Khandwa News: ताजिये के जुलूस में फहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, बजरंग दल को आपत्ति, पुलिस को आपत्ति

Khandwa: Palestine flag was hoisted in the procession of Tajiyas Bajrang Dal objection police

ताजियों के जुलूस में लिखा फिलिस्तीन का झंडा

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में ताजियों के चल समारोह में फिलिस्तीन झंडा लहराने का मामला सामने आया है। नगर में मुहर्रम की 10 तारीख के मौके पर देर शाम ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था, जिसमें शामिल युवा हाथों में मुस्लिम धर्म से जुड़े कई झंडे लिए साथ चल रहे थे। इस दौरान शहर के शिवाजी चौक पर एक युवक दूसरे देश फिलिस्तीन का झंडा लहराता हुआ नजर आया। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया है।इस मामले में बुधवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई न होने पर, हिंदू समाज के प्रदर्शन की चेतावनी दी।

बजरंग दल करेगा हिंदू समाज की शक्ति प्रदर्शन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान कई लोगों ने शहर की शांति भंग करने का प्रयास किया है। किसी षड्यंत्र के तहत पूरे देश भर में जो हुआ वह आज खंडवा में भी हुआ। आतंकवादी संगठन हमास के समर्थन में फिलिस्तीन का झंडा मोहर्रम के जुलूस में लहराया गया। यह देशद्रोह है, यह जो भी लोग हैं, उन्हें चिन्हित कर पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। बजरंग दल के माध्यम से इन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। अगर, कारवाई नहीं होती है तो बजरंग दल हिंदू समाज के साथ शक्ति प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

एसपी बोले, जांच कर की जाएगी कार्रवाई

जिला एसपी मनोज कुमार राय ने बताया बजरंग दल के लोगों ने शिकायत की है कि खंडवा में ताजियों के भ्रमण के दौरान शिवाजी चौक के पास कोई युवक दूसरे देश का झंडा लेकर घूमा रहा था, जिसकी पहचान फिलिस्तीन के झंडे के रूप में हुई है। इस पर उन्होंने आपत्ति जाहिर की है। उनकी शिकायत को थाना मोघट में ले लिया गया है। अभी ताजियों का चल समारोह चल रहा है, मैंने थाना प्रभारी मोघट को निर्देशित किया है कि इसकी जांच करें। अगर, इस मामले में ऐसे तत्व हैं जिन्होंने जानबूझकर माहौल खराब करने की दिशा में यह काम किया है, तो उनके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।

ताजियों के जुलूस में लिखा फिलिस्तीन का झंडा

ताजियों के जुलूस में लिखा फिलिस्तीन का झंडा

ताजियों के जुलूस में लिखा फिलिस्तीन का झंडा




Khandwa: बाबा ओंकार के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

Khandwa: 50 thousand devotees visited Baba Omkareshwar On Sunday

रविवार को बाबा ओंकार के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

मध्य प्रदेश की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार को करीब पचास हजार भक्तों ने भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी के दर्शनों का लाभ लिया। छुट्टी होने के चलते सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने यहां पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर में दिनभर बिजली की लुका-छुपी भी चलती रही। इससे दर्शन व्यवस्था पर असर नहीं पड़ा। भक्त लाइन में लगकर बाबा ओंकार के दर्शन करने को आतुर दिखे।

शाम करीब पांच बजे काली घटाओं के छाने के साथ ही बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गर्भगृह में जाने के लिए मंदिर के सभी गेट से दर्शन करवाना शुरू किया। इससे दर्शनों के लिए जो भक्त बाहर बारिश में भीग रहे थे, वह भी शेड में आ गए। हालांकि, जोरदार बारिश में भीगने के बावजूद बाबा ओंकार के भक्तों का जोश बना रहा। वे बारिश में भीगते हुए भी बम बम भोले की जय-जयकार करते रहे।

ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर मंदिर के आस पास अभी जो शेड लगा हुआ है, वह छलनी हो चुका है। उसमें कई छेद भी हैं। इससे बारिश का पानी लगातार टपकता रहता है। इसलिए मंदिर के इन टीन शेडों को जल्द ही बदलना भी आवश्यक है। अब श्रावण मास भी शुरू होने वाला है, और बारिश तो शुरू हो ही चुकी है। बीते दिनों मंदिर में संभाग के कमिश्नर और आईजी का दौरा भी था। उस समय भी जोरदार बारिश हुई थी। शेड में खड़े होने के बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी छतरियों का सहारा लेना पड़ा था। मंदिर में बदली वर्तमान दर्शन व्यवस्था के चलते यहां का अभिषेक हाल-फिलहाल खाली रहा। उसमें जाने के रास्ते भी बंद रहे। यहां अभिषेक कराने वाले भक्त और पंडित इस सुविधा से वंचित रहे।

रविवार को बाबा ओंकार के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

रविवार को बाबा ओंकार के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

रविवार को बाबा ओंकार के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

रविवार को बाबा ओंकार के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का जन सैलाब




Khandwa News: खंडवा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में अव्यवस्था, सफाई कर्मचारी कर रहे घावों की मरहम-पट्टी

Khandwa Medical College Emergency Ward Mismanagement Cleaning Staff Dressing The Wounds

मरीज की मलहम पट्टी करते हुए सफाई कर्मी

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के नंदकुमार सिंह मेडिकल कॉलेज से शर्मनाक तस्वीर सामने आ रही है। इन दिनों कॉलेज से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां के दो सफाईकर्मी एक गंभीर घायल मरीज का इलाज करते नजर आ रहे हैं।

आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से सरकार ने स्थानीय जिला अस्पताल को अपग्रेड कर यहां करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए और नया भवन बनवाकर मेडिकल कॉलेज बनाया है। बावजूद इसके यहां अब भी इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई विभागों के उच्च प्रशिक्षित डॉक्टरों यहां हैं और इसके बावजूद अब भी यहां से मरीजों को लगातार इंदौर रेफर किया जा रहा है। इसे देख कहा जा सकता है कि बीमारी यहाँ के सिस्टम में पनप चुकी है। इसका पहले इलाज किया जाना जरूरी है।

खंडवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का क्या हाल है? इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि यहां मरीजों की मरहम पट्टी, ड्रेसिंग करने के अलावा टांके, ड्रिप और इंजेक्शन लगाने का काम यहां मौजूद ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मी और वार्ड बॉय कर रहे हैं। ये लोग यहां के अधिकृत कर्मचारी न होकर ठेकेदार के कर्मचारी हैं। खंडवा नगर में यहां से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफाईकर्मी ही मरीज का इलाज करते नजर भी आ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्ट्रेचर पर लेटे एक घायल मरीज की मरहम-पट्टी सहित उसे टांके लगाने का काम मेडिकल कालेज अस्पताल के सफाईकर्मी कर रहे हैं। मरीज गंभीर रूप से घायल दिख रहा है और चोट उसके मुंह पर, आंख के ठीक पास में नजर आ रही है। ऐसे में जरा-सी लापरवाही से मरीज की आंख को भी नुकसान हो सकता था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शुक्रवार शाम का है। जब मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद सफाईकर्मी ही मरीज की ड्रेसिंग कर रहे थे। हालांकि, यह पूरा मामला सामने आने के बाद इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर जब मेडिकल अस्पताल के जिम्मेदारों से इस मामले में जानकारी लेना चाह ही गई तो कोई भी जिम्मेदार इस पर जवाब देने को तैयार नहीं है।




Burhanpur: बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने घर पर लटकाया बीजेपी सरकार के खिलाफ बैनर

 

Burhanpur: Unique protest: elder man hung a banner against the BJP government at his home

शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के चलते बुजुर्ग ने जताया अनोखा विरोध

