Khandwa News: जौनपुर पत्रकार हत्याकांड का आरोपी खंडवा स्टेशन से फरार

 

Jaunpur Journalist Murder Accused of murder of journalist absconding from Khandwa station

हत्याकांड का आरोपी और मृतक पत्रकार

मध्यप्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन से एक शातिर बदमाश चलती ट्रेन से पुलिस के हत्थे से छूटकर भाग निकला, जिसे यूपी पुलिस महाराष्ट्र से एक पत्रकार की हत्या में शामिल होने के चलते पकड़कर ला रही थी। इस दौरान आरोपी ने ट्रेन में लघु शंका का बहाना बनाकर यूपी पुलिस के जवानों के चंगुल से बचकर चलती ट्रेन से खंडवा स्टेशन के आउटर पर छलांग लगा दी, और भाग निकला। यूपी के जवानों ने चेन पुलिंग करने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी और उन्हें अगले स्टेशन से वापस लौट कर खंडवा आना पड़ा। हालांकि, तब तक आरोपी फरार हो चुका था, जिसके बाद खंडवा जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया गया तो वहीं अब स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस शहर में भी आरोपी की तलाश कर रही है।

यूपी के जौनपुर जिले में सोमवार को एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पत्रकार की हत्या के शक में कुछ लोगों पर शंका जाहिर की। इसी बीच एक संदेही जौनपुर से भाग कर मुंबई चला गया, जिसके बाद यूपी पुलिस ने मुंबई के ठाणे पुलिस की मदद से पत्रकार की हत्या के शक के चलते जमीरुद्दीन कुरैशी नाम के इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जब उसे ट्रेन से मुंबई से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था, इस दौरान आरोपी जमीरुद्दीन मध्यप्रदेश के खंडवा स्टेशन पर ट्रेन से कूद कर भाग निकला।

फरार आरोपी के संबंध में सूचना हुई थी वायरल

 

बताया जा रहा है कि ट्रेन में मौजूद यूपी पुलिस के जवानों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने की भरसक कोशिश की। लेकिन वीकली सुपर फास्ट ट्रेन रुकी नहीं, जिस पर अप पुलिस के दोनों जवान अगले स्टाफ इटारसी तक पहुंचे, जहां से दूसरी गाड़ी पकड़ कर वापस खंडवा आए और आरोपी की तलाश शुरू की। वहीं, इस दौरान उन्होंने खंडवा स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को भी फरार आरोपी की सूचना दी। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इधर, सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इधर, घटना का खुलासा भी तब हुआ, जब सोशल मीडिया में पत्रकार की हत्या में शामिल शख्स के फरार होने की सूचना वायरल हुई।

मुंबई से पकड़ा गया था फरार आरोपी

 

इधर, खंडवा जीआरपी पुलिस के एएसआई अन्नीलाल के मुताबिक यूपी में 13 मई को एक पत्रकार की हत्या हो गई थी, जिसमें पांच आरोपी शामिल थे। उनमें से एक जमीरुद्दीन कुरैशी भी था। जो घटना के बाद मुंबई भाग गया था। जनपद जौनपुर ने मुंबई पुलिस को सूचना दी और क्राइम ब्रांच ठाणे ने आरोपी जमीरुद्दीन कुरैशी को पकड़ लिया था, जिसके बाद यूपी पुलिस के उपनिरिक्षक मंसाराम और आरक्षक ब्रजेंद्र उसे लेने गए थे और 15 तारीख को ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर ट्रेन से वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे। 

 

 

खंडवा जीआरपी पुलिस ने कायम किया मुकदमा

 

वहीं, उन्होंने बताया कि फरार आरोपी सहित पुलिसकर्मी वीकली एक्सप्रेस में सवार होकर 16 मई को खंडवा स्टेशन पर पहुंचा था। यहां पर आरोपी ने लघु शंका का बहाना किया और जैसे ही गाड़ी खंडवा स्टेशन से आगे बड़ी, आउटर पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गाड़ी से छलांग लगा दी। बदहवास, यूपी पुलिस के पुलिसकर्मी चेन पुलिंग करते रहे। मगर गाड़ी रुकी नहीं। आगे जाकर उन्होंने खंडवा जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी। जीआरपी पुलिस यहां पर तुरंत एक्शन में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इधर, जीआरपी पुलिस ने फरार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा भी कायम कर लिया है।




