Murena News : प्यार करने की सजा 3 गोली…ऑनर किलिंग का मामला दादा की अहम भूमिका

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से ऑनर किलिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजनों ने जमीन विवाद में बेटी की हत्या की बात कहीं थी, लेकिन जांच के बाद मामला कुछ और मामला सामने आया। इस मामले में मृतका के दादा की अहम भूमिका सामने आई है, जिसने हत्या की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव में रहने मलिश्का (19) के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के दादा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 17 जून की रात 9 बजे मलिश्का अपने घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में रोककर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई थी झूठी कहानी

मृतका के दादा ने पुलिस को बताया कि यह हमला जमीन विवाद के चलते विरोधियों ने किया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत सहित हर एंगल से मर्डर की मिस्ट्री की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कुछ ऐसा कुछ खुलासा हुआ जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। जांच में सामने आया है कि मलिश्का का अपने चाचा के साले के साथ लव अफेयर चल रहा था। इस बात से परिवार काफी नाराज था।




Morena News : लोकायुक्त टीम ने बाबू को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जिले के पोरसा जनपद पंचायत में पदस्थ रामबली रावत को लोकायुक्त की टीम ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। रामजीलाल सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी देने के एवज में रिश्वत ले रहा था।

पोरसा जनपद के सैंथरा गांव निवाशी गोविंद त्यागी ने अपनी पंचायत के निर्माण कार्यों की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत जनपद पंचायत पोरसा से मांगी थी। यही वजह है 23 दिसंबर 2024 को फरियादी गोविंद त्यागी ने जनपद में सूचना के अधिकार का आवेदन पोरसा जनपद में लगाया, लेकिन रिकॉर्ड शाखा प्रभारी रामबली रावत जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनके द्वारा इस जानकारी को देने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत देने से पहले फरियादी ने मामले की शिकायत 30 मई को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस से की।

ग्वालियर लोकायुक्त ने रिश्वत खोर बाबू के लिए अपना जाल बिछाया और पहले वॉयस रिकॉर्ड कराई, जिसकी ठोस पुष्टि होने के बाद मंगलवार को फरियादी गोविंद त्यागी के लिए लोकायुक्त पुलिस ने केमिकल लगे हुए चार हजार रुपये दिए। उसके बाद फरियादी उन पैसों को लेकर के सूचना के अधिकारी की जानकारी लेने पहुंचा और जो कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहा था। उसको वह राशि थमा दी। इसके बाद तुरंत ही लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत खोर बाबू रामवली रावत को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त की टीम के प्रभारी रामनिवास नरवरिया का कहना है कि फरियादी सैंथरा निवाशी गोविंद त्यागी के द्वारा अपनी पंचायत की जानकारी मांगी गई थी। जिसके एवज में पांच हजार रुपये की मांग की गई। इस पर फरियादी ने लोकायुक्त ग्वालियर को 30 मई को शिकायत की इस पर कार्रवाई करते हुए आज पोरसा जनपद में पदस्त कर्मचारी रामबली रावत को चार हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।




Murena News : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से देवर-भाभी व एक अन्य महिला की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में करह धाम के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। धाम के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे जेठ और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। तीन गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, कैलारस थाना क्षेत्र के हटीपुरा और रिठोनिया गांव के निवासी बानमोर में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम जैमाई में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही ट्रॉली करह धाम आश्रम के पास पहुंची, ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रॉली सड़क पर लहराते हुए पलट गई। ट्रॉली में करीब 30-35 लोग सवार थे, जिनमें से कई उसके नीचे दब गए।

मौके से फरार हुआ ड्राइवर

हादसे के बाद हटीपुरा निवासी ट्रैक्टर चालक खिलाड़ी धाकड़ मौके से फरार हो गया। हादसे के समय मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया।

यह है करह धाम की मान्यता

करह धाम मुरैना ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यहां रामरतन महाराज उर्फ पटिया वाले बाबा का आश्रम स्थित है, जहां 24 घंटे सियाराम की धुन और अखंड रामायण का पाठ चलता रहता है। मान्यता है कि यहां स्थित एक कुएं का पानी पीने से कुत्ते के काटने का उपचार हो जाता है।

घायल




MP News: फर्जी किसानों के नाम पर 95 लाख केसीसी ऋण का घोटाला, मुरैना बैंक मैनेजर-भोपाल के अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

भोपाल में किसानों को खेती के लिए जमीन के बदले कम ब्याज पर ऋण देने के लिए बनाई गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना अब बैंक अधिकारियों के लिए गबन का रास्ता बन गई है। ऐसा ही एक बड़ा फर्जीवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने मुरैना में किया है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद बैंक के बड़े अधिकारियों ने मध्यप्रदेश राज्य आर्थिक अपराध जांच विभाग (ईओडब्ल्यू) में शिकायत की।

जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने मुरैना के बागचीनी शाखा के मैनेजर आरएन जोनार और भोपाल में पदस्थ मंडल प्रमुख एके जुत्शी के खिलाफ लगभग 95 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का गबन करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में बागचीनी शाखा के फील्ड ऑफिसर और कृषि अधिकारी कुणाल नागू समेत कई बैंक अधिकारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने मुरैना के बागचीनी शाखा के मैनेजर आरएन जोनार और भोपाल में पदस्थ मंडल प्रमुख एके जुत्शी के खिलाफ लगभग 95 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का गबन करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में बागचीनी शाखा के फील्ड ऑफिसर और कृषि अधिकारी कुणाल नागू समेत कई बैंक अधिकारी भी आरोपी बनाए गए हैं।

ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2007 से 21 मार्च 2011 के बीच मुरैना जिले के बागचीनी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के मैनेजर अजय कुमार भट्ट, कृषि अधिकारी कुणाल नागू और अन्य लोगों ने 50 किसानों के नाम पर 95.31 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया है।

मुरैना की बागचीनी शाखा में 6 जनवरी 2007 से 21 मार्च 2011 तक यह घोटाला हुआ। जांच में पता चला कि जिन 50 किसानों के नाम लिए गए, उनमें से 45 का तो कोई अस्तित्व ही नहीं है। बाकी के 5 किसानों का पता चला, लेकिन उन्होंने बैंक से कभी भी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण लेने से इनकार किया।

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 409, 467, 468, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(क) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।




Gwalior News : ग्वालियर के मॉल में शॉपिंग कर रहे थे मुरैना के टीआई, हो गए सस्पेंड

मुरैना के रिठौरा थाना प्रभारी को ग्वालियर मॉल में शापिंंग के दौरान जिले के एसपी से मुलाकात भारी पड़ गई। एसपी ने टीआई को बिना अनुमति के अपना थाना छोड़ने को लेकर सस्पेंड कर दिया। रिठौरा टीआई को सस्पेंड करने खबर मुरैना में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताय जाता है कि रिठौरा थाना टीआई जितेंद्र दौहरे मंगलवार रात करीब आठ बजे ग्वालियर के मॉल में परिवार के साथ शॉपिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात जिले के एसपी से हो गई। अब एसपी के अचानक सामने आते ही टीआई ने उन्हें सैल्यूट भी किया। हालांकि उस समय तो एसपी ने उनसे कुछ नहीं कहा। लेकिन बाद मुरैना वापस आते ही एसपी ने उनके सस्पेंशन का आदेश निकाल दिया।

अब टीआई को पुलिस लाइन में रहना होगा और उन्हें रोजाना गणना में शामिल होना होगा। आदेश में बताया गया कि टीआई ने थाना छोड़ने से पहले न किसी वरिष्ठ अफसर या एसपी से अनुमति नहीं ली और बिना अनुमति के थाना छोड़ दिया। एसपी ने इसे अनुशासन हीनता माना और सस्पेंड कर दिया।एसपी के आदेश के मुताबिक अब टीआई को पुलिस लाइन में सुबह शाम की गणना में शामिल होना होगा और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

सख्ती से पुलिस कर्मी हुए परेशान

बताया जाता है कि एसपी ने जिले में अपनी तैनाती के बाद से ही अधीनस्थ पुलिस कर्मियों पर सख्ती करना शुरू कर दिया था। एसपी की इस सख्ती से पुलिस कर्मी व अन्य अफसर खासे परेशान हैं। अभी तक कई पुलिस कर्मी सजा भी पा चुके हैं।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि वे बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही रात्रि गस्त को रवाना करने के दौरान टीआई मौजूद होना चाहिए। साथ ही उन्हें इस दौरान की लाइव लोकेशन फोटो के साथ भेजना होगी। यदि ऐसा करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

सभी पुलिस कर्मियों को थाने में होने वाली गणना में समय पर शामिल होना होगा। यदि गण्ना में शामिल नहीं होंगे तो उनकी गैरहाजिरी लग जाएगी। इसके बाद उन्हें एसपी के सामने पेशी के बाद ही ज्वाइन कराया जाएगा।

थाने सहित पुलिस के अन्य कार्यालयों में अचानक चैकिंग कराई जाती है। जो लाेग अपनी सीट या मुख्यालय पर नहीं मिलते हैं तो उनकी गैर हाजरी लग जाती है और फिर एसपी के सामने पेश होना होना होगा।




MP: कृषि मंत्री के गृह जिले में खाद का संकट, रात दो बजे से एक किमी की लाइन में लगे किसान, नहीं मिला समाधान

Fertilizer crisis in Agriculture Minister's home district

कृषि मंत्री के गृह जिले में खाद का संकट

मुरैना कृषि उपज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र के बाहर आज मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंचे, इसमें महिलाएं भी शामिल थी। खाद के लिए टोकन बांटना शुरू ही किया, लेकिन तब तक किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीम और तहसीलदार ने पुलिस की निगरानी में टोकन वितरित करवाए गए।

बता दें कि आज अलसुबह से ही खाद वितरित केंद्रो पर किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। खाद के लिए किसान रात 2 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। उसके बाद 200 से 300 किसानों को ही सिर्फ टोकन मिलते हैं और फिर टोकन बांटना बंद कर दिया जाता है। यह सिर्फ जिला मुख्यालय पर ही नहीं, बल्कि तहसील मुख्ययल पर भी हो रहा है, जिससे कई किसान तो बिना टोकन लिए ही लौट जाते हैं और दूसरे दिन टोकन के लिए लाइन में लगते है।