 

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए भले ही सीएम हेल्पलाइन की तरह अनेकों योजना चला रही है, लेकिन इनका धरातल पर असर होता नहीं दिख रहा है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को अनोखे तरीके से विरोध जताना पड़ रहा है। प्रदेश के बुरहानपुर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सिंधीपुरा क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने अपनी समस्या का समाधान न होने के चलते बीजेपी सरकार के विरोध में एक बैनर अपने ही घर पर लगा लिया है। उस पर लिखा है कि, सीनियर सिटीजन को बीजेपी सरकार में कोई इंसाफ नहीं मिलेगा। यह बीजेपी की गारंटी है। चाहे वह फांसी लगा ले। भ्रष्टाचार के विरुद्ध कहीं भी लिखा-पढ़ी कर ले। भ्रष्टाचारी के विरुद्ध बीजेपी कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

 

बुरहानपुर नगर के सिंधीपुरा वार्ड के रहने वाले एक 68 वर्षीय बुजुर्ग घनश्यामदास शाह उर्फ गनु भाई सायजिंग इन दिनों नगर में चर्चा में बने हुए हैं। वे टेक्सटाइल फैक्टरी में मजदूर थे। पिछले दिनों उनके पडोसी ने उनके घर के पीछे की जमीन पर कब्जा कर लिया। बुजुर्ग गनु भाई ने इसकी शिकायत नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन तक सभी को की। इतनी शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने से वे परेशान हो गए। इसका विरोध दर्ज कराने का उन्होंने अनोखा तरीका खोज निकाला। उन्होंने अपने घर के बाहर विरोधस्वरूप एक बैनर लगा दिया। इससे पहले भी उन्होने लोकसभा चुनाव के समय इसी तरह से विरोध दर्ज कराते हुए इलेक्शन के बॉयकॉट का बैनर अपने घर पर लगाया था।

 

गनु भाई की संपत्ति नगर के वार्ड नंबर 20, ब्लॉक नंबर 10, प्ल़ॉट नंबर 305 और 306 स्थित है। उसकी नपती नहीं की जा रही है। इसे लेकर उनका कहना है कि उनकी जमीन पर पड़ोसी का अवैध कब्जा है। 25 सितंबर 2010 को उन्होंने अपने मकान की नपती कर मकान का निर्माण शुरू करवाया था। पडोसी ने शिकायत कर उनके मकान का काम रुकवा दिया था। इसके बाद 20 जुलाई 2021 को स्थानीय राजस्व कर्मचारी ने पडोसी को बुलाकर नपती की, जबकि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। 21 जनवरी 2022 को उन्होंने फिर से नपती करवाई तो 2010 की नपती से इस बार की नपती अलग निकली।

 

 

शिकायत का निवारण नहीं होने पर लगाया बैनर

 

इस पूरे मामले को लेकर विरोध करने वाले बुजुर्ग घनश्यामदास शाह ने बताया कि उनके दो मकान हैं। यहां पड़ोसी से अक्सर विवाद होता रहता था। इस वजह से उनकी पत्नी और बच्चे अब सिंधीपुरा में उनके पुराने मकान में ही रह रहे हैं। ताकि किसी तरह का विवाद पैदा न हो। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में किसी तरह का आपसी विवाद नहीं है। लंबे समय से चली आ रही उनकी शिकायत का निराकरण नहीं होने पर उन्होंने इस तरह का बैनर अपने घर पर लगाया है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष बोले, निकलवाएंगे समाधान

 

बुरहानपुर नगर में बुजुर्ग द्वारा लगाए इस बैनर की चर्चा होने के बाद इस मामले में जिले के बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्ष मनोज माने ने बताया कि वैसे तो यह उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन उन्हें भी इस तरह की जानकारी मिली है। अब वे स्वयं उन बुजुर्ग से मिलकर उनकी समस्या को समझेंगे। उसके लिए जिस तरह से संभव होगा, वे जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के चलते बुजुर्ग ने जताया अनोखा विरोध

शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के चलते बुजुर्ग ने जताया अनोखा विरोध। 

शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के चलते बुजुर्ग ने जताया अनोखा विरोध

शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के चलते बुजुर्ग ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर भी लगाया था। 

देनवापोस्ट की खबरें आपको कैसी लगती हैं? google my business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने  केे  लिए इसी लिंक पर क्लिक करेंं




Khandwa News: खंडवा की सुनसान बस्ती में शराब और सल्फास के साथ मिला युवक का शव पुलिस के लिए चुनौती

Khandwa Body of youth found with alcohol and sulphas in deserted township challenge for police

थाना

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर की समृद्धि टाउनशिप कॉलोनी के सुनसान क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, शव 27 वर्षीय अनुज चौहान का है। जो कि मेडिकल कारोबारी थे। पुलिस को शव के पास से सल्फॉस के पाउच के साथ ही पानी की बोतल में शराब भी मिली है।

हालांकि, पुलिस इस मामले में फिलहाल जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शहर के ही गुर्जर हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्रेमपुरम कालोनी का रहवासी था। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि इस युवा कारोबारी ने आत्महत्या की है। पहले उसने एकांत जगह पर पानी की बोतल में शराब ले जाकर पी होगी, जिसके बाद नशे की हालत में सल्फॉस खा लिया होगा।

निर्वाचन शाखा प्रभारी का था दामाद

इधर, इस मामले में नगर की कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शहर के मोघट थाना टीआई संजय पाठक के मुताबिक, मंगलवार को अनुज चौहान के लापता होने की शिकायत थाने पर मिली थी, जिसमें बताया गया था कि वह दोपहर एक बजे के करीब घर से बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद लौट कर वापस घर नहीं पहुंचा। बता दें कि मृतक जिले की निर्वाचन शाखा के प्रभारी प्रफुल्ल शुक्ला का दामाद था। कॉलोनी से सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले स्थानीय रहवासियों ने कोतवाली पुलिस को उनकी लाश मिलने की सूचना दी थी।

पहले बताया गया था कि कोटवाड़ा रोड पर एक लावारिश बाइक खड़ी है, जिसके बाद जानकारी मिली कि वहां एक व्यक्ति की लाश भी पड़ी हुई है। पुलिस ने शव की पहचान अनुज चौहान के रूप में करते हुए शव को बरामद किया। जिला अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम कराकर डेथ बॉडी परिजन के सुपुर्द की। उसके बाद भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच राजा हरीश्चंद्र मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया।

अब तक नहीं मिला किसी तरह का सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, अब जांच के लिए मृतक के परिजनों के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। यह बात सामने आई है कि मृतक पहले किसी कंपनी में नौकरी करता था। बाद में खुद का मेडिकल संबंधी बिजनेस भी शुरू किया था। उसने कुछ लोगों से पैसे भी उधार ले रखे थे, जिसे वह चुका नहीं रहा था। इसी सिलसिले में उसने क्रेडिट कार्ड व अन्य साधनों से कर्ज भी ले रखा था। हालांकि, यह सब उसने परिजन को नहीं बताया था।

हालांकि, पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। परिजन अभी किसी तरह की बात बताने की स्थिति में नहीं हैं। आसपास के रहवासियों के मुताबिक, कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतना गलत कदम उठा लेगा। कर्ज भी होगा, तो चुकाया जा सकता था और उसने सुसाइड भी किया होगा, तो किसी तरह के कागज वहां नहीं मिले हैं। जबकि वह उच्च शिक्षित था। वह नवचंडी मंदिर के पीछे रहता था और आत्महत्या के लिए उसने कलेक्टर बंगले के आगे पड़ेला बाबा रोड को चुना। यह पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है। आत्महत्या करने वाला दोपहर में ही घर से निकला और रात का इंतजार करेगा। इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।