Khandwa News: गद्दार दोस्त ने बनाई योजना और दोस्त की स्कूटी की डिग्गी से निकलवाए लाखों रुपए

 

Traitor friend planned and got lakhs of rupees taken out from the trunk of his friend's scooty

पुलिस गिरफ्त में आया दगाबाज दोस्त

 

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में दोस्ती के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की गाड़ी की डिक्की में रखे करीब 6 लाख रुपए को हड़पने की योजना बनाई और फिर एक दूसरे बदमाश की मदद से इन रुपयों को चोराी करा लिया। हालांकि, आरोपी दोस्त और उसके साथी की योजना पर दो घंटे बाद ही पानी फिर गया। पदम नगर थाना प्रभारी अशोक सिंह और उनकी टीम ने मामले का खुलासा कर दगाबाज दोस्त और उसके साथी को गिरफ्तार कर पूरे रुपये भी बरामद कर लिए। खंडवा एसपी की ओर से इस पुलिस टीम के लिए नगर पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।

 

दरअसल, खंडवा के इंदौर रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सामान खरीदने गए एक व्यक्ति की गाड़ी की डिक्की से देर शाम बदमाशों ने 5 लाख 85 हजार रुपये गायब कर दिए। परेशान व्यक्ति ने तुरंत मामले की जानकारी पदम नगर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पदम नगर थाना प्रभारी अशोक सिंह और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तफ्तीश करते हुए करीब 2 घंटे में ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि पदम नगर थाना क्षेत्र में क्रोमा शोरूम है, उसके पास आदर्श गौड़ नाम का एक व्यक्ति अपने मित्र के साथ एसी और अन्य सामान खरीदने जा रहे थे। जिस स्कूटी से वह गए थे, उसकी डिक्की में एक गाड़ी खरीदने के लिए डाउन पेमेंट जमा करने के लिए 585000 रुपए रखे थे। जब वह क्रोमा शोरूम से वापस आए तो डिक्की में रखे रुपये नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फरियादी का दोस्त ही निकला दगाबाज

 

खंडवा एसपी ने बताया कि इस मामले में पदम नगर पुलिस ने बड़ी तत्परता से कार्रवाई करते हुए वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को परखा। उसमें से एक व्यक्ति की पहचान हुई जिसका नाम शिवम है। उससे जब पूछताछ हुई तो पता चला कि फरियादी का एक दोस्त था करन, वह उसी के साथ में घूम रहा था और उसी ने रुपये चोरी करने की प्लानिंग बनाई थी। उसी ने ही रुपये चोरी करने के लिए शिवम को बुलाया था।  

पुलिस टीम को मिला 5000 का नगद इनाम

 

पुलिस के मुताबिक उनकी कॉलिंग और अन्य बातों से इस बात की पुष्टि हुई है। रुपये चुराने के बाद आरोपी शिवम ने एक सुनसान जगह पर लगे बबूल के पेड़ के पास उन्हें गाढ़ दिया था। पुलिस ने वहां से पूरे 585000 रुपये जब्त कर लिए हैं। इस पूरी कार्रवाई में पदम नगर टीआई और उनकी टीम ने प्रशंसनीय काम किया है। जिस पर उनकी पूरी टीम को 5000 रु के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों आरोपी करन और शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। 




Mp Lok Sabha Election 2024 चौथे चरण की 8 सीटों पर मतदान देवास उज्जैन रतलाम इंदौर

वोट जरूर डालें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपन राजन ने एक वीडियो जारी कर लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने वीडियो साझा कर कहा कि आज प्रदेश के 8 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है, आप सभी से अनुरोध है कि मतदान केंद्र पर वोटर पर्ची के साथ कोई भी पहचान पत्र लेकर जाएं और वोट जरूर डालें। मतदाता सूची में आपका नाम होना जरूरी है।

