Mp Lok Sabha Election 2024 : शहडोल खजुराहो लोकसभा की मतगणना 64 टेबलों पर होगी

 

 

LS Election: मध्यप्रदेश के कटनी जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने खजुराहो और शहडोल लोकसभा सीट से जुड़ी कटनी जिले की 4 विधानसभाओं में होने वाली मतगणना को लेकर आज प्रेसवार्ता आयोजित की है, जहां उन्होंने मतगणना से जुड़ी जानकारी साझा करते दिखे।

MP Lok Sabha Election 2024 Vote Counting of Shahdol Khajuraho Lok Sabha will Take Place on 64 Tables

खजुराहो और शहडोल लोकसभा का भाग्य तय करेगी कटनी

देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव यानि लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। जहां 4 जून की सुबह 6 बजे ही स्ट्रांग रूम खोल दिया जाएगा और 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कटनी जिले की तीन विधानसभा खजुराहो लोकसभा में आती है तो एक शहडोल लोकसभा में शामिल है, जिसकी काउंटिंग के लिए चार कक्षों में कुल 64 टेबल लगाई जाएगी।

बता दें कि कटनी जिले में होने वाली मतगणना कृषि उपज मंडी में बनाया गया है, जहां 3 स्तरीय सुरक्षा बल तैनात किया गया और निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं काउंटिंग के लिए सैकड़ों प्रशासनिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहडोल लोकसभा में आने वाली बड़वारा विधानसभा के लिए 16 टेबल तो खजुराहो लोकसभा की मुड़वारा, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद के लिए 16-16 टेबल लगाई जाएगी। वहीं विजयराघवगढ़ में 18 राउंड चलेंगे तो वहीं तीनों विधानसभा में 19 राउंड तक गणना की जाएगी।

अवि प्रसाद ने बताया कि इस बार ईवीएम ले जाने वाले शासकीय कर्मियों को ड्रेस कोड दिया गया है, जिसमें बड़वारा क्षेत्र की ईवीएम ले जाने वाले गुलाबी, बहोरीबंद वाले लाल रंग, मुड़वारा के लिए हल्का नीला तो विजयराघवगढ़ वालो के लिए पीले रंग की ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर लैपटॉप, आई पैड, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।




Katni News: कटनी में अवैध मिट्टी उत्खनन पर संयुक्त टीम का छापा

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में वैध की आड़ में अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन मशीन सहित 3 हाइवा जब्त हुआ है, जिसे जिला प्रशासन की टीम ने जब्त करते हुए उसे बिलहरी चौकी परिसर में खड़ा करवाया है।

Joint team raid on illegal mud excavation in katni

अवैध मुरूम उत्खनन पर संयुक्त टीम का छापा

कटनी जिले के बिलहरी सर्किल में शासकीय कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग द्वारा ग्राम पोंडी के खसरा नंबर 1053/2 पर मुरूम खनन करने की अनुमति जारी की गई थी, लेकिन खनन कंपनी मेसर्स एसके आई रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जयपुर द्वारा गांव के खसरा नंबर 1053/1 में अवैध उत्खनन करते हुए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पकड़ा, जहां से 3 हाइवा और एक पोकलेन मशीन जब्त की है। वहीं अवैध उत्खनन क्षेत्र की नपाई के लिए तत्काल मौके कर माइनिंग डिपार्टमेंट सहित विभाग पंचायत के अधिकारियों को बुलवाते हुए पंचनामा कार्रवाई की गई, जहां 6000 घनमीटर में मुरूम का अवैध उत्खनन करना पाया गया।

नायब तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी ने बताया की लंबे वक्त से स्थानीय लोगों द्वारा मेसर्स एस.के.आई रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ क्षेत्र में मुरूम के अवैध उत्खनन की शिकायत दी जा रही थी। जिस पर आज कलेक्टर अवि प्रसाद के नेतृत्व पर आज खनिज विभाग, पंचायत विभाग के साथ मिलकर बिलहरी सर्किल में दबिश देकर अवैध खनन में लिप्त 4 बड़े वाहनों को जब्त किया और उन्हें पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करवाया है। खनन कंपनी द्वारा क्षेत्र में 6 हजार घनमीटर मुरूम का करना पाया गया, जिसकी पंचनामा रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर के समक्ष पेश किया जाएगा।




