Katni News : पहले किडनैप फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप,बेहोशी की हालत में युवती को आधी रात जंगल मे फेका

कटनी से किडनैप हुई युवती बेहोशी की हालत में दमोह जिले के जबेरा थाना इलाके के तेलन घाटी में मिली है।यह सनसनीखेज वारदात कोई और नहीं बल्कि युवती के जान पहचान वाले युवकों ने किया है।18 वर्षीय युवती को पहले कटनी के माधव नगर इलाके से किडनैप किया जाता है और फिर उसे दमोह जिले के रास्ते पर बने एक झोपड़ी में ले जाया जाता है । इसके बाद लड़की के जान पहचान वाला युवक और उसके एक दोस्त के द्वारा बारी-बारी से युवती का गैंगरेप किया जाता है।इसके बाद दोनो युवक लड़की के साथ बेतहाशा मारपीट कर उसे जबेरा थाना अंतर्गत तेलन घाटी के पास फेंक कर फरार हो जाते हैं।

सोमवार की सुबह तेलन घाटी से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा एक लड़की को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा जाता है । तब उनके द्वारा लड़की को जबरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया जाता है।  इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी जाती है.पुलिस के द्वारा लड़की से पूछताछ पर पता चला कि लड़की कटनी जिले की रहने वाली है और उसके साथ गैंगरेप हुआ है। जबेरा थाना पुलिस के द्वारा कटनी पुलिस से संपर्क करने पर पता चलता है कि युवती की माधव नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

युवती के परिजनों ने माधव नगर पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय लड़की रविवार की दोपहर घर से लापता हुई है। परिजनों के द्वारा तलाश किए जाने के बाद जब पता नहीं चल सका तब परिजनों ने माधव नगर पुलिस थाने में लड़की के गम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित युवती ने जबेरा पुलिस को बताया कि उसे एक पहचान वाले लड़के और उसका एक दोस्त जबरन उसे लेकर यहां आए थे।इसके बाद रास्ते में बने एक झोपड़ी में लेकर मुझे गए जहां दोनों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है।युवती ने बताया कि इसके बाद दोनों ने मेरे साथ बेतहाशा मारपीट की है।

युवती ने पुलिस को बताया कि की रात में उसे बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक दिया गया, जब उसे होश आया तब उसने देखा कि वह एक रास्ते के किनारे पड़ी है। सुबह जब राहगीरों ने देखा तब उसे अस्पताल पहुंचाया है।युवती के बयान के आधार पर जबेरा पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी है। वही कटनी पुलिस से भी संपर्क कर कटनी पुलिस से भी आरोपियों की पताशाजी करने को कहा है।

जबेरा पुलिस ने युवती की गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय दमोह भेज दिया है।युवती के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान से यह प्रतीत होता है। कि युवती के एक जान पहचान वाले युवक ने इस घटना की साजिश रची। मतलब साफ है युवती को लव सेक्स और फिर धोखा मिला है।




Katni News : सीमांकन करने पहुंचे आरआई और पटवारी से मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पटवारी संघ का सामूहिक बंद

RI and Patwari who came to demarcate were beaten up, angry over non-arrest

पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में स्कूल का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व विभाग के आरआई और पटवारियों के दल पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पटवारी संघ ने बुधवार का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

पूरा मामला ढीमरखेड़ा तहसील के गुड़ा ग्राम का है। बताया गया कि 29 नवंबर की दोपहर शासकीय स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तहसीलदार के निर्देश पर गुड़ा प्राथमिक शाला पहुंचे आरआई और 5 पटवारियों के दल पर गांव के महेंद्र लोनी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने आरआई को लात मारकर घायल कर दिया और पटवारियों के साथ भी जमकर मारपीट की। घटना की शिकायत ढीमरखेड़ा थाने में की गई और एफआईआर दर्ज कराई गई।