पोलिंग बूथों के बाहर लगी लाइनें

रतलाम और खंडवा में मतदान शुरू होने से पहले ही वोटरों की लाइन लग गई हैं। सुबह छह बजे से ही लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकलकर पोलिंग बूथ पहुंचे और जल्द मतदान करने के लिए लाइन में गए।

खंडवा के 90 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता धनपाल जैन सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंच गए। उनकी जिद थी कि वे सबसे पहले मतदान करेंगे। यह वाक्या खंडवा के बूथ क्रमांक 165 का है।

आठ सीटों पर 74 प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की आठ सीटों पर 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इनमें 69 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार इंदौर में और सबसे कम पांच खरगोन में हैं। लेकिन, इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं है। इन आठ सीटों पर एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता मतदान करेंगे।

Mp Lok Sabha Phase 4 Election Live: चौथे चरण की आठ सीटों पर मतदान शुरू, धार में आंधी-बारिश से बूथ का टेंट गिरा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा। सुबह सात बजे से सभी पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। इससे पहले सुबह छह बजे मॉक पोल शुरू किया गया। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

इन आठ सीटों पर मतदान

आज सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, रतलाम, मंदसौर, खंडवा और धार सीट पर मतदान है। इनमें से ज्यादातर जिलों में मौसम भी खराब है। धार के मनावर में आंधी और बारिश के कारण एक बूथ का टेंट गिर गया।




Khandwa News: ऑटो और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर, महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग घायल

Heavy collision between passenger auto and pickup vehicle, 11 people including women and children injured

अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के गणपति नाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट हाइवे पर बुधवार देर शाम एक सवारी ऑटो और पिकअप वाहन की अचानक भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ही वाहनों के कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से एक बालिका सहित दो लोगों की हालत गंभीर है।

बुराहनपुर नगर के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बसाड़ फाटे के पास बुधवार देर शाम एक ऑटो और एक पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं पिकअप वाहन टक्कर के बाद पलटी खा गया। जिसके बाद सभी घायलों को चार से पांच 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ऑटो में खाना बनाने वाली महिलाएं बैठीं थीं जोकि अपना काम खत्म कर वापस बुरहानपुर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप में सवार कुछ पुरुष घायल हुए तो वहीं ऑटो में बैठी महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हुई है।

नौ सामान्य घायल सहित दो गंभीर

बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर मुमताज अंसारी ने बताया कि अभी तक की अस्पताल में जो एंबुलेंस से घायल पहुंचे हैं, उनकी संख्या 11 है। जिसमें से एक घायल का पेर फैक्चर है। एक घायल को चेस्ट में इंज्युरी है बाकी सभी को ऊपर से कोई इंज्युरी नहीं दिख रही है। इनमें एक छोटी बच्ची भी है, जिसके जबड़े के ऊपर चोट लगी है।




Khandwa News:गैंग रेप का इनामी आरोपी पकड़ाया, नर्मदा परिक्रमा करने गई महिला से किया था दुष्कर्म

Gang rape accused caught with reward, raped a woman who had gone for Narmada parikrama

पुलिस गिरफ्त में आरोपी बस कंडक्टर

मध्यप्रदेश की खंडवा जिला पुलिस को साल भर से फरार चल रहे गैंगरेप जैसी बड़ी घटना के इनामी आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में अपने माता-पिता के साथ नर्मदा परिक्रमा करने निकली एक महिला के साथ बस ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को तो उसी समय गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन दूसरा आरोपी कंडक्टर फरार था। करीब एक साल से फरारी काट रहे आरोपी कंडक्टर को पकड़ने में मांधता पुलिस को अब सफलता मिली है ।