Katni News: गाटर घाट के पास कलयुगी मां ने छोड़ा आठ माह का शिशु

Kalyugi mother left eight month old baby near Gator Ghat

गाटर घाट के पास कलयुगी मां ने छोड़ा आठ माह का शिशु

प्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर नदी किनारे नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गाटर घाट के पास देर शाम प्री-मेच्योर शिशु मिला, जिसे देखने राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

जिसकी जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत शिशु के पंचनामे की कार्रवाई पूरी करते हुए उसके शव को जिला अस्पताल में भेजा है। थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि नदी किनारे मिले भ्रूण की उम्र करीब 7-8 माह आंकी जा रही है। कहा जा रहा है कि शिशु को पुल के ऊपर से फेंका है, जिससे शिशु का अंग भंग हो जाने से यह पता नहीं लगाया जा सका कि शिशु बालक है या बालिका।

बता दें कि 3 माह पहले भी कटनी नदी के गाटर घाट में एक नवजात बालिका मिली थी। इसके ठीक 3 माह बाद दूसरे भ्रूण का मिलना अपने आप में बड़ी बात है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कलयुगी मां का पता लगाने में जुटी हुई है।




Mp News: अनुमति से अधिक क्षेत्र में किया गया रेत खनन, मेसर्स फेयर एंड ब्लैक कंपनी पर 7 करोड़ रुपये का जुर्माना

MP News: Fine of Rs 7 crore imposed on M/s Fair and Black Company sand mining done on more area than allowed

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई।

रेत खनन कंपनी मेसर्स फेयर ब्लैक इंफाटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध निर्धारित स्वीकृति से 17 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन करने के मामले में कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी की न्यायालय ने करीब 7 करोड़ का जुर्माना लगाया है। शासन को हुए रॉयल्टी नुकसान से 60 गुना अधिक की राशि को पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में शामिल करते हुए जुर्माना लगाया है।

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के संबंध में मप्र स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के उप कार्यालय कटनी द्वारा कलेक्टर न्यायालय को प्रतिवेदन सौंपते हुए बताया था कि विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम घुघरी के खसरा नंबर 122 रकवा 8.030 हेक्टेयर पर रेत के खनन के लिए पट्टा स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन के पक्ष स्वीकृत है। जिसका संचालन उप पट्टाधारी मेसर्स फेयर ब्लैक इंफाटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। लेकिन, कंपनी द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का खनन करते हुए करीब 17 हेक्टेयर में अवैध खनन कर करीब 5,733 घनमीटर रेत निकली गई थी।

खनिज विभाग द्वारा सौंपे गए प्रतिवेदन पर कलेक्टर न्यायालय में जिला दंडाधिकारी अवि प्रसाद ने संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के साथ ही कंपनी से भी जवाब तलब किया था। जिसके बाद फेयर ब्लैक इंफ्राटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ 6 करोड़ 93 लाख 69 हजार 300 रूपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही अवैध रूप से खोदी गई करीब 5 हजार 733 घनमीटर की रेत की रॉयल्टी राशि के रूप में 5 लाख 73 हजार 360 रुपए का 60 गुना राशि जो 3 करोड़ 43 लाख 98 हजार रूपए और उसी के बराबर पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में 3 करोड़ 43 लाख 98 हजार रूपए की राशि शामिल करते हुए जुर्माना लगाया है, जिसे न्यायालय ने खनिज प्रतिष्ठान मद में जमा करने के आदेश जारी किए हैं।




कटनी में मिले गिद्धों के चार घर, अब संख्या पहुंची 200 तक

Four homes of vultures found in Katni now number reaches 200

कटनी में मिले 200 गिद्ध।

कटनी वनमंडल में पिछले 3 तीन से चल रही गिद्धों की गणना में चौंकाने वाले परिणाम समाने आए हैं, जिसे देखकर पूरा वन विभाग खुश नजर आ रहा है। दरअसल, 16 से 18 फरवरी के बीच जिले के आठ वन परिक्षेत्र में गिद्धों की गणना की जा रही थी, जिसमें 200 गिद्ध मिले हैं। जबकि, 2019 में वन विभाग की गणना में इनकी संख्या महज 75 थी। 2021 में यह संख्या घटकर महज 64 रह गई थी।

वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि गिद्धों की संख्या में तेजी से कमी होने के कारणों और किस वन परिक्षेत्र में इनकी संख्या अधिक है यह पता कर इनका संरक्षण शुरू किया गया। कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र के कुम्हरवारा के पास एक देशी गिद्धों का आशियाना मिला, जिसमे 6 गिद्ध मिले, विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र के कैमोर की पहाड़ियों में 3 आशियाने मिले, जिसकी गणना में 136 व्यस्क तो 51 अवयस्क देशी गिद्ध मिले हैं।

बता दें कि कटनी जिला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और पन्ना जिले से घिरा है। हर सीजन में यहां अलग-अलग स्थानों से गिद्धों का आगमन होता रहा है] जिसे संरक्षित करने का कार्य विभाग ने बखूबी निभाया है। इसके परिणाम स्वरूप जिले के 2 वन परिक्षेत्र में देशी गिद्धों का कुनबा बढ़ गया है। कटनी वन मंडल ने गिद्धों की गणना कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है।




Katni News : प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे विधायक संजय पाठक, कहा

MLA Sanjay Pathak will participate in the consecration

प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे विधायक संजय पाठक

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा में विधायक संजय पाठक भी शामिल होंगे। संजय पाठक पांच बार के विधायक के साथ एक बार के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं, जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपयों का चंदा अपनी मां निर्मला पाठक के हाथो भेंट किया था। जिसके बाद ही कटनी जिले का नाम पूरे प्रदेश सहित देश में संजय पाठक के चलते चर्चित हो गया था।

बता दें कि हाल ही में विधायक पाठक द्वारा विजयराघवगढ़ में श्री हरिहर तीर्थ बनवाने का प्रण भी लिए थे, जहां अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर का छोटा स्वरूप बनाने सहित 108 फीट की अष्टधातु की परशुराम की मूर्ति बनाई जाएगी। अयोध्या से मिले आमंत्रण पर संजय पाठक बेहद खुश हुए और उन्होंने कहा ये मेरे कई जन्मों के पुण्य थे जो जाग उठे। इसलिए मुझे भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा और गर्भगृह में जाने का अवसर मिला।

सनातनी दीपावली के रूप में मनाएंगे

उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन के जन्म से लेकर अंत तक का सबसे बड़ा अवसर है जो मुझे मेरे परिवार सहित पीढ़ियों को धन्य कर दिया। वहीं 22 तारीख को श्रीरामचंद्र के मंदिर में विराजते ही पूरा देश बल्कि विदेशों में बसने वाले सभी सनातनी दीपावली के रूप में मनाएंगे।




Katni News : शिकायतों के निराकरण में कटनी अव्वल, एसपी ने शहरीय तो एसडीओपी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

First crop in resolving complaints

शिकायतों के निराकरण में अव्वल कटनी

शिकायतों के निराकरण में प्रदेश का कटनी जिला अव्वल रहा है। हालांकि इसके लिए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन खुद सीएसपी कार्यालय परिसर में पहुंचकर शहरीय थानों और चौकियों से जुड़ी शिकायतो को सुने और तत्काल निराकरण करवाया है, जिससे संतुष्ट होकर आवेदकों ने अपनी शिकायत वापस ली है।

बता दें कटनी जिले के शहरीय क्षेत्र में कोतवाली, माधवनगर, कुठला, रंगनाथ सहित एनकेजे थाना शामिल जहां अलग अलग थानों और चौकियों में 82 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में पहुंची थी। इन शिकायतों के निराकरण के लिए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन अपने सभी थाना प्रभारी के साथ कैप में बैठकर आवेदकों को बुलवाया और अधिकांश लोगों की शिकायतों का निराकरण करवाया है और पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में अव्वल आए है।

412 शिकायतें हुई थी प्राप्त

जानकारी के मुताबिक पूरे कटनी जिले में नवंबर माह में पुलिस से संबंधित 412 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसके निपटारे के लिए लगातार पुलिस विभाग आवेदकों से संपर्क करते हुए उनकी समस्याओं का संतुष्टिपूर्वक हल करने का प्रयास किया गया है। इसी क्रम में आज शहरीय क्षेत्र में एसपी के नेतृत्व में पांच थानों की 82 में से 52 शिकायतें तत्काल सुनकर निवारण किया तो ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 18 शिकायतें एसडीओपी ने सुनकर संतुष्ट किया है। जिसके चलते कटनी जिला एक बार फिर सीएम हेल्पलाइन के मामले पर पूरे मध्यप्रदेश पर पहले स्थान पर पहुंच गया है।




