Datia News : कक्षा पांचवीं की परीक्षा में लापरवाही, राज्य शिक्षा केंद्र की जगह NCERT का बांटा पेपर

Datia News Negligence in class 5th exam NCERT paper distributed instead of State Education Center

शासकीय स्कूल, छल्लापुरा

दतिया जिले में पांचवीं कक्षा की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित परीक्षा में छात्रों को निर्धारित प्रश्न पत्र की जगह एनसीईआरटी का पेपर दे दिया गया और यही नहीं जब इसे सुधारने की कोशिश की गई तब भी नई गलती हो गई।

परीक्षा शुरू होते ही छात्रों को जब प्रश्न पत्र बांटे गए तो वो राज्य शिक्षा केंद्र के बजाय एनसीईआरटी के निकले। इससे छात्रों में हड़कंप मच गया। गलती सुधारने की जल्दबाजी में कर्मचारियों ने फिर दूसरी गलती कर दी। सेकेंड लैंग्वेज की जगह फर्स्ट लैंग्वेज का पेपर दे दिया गया।

परीक्षा केंद्रों में मची इस अफरा-तफरी के बीच शिक्षाकर्मी दौड़ते नज़र आए। पेपर सही करने की कोशिश की गई, लेकिन नई समस्या यह आई कि नए प्रश्न पत्र पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचे थे। ऐसे में छात्रों को पेपर भी नहीं मिले और वे अपने घर तक उसे ले जाकर हल नहीं कर सके। बड़ी बात यह रही कि इस लापरवाही पर जब जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।

शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि हमने गलती स्वीकार की है। इस पर जांच होगी और ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में डीपीसी महेंद्र सिंह सेंगर ने एपीसी बृजमोहन दुबे को स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी कर दिया है। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी या सिर्फ एक नोटिस जारी कर लापरवाही पर पर्दा डाल दिया जाएगा? शिक्षा प्रणाली में इस तरह की लापरवाहियां बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हैं। देखना होगा कि क्या शिक्षा विभाग इस गलती से सबक लेता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन हो जाएगा।




Betul News : MP बोर्ड परीक्षा में खुलेआम प्रश्न पत्र हल कर रही थी टीचर

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बोर्ड एग्जामboard exam  शुरू है और इसी बीच बैतूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार हुए एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा के परिक्षा केंद्र का ये नजारा हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, 25 फरवरी को एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा के स्टूडेंट का गणित का पेपर था और वही परीक्षा केंद्र पर मौजूद टीचर ब्लैकबोर्ड पर पूरे पेपर को हल करने लगी थी। घटना का वीडियो सामने आते ही ये मामला चर्चा का विषय बन गया है।

एमपी में बोर्ड परिक्षाएं शुरू है जहां कक्षा 5वीं , 8वीं, 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं MPBSE बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक ली जा रही है। वहीं 24 फरवरी से शुरू 5वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के परीक्षा केंद्र से ऐसी तस्वीर सामने आई है जो केंद्र की कड़ी सुरक्षा पर कई बडे़ सावल खड़ा कर रहा है।

दरअसल, बैतूल के भीमपुर ब्लॉक के कासमारखण्डी गांव में एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा का एग्जाम चल रहा था। इस दिन गणित का पेपर था। इसी बीच केंद्र पर मौजूद एक शिक्षिका, खुलेआम पूरे प्रश्न पत्र को बोर्ड पर हल करवा रही थी।किसी ने इस घटना का वीडियो बना इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद से लोगों की कई सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई अभिभावक इस दृश्य को देखकर बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता कर रहे तो कई ऐसी टीचर की डिमांड अपने परीक्षा केंद्र पर कर रहे हैं।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद से शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है और वहीं इस घटना पर केंद्र अध्यक्ष से पूछताछ जारी है। शिक्षिका की पहचान संगीता विश्वकर्मा को रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया बेवसाइट के अनुसार, संगीता सेटेलाइट स्कूल गवाड़ीढाना में प्राइमरी टीचर के पद पर कार्यरत थीं।

27 फरवरी से एमपी बोर्ड के 10 वीं की बोर्ड परिक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। परीक्षा की शुरूआत हिंदी पेपर से हो रही है। MPBSE द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। बताया जा रहा कि प्रदेश के लाखों छात्र बताए गए केंद्र पर अपनी 10 वीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे हैं।