जानकारी के अनुसार घटना आठ जून 2023 की है, जब रतलाम निवासी एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने माता-पिता व गांव के अन्य लोगों के साथ नर्मदा परिक्रमा के लिए बस से निकली थी। 20 मार्च 2023 को वे ओंकारेश्वर पहुंचे, यहां महिला अपने परिजन और गांव वालों के साथ बस से थोड़ी दूरी पर पुराना बस स्टैंड ओंकारेश्वर पर खाना खाकर सो रहे थे। रात के समय पीड़िता बस में रखा सामान लेने के लिए गई, तब बस चालक चरणसिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी जावरा जिला रतलाम और कंडेक्टर जितू उर्फ जितेंद्र चंद्रवंशी निवासी ग्राम हसनपालिया थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में, किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मांधाता पर धारा 376, 376 (2), 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपियों की तलाश करने पर चरणसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। हालांकि, इस दौरान दूसरा आरोपी जितू घटना दिनांक से ही फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम तक घोषित किया था। फरार जीतू की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनोखसिंह सिन्दिया द्वारा एक टीम गठित की गई। उसी टीम ने आरोपी को आलोट जिला रतलाम से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फरार वारंटी को लेकर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है । इन्हें ढूंढने के लिए विशेष टीम भी बनाई गई है। इसी को लेकर करीब एक साल से फरार ओंकारेश्वर में गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था।




Khandwa News: बाइक पर जा रहे दो ग्रामीणों पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत

Khandwa News: Suddenly lightning fell on Panchayat Secretary and relative going on bike, painful death

पोस्टमार्टम रूम के बाहर लगी परिजनों की भीड़

मध्यप्रदेश में शनिवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और प्रदेश के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसी बीच प्रदेश के खंडवा जिले में बाइक पर जा रहे दो ग्रामीणों पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक आपस मे रिश्तेदार थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत के बाद दोनों ही परिवारों में मातम पसर गया है, तो वहीं घटनास्थल पर पहुंची पंधाना थाना पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए खंडवा के जिला अस्पताल भिजवाया है।

चलती गाड़ी पर ही गिरी आकाशीय बिजली

इधर दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई शिव पटेल ने बताया कि खैगांवडा के आसपास हमें आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी मिली, और यह लोग चलती गाड़ी पर थे। इस दौरान पानी गिर रहा था और बिजली चमकी, और ये लोग इसकी चपेट में आ गए। दोनों लोग शादी समारोह से खैगांवडा के आसपास से छोटा बोरगांव अपने घर आ रहे थे। दोनों की मौका स्थल पर मृत्यु हो गई।

शादी समारोह से लौट रहे थे

मृतक के परिजन मुकेश पटेल ने बताया कि ये दोनों हमारे अंकल थे, और हमें जैसे ही जानकारी मिली कि ये दोनों पंधाना की तरफ से किसी शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे, और इसी बीच दुल्हार और खैगांवडा के बीच में आकाशीय बिजली गिरने से इनके साथ दुर्घटना हो गई। इसमें हमारे काका त्रिलोक चंद पटेल जो बोरगांव खुर्द के कृषक हैं, और छोटा बोरगांव निवासी लच्छू राम पटेल (बड़गांव गुर्जर में सचिव) की मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अनिल चौहान ने बताया कि लक्ष्क्षु पटेल और त्रिलोक पटेल यह दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी बीच इन पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। इनमें से जो लच्छू पटेल हैं, वह बोरगांव खुर्द पंचायत के सचिव हैं, और दूसरे उनके रिश्तेदार थे। मामले में दोनो ही शवों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, और मर्ग कायम कर लिया गया है।




Khandwa News:कांग्रेस का हमला, प्रवक्ता बोले- मोदी ने बनाए दो भारत, मंगलसूत्र की बात कर महिलाओं का किया अपमान

मप्र लोकसभा चुनाव।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीते दिनों से दिख रहे लगातार बीजेपी के एक तरफ चुनाव प्रचार के बाद अब जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी सक्रियता मैदान में नजर आने लगी है। इसी बीच शनिवार को जिले के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की टीम में शामिल मनोज शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान जहां एक ओर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं कांग्रेस के पांच न्याय को लेकर मतदाताओं के बीच जाने और उनके सामने अपनी बात रखने की बात कही। वहीं इस दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैले हिंदुस्तान के हर हिंदुस्तानी के दिलों की बात कांग्रेस के न्याय पत्र में रखने की बात कही।