Katni News : कटनी में मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड का छठा आरोपी भी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सुबोध और सोना अब भी गायब

Sixth accused of Manappuram gold robbery case also arrested in Katni, mastermind Subodh and Sona still missing

कटनी की मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में करोड़ों की लूट हई थी।
– फोटो : सोशल मीडिया

कटनी जिले की चर्चित डकैती कांड आज भी कटनी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। हालांकि सोमवार को पुलिस को एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। रंगनाथ पुलिस ने आरोपी विकास गुप्ता उर्फ विक्कू को महाराष्ट्र पुलिस से अपने कब्जे से लिया है। अब न्यायालय से सात दिनों की रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी ताकि करोड़ों के सोने की रिकवरी हो सके।

बता दें कि 26 नवंबर 2022 की सुबह नकाबपोश बंदूकधारी बदमाश बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन में घुसे और आठ करोड़ कीमत का 16 किलो सोना सहित तीन लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मुस्तैद हुई। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रहे सुनील कुमार जैन ने एक माह के अंदर ही डकैती में उपयोग हुई बाइक, बंदूक, कुछ नगदी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन उनके पास से भी सोना नहीं मिल सका था। पुलिस लगातार प्रयास करती रही, लेकिन उनके हाथ सिर्फ डकैती में शामिल आरोपी और अन्य सामान लगे लेकिन सोना और मुख्यारोपी उनसे दूर रहा। हालांकि पुलिस को पूरी गैंग की जानकारी तब लगी जब बिहार के बक्सर जिले से मिथेलश पाल गिरफ्तार हुआ।

डकैती का ऐसा हुआ खुलासा

मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 6 मुख्य आरोपी में से एक मिथलेश पाल भी था, जो कटनी में धर्मेंद्र नाम की आईडी के नाम से रह रहा था। पुलिस के मुताबिक ये वही आरोपी है जो पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती में लूटी बाइक को अमदरा टोल नाके के पास छोड़कर भाग निकला था। हालांकि पुलिस को आरोपी के पास से कोई सोना या नगद तो नही मिला लेकिन पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे करते हुए बताया है की ये सभी बेऊर जेल में बंद सुबोध सिंह के कहने पर काम करते हैं जिसे डकैती में शामिल अन्य लोगों से कोई मतलब नहीं होता। ये सभी एक चैन की कड़ी के तरह काम करते हैं जिनका काम अलग-अलग होता है। आरोपी मिथलेश ने खुलासा किया था कि डकैती से पहले आरोपियों ने सात लाख का इन्वेस्ट किया था, जिसमें कार, बाइक, कुटराचित दस्तावेज बनाने से लेकर रहने खाने पीने की व्यवस्था शामिल रही। डकैती को अंजाम देने के लिए 6 लोगों की टीम रही तो उसे बक्सर तक पहुंचने का काम दूसरी टीम ने किया था इसके लिए आरोपियों ने भोपाल से हुंडई वरना कार खरीद कर कटनी पहुंचे और पहली टीम से सोना लेकर डिंडोरी, पेंड्रा होते हुए पटना बिहार सोना पहुंचाया। ये कार चालक सुबोध सिंह की चैन का दूसरा हिस्सा है ऐसे कई लोग है जो सुबोध सिंह के लिए काम करते हैं जिनमे से कुछ को रिस्क के हिसाब से कमीशन मिलता है तो किसी को सीधी पेमेंट दी जाती और बड़ी बात ये है पेमेंट भी कई लाखों में होती है।

मणप्पुरम गोल्ड में डकैती में शामिल आरोपी

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती मामले पर अब तक 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिसमें अंकुश साहू बिहार बक्सर, शाहबाज सिद्दीकी बक्सर, मिथेलश कुमार पाल बक्सर, शुभम तिवारी बिहार पटना, गोलू कुमार यादव पटना वहीं अंतिम विकास गुप्ता उर्फ अमित उर्फ विक्कू, बिहार नालंदा निवासी है। जिन पर धारा 395 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी तो वहीं 5 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। इनमे मुख्यारोपी सुबोध सिंह, दिलीप यादव, अनुज कुमार शाह उर्फ आकाश, अखिलेश उर्फ जॉन राइट, अर्जुन उर्फ पीयूष जायसवाल शामिल है। जिसमें से छ्ठा आरोपी विकास उर्फ अमित भी गिरफ्तार कर लिया गया है, विकास का काम रेकी करना था। जिसके बताई गई स्थितियों के अनुसार ही 6 लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर डकैती में उपयोग ही दो बाइक, एक लूट में गई बाइक, कट्टा जिंदा कारतूस, 2 लोगों से मोबाइल 10-10 हजार की नगदी बरामद की है। कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन की मानें तो कटनी पुलिस ने जिस आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस की मदद से पकड़ा है, उसे न्यायालय में पेशकर 7 दिन का रिमांड लिया है ताकि कटनी पुलिस डकैती में गए सोना तक जल्द पहुंच सके।

