MP NEWS : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक पद हेतु पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री अमान्य, हाई कोर्ट का फैसला 

हाई कोर्ट ऑफ़ मध्य प्रदेश की इंदौर बेंच ने मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा सेवा (शिक्षण संवर्ग) भर्ती नियम 2018 के उस नियम को उचित माना है, जिसमें किसी विषय विशेष के शिक्षक के पद हेतु ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है और पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री अमान्य है। उसे उम्मीदवार की याचिका को खारिज कर दिया कि आज ने अंग्रेजी में MA किया लेकिन BA में अंग्रेजी विषय नहीं था।

लक्ष्मी कांत शर्मा बनाम मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा

दरअसल, याचिकाकर्ता लक्ष्मी कांत शर्मा ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञापित अंग्रेजी विषय में माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2 शिक्षक) के पद के लिए आवेदन किया था। उनकी योग्यता में राजनीति विज्ञान, हिंदी साहित्य और संस्कृत में स्नातक की डिग्री और अंग्रेजी में एमए शामिल थे। जब उनके आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि वह आवश्यक शैक्षणिक मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं तो शर्मा ने इस फैसले को चुनौती देते हुए एक रिट याचिका दायर की। उन्होंने इस पद के लिए पात्र घोषित करने की मांग की और प्रतिवादी अधिकारियों द्वारा पारित अस्वीकृति आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया।

UG में एक विषय अंग्रेजी होता तो भी काम चल जाता है

याचिकाकर्ता के वकील रक्षित गुप्ता ने तर्क दिया कि उनकी स्नातक की डिग्री में अंग्रेजी विषय की कमी होने के बावजूद, अंग्रेजी में उनकी मास्टर डिग्री ने उन्हें शिक्षण पद के लिए योग्य बना दिया। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि आवश्यक योग्यता के बिना अन्य उम्मीदवार को समान पदों पर नियुक्त किया गया था। आगे जोर देकर कहा कि, उन पर विचार करने से इंकार करना अन्यायपूर्ण था। सरकारी वकील ने तर्क दिया कि भर्ती नियमों में विशेष रूप से माध्यमिक शिक्षक के पद के लिए अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है। हालांकि याचिकाकर्ता के पास मास्टर डिग्री थी लेकिन उसकी स्नातक की डिग्री में अंग्रेजी को एक विषय के रूप में शामिल नहीं किया गया था, जिसने उसे भूमिका से अयोग्य घोषित कर दिया था। 




Indore News : दो साल से मुर्दा चला रहा है पटाखे की दुकान, शासन को खबर ही नहीं

पटाखा दुकान में कोई दुर्घटना (accident) हो जाए तो किसी पर मुकदमा (trial) नहीं चल सकता यह जानकार आश्चर्य होगा, क्योंकि पटाखा दुकानों के लाइसेंस (License) भी मुर्दों (murdon) के नाम पर जारी किए जा रहे हैं। फटाका लायसेंस के नवीनीकरण के दौरान दो साल पहले मृत एक बुजुर्ग के पोते  ने लायसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा कराया तब जाकर इस सेटिंग का खुलासा हुआ।

दीपावली के पर्व के नजदीक आते ही फटाका व्यवसायियों के लायसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाती है। स्थायी के साथ-साथ अस्थायी दुकानों के लिए सात दिन का लायसेंस मुहैया कराया जाता है, लेकिन लायसेंस रिन्यू करने के दौरा दस्तावेजों का परीक्षण किस तरह से किया जाता है, इसका उदाहरण कल कलेक्टर कार्यालय में दो साल पूर्व मृत हो चुके बुजुर्ग के नाम से संचालित फटाका दुकान के लायसेंस का नवीनीकरण आवेदन पहुंचने पर हुआ। दो साल पहले मृत व्यक्ति के लायसेंस के नवीनीकरण के लिए पहुंचे युवक ने बताया कि दादाजी के नाम से पिछले कई सालों से लायसेंस संचालित हो रहा है व नवीनीकरण कराया जाता है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके दादाजी की मृत्यु दो वर्ष पहले ही हो चुकी है। पिछले वर्ष भी बिना किसी पूछताछ के लायसेंस का नवीनीकरण किया गया था, इस वर्ष भी हो जाएगा। युवक के दबाव बनाने पर कर्मचारियों ने आवेदन तो जमा कर लिया।