नागपुर से आए कांग्रेस के मुख्य वक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि दस साल से देश में दमनकारी सरकार चल रही है। कांग्रेस पांच गारंटी के साथ चुनाव में उतरेगी। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय ,किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय शामिल है। युवा न्याय के अंतर्गत हर शिक्षित युवा को पहली नौकरी पक्की एवं एक लाख का वेतन, नारी न्याय के अंतर्गत हर गरीब परिवार की महिला को एक लाख रुपये हर साल दिया जाएगा। किसान न्याय के अंतर्गत किसानों की कर्ज माफी और एमएसपी की कानूनी गारंटी स्वामीनाथन फार्मूला वाली दी जाएगी, श्रमिक न्याय के अंतर्गत 400 रु प्रतिदिन कम से कम मजदूरी जो कि मनरेगा में भी दी जाएगी, हिस्सेदारी न्याय के अंतर्गत गिनती करो सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति हर वर्ग की गिनती की जाएगी।

मंगलसूत्र की बात कर किया ब्याहताओं का अपमान

केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर भी जमकर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी मंगलसूत्र की बात तो करते हैं, लेकिन महंगाई, महिला सुरक्षा और मणिपुर की बात क्यों नहीं करते। मोदी जी सब कुछ कहें पर ब्याहताओं के मंगलसूत्र पर न बोलें और खासकर उस महिला के बारे में जिसके सुहाग ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने दो हिंदुस्तान बना दिए हैं, एक अमीरों का और गरीबों को। अमीरों का कर्जा माफ करते हैं और गरीबों पर अत्याचार करते हैं। भाजपा की स्थिति खराब है, लोकसभा चुनाव में 400 पार 400 पार चिल्लाने वालों की हवा निकल जाएगी। भाजपा साउथ में साफ हो रही है, और नार्थ में हाफ यही हैं भाजपा का ग्राफ।




Mp Politics:पीसीसी चीफ ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

MP Politics: PCC Chief fiercely targeted PM Modi, said- his expressions show that BJP is losing

बुरहानपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

मध्य प्रदेश के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीतू पटवारी खंडवा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने शुक्रवार को प्रदेश के बुरहानपुर पहुंचे थे। जहां उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी साथ थे। जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए हाल ही के पीएम मोदी के भाषण पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान, और पहले चरण के बाद पीएम मोदी के दिए भाषण में उनकी बदली हुई भाषा, यह साफ संकेत दे रहे हैं कि भाजपा की हार और इंडी गठबंधन की जीत होगी। यही नहीं भाजपा के 400 पार के दावे पर भी जीतू पटवारी ने दावा किया कि अब भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि आज बहस क्या है कि संविधान को बचाया जाए। मत के अधिकार को बचाया जाए। मीडिया की ताकत जो लिखने की, बोलने की और जो ताकत संविधान देता है वह ताकत बनी रहे, यह बहस है आज देश में। उन्होंने कहा कि यह बहस इसलिए है कि जब संविधान की बात आती है तो भाजपा के सांसद कहते हैं कि अबकी बार 400 पार। इसलिए कि संविधान बदलना है। वहीं उन्होंने कहा कि जब हम मीडिया के स्वतंत्रता की बात करते हैं, तो स्वाभाविक है कि मीडिया हमारी भी कमियां बताती है, और कभी हमारा साथ भी देती है। वहीं सरकार का भी विरोध करती है और सरकार की भी कमियां मीडिया बताती है, और यही पत्रकारिता का मूल्य भी है। वहीं उन्होंने यह गोदी मीडिया और मोदी मीडिया नाम क्यों आया इसको लेकर भी कहा कि यह नाम इस देश में आया है तो कहीं ना कहीं कुछ बात तो है इस देश में। जिस पर हमें विचार करना चाहिए।

कहीं हम चीन और रूस जैसे देश तो नहीं बन रहे

लड़ाई और बहस इस बात की है कि इस देश के आजादी के 75 साल बाद कि क्या चायना जैसा देश तो नहीं बन रहा हमारा देश, एक पार्टी के शासन के चलते। या क्या इस तरह की भावना तो नहीं बन गई है, जो रशिया में होता है कि विपक्ष के लोगों की हत्या हो जाती है। या कहीं इसी तरह का देश तो नहीं हम बना रहे हैं कि जैसे चीन में सरकारी मीडिया है। और असल में यह बहस 75 साल के अमृत महोत्सव में हो रही है। कब हो रही है, अब 10 साल के नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के बाद। वहीं उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अरे आप पर देश ने कितना भरोसा किया। आपने बोला कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा, आपने बोला कि मैं किसानों की इनकम दुगुनी करूंगा, आपने बोला कि करप्शन के अगेंस्ट मेरी लड़ाई है। मैं बाहर से काला धन लाकर 15-15 लाख दूंगा। करप्ट लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दूंगा।