पटवारी मोहनलाल साहू ने बताया कि गुड़ा प्राथमिक शाला में बाउंड्री वॉल बनाने और पानी की टंकी निर्माण के लिए तहसीलदार के निर्देश पर 5 पटवारियों की टीम सीमांकन कार्य के लिए गई थी। इस दौरान दान भूमि पर कब्जा कर रहे महेंद्र लोनी ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी कारण पटवारी संघ ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष डेहरिया से मुलाकात की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

राजस्व अधिकारियों पर हुए इस हमले के बाद पटवारियों में भय का माहौल है। वहीं, घटना से आक्रोशित ढीमरखेड़ा पटवारी संघ ने 3 दिवसीय सामूहिक बंद का आव्हान किया है। फिलहाल, कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को आरोपी महेंद्र लोनी की गिरफ्तारी के सख्त आदेश दिए हैं।




Katni News : दस हजार की पहली किस्त लेते ही धराया सचिव

कटनी जिले में लोकायुक्त की टीम ने सचिव शुभराज सोनी को रिश्वत की पहली किस्त के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। यह मामला खड़ौला ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है, जहां सचिव ने ग्राम चनहटा निवासी बल्लू यादव से ग्राम पंचायत द्वारा जारी की जाने वाली एनओसी के बदले 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बल्लू यादव ने जब सचिव से रिश्वत की मांग की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में की, तो लोकायुक्त ने तुरंत कार्रवाई की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें अपनी 1084.61 वर्गमीटर जमीन पर प्रॉपर्टी लोन के लिए एनओसी चाहिए था, लेकिन सचिव ने रिश्वत की मांग की। शुरुआत में 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई, लेकिन बाद में 21,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत मिलने के बाद पूरी कार्रवाई की रूपरेखा बनाई और आज डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम ने खड़ौला पंचायत भवन में घुसकर सचिव शुभराज सोनी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपित सचिव से कैमिकल वाले नोट जब्त किए गए और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।

इस पूरी कार्यवाही में डीएसपी नीतू त्रिपाठी, टीआई नरेश बाहर, मंजू किरण तिर्की और अन्य पांच सदस्यीय टीम शामिल थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।




Katni News : Katni News: मुरूम की चोरी करते पकड़े गए तीन लोग, संयुक्त टीम ने हाइवा और जेसीबी मशीन की जब्त

Katni News Three people caught stealing sand joint team seized Hiva and JCB machines

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस

मध्यप्रदेश में कटनी जिले के स्लिमानाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तिहारी में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर राजस्व, खनिज और कटनी पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देते हुए दो बड़े वाहन सहित तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा है। इन वाहनों के मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा।

स्लिमानाबाद पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खनिज विभाग और स्लिमानाबाद पुलिस की टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई थी। जहां आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मुरूम चोरी मे लगे थे। मुरूम की खुदाई नाली नुमा आकार में करते हुए तीनों आरोपियों को स्पॉट से ही गिरफ्तार किया है।

तहसीलदार के मुताबिक, खननकर्ताओं से जब मुरूम उत्खनन और परिवहन से जुड़े दस्तावेज़ मांगे गए तो उसे दिखाने में तीनों ही असफल रहे। उसके बाद खनिज विभाग ने खुदाई वाले हिस्से का नाप-जोख करते हुए करीब 27 हजार वर्ग मीटर में मुरूम निकालना पाया है।

वहीं, मौके पर मिले आरोपी भोला विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा और राहुल साहू ने बताया कि दोनों वाहन दुबे परिवार के नाम से रजिस्टर्ड हैं। वहीं, हाइवा क्रमांक यूपी-25 एटी-2674 और जेसीबी जितेंद्र हल्दकार के वाहन बताए गए हैं, जिनकी जब्ती बनाते हुए थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। वहीं, प्रकरण में उत्खनन का कई गुना जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।




Katni News : कटनी में फिर मिला तेंदुए का शव

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर तेंदुए का शव मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बाबा के जंगलों में देर शाम स्थानीय लोगों ने तेंदुए का शव देखा था, जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बीट गार्ड सहित वन विभाग के आलाधिकारियों तक पहुंचाई। जिसके बाद कटनी वन विभाग की टीम रेंजर अखिलेश अड़कने के साथ मौके पर जा पहुंची। टीम ने पूरे इलाके को सील करते हुए तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा है।