Burhanpur News: तूफान से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला

Burhanpur Compensation for crops destroyed by storm has not been received yet

हवा आंधी से बर्बाद हुई थी केले की फसल

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में बीते दो महीने में लगातार मौसम खराब रहने और तेज हवा आंधी के चलते खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था, जिससे जिले की मूल फसल केले के उत्पादन को भी काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, अकेले बुरहानपुर जिले के 70 से अधिक गांव में रहने वाले लगभग 5,000 से अधिक किसानों के केले की खड़ी फसल को उस समय काफी नुकसान पहुंचा था। सत्ता और विपक्ष के स्थानीय नेताओं ने भी इसको लेकर उस समय आवाज उठाई थी, जिसके बाद शासन स्तर पर इसको लेकर सर्वे और मुआवजा वितरण का कार्य भी हुआ। लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की टीम ने सर्वे कराकर अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी, जिसके बाद जिले के किसानों के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की राहत राशि मुआवजा वितरण के लिए पारित भी की जा चुकी है, जिसे किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाना है। वहीं, अब तक हवा आंधी से प्रभावित हुए आधे किसानों के खातों में तो मुआवजा राशी पहुंच भी गई है।लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में किसानों को अपनी फसलों के नुकसान के रूप में मिलने वाले मुआवजे की राशि का इंतजार है। इसको लेकर फिलहाल जिले के किसान भी परेशान हैं। क्योंकि मानसून शुरू हो चुका है और उन्हें अब अगली फसल बोना है। ऐसे में किसान खेतों को तैयार कर अगली फसल उगाने के लिए कर्ज लेकर बीज और खाद का इंतजाम करने में जुटे हैं। वहीं, मुआवजा वितरण को लेकर भी किसानों ने जिला प्रशासन पर भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप

वहीं, एक जिला एक उत्पाद में चयनित केले की फसल का उत्पादन करने वाले किसानों को उनकी फसलों की नुकसानी का मुआवजा मिलने में हो रही देरी को लेकर अब जिले की सियासत भी तेज हो गई है। इस मामले में बुरहानपुर से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रिंकू टांक का कहना है कि खूद को किसानों की सरकार कहने वाली बीजेपी की सरकार ने किसानों को मुसीबत और उनकी जरूरत के समय मुआवजा राशि नहीं देकर और बालाघाट में किसानों का कर्ज माफ करके भेदभाव किया है। कांग्रेस ने शेष बचे किसानों का भी मुआवजा जल्द से जल्द उनके खाते में देने की मांग की है। देरी होने पर कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

मुआवजा वितरण को लेकर सांसद भी मिले कलेक्टर से

बता दें कि केला उत्पादक किसानों की समस्या को लेकर स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल से मुलाकात की है और जल्द से जल्द शेष रह गए किसानों व सर्वे में रह गए किसानों के नाम जोडने को लेकर उनसे कार्य योजना बनाने को कहा है। वहीं, सांसद पाटिल ने बताया कि जिले में हुई प्राकृतिक आपदा से जिला प्रशासन ने 65 करोड राशि का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था, जिसमें से 33 करोड़ की राशि का वितरण हो गया है। शेष 32 करोड़ की राशि का भी वितरण जल्द कर दिया जाएगा।

जिले में हवा आंधी से बर्बाद हुई थी केले की फसल

जिले में हवा आंधी से बर्बाद हुई थी केले की फसल




Khandwa News:अब तक कहीं धूप तो कहीं बारिश का रहा मौसम, लोग बोले

Khandwa weather has been sunny and rainy at some places people says weather is dry

शहर में अब हो रही अच्छी बारिश का इंतजार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मानसून अजीब खेल खेल रहा है। अंडमान से उठ रहा मानसून केरल से आने वाली हवाओं के बहाव में यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। बता दें कि निमाड़ क्षेत्र में मुंबई से आने वाले मानसून का आसरा रहता है। लेकिन वह भी खंड-खंड होकर ग्वालियर की तरफ चला गया है।

