Indore:पारिवारिक शोक के चलते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 10 दिन के अवकाश पर, गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों से रहेंगे दूर

प्रदेश के सबसे सक्रिय कैबिनेट मंत्रियों में शुमार कैलाश विजयवर्गीय इस बार न तो धार स्थित भोजशाला में कमान संभालेंगे और न ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडावंदन करेंगे। पारिवारिक शोक के कारण वे आगामी दस दिनों के लिए अवकाश पर चले गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी मंत्रियों के जिलावार ध्वजारोहण की सूची में मंत्री विजयवर्गीय का नाम शामिल नहीं है। उनके प्रभार वाले जिले धार और सतना में इस बार कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वयं पुष्टि की है कि वे दस दिन के अवकाश पर हैं, हालांकि उन्होंने इसकी वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई। वहीं, उनके कार्यालय से निजी सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निकट पारिवारिक सदस्य के निधन के कारण मंत्री विजयवर्गीय आगामी कुछ दिनों तक किसी भी आधिकारिक, सार्वजनिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस अवधि के दौरान मंत्री के सभी पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नाम की सर्जरी के चलते सात दिनों के अवकाश पर रहे थे। उस समय उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की थी।




Indore News : मंत्री विजयवर्गीय बोले- भोपाल में हर दिन लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो रही

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लोकार्पित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से जातिगत जनगणना, लह जिहाद जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। जातिगण जनगणना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छोटी बुद्धि के है। जातिगत जनगणना सबकी होगी। हिन्दू की भी होगी,मुस्लिम की होगी। मुस्लिम में अंसारी कौन है, पठान कौन है। यह सब पता चल जाएगा। 40 जातियां है मुस्लिम समाज की। सब की जातिगण जनगणना होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में निर्णय लिया तो एक अच्छी रणनीति के साथ काम किया जाएगा।

विजयवर्गीय ने लव जिहाद को लेकर कहा कि भोपाल में हर रोज हिन्दू लड़की कही न कही लव जिहाद का शिकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मैने तो वहां के जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वे राजनीति कर रहे है, लेकिन साथ में यह भी देखे कि लव जिहाद के माध्यम से समाज में विष कौन फैला रहे है। इसकी भी चिंता उन्हें करना चाहिए।

विजयवर्गीय ने कहा कि युद्ध होगा तो 24 घंटे में पाकिस्तान साफ हो जाएगा। पाकिस्तान को हमारी सेना की क्षमता के बारे में पता नहीं है। पाकि्स्तान बेवहज दहाड़ता है,लेकिन कुछ कर नहीं पाता। भारत ने कभी नहीं कहा कि हम लाहौर में झंडा फहराएंगे। सरकार के लिए राष्ट्रहित के मुद्दे पर स्पष्ट और निर्णायक है। कोई भी भारत की अखंडता को चुनौती नहीं दे सकता है।

जब युद्ध होगा तब पाकिस्तान को भारत की क्षमता के बारे में पता चलेगा। पाकिस्तान सिर्फ लंबी-लंबी बात कर रहे है। यदि युद्ध हुआ तो 24 घंटे में पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा। दहाड़ने वाले किस कब्र में होंगे पता नहीं चलेगा।