इसमें कई किसान तो ऐसे हैं जो पिछले चार दिन से खाद के लिए भटक रहे हैं। हालांकि टोकन मिलने के बाद भी इन लोगों की मुसीबतें कम नहीं होती, बल्कि फिर इन्हें खाद के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। ऐसे में किसानों की रवि की फसल का सीजन है। उन्हें खाद की सख्त जरूरत है। क्योंकि पहले से ही किसान खरीफ की फसल को अति बारिश के चलते नहीं खरीद पाए है। यही वजह है कि वह खाद के लिए सुबह से ही जद्दोजहद कर रहे हैं। जिससे वह रबी की फसल को हाथ में ले सके।

खाद को लेकर के दोनारी गांव के किसानों का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही है। वह खाद को ब्लैक में स्टॉक कर रहे हैं। सरकार को यह अधिकारी और कर्मचारी यूं ही बदनाम कर रहे हैं। सरकार के द्वारा तो खूब खाद भेजा जा रहा है, लेकिन यह लोग अपने लोगों को चुपचाप से टोकन दे देते हैं। इनके लिए कोई लाइन नहीं है। लाइन में लगकर तो हम चार-चार दिन से परेशान हो गए, लेकिन अभी तक टोकन भी नहीं मिला है। उधर इस पूरे मामले को लेकर के एसडीएम भूपेंद्र सिंह का कहना है कि खाद की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में खाद है, लेकिन भीड़ अधिक हो जाने के चलते कुछ देर के लिए टोकन वितरित करना बंद कराया गया था।




Murena News : चंबल के खूंखार डकैत गुड्डा को आजीवन कारावास, हत्या के मामले में मुरैना अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला

MP News: Chambal's dreaded dacoit Gudda Gurjar sentenced to life imprisonment Morena Additional Sessions Court

डकैत गुड्डा गुर्जर उर्फ जंडैल

मुरैना अपर सत्र न्यायालय ने धारा 302 आईपीसी के तहत डकैत गुड्डा गुर्जर उर्फ जंडैल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शासन की ओर से पैरवी इंद्र सिंह गुर्जर अपर लोक अभियोजक ने की।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2017 को फरियादी जितेंद्र गुर्जर ने नूराबाद अस्पताल में स्टेचर पर लेटे होकर अपने पिता बेताल सिंह और भाई बंटी के साथ जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि भारत सिंह गुर्जर और गुड्डा गुर्जर के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। उसी के चलते सुबह करीब साढ़े आठ बजे, भारत सिंह, गुड्डा गुर्जर और संजीव उर्फ कल्ली ने पैसे की मांग की। जितेंद्र के पिता ने संजीव उर्फ कल्ली को मौके पर पकड़ लिया और थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना किया और उसकी गायों को गांव पहुंचाया, लेकिन कुछ गायें खिरकाई पर रह गईं। उन्हें लेने के लिए जितेंद्र और उसके भाई बंटी पैदल जा रहे थे।

दिन के साढ़े दस बजे जब वे ललिता पुरा के पीछे जंगल के रास्ते पर पहुंचे तो भारत सिंह, उसका भाई केशव, विजय, बल्ली और गुड्डा गुर्जर एक राय होकर आए और उन्हें घेर लिया। जितेंद्र का भाई बंटी जंगल की तरफ भाग गया। भारत ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि गुड्डा, केशव, विजय और बल्ली उसे गोली मार देंगे। भारत और गुड्डा के पास माउजर बंदूक थी और बाकी के पास लाठियां थीं। जब जितेंद्र भागने लगा तो भारत ने गोली चला दी। जितेंद्र चिल्लाया और थोड़ी दूर जाकर गिर पड़ा। इस दौरान सभी लोग भागने लगे, इस दौरान गुड्डा ने गोली चलाई। बंटी ने पिता को फोन किया, इसके बाद उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल नूराबाद ले जाया गया, जहां पुलिस को रिपोर्ट की गई। इसके बाद जितेंद्र की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने पूरी मामले में कार्रवाई कर चालान पेश किया। मुरैना अपर सत्र न्यायालय ने डकैत गुड्डा गुर्जर को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही धारा 148 के तहत एक वर्ष की सजा और 200 रुपये का जुर्माना लगाया है।




Mp Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी मुरैना में लेंगी चुनावी सभा, जेपी नड्डा सागर में करेंगे प्रचार

MP Lok Sabha Chunav Live : प्रियंका गांधी मुरैना में लेंगी चुनावी सभा, जेपी नड्डा सागर में करेंगे प्रचार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दो चरण हो चुके हैं, दो चरण और शेष हैं। दोनों चरणों में मतदान काफी कम रहा है, इससे राजनीतिक दलों को भी चिंता में डाल दिया है। अब दोनों प्रमुख दलों के दिग्गज प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस प्रियंका गांधी मुरैना में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर एक बजे मुरैना पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के नेता भी रहेंगे। सागर जिले में जेपी नड्डा भी सभा करने वाले हैं।