वन परिक्षेत्र में मिले तेंदुए के शव को वन विभाग शुरुआती जांच में शिकार की घटना मान रहा है। ऐसे में डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर घटनास्थल के करीब 1 किमी परिधि क्षेत्र में में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। मामले की गंभीरता देखते हुए वन विकास निगम के स्टॉफ भी जांच टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुआ नर है, उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। बता दें कि ढीमरखेड़ा के जंगलों में भी तेंदुए का शव मिला था। ऐसे में एक फिर शव मिलने के बाद वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए है।
संभागीय प्रबंधक सीमा द्विवेदी ने बताया की ढीमरखेड़ा के वन परिक्षेत्र के ग्वाल बाबा के पास बहते नाले के समीप ही यह डेढ़ वर्षीय नर तेंदुआ मिला था। घटना की जांच के लिए करीब 15 सदस्यीय टीम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम ने इलाका सील करते हुए अपने मुखबिर को सक्रिय किए हैं। तेंदुए के शव को परीक्षण के लिए जबलपुर भेजा गया था, अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच शुरू होगी। मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। अगर, पीएम रिपोर्ट में शिकार होने से जुड़ी जानकारी मिलती है तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।




Katni: दलित मां-बेटे को पीटने पर गर्माई सियासत, पुलिस प्रताड़ना के शिकार लोगों से मिलने आएंगे PCC चीफ पटवारी

Katni: Politics heats up over beating of Dalit mother and son, PCC Chief Patwari will come to meet the victims

कटनी में जीआरपी टीआई के मारपीट करने का वीडियो सामने आया है।
– फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सवालिया निशान खड़े करते हुए ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए सीएम मोहन यादव से दलितों पर हो रहे अत्याचार की बात कही है।

बता दें कि कटनी जीआरपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें टीआई अरुणा वाहने अपने प्रभारी कक्ष के अंदर कुख्यात बदमाश की मां कुसुम वंशकार और उसके बेटे दीपराज वंशकार को प्लास्टिक के पाइप से बर्बरता पूर्वक पीटते नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला करीब 10 माह पुराना बताया गया, जहां कुख्यात बदमाश दीपक वंशकार जिस पर 19 अपराधिक प्रकरण और 10 हजार इनामी बदमाश है उसे गिरफ्तार करने के लिए जीआरपी पुलिस उसकी मां बेटे को पूछताछ करने के लिए थाने लाए और कमरे में बंद कर मारपीट कर दी। पूरी घटना कमरे में लगे शासकीय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित महिला कुसुम वंशकार ने बताया कि किस तरफ उन्हें टीआई अरुणा वाहने और उनके पुलिस वालो ने बाल खींचने, लाठी डंडे मारने से लेकर अपना सितम बरसाया। इस दौरान मैंने कहा भी बेटा अपराधी उसे पकड़ो लेकिन मेरी एक न सुनी गई। पुलिस की मारपीट के बाद मैं 5 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रही, जहां इलाज हुआ था। वहीं अब पूरे मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। दलित महिला और नाबालिग से हुई मारपीट का वीडियो किसी तरह एमपी कांग्रेस के नेताओं के हाथों लग गया। इसके बाद एमपी कांग्रेस, जीतू पटवारी, कमलनाथ, यूथ कांग्रेस से लेकर कई नेताओं ने एक्स पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि 30 अगस्त को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया सहित मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक कटनी पहुंचेंगे। झर्रा-टिकुरिया निवासी पीड़ित दलित परिवार से मिलकर पूरे घटना की जानकारी लेंगे ताकि उन्हें हरसंभव न्याय दिलाते हुए दोषी व्यक्तियों और पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।




Mp News:बाढ़ के बाद बर्बादी, लोग बोले

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में करीब 58 घंटे हुई बारिश ने कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात कर दिए। लोगों के धर पानी में डूब गए और सारा सामान खराब हो गया। हालांकि, अब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन जाते-जाते उसने सिर्फ तबाही के निशान छोड़े हैं।