पटवारी बोले- पीएम पर भरोसा कर देश को क्या मिला

पीसीसी के पटवारी ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि आपने कैसी-कैसी बातें कही और देश ने आप पर विश्वास किया। कितना विश्वास एक पार्टी और एक व्यक्ति पर हो सकता है कि जब कोविड आया तो लोग अपने परिजनों को खो रहे थे, सांस दूभर हो रही थी, ऑक्सीजन मिल नहीं रही थी। ऐसा कोई परिवार नहीं बचा जिसके यहां कोई शांत नहीं हुआ हो, ऊपर ईश्वर के यहां नहीं गया हो। उसके बावजूद प्रधानमंत्री ने देश को कहा ताली बजाओ, तो देश ने ताली बजाई। उन्होंने कहा थाली बजाओ, तो देश ने थाली बजाई। उन्होंने कहा लाइट जलाओ तो देश ने लाइट जलाई। मतलब देश ने इतना भरोसा किया, उसके बाद मिला क्या देश को।

पटवारी बोले, क्या ऐसा देश पीएम ने बनाने की बात कही थी

पत्रकार वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि आज देश सबसे बड़ा बेरोजगार हो गया। किसानों का 84% से ज्यादा कर्जा हो गया। बहनें दो लाख से ज्यादा अकेले मध्य प्रदेश में गायब हो गई। महिलाओं पर अत्याचार के यदि हम इंडेक्स देखें तो विश्व में मध्य प्रदेश शुरू के 20-25 देश में आ गया। हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान से ज्यादा भुखमरी हमारे देश में आ गई, और महंगाई पहले 20 देशों, जिनमे श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान, यहां तक की नेपाल से ज्यादा महंगाई हमारे देश में आ गई। क्या ऐसा देश बनाने की बातें नरेंद्र मोदी ने करी थीं, और यह सब बातें देश के सामने हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी किया पलटवार

पटवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर भी पलटवार किया। शर्मा ने कहा था कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने कभी मंगलसूत्र नहीं पहना, इसलिए उनका महत्व नहीं समझेंगी, इस पर पटवारी ने कहा कि पुलवामा में शहीदों की पत्नियों, कोविड में एक करोड़ महिलाओं के पति की मौत, महंगाई के कारण महिलाओं ने अपना सुहाग खोया, नोटबंदी में महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र बेचे, बावजूद इसके वीडी शर्मा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, और वीडी शर्मा जिस पाठशाला में पढ़े हैं वहां नफरत ही सिखाई जाती है। वहीं खंडवा संसदीय सीट पर पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव की जगह एक गुर्जर समाज के व्यक्ति नरेंद्र पटेल को मैदान में उतारे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं से बात करने के बाद ही कांग्रेस आला कमान ने नरेंद्र पटेल को प्रत्याशी बनाया है।




Khandwa News: अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो ये 12 दस्तावेज दिखाकर आप वोट कर सकते

लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची वितरित की है। इस क्यूआर कोड वाली पर्ची से मतदाता अपने मतदान केंद्र का नाम, पता, क्रमांक, निर्वाचक नामावली में मतदाता क्रमांक, राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी वोटर के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है तो वह मतदान के लिए फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों के जरिए भी मतदान कर सकता है।

जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इन 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) शामिल हैं। इनमें से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान किया जा सकता है।

बता दें कि सभी मतदाताओं को मतदान के पूर्व वोटर गाइड और वोटर स्लिप का वितरण किया जा रहा है। फोटोयुक्त वोटर स्लिप को जानकारी/मार्गदर्शन के लिये उपयोग किया जा सकता है, लेकिन पहचान प्रमाण पत्र के रूप में नहीं। यदि फोटोयुक्त ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने से मतदाता की पहचान करना संभव नहीं है, तो उस मतदाता को उपरोक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान अधिकारी को दिखाना जरूरी होगा।