कौन है सुबोध सिंह

सुबोध सिंह 300 किलो से ज्यादा सोना डकैती में लूट का आरोपी है जो बिहार के बेऊर जेल बंद रहकर वहां से अपनी गैंग के माध्यम से बड़ी-बड़ी लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देता है। सुबोध सिंह के पास 200 से ज्यादा लोगो की गैंग है जो सुबोध के एक इशारे में कहीं भी कुछ भी कर सकते हैं। जानकर बताते हैं देश में अब तक का लूटा गया सोने के हिस्सा का 70 प्रतिशत तो सुबोध सिंह की गैंग ने अंजाम दिया है जो मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड, चेन्नई, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्य जाकर इस तरह की वारदात करते हैं। उन्हीं में से एक कटनी की मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती रही जिसे 26 नवंबर 2022 को उनकी गैंग के लोगों ने किया था। बड़ी बात ये है पुलिस का अधिकांश जानकारी होने के बाद भी उससे न तो सोना जब्त कर पाती है न ही घटना होने से रोक पाती है।




Katni News : ‘कोदो की रोटी बनी जहर’ खाकर बीमार हुए एक ही परिवार के 4 लोग, सभी जिला अस्पताल में भर्ती

4 people of the same family fell ill after eating Kodo bread in katni

‘कोदो की रोटी बनी जहर’

कटनी जिले में कोदो की रोटी खाकर एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बीती रात करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बिलहरी अंतर्गत ग्राम करहिया निवासी 67 वर्षीय कोदू रजक और उनका पूरा परिवार रात के वक्त कोदो की रोटी खाकर सो गया था, लेकिन साढ़े 11 बजते ही 7 वर्षीय मासूम सहित उसके दादा, दादी और माता-पिता को बेचैनी के साथ उल्टी शुरू हो गई।

डॉक्टरों ने इलाज किया शुरू

हालांकि इसमें बच्चे के पिता विष्णु की हालत काफी हद तक ठीक थी, जिसने तत्काल 108 को कॉल करके परिवार के सभी लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत कराया। बता दें कि 1 घंटे के अंदर ही एंबुलेंस गांव से होते हुए घर तक जा पहुंची, जहां सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच शुरू कर दी थी।




Katni News : 11 केवी का तार टूटकर डेढ़ साल के बच्चे पर गिरा, बचाने में मां भी झुलसी, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

11 KV wire broke and fell on one and a half year old child, mother also got burnt while trying to save him

करंट से झुलसे मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
– फोटो : सोशल मीडिया

कटनी जिले के उत्तमपुर ग्राम में मां-बेटे हाईटेंशन करेंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों कों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुर का बताया गया। शुक्रवार जहां दोपहर घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय शिवांश पर अचानक 11 केवी की हाईवोल्टेज की तार टूटकर गिर पड़ा। बच्चे की तेज आवाज सुनकर नहा रही मां दौड़कर बचाने पहुंची, लेकिन शरीर गीला होने के चलते वो भी करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई वो तो गनीमत रही कि घर में अन्य लोगो मौजूद थे, जो जिन्होंने तत्काल लकड़ी को मदद से तार दूर कर उन्हें इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल ले आए। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें भर्ती करा लिया है।

घायल मां-बेटे के साथ पहुंची बड़ी मां पिंकी चौधरी ने बताया कि डेढ़ माह का शिवांश खेल रहा था तभी खंभे की तार गिर पड़ा। जिसमें मां वंदना चौधरी और बेटा शिवांश चौधरी करंट की चपेट में आ गए। इसमें बेटे के हाथ तो मां के सिर और शरीर अन्य अंगों में चोट आई है जिसके इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए है।