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा, स्लिमानाबाद के करीब 20 गांव में आई बाढ़ ने सैकड़ों कच्चे घरों को निस्तोनाबूत कर दिया। किसी ने अपना घर और गृहस्थी का सामान खोया तो किसी के मवेशी बाढ़ में बह गए। जिला प्रशासन, पुलिस, स्थानीय समाजसेवी समेत SDERF और NDRF की रेस्क्यू टीम ने करीब 2300 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों तक पहुंचाया, जहां उनको खाने-पीने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। फिर भी लोगों के चेहरे पर परेशानियों की लकीर साफ नजर आ रही है।

पीड़ितों ने कहा- साहब! घर-बार टूट गया, लौटकर कहां जाएं

कटनी जिला प्रशासन द्वारा लोगों के रुकने और खाने-पीने की व्यवस्थाओं के लिए 9 अस्थाई राहत केंद्र बनाए गए हैं जहां महिला, पुरुष, बच्चे सहित कुल 2300 लोग आश्रय लिए हुए हैं। हालांकि, वहां मौजूद लोगों की एक ही परेशानी है कि यहां से निकलकर कहां जाएंगे। उमरियापान के छोटी पौड़ी निवासी पुष्पलता बर्मन ने अपनी आपबीती बताई कि किस तरह वो अपने पति और 2 बच्चों को कंधे पर बिठाकर गले तक भरे पानी से बाहर आई हैं। लेकिन, उनका सब कुछ पानी में तबाह हो गया है, न घर बचा, न खाने को अनाज।

शासन-प्रशासन से पीड़ितों ने लगाई गुहार

लोगों से उनकी स्थितियों और समस्याओं का जायजा लेने राहत शिविर केंद्र पहुंचे कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह को देख लोगों की आस जाग उठी। पीड़ितों ने उन्हें बताया कि हमारी फसल नष्ट हो गई और कच्चे मकान टूट गए हैं। पहनने के कपड़े से लेकर खाने का अनाज खराब हो गया, पैसों का भी कुछ पता नहीं है। प्रशासन ने 4 दिनो की व्यवस्था की है, लेकिन हम सब लौटकर कहां जाएं। हमने सब कुछ खो दिया है, हमारे लिए मकान और राशन का इंतजाम कराएं, ताकि जीवन यापन की शुरुआत हो सके।

नुकसान का आकलन करने राजस्व अमला करेगा सर्वे

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने लोगों को आश्वासन दिलाया है कि जब तक उनकी पूरी व्यवस्थाएं नहीं हो जातीं, वह उनके साथ रहेंगे। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से चर्चा करते हुए कहा कि किसकी कितनी हानि हुई है और किस चीज का नुकसान हुआ है, इसके सर्वे के लिए पटवारी और राजस्व अमले को जमीनी स्तर पर भेजा जाएगा। खेती, टूटे मकान, मवेशियों की मौत से लेकर अन्य नुकसान का आकलन किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत राशि पहुंचाई जा सके। तब तक शासन-प्रशासन द्वारा मदद की जाए।




Katni News: ट्रिपल मर्डर केस पर फैसला आने में लगे आठ साल, दोषी अरशद हुसैन को उम्रकैद

Katni: Verdict on triple murder case took eight years, life imprisonment to convict Arshad Hussain

कटनी की अदालत ने तिहरे हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
– फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश की कटनी जिला न्यायालय ने अहमद नगर में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले पर सुनवाई करते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आठ हजार का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया है।

बता दें कि मामला 4 अक्टूबर 2016 का है, जहां आरोपी अहमद हुसैन कुरैशी ने अपनी पत्नी शमा परवीन, 12 वर्षीय बेटी जिया कुरैशी सहित दो वर्ष के मासूम बेटे की हत्या कर दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहारिया ने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी विपिन सिंह ने मौजूद वक्त पर हत्या में प्रयुक्त हुई टेलिस्कोपिक राइफल जब्त की थी, वही आरोपी से कड़ाई से पूछताछ पर कबूल किया था कि हत्या की वजह जमीनी और घरेलू विवाद था। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और न्यायालय के समक्ष पेश किया था।

