ‘अगर भारत रुका तो हम भी रुकने को तैयार हैं’

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि भारत रुका तो हम भी रुकने को तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान और नुकसान नहीं चाहता है।

जियो न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, “हम अपना नुकसान नहीं करता चाहते। हम विनाश और धन की बर्बादी नहीं चाहते। उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान हमेशा से शांति चाहता रहा है और अगर भारत इस समय रुक जाता है तो हम भी शांति पर विचार करेंगे और जवाबी कार्रवाई या कुछ भी नहीं करेंगे. हम वास्तव में शांति चाहते हैं।”

अमेरिकी विदेश मंत्री ने इशाक डार से की बात

ये बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन और मिसाइलें से अटैक करने की कोशिश की जा रही है, जिसका भारतीय सेना बखूबी जवाब दे रही है। ये बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से आज बात की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस बयान के अनुसार, भारत-पाकिस्तान में सीधी बातचीत की अपील की गई है। विदेश मंत्री रुबियो ने तनाव कम करने और सीधी बातचीत फिर से स्थापित करने के अपने रुख को दोहराया और कहा कि तनाव को बातचीत से ही कम किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान की तरफ से फिर से भारत के 26 जगहों पर अटैक की कोशिश

शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से फिर से 26 जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। भारतीय सेना ने बताया कि जवाबी हमले से बचने के लिए पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में अपना एयरस्पेस बंद नहीं किया और नागरिक विमानों पर रोक नहीं लगाई।




Operation Sindoor : भारत ने पाकिस्तान में हवाई हमला कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया

Operation Sindoor: पहलगाम में हुआ आतंकी हमला भारतवासी कभी नहीं भूल पाएंगे।लेकिन पाकिस्तान में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर भारत द्वारा जो कार्रवाई की गई है, वह पूरे विश्व को यह संदेश देता है कि सिंदूर मिटाने वालों का नामों निशान मिट जाता है।

भारतीय संस्कृति में सिंदूर को सौभाग्य और सुहाग की निशानी माना जाता है। लेकिन जो कोई भी सिंदूर उजाड़ने की कोशिश करेगा उसका नामों निशान मिट दिया जाएगा। इसी बात को सच कर दिखाया देश के प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना ने।

22 अप्रैल 2025 का वो काला दिन जब जन्नत की जमीन कश्मीर के पहलगाम में हथियारबंद आतंकियों ने 26 लोगों को ‘धर्म पूछकर’ मार डाला। आतंकवादियों ने न सिर्फ 26 लोगों को मारा बल्कि भारतीय बहनों, माओं और बेटियों से सिंदूर को उजाड़ दिया। इनमें से कई सुहागिने तो ऐसी थी जिनके हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था। सुहागिनों ने कभी नहीं सोचा था कि उनके सुहाग की निशानी सिंदूर को इस तरह से उजाड़ दिया जाएगा।

सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिदूंर से

‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम एक शक्तिशाली सांस्कृतिक और भावनात्मक प्रतिक्रिया को जगाने के लिए चुना गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रणनीति तैयार कर 6 और 7 मई की दरमियानी रात को करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना ने ऑपरेशन करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाली जमीन (POK) के 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट कर स्ट्राइक किया। यह स्ट्राइक आंतकियों को ढेर करने के साथ ही सिंदूर उजाड़ने वालों का नामों निशान उजाड़ना था और पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि भी।

भारतीय संस्कति में सिंदूर का महत्व

भारतीय संस्कृति में सिदूंर को सौभाग्य और सुहाग का प्रतीक माना जाता है, जोकि विवाहितों की खास निशानी होती है। स्त्री के 16 श्रृंगारों में सिंदूर का अहम स्थान होता है। पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देने के लिए मंगलवार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकियों को ढेर करना केवल कार्रवाई मात्र नहीं बल्कि यह चेतावनी है कि जो भी भारत की संस्कृति, सभ्यता और धर्म पर नजर उठाएगा, वह इसी तरह ढेर कर दिया जाएगा।