इटारसी में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन की बैठक संपन्न

मूंग खरीदी की अव्यवस्थाओं की निंदा, 14 अगस्त को नर्मदापुरम में होगा किसान सम्मेलन

इटारसी/नर्मदापुरम। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को तहसील इटारसी के ग्राम मेहरा स्थित देवाशीष गार्डन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत ने की।

बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मीणा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन यदुवंशी, जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, युवा जिला अध्यक्ष अरुण पटेल, आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मदनलाल उएके, जिला प्रवक्ता किसान केशव साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, गणेश पटेल, नितेश चंदेल, रूपेंद्र सोलंकी, संतोष पटेल, राजू राठौर, धर्म पटेल, मुकेश सहित संगठन की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उठे किसान हितों के मुद्दे

बैठक में ग्राम स्तर से उठे कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए:

1. ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी में फैली अव्यवस्था एवं किसानों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार की घोर निंदा की गई।

2. मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की गई ताकि शेष किसानों को लाभ मिल सके।

3. जिन किसानों की स्लाइड बुकिंग नहीं हो पाई है, उनके लिए तत्काल बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने की मांग।

4. यूरिया, डीएपी जैसे रासायनिक खादों की आपूर्ति समितियों के माध्यम से सुनिश्चित करने का प्रस्ताव।

5. धान की फसल के लिए 10 घंटे पूर्ण वोल्टेज बिजली आपूर्ति और जिन किसानों के खेतों की डीपी जली हुई है, उन्हें तत्काल बदला जाए।

6. खेत सड़क योजना के तहत खेतों तक पहुँचने हेतु उचित सड़कों का निर्माण कराया जाए।

7. मक्का एवं सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित खरीदी की मांग रखी गई।

14 अगस्त को किसान सम्मेलन

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अगस्त 2025 को नर्मदापुरम जिले में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के किसान संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। इस सम्मेलन की मेजबानी क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन द्वारा की जाएगी।

Narmadapuram News : आक्रोशित किसानों ने कांग्रेस के साथ मिलकर जन जागरण रैली निकाली

नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा में किसानों की नाराजगी सामने आई है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मूंग खरीदी के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने कांग्रेस के साथ मिलकर जन जागरण रैली निकाली और विरोध स्वरूप सभा का आयोजन किया।
आठ गांवों के किसानों ने मिलकर निकाली रैली

जन जागरण रैली में सोनतलाई, बिछुआ, गवाड़ी, मरोड़ा, खापानाला, रामपुर गुर्रा और केसला गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। किसानों ने ट्रैक्टर रैली भी निकाली और सरकार से मूंग की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की।

हजारों एकड़ में मूंग की फसल, लेकिन सरकार चुप

किसान नेता राकेश मालवीय ने बताया कि इस बार किसानों ने हजारों एकड़ में मूंग की फसल बोई है और कुछ ही दिनों में फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। किसानों की पूरी कमाई इस फसल पर टिकी है, लेकिन सरकार ने अभी तक मूंग खरीदी की प्रक्रिया शुरू नहीं की, जिससे किसानों में भारी निराशा है।

समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं हुई तो होगा बड़ा नुकसान

किसानों ने चेताया कि यदि सरकार मूंग की खरीदी नहीं करती है, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। अगली फसल की बोवनी के लिए भी किसान कर्ज में डूब सकते हैं और साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ सकता है। कांग्रेस नेता रामभरोस चोरे ने कहा कि किसानों को हर साल किसी न किसी कारण से नुकसान उठाना पड़ता है, कभी अधिक बारिश, कभी फसल की बीमारी। ऐसे में मूंग एकमात्र ऐसी फसल है जिससे थोड़ी बहुत भरपाई हो पाती है, लेकिन इस बार सरकार की उदासीनता से किसानों को एक और बड़ा झटका लग सकता है। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द ही मूंग खरीदी के रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किए, तो वे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर किसानों को राहत देने की मांग की।