जिला अभियोजक अधिकारी हनुमंत किशोर शर्मा ने बताया कि करीब आठ साल चले मामले पर जिला न्यायालय के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश केएन अहिरवार ने बड़ा फैसला सुनाया है। तीन लोगों की हत्या पर अलग-अलग सुनवाई की गई, धारा 302 के तहत उम्र कैद की सजा और दो-दो हजार रुपए का तीनों पर जुर्माना लगाया। वहीं धारा 201 पर तीन साल का कारावास और दो हजार का जुर्माना अधिरोपित किया है।




Katni News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पशुधन मेले का आयोजन, 279 भैंसों को बेचने का लक्ष्य

Katni News: Livestock fair organized to connect women with self-employment target of selling 279 buffaloes

पशुधन क्रय मेले का आयोजन।

मध्य प्रदेश की कटनी जिला पंचायत ने एक बार फिर स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवाचार किया है। जिसके तहत अलग-अलग राज्यों से विशेष नस्ल की भैंसो को पशुपालन और डेयरी विभाग समेत विटनरी विभाग के माध्यम से मंगवाते हुए उसे क्रय करवाने के लिए पानउमरिया में पशुधन मेला आयोजित किया गया।

जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने बताया कि अजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूह की सैकड़ों महिला सदस्यों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 1 लाख से अधिक कीमत की अच्छी नस्ल की भैंसें हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से मंगवाते हुए महिलाओं को बेची जा है। वहीं, शासन द्वारा इस कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए 30 प्रतिशत की सब्सिडी भेंट की जा रही है।

बता दें कि कटनी जिले में 52 स्व-सहायता समूह संचालित हैं। जिसमें करीब 251 महिला सदस्य एक्टिव होकर काम में जुटी हैं, इन तमाम महिलाओं के 279 पशु क्रय का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत उमरियापान क्षेत्र की गोशाला से करते हुए 20 भैंसें बेचकर की गई है।

पशु मेला में शामिल हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि  पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के सपने को साकार करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुधन क्रय मेला आयोजित किया गया है। शुरुआती तौर पर 20 मुर्रा नस्ल की भैंस दी गई हैं, ताकि हर दिन 35 से 40 लीटर प्रति भैंस के दूध से अन्य सामग्री बनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित कर सकें। साथ ही हमारे द्वारा सांची दुग्ध सहकारी से अनुबंध कराए जाएगा और समूह की महिलाओं को भैंस के लिए आहार, बीज सहित पोषण से जुड़े टिप्स भी दिए जाएंगे।




Katni News: खनन व्यवसायी का बेटा और उसका सहयोगी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Katni News: Mining businessman son and his associate caught with pistols and cartridges

खनन कारोबारी सरावगी ने समर्थकों के साथ घेरा थाना।

कटनी जिले में खनन कारोबारी सतीश सरावगी के बेटे को माधवनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पियूष सरावगी अपने एक अन्य साथी के साथ अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, जिस पर पुलिस ने 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कटनी जिले के चर्चित हवाला कांड के आरोपी रह चुके सतीश सरावगी के बेटे को माधवनगर पुलिस ने चेकिंग दौरान पकड़ा था, जिसकी गाड़ी से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की क्रिएटा कार जो माधवनगर गेट की ओर आ रही है इसमें अवैध हथियार है। सूचना पर माधवनगर टीआई अनूप सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम को सफेद रंग की गाड़ी में 2 शख्स बैठे मिले, जिसमे से एक पियूष सरावगी और दूसरा उसका साथी था। गाड़ी की तलाशी में एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

बेटे की गिरफ्तारी के बाद खनन कारोबारी सतीश सरावगी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ माधवनगर थाने का घेराव करने पहुंचे थे। उन्होंने थाना प्रभारी अनूप सिंह पर बेटे पियूष के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। इस पर एसपी अभिजीत रंजन ने कहा कि कार्रवाई के बाद अक्सर ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।