Burhanpur News : ड्यूटी के दौरान एसएएफ हवलदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, 4 दिन पहले हुई थी नई पदस्थापना

बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के नावरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाकड़ी वन चौकी में तैनात विशेष सशस्त्र बल (SAF) के एक हवलदार की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हवलदार कैलाश धुर्वे (उम्र 58 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी चार दिन पहले ही छिंदवाड़ा से यहां नई पदस्थापना की गई थी।

रात 3 बजे घबराहट और उल्टी की शिकायत

घटना सोमवार देर रात की है जब ड्यूटी पर तैनात कैलाश धुर्वे को अचानक तेज़ घबराहट और उल्टी की शिकायत होने लगी। साथी कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र जादौन को दी।

सूचना मिलते ही रेंजर जादौन टीम के साथ मौके पर पहुँचे और हवलदार धुर्वे को तत्काल नेपानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां उपचार के दौरान सुबह 5 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन पहुंचे नेपानगर, शव रवाना

मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को दी गई, वे छिंदवाड़ा से नेपानगर पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव को अंतिम संस्कार हेतु छिंदवाड़ा रवाना कर दिया गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र जादौन ने बताया:

“हवलदार कैलाश धुर्वे को हाल ही में बाकड़ी वन चौकी में तैनात किया गया था। उनकी पदस्थापना के बदले में यहां तैनात एक अन्य जवान को छिंदवाड़ा भेजा गया था।”
डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु का कारण संभवतः हृदयाघात (Heart Attack) बताया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और SAF के वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रहे हैं।




Tikamgarh News : पति का आरोप पत्नी व एसडीओ में चल रहा अफेयर…

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक महिला कर्मचारी के साथ एसडीओ साहब रातभर घर में बंद रहे। सुबह जब ताला खुला तो बाहर पुलिस और मीडिया खड़ी हुई थी सवाल हुआ तो बोले- सरकारी काम से मिलने आए थे लेकिन रात डेढ बजे क्या सरकारी काम था इसका जवाब एसडीओ नहीं दे पाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला कर्मचारी के घर पर जो एसडीओ रात भर बंद रहे वो मंडला में वन विभाग में पदस्थ हैं और रात करीब डेढ़ बजे वन विभाग में ही पदस्थ महिला कर्मचारी से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे।

एसडीओ के घर में घुसते ही पति ने लगाया ताला

बताया जा रहा है कि मंडला में वन विभाग में पदस्थ एसडीओ शुक्रवार की आधी रात को महिला कर्मचारी के घर पर मिलने के लिए पहुंचे थे। महिला के पति को एसडीओ व पत्नी के बीच हुई चैटिंग से इस बात की भनक लग गई फिर क्या था पति ने पत्नी व एसडीओ को रंगेहाथ पकड़ने की ठान ली। रात डेढ़ बजे जैसे ही एसडीओ घर में दाखिल हुए तभी पति ने घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। जिसके बाद रातभर एसडीओ और महिला कर्मचारी घर में बंद रहे।

सुबह पुलिस-मीडिया की मौजूदगी में खुला ताला

सुबह होते ही महिला कर्मचारी और एसडीओ को जब पता चला कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है तो उन्होंने ताला खोलने के लिए आवाज लगानी शुरू की। सुबह-सुबह हो रहे शोर को सुनकर कॉलोनी का माहौल गरमा गया और लोग जमा हो गए। इसी बीच पुलिस और मीडिया भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ताला खोला और एसडीओ और महिला कर्मचारी को अपने साथ थाने ले गई। लगभग एक घंटे की पूछताछ के बाद दोनों के बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

एसडीओ और पत्नी को घर में बंद करने वाले पति ने पुलिस थाने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी वन विभाग में पदस्थ है और उसे पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 2014 में उसकी दूसरी शादी मेरे साथ हुई। आरोपी एसडीओ की पोस्टिंग भी पहले टीकमगढ़ में ही थी। यहीं पर पोस्टिंग के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। उसे इस बात का पता तब चला जब पत्नी का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और शक होने पर जब उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो चैटिंग ने सब उजागर कर दिया। मोबाइल चैटिंग के जरि ही उसे पता चला था कि शुक्रवार रात को एसडीओ घर पर मिलने के लिए आने वाले हैं।

महिला कर्मचारी की सफाई

वहीं इस पूरे मामले में महिला कर्मचारी ने बताया कि उसकी विभागीय जांच चल रही है। 4 फरवरी को उसकी पेशी है, अपना जवाब बनवाने के लिए अधिकारी को बुलाया था। उसका कहना था कि काम के कारण वह लेट हो गए थे तो रात को पहुंचे थे। वहीं उसके पति ने उसे बदनाम करने के लिए यह सब किया है