नए लायसेंस के नाम पर प्रशासन ने 600-600 रुपए हड़पे…

वैसे तो पटाखा दुकानों के लिए अस्थायी लायसेंस की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू होना थी, लेकिन दो दिन के अवकाश के चलते कल से आवेदन जमा करवाए गए। नए आवेदनों को लेने से अधिकारियों ने इनकार कर रखा है, लेकिन उसके बावजूद भी 600 रुपए का चालान बनाकर आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। नए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया में आवेदकों से शपथ पत्र लिया जा रहा है कि वे आवेदन स्वीकार नहीं होने की सूरत में 600 रुपए की भुगतान की वापसी नहीं मांगेंगे, जबकि यदि आवेदन स्वीकार ही नहीं किए जाना है तो पैसे क्यों जमा किए जा रहे हैं।




Indore News: एमएसपी से भी कम दाम में फसलें बेचने को मजबूर किसान, पूरे परिवार की आमदनी 10 हजार रु महीना

msp rate cotton farming kheti problems and solutions

किसानों ने अमर उजाला को बताई अपनी परेशानियां।

केंद्र और राज्य की सरकार किसानों की आय बढ़ाने और जीवन बेहतर करने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत कुछ और ही है। एक ओर जहां किसान एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बेहतर करने के लिए आंदोलन कर रहा है वहीं कुछ किसान तो अपनी फसलों को एमएसपी से भी कम मूल्य पर बेचने को मजबूर हैं।

क्यों मजबूर हैं किसान

दूर दराज में खेती करने वाले छोटे किसान सरकारी मंडियों तक नहीं आ पाते और गांव की मंडियों में जो भी दाम मिल जाता है उस पर अपनी उपज को बेच देते हैं। इंदौर में कपास की खेती करने वाले किसानों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि हर फसल में उन्हें बड़ा घाटा होता है। उनके पास मंडी तक उपज पहुंचाने के लिए गाड़ियां ही नहीं हैं और गाड़ी ले भी लेंगे तो इतना डीजल जल जाएगा कि बचत ही नहीं होगी।

पूरे परिवार की आमदनी 10 हजार रुपए महीना

पेटलावद में खेती करने वाले हुंकार सिंह ने बताया कि वह छह महीने में 10 क्विंटल कपास पैदा करता है। सात बीघा में उसकी खेती है और इस उपज के उसे 60 हजार रुपए के लगभग मिल जाते हैं। सरकारी की एमएसपी पर यदि वह कपास को बेचे तो उसे इस उपज के एक लाख रुपए से अधिक मिलेंगे। उसने बताया कि उसे हर उपज पर 30 से 40 हजार रुपए का घाटा होता है। उसके पूरे परिवार को दस हजार रुपए महीने की आमदनी होती है।

क्या है हल

संयुक्त किसान मोर्चा मप्र के सदस्य राहुल राज ने बताया कि सरकार को कपास और अन्य फसलों को खरीदने के लिए भी गांव गांव में केंद्र स्थापित करने चाहिए। जिस तरह से गेहूं और सोयाबीन के लिए अधिकतर जगह केंद्र हैं इसी तरह कपास और अन्य फसलों के लिए भी केंद्र होने चाहिए। छोटा किसान ट्रैक्टर, ट्राली नहीं खरीद सकता और यदि ले लेगा तो भी मंडी तक आने वहां पर बिक्री तक रुकने की उसकी क्षमता नहीं है।

मप्र सरकार जल्द किसानों की परेशानी दूर करेगी

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि सरकार मध्य प्रदेश में कपास के क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके मद्देनजर, हम धार जिले में 10,000 करोड़ का कॉटन और टेक्सटाइल हब स्थापित कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।




Indore News : फिर मिली इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का ई मेल, दस माह में पांच बार मिल चुकी है धमकी

Indore: Again received e-mail to bomb Indore airport, threat received five times in ten months