Mp Lok Sabha Elections: कांग्रेस नेता अरुण यादव, आलोक शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

MP Lok Sabha Elections: Complaint of code of conduct violation against Congress leader Arun Yadav Alok Sharma

आचार संहिता उल्लंघन का मामला।

MP Lok Sabha Elections: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव आचार संहिता उल्लंघन के घेरे में हैं। आरोप है कि उन्होंने खंडवा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के समर्थन में प्रचार करने के लिए वे किसी मंदिर में पहुंचे थे। राजधानी भोपाल में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा अपने समर्थकों के साथ बोहरा समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। नारेबाजी भी हुई, झंडे भी लहराए गए और सोशल मीडिया पर आलोक समर्थकों ने ही इसको “मस्जिद” का आयोजन कहकर प्रचारित भी किया। कांग्रेस खामोश,  नेता शिकायत करने के लिए एक दूसरे का मुंह देखते रह गए। एक चुनाव, एक  प्रदेश, एक जैसा मामला लेकिन, सक्रियता और निष्क्रियता ने दो अलग-अलग हालात बनाकर रख दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक खंडवा लोकसभा क्षेत्र के बुरहानपुर में शुक्रवार को अरुण यादव और नरेंद्र पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह दोनों नेता क्षेत्र के किसी मंदिर में पहुंचे थे और यहां सियासी बयानबाजी और मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं ने मामले को लेकर निर्वाचन अधिकारी को की थी। मामले पर जिला अधिकारियों ने संज्ञान लिया और दोनों कांग्रेस नेता अब कार्रवाई के घेरे में हैं।

मस्जिद में मोदी… मोदी

राजधानी भोपाल में भी पिछले दिनों ऐसा ही मामला हुआ। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद के जमातखाने में पहुंचे थे। यहां चल रहे बोहरा समाज के धार्मिक कार्यक्रम में आलोक और पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए गए। पोस्टर और कट आउट भी लहराए गए। बाद में मस्जिद में मोदी…मोदी जैसी हेडलाइन के साथ मीडिया में इसकी खबरें सामने आईं। लेकिन, मामले पर न तो कांग्रेस ने कोई संज्ञान लिया और न ही धार्मिक स्थल पर हुए इस सियासी प्रोग्राम की कोई शिकायत की। नतीजा यह है कि आलोक शर्मा न तो दोषी ठहराए गए और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ही संधारित की गई।

एक दूसरे का इंतजार

कांग्रेस मीडिया विभाग के केके मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। पार्टी की तरफ से किसी ने कोई आपत्ति दर्ज कराई है, उसकी जानकारी भी उनको नहीं है। इधर, राजधानी और प्रदेश के इकलौते दोनों मुस्लिम विधायकों आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने भी मामले में अपनी तरफ से कोई ऐतराज नहीं जताया। विधायक मसूद समर्थक अब्दुल नफीस का कहना है कि मामला भले जमातखाने का है, लेकिन भाजपा ने इसे मस्जिद का नाम ही प्रचारित किया। अगर, मंदिर में होने वाले आयोजन पर कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जाती है तो फिर मस्जिद के नाम पर लोगों को गुमराह किए जाने पर भी निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

और आमिल गैर हाजिर

दाऊदी बोहरा समाज के आमिल जौहर अली की मौजूदगी और उनकी सहमति से धार्मिक स्थल पर सियासी गतिविधियों को हवा दी गई। लेकिन, इस मामले के तूल पकड़ते ही आमिल भोपाल छोड़कर मुंबई जा बैठे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक हफ्ते से अधिक समय से वे मुंबई में ही हैं। बताया जा रहा है कि समुदाय के धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब ने उनको तलब किया है। एक सप्ताह से अधिक समय से आमिल जौहर अली के नदारद रहने के चलते यह भी तय नहीं हो पा रहा है कि आमिल अब अपने पद पर रहेंगे या उनके स्थान पर किसी अन्य को नियुक्त किया जाएगा।