मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नर्मदा पुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे

नर्मदापुरम । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार, 16 जनवरी को नर्मदा पुरम जिले के माखन नगर तहसील के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा जिले के विकास कार्यों का जायजा लेने तथा स्थानीय जनता से रूबरू होने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:30 बजे राजधानी भोपाल से माखन नगर के लिए रवाना होंगे। उनके दोपहर लगभग 1:55 बजे माखन नगर पहुंचने की उम्मीद है। माखन नगर पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह जनता के साथ संवाद करने के साथ-साथ कई विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4:00 बजे माखन नगर से भोपाल के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय जनता में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।




Narmadapuram News : नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी…!

मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत बाह्य स्रोत से प्राप्त आवेदन पत्रों की विधिवत समीक्षा करते हुए, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा सेवा से संबंधित अविवादित नामांतरण प्रकरण में माखन नगर के भूमि सीमांकन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण न किए गए । इसपर नायब तहसीलदार माखननगर सुश्री स्वीटी चौहान को मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 6 के अंतर्गत धारा 7 (क) एवं (ख) के प्रावधानों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।




Makhannagar News : महाविद्यालय में पोषण पखवाड़ा मनाया

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता चौबे के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो आर एस पटेल एवं डॉ अनीता साहू के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा मनाया गया, जिसमें स्वयं सेवकों को बताया गया कि हमें अपने भोजन में मोटे अनाजों के साथ साथ मौसमी फलों का अधिकाधिक प्रयोग करने की बात कही गई । स्वयं सेवक को ज्वार की खिचड़ी बनाने की विधि बताई गई । पोषण पखवाड़ा जागरूक अभियान सभी स्वयं सेवक अपने अपने गांवों में भी ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।




Makhannagar News : जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विधायक विजयपाल द्वारा तालाब संरक्षण के लिए श्रमदान

माखन नगर जनपद पंचायत के ग्राम आंचलखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विधायक विजयपाल द्वारा तालाब संरक्षण के लिए श्रमदान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्रीबाई , पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, निखिलेश चतुर्वेदी ,मंडल अध्यक्ष विपिन यादव , मनीष चतुर्वेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालचंद यादव, मंडल महामंत्री मोहन गोलियां, दिनेश चौधरी, राम मोहन अहिरवार, तहसीलदार अनिल पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री स्वीटी चौहान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, सरपंच श्रीमती आशाबाई , आलोक तिवारी , दीप सिंह यादव, लायंस क्लब की टीम एवं जनपद पंचायत माखन नगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सहित ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे




Khargone News : पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने अपने पिता की हत्या

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तों को कलंकित कर अवैध संबंधों के चलते बेटे ने ही पिता की हत्या की हत्या कर दी। यहां के बिष्टान थाना अंतर्गत आने वाले गांव महुमाण्डली में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। पिता के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों के मुताबिक बड़ा पुत्र मुकेश अपने पिता के उसकी पत्नी के पास आने-जाने और बैठने से नाराज था। उसे ससुर और पुत्रवधु के बीच अवैध सम्बन्ध होने की आशंका थी। इसको लेकर पिता पुत्र में अक्सर विवाद होता था। इसी बीच रात के समय पिता को बहू के पास बैठा देख उसने शराब के नशे में तैश में आकर चाकू से उनपर वार कर दिया। गंभीर घायल होने के चलते पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भाई ने भाभी पर शक करने के चलते की पिता की हत्या

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के छोटे बेटे अजय ने बताया कि उनकी भाभी पर उनका बड़ा भाई उनके पापा को लेकर शक करता था। इसी के चलते भाई ने रात में पापा को चाकू मार दिया। इस तरह मेरे भाई ने ही मेरी भाभी पर शक करने की वजह से मेरे पिता की हत्या कर दी। उस दौरान भाई शराब के नशे में भी था।

आरोपी को हिरासत में लिया

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए खरगोन एएसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि महुमाण्डली गांव के रहने वाले अजय ने फोन कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता कालू बामनिया की हत्या की गई है। उसने बताया था कि उसके भाई ने ही उसके पिता को चाकू मार कर हत्या की है। इस सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। वहां परिजनों की शिकायत पर थाना बिष्टान के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद मृतक के बेटे मुकेश को भी हिरासत में ले लिया गया है।

पिता के भाभी के पास जाने आने से था नाराज

उन्होंने बताया कि पृथम दृष्टया यह मामला अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या किये जाने का प्रतीत हो रहा है। इसमें मृतक के छोटे बेटे अजय ने पुलिस को बताया था कि बड़ा भाई मुकेश उसके पिता के साथ अपनी बहू से अवैध संबंध होने को लेकर शक करता था। पिता के भाभी के पास जाने आने से वह नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद मृतक के बड़े बेटे मुकेश ने पिता कालू पर चाकू से हमला कर दिया।




Makhannagar News : कैरियर मार्गदर्शन मेला सम्पन्न

माखन नगर : पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,माखन नगर में कैरियर मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय माखन नगर के प्रोफेसर डी एस खत्री जी, प्रोफेसर अमिताभ शुक्ला एवं प्रोफेसर आई एस कनेश तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माखन नगर के प्राचार्य एवं प्रशिक्षक  कृष्ण कुमार बरखने ने विद्यालय की छात्राओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। संस्था के प्राचार्य निधीश गुरु द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती यशस्विनी सोनी एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक  आरके मिश्रा ने किया।