इंदौर एयरपोर्ट।

इंदौर के देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी के अधिकृत ईमेल पर धमकी भरा ईमेल आया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी ने जांच और सख्त कर दी। उड़ानों के जाने से पहले अतिरिक्त जांच की जा रही है। लावारिसों वस्तुअेां को न छूने और उनकी जानकारी देने के लिए यात्रियों को कहा गया है,हालांकि धमकी मिलने के पंद्रह घंटे तक जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

आप भी अपनी तैयारी रखे

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी को आए ई मेल में धमकी देने वाले ने लिखा कि याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से लड़ रहे है। तुम भी अपनी तैयारी रखना। मेल के जय महाकाल और जय आदिशक्ति लिखा है। शुक्रवार को यह मेले अधिकारी को मिला था।

मेल जनरल शिवा मेल आईडी से मिला था। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने बीएनएस की धारा 352(4) के तहत केस दर्ज किया है। धमकी की जानकारी दूसरी सुरक्षा जांच एजेंसियों को भी दी गई है।

एयपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी इससे पहले 18 और 20 जून को भी मिली थी। इससे पहले मई, अप्रैल और सितंबर माह में भी इस तरह के मेल आ चुके है। जिसमें एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले इंदौर के आईआईएम संस्थान को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।




Indore News : महिला ने वसूलीबाज को दबोचा, मंदिर के पास लगे ठेलेवालों से रुपए मांग रहा था निगम कर्मचारी

इंदौर नगर निगम का कर्मचारी बिजासन माता मंदिर के आसपास लगे ठेलेवालों से पैसे मांग रहा था, एक महिला ने सड़क पर ही उसकी पोल खोल दी।

indore news women congress bijasan mata mandir Bribe nagar nigam

महिला का गुस्सा देखकर निगम कर्मचारी माफी मांगने लगा।

इंदौर नगर निगम का एक कर्मचारी बिजासन माता मंदिर के आसपास लगे ठेलेवालों से पैसे मांग रहा था। यह ठेलेवाले नवरात्रि में माता का पूजा का सामान बेचने के लिए मंदिर के आसपास खड़े रहते हैं। नगर निगम का एक कर्मचारी वहां पर आया और ठेलेवालों से 20-20 रुपए की मांग करने लगा। इस दौरान एक महिला आई और तुरंत उसने कर्मचारी को ठेलेवालों के सामने डांट लगाई। उसने पूछा कि किसने तुम्हें गरीब ठेलेवालों से रुपए मांगने के लिए कहा है। महापौर ने कहा है या नगर निगम के किसी अधिकारी ने कहा है। इस पर कर्मचारी हाथ जोड़ने लगा। इस पर भी महिला रुकी नहीं और कर्मचारी को डांटती रही। आसपास के ठेलेवाले इकट्ठे हो गए और कर्मचारी को घेर लिया। डरकर कर्मचारी वहां से भागने लगा। ठेलेवालों ने कुछ देर तक उसका पीछा किया लेकिन वह तेजी से भाग गया। इसके बाद महिला ने ठेलेवालों को समझाया कि इस तरह से किसी से डरकर अपनी मेहनत की कमाई न दें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

महिला द्वारा कर्मचारी को डांट लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्रन शिवम वर्मा को यह वीडियो भेजकर इसकी पुष्टि करने का प्रयास किया लेकिन दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रया नहीं आई।




Indore News : पद्रंह साल से अधूरी इंदौर की एमआर-9 रोड जुड़ेगी बीआरटीएस से, 200 से ज्यादा निर्माण हटाने की तैयारी

Indore: Indore's MR-9 road, which has been incomplete for fifteen years, will be connected to BRTS, preparatio

एमआर 9 सड़क का नक्शा देखते मेयर।

इंदौर में नगर निगम अब वर्षों से अधूरी सड़कों को पूराने करने पर जोर दे रहा है। पंद्रह साल पहले इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-9 लिंक रोड का निर्माण जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत 200 करोड़ में कराया था, लेकिन बजरंग नगर चौराहा से मालवीय नगर के बीच बाधक निर्माण होने के कारण यह सड़क पूरी नहीं बन पाई थी। अब नगर निगम इस सड़क के बचे हिस्से को बनाएगा।