अब यहां लोगों को गुरू पूर्णिमा पर्व तक का इंतजार है, जिसके बाद जोरदार बारिश होने की संभावना बनी रहती है। खेतों में हल्की जमीन वाली फसलें कुम्हला रही हैं, जिन्हें देखकर किसानों की धुकधुकी अभी से बंध गई है। क्योंकि इनमें से कई किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई है, तो इनमें से ही कईयों को आने वाली फसल से बच्चों की शादी और स्कूल की फीस की जुगत करना है।

हालांकि, कुछ क्षेत्रों में तो बारिश ने कहर मचा रखा है। इधर, निमाड़ समेत आसपास के जिलों में मौसम की बेरुखी से आमजन के साथ-साथ अन्नदाता किसान अधिक परेशान हैं, जिन्होंने फिलहाल के लिए सिंचाई कर फसलें तो बचा ली हैं। लेकिन अगले दो से तीन दिन में यदि बारिश नहीं हुई तो, खेतों में खड़ी फसलों पर कीट प्रकोप का अंदेशा बढ़ जाएगा। बता दें कि अगले पंद्रह दिनों में मानसून का लगभग आधा सीजन खत्म हो जाएगा, लेकिन शहरवासियों को अब भी बारिश की अच्छी झड़ी का इंतजार है।

जुलाई महीना भी लगभग आधा खत्म होने को है और अब तक मानसूनी नक्शे पर बारिश के सिस्टम ऊपरी हिस्से से ही गुजर जा रहे हैं। इसलिए प्रदेश के अन्य जिलों में अच्छी बारिश तो हो रही है, लेकिन यहां का कोटा पूरा नहीं हो पा रहा। यहां अब तक रुक-रुक कर ही बूंदाबांदी हो रही है, जिसे खंड वर्षा भी कहते हैं। यानी एक स्थान पर बारिश तो दूसरे हिस्से में तेज धूप निकलती है। अभी तक जुलाई में कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बारिश जरूर हुई है, जिसे सिर्फ बूंदाबांदी ही कहा जा सकता है।




Burhanpur News : खेत में काम कर रहे चार मजदूरों ने घड़े से पानी पिया, फिर हुई चारों को उल्टी

Burhanpur News : Four labourers working in the field drank water from a pot, then all four of them vomited

मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचल में खेत में काम करने गए चार मजदूरों के साथ जहर खुरानी जैसी वारदात सामने आई है। दरअसल ये सभी मजदूर खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान प्यास लगने पर इन्होंने पास में रखे एक मटके से पानी निकाल कर पी लिया। कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होना शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर से उसी मटके से पानी निकाल कर पी लिया, तो उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। जिससे सभी खेत में ही बेसुध हो गए। करीब आधे घंटे बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर एक मजदूर ने अपने परिचित को फोन लगा कर बुलाया, जिसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

दरअसल, जिले के ग्रामीण अंचल संग्रामपुर में गुरुवार सुबह चार मजदूर खेत में काम करने गए थे। दोपहर में मजदूरों ने भीषण गर्मी के बीच खेत में रखे मटके से पानी पी लिया, इसके बाद से उनकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ देर बाद मजदूरों ने खाना खाया और एक बार फिर से उसी मटके से पानी निकाल कर पी लिया। इसके बाद चारों मजदूरों को उल्टियां होने लगी और वे खेत में ही तड़पने लगे। करीब आधे घंटे तक खेत में पड़े रहने के बाद एक मजदूर ने किसी तरह कॉल कर एक परिचित सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला जहरखुरानी का बताया जा रहा है। हालांकि, मटके का पानी जहरीला कैसे हुआ, यह अभी एक सवाल बना हुआ है।