शुक्रवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के साथ इस सड़क को देखने पहुंचे। दरअसल एमआर-10 स्टेशन बनने के बाद इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ेगा। इस कारण इस सड़क को बीआरटीएस से जोड़ा जा रहा है।

बस्ती के 200 से ज्यादा निर्माण बाधक

मालवीय नगर से संजय नगर बस्ती के पहले तक 40 मीटर चौड़ी बन चुकी है, लेकिन बस्ती से बजरंग नगर चौराहा तक 300 मीटर हिस्से की सड़क में सबसे ज्यादा 200 निर्माण बाधक है। प्राधिकरण प्रभावितों को पहले फ्लैट देना चाहता था, लेकिन रहवासी जमीन के बदले जमीन मांग रहे थे। इस कारण मामला अटक गया।

यह सड़क मास्टर प्लान में भी शामिल है,इसलिए इसे अब नगर निगम बना रहा है। यहां कई लोगों ने पक्के निर्माण बना लिए है। इस सड़क के बनने से बीआरटीएस पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

एलआईजी चौराहा से पाटनीपुरा की तरफ आने वाले वाहन मालवीय नगर से सीधे बजरंग नगर की तरफ आ सकेंगे। जनप्रतिनिधियों ने श्याम नगर, वीणा नगर वाले हिस्से का भी दौरा किया। यहां भी पर्याप्त चौड़ाई में सड़क नहीं बनी है। दौरे में सभापति मुन्नालाल यादव, जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।




Indore News : इंदौर के मुहाड़ी फाॅल पिकनिक बनाने गए दो छात्र झरने में डूबे, एक की मौत एक लापता

Indore: Two students who had gone to Muhadi Fall Picnic in Indore drowned in the waterfall, dead body of one f

इस मुहाड़ी फाॅल में डूबे दो युवक।

पिकनिक बनाए गए दो छात्र इंदौर से 35 किलोमीटर दूर स्थित मुहाड़ी फाॅल में डूब गए है। 20 घंटे बाद एक छात्र का शव गोताखोर खोज पाए है,जबकि उसका साथी लापता है। दोनो युवक परिजनों को बताए गए पिकपिक पर गए थे। उनके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनके साथियों से पूछा तो पता चला कि दोनों मुहाड़ी फाॅल गए है। परिजनों को वहां उनके जूते और कपड़े मिले।

दोनो युवकों के साथ दो और साथी थे, लेकिन वे पहाड़ी पर रुके थे,जबकि मयंक निनामा और शिवांग ठाकुर झरने के कुंड में नहाने के लिए उतरे थे। जब वे दोनो दो घंटे तक नहीं लौटे, तो दोनो दोस्तों ने चौकीदार का इसकी जानकारी दी।

चौकीदार ने नीचे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अंधेरा होने के कारण रात को तो नहीं खोजा नहीं जा सकता। गुरुवार सुबह खुडैल थाने के पुलिस जवान और एसडीआरएफ के गोताखोर उन्हें खोजने पहुंचे। 20 घंटे बाद शाम को मयंक का शव दल को गहराई में फंसा मिला। दूसरा सथी शिवांग अभी भी लापता है।

घर पर नहीं बताया था

मयंक और शिवांग दोनो दोस्त है। वे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मुहाड़ी फाॅल पर आए थे। दूसरे दोस्तों ने तो फिसलन होने की वजह से कुंड में जाने से इनकार कर दिया,लेकिन मयंक और शिवांग नहाने चले गए।

मयंक आईटीआई का कोर्स कर रहा था। उसके पिता आटो रिक्शा चलाते है। जिस फाॅल में दोनो डूबे है। वहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके है। यहां पर पानी में स्नान न करे और गहराई की चेतावनी का बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन कई बार युवक इसे नजरअंदाज करते हुए नहाने उतर जाते है और फिर हादसा हो जाता है।




Indore News: 30 हजार रुपए रिश्वत लेते धराया सरकारी स्कूल का प्राचार्य, होस्टल वार्डन ने की शिकायत

Principal of alirajpur jobat government school caught taking a bribe lokayukta

पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा?
– फोटो : Istock

होस्टल वार्डन से रिश्वत लेते हुए सरकारी स्कूल का प्राचार्य रंगेहाथों धरा गया। अलीराजपुर के जोबट में स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के होस्टल वार्डन सिकदार कनेश ने लोकायुक्त में प्राचार्य की शिकायत की थी। सिकदार ने बताया कि 2022 नवंबर से होस्टल वार्डन का प्रभारी है। वह होस्टल को संचालित कर रहा था।

सिकदार को माह जून एवं जुलाई 2024 की अवधि में छात्रों के मेस संचालन के लिए क्रय की गई राशन सामग्री (गेहूं, दाल, चावल, फल, सब्जी इत्यादि) के 4.50 लाख रुपए के बिलों का भुगतान लेना था। बिलों के भुगतान के लिए शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जोबट जिला अलीराजपुर के प्राचार्य अभिषेक पाण्डे द्वारा सिकदार से 10 प्रतिशत राशि रिश्वत की मांग की गई। इस पर आवेदक सिकरदार कनेश ने दिनांक 23.09.2024 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की।

रंगेहाथों धराया प्राचार्य

शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर, एक टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा जोबट जिला अलीराजपुर स्थित आरोपी के शासकीय आवास पर पहुंची। यहां आवेदक, आरोपी प्राचार्य अभिषेक पाण्डे को रिश्वत राशि 30,000 रूपए नकदी देने के लिए पहुंचा। उक्त आवास के बेडरूम में आरोपी अभिषेक पाण्डे प्राचार्य ने दायीं जेब में 30,000 रूपए रिश्वत की राशि आवेदक सिकदार कनेश से लेकर रख ली। आवेदक आवास से बाहर निकला एवं लोकायुक्त टीम को इशारा किया, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने आवास के अंदर जाकर, आरोपी प्राचार्य के हाथ पकड़कर, उसके हाथ कैमिकल युक्त घोल में धुलवाए तो, घोल का रंग गुलाबी हो जाने पर, आरोपी के बरमुण्डे से रिश्वत की राशि 30,000 रूपए जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। उक्त सराहनीय कार्य में लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिनेशचन्द्र पटेल, अनिरूद्ध वाधिया एवं निरीक्षक राहुल गजभिए, प्रआर प्रमोद यादव, आरक्षक अनिल परमार, पवन पटोरिया, चंद्रमोहन बिष्ठ, आदित्य भदौरिया, श्रीकृष्णा एवं शेरसिंह की भूमिका रही।




Indore News: पुणे, जयपुर और चेन्नई के लिए तीन नई फ्लाइट, लाखों यात्रियों को फायदा

इंडिगो एयरलाइंस ने 28 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल के तहत इंदौर एयरपोर्ट से तीन नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। ये उड़ानें पुणे, जयपुर और चेन्नई के लिए होंगी। कंपनी पहले से ही इन शहरों के लिए उड़ानें संचालित कर रही है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब इन शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इंडिगो की ये नई उड़ानें यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक होंगी और इंदौर से पुणे, जयपुर और चेन्नई के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। इससे व्यापारिक और व्यक्तिगत यात्राओं में सहूलियत होगी।

पुणे के लिए उड़ानें

पुणे के लिए इंडिगो की यह दूसरी उड़ान होगी। मौजूदा उड़ान (6ई 147/284) रात 11:55 बजे इंदौर से पुणे जाती है और 2:50 बजे पुणे से वापस आती है। नई उड़ान इंदौर से सुबह 11:55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:00 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान पुणे से दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3:05 बजे इंदौर लौटेगी। इस अतिरिक्त उड़ान से उन यात्रियों को फायदा होगा जो दिन के समय यात्रा करना पसंद करते हैं। मौजूदा उड़ान रात में होने के कारण कई यात्रियों के लिए असुविधाजनक थी, इसलिए दिन की उड़ान की मांग बढ़ती जा रही थी।

जयपुर के लिए उड़ानें

जयपुर के लिए इंडिगो पहले से ही उड़ानें संचालित कर रही है, और अब यह तीसरी उड़ान होगी। उड़ान संख्या 6ई 7154 जयपुर से सुबह 11:20 बजे उड़ान भरेगी और 12:50 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं, इंदौर से यह उड़ान शाम 4:10 बजे रवाना होगी और 5:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर की इस नई उड़ान से व्यापारिक और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इंदौर और जयपुर दोनों शहरों के बीच यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे यह नई उड़ान एक महत्वपूर्ण कदम है।