अस्पताल में भर्ती एक मजदूर ने बताया कि वे लोग काम के लिए संग्रामपुर गांव गए हुए थे। वहां खेत में मटके में पानी था, जिसे वे पी रहे थे। उन्होंने दोबारा पानी पिया तो उन्हें उल्टियां होने लगी। आधे घंटे तक हम लोग खेत में ही पड़े रहे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर हमने फोन लगाकर गांव से लड़कों को बुलवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत

मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत

मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत

मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत




Khandwa News: पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, एक की मौत

Due to an old rivalry, a family was attacked with sticks and rods, one died

पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना अंतर्गत ग्रामीण अंचल लालमाटी में एक परिवार पर कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से हमला कर दिया। जिसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खंडवा के जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। वहीं, एक घायल युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे इंदौर के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। पुलिस ने मामले में छह लोगो को गिरफ्तार किया है। पीपलोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खंडवा जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में 18 जून को 6 से ज्यादा लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के लिए इंदौर जाते समय मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों का खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में पिपलोद थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया की 18 जून को पिपलोद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट में अंतू नाम के युवक के सिर और हाथ में चोट आई थी। जिसे इंदौर रेफर किया गया था, जिसकी कल देर शाम मौत हो गई है।

एसपी राय ने बताया कि इस मामले में थाना पीपलोद में 302 का अपराध दर्ज किया गया है। मारपीट करने वाले जिन 6 लोगों के नाम आए थे, उनको गिरफ्तार किया गया है। मृतक युवक के परिजन भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक के पिता प्रकाश परिवार के एक सदस्य कैलाश के साथ डेढ़ साल पहले शराब पीकर बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान हादसे में कैलाश की मौत हो गई थी। कैलाश के परिवार वाले उस घटना का जिम्मेदार प्रकाश को मान रहे हैं। इसलिए, इन्होंने प्रकाश के परिवार पर हमला किया था।

पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान

पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान

पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान




Khandwa News:हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचे उज्जैन के विधायक, बोले

Helicopter service started to connect the religious places of the state with tourism

उज्जैन से ओम्कारेश्वर पहुंचा हेलीकॉप्टर

मध्य प्रदेश के धार्मिक तीर्थ स्थलों को पर्यटन से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। इस सुविधा की शुरुआत करते हुए रविवार को प्रदेश की धार्मिक तीर्थ नगरी उज्जैन से विधायकों को लेकर एक हेलीकॉप्टर खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचा। हेलीकॉप्टर से पहुंचे उज्जैन के विधायकों ने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश के सभी तीर्थ स्थानों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी की जाएगी। अगले एक-दो दिनों में इसका रूट चार्ट और टाइमिंग के साथ ही बाकी सभी डिटेल भी सामने आ जाएंगी।

जितने भी तीर्थ स्थल है सब जगह शुरू होगी यह सेवा

ओंकारेश्वर पहुंचे उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सनातन संस्कृति में विश्वास करते हैं, नदियों का संवर्धन और संरक्षण कर वे प्रदेश को हरा भरा बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। इस दिशा में पर्यटन के क्षेत्र में हमारा धार्मिक पर्यटन भी बड़े, इसीलिए हमल लोग उज्जैन से ओंकारेश्वर आए हैं। हमारे जितने भी तीर्थ स्थल हैं, उन सब स्थान पर हेलीकॉप्टर सेवा मुख्यमंत्री यादव ने प्रदान की है ।

टिकट की ऑनलाइन होगी बुकिंग

विधायक जैन ने कहा कि यह सुविधा धीरे-धीरे सभी जगह शुरू होगी। हम ओंकारेश्वर आए हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने अपील भी कि जनता इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ ले। यात्रा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग होगी । हालांकि, इसका समय क्या होगा और दिन में कितने राउंड हेलीकॉप्टर के लगेंगे, इस सब की जानकारी 1 से 2 दिन में सामने आ जाएगी।