चेन्नई के लिए उड़ानें

चेन्नई के लिए इंडिगो की यह दूसरी उड़ान होगी, जो सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। उड़ान संख्या 6ई 995 इंदौर से सोमवार, बुधवार, और शुक्रवार को दोपहर 3:40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:45 बजे चेन्नई पहुंचेगी। चेन्नई से यह उड़ान सुबह 9:15 बजे उड़ान भरेगी और 11:25 बजे इंदौर लौटेगी। चेन्नई की इस उड़ान से व्यापारिक यात्रियों और दक्षिण भारत से जुड़े अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। चेन्नई से इंदौर के लिए यह एक महत्वपूर्ण जोड़ है, क्योंकि इससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और भी सुदृढ़ होगी।

रनवे मरम्मत और उड़ानों का शेड्यूल बदलाव

इंदौर एयरपोर्ट पर फरवरी से रनवे की मरम्मत (रिसर्फेसिंग) का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उड़ानों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इसी कारण इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानों को दिन में शिफ्ट कर दिया है। इससे यात्रियों को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी और मरम्मत के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा।




Indore News : छह लेन रोड बनने के बाद इंदौर उज्जैन के बीच बसाहट होगी तेज,40 मिनट में हो जाएगा सफर

Indore: After construction of six lane road, settlement in Indore will become faster, journey will be done in

अब छह लेन होगी इंंदौर उज्जैन रोड।

इंदौर से उज्जैन के बीच छह लेन मार्ग का भूमिपूजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हो गया। सत्रह सौ करोड़ की लागत से यह सड़क तैयार होगी। इसके बनने से दोनों शहरों के बीच के सफर में लगने वाले समय में कमी आएगी, साथ ही इंदौर और उज्जैन के बीच बसाहट भी तेज होगी। अभी इंदौर-उज्जैन की सीमा के आसपास तक 30 से ज्यादा टाउनशिपों का काम चल रहा है। छह लेन सड़क बनने के बाद दोनो शहरों के बीच बसाहट और तेज होगी।1

12 साल पहले लगे सिंहस्थ मेले के समय 55 किलोमीटर लंबी इंदौर-उज्जैन रोड को फोरलेन किया गया था। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। इसके बाद मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने इस सड़क को छह लेन करने की योजना तैयार की हैै। इसमें सांवेर, उज्जैन के शांति पैैलेस तिराहा और इंजीनियरिंग काॅलेज के समीप ब्रिज बनाए जाएंगे, जबकि आठ से ज्यादा अंडरपास होंगे।

इंदौर-उज्जैन रोड के लवकुश चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण डबलडेकर ब्रिज बना रहा है। यह ब्रिज अरविंदो चौराहे पर खत्म होगा। वहीं से छहलेन सड़क का काम शुरू होगा, जो उज्जैन के हरिफाटक ब्रिज तक बनेगी। समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस सड़क का निर्माण सिंहस्थ के सालभर पहले ही पूरा हो जाएगा।

रियल इस्टेट सेक्टर में आएगा बूम

उज्जैन में फैक्ट्री-इंडस्ट्री कम है, इस कारण कई लोग इंदौर में जाॅब करते है और किराए के मकान लेते है। छह लेन सड़क बनने के बाद इंदौर से उज्जैन के बीच बसाहट होगी और कम बजट में लोगों को आवास उपलब्ध हो जाएंगे।

कनेक्टिविटी बेहतर होने के कारण लोग वहां बस सकते है। अभी इंदौर से उज्जैन के बीच के सफर में एक घंटा लगता है। सड़क बनने के बाद यह सफर 40 मिनिट में पूरा हो जाएगा। इस सड़क के बनने से धरमपुरी, सांवेर, पंचडेरिया, निनौरा जैसे क्षेत्रों मेें बसाहट तेजी से बढ़ने लगी है। सड़क बनने से पहले ही दस से ज्यादा टाउनशिपों के काम शुरू हो चुके हैै।