Indore News : सट्टे में कर्ज और पारिवारिक विवाद से तंग कारोबारी ने की आत्महत्या

Indore News Troubled by betting debt and family dispute suicide

Indore News

Troubled By Betting Debt And Family Dispute Suicide : इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता (40) ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में पत्नी की चुन्नी से लटका हुआ मिला। यह दृश्य सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा। उन्होंने तुरंत अपनी 10 साल की बेटी की मदद से राहुल को नीचे उतारा। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से रात 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत से परिवार और पड़ोसी सदमे में हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है।

अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक, राहुल ऑनलाइन सट्टे में काफी धनराशि हार चुके थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके ऊपर भारी कर्ज हो गया था। राहुल मूल रूप से भिंड के अंबाह के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनकी कॉल डिटेल खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, इस वक्त परिवार के सदस्य बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कर्ज और पारिवारिक परेशानियां बनीं आत्महत्या की वजह

राहुल के दोस्तों ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टे में करीब डेढ़ करोड़ रुपए गंवा चुके थे। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्होंने अपने पिता से भी 40-50 लाख रुपए उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के साथ-साथ पारिवारिक विवाद भी उनके तनाव का कारण बना हुआ था।

बहन और भाई से जुड़ी परेशानियां

राहुल अपनी बहन के ससुराल पक्ष के विवाद से भी परेशान थे। इसके अलावा, उनके छोटे भाई की पत्नी घर से 30 लाख रुपए के जेवर लेकर चली गई थी। इस घटना की रिपोर्ट अक्टूबर में अन्नपूर्णा थाने में दर्ज कराई गई थी। इन सभी कारणों ने मिलकर राहुल को गहरे अवसाद में डाल दिया, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।




Indore News : कल इंदौर आएंगे राजनाथ सिंह, आंबेडकर के जन्मभूमि स्मारक जाएंगे, आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे

Indore News Rajnath Singh will come to Indore tomorrow

Indore News

Rajnath Singh Will Come To Indore Tomorrow : देश के रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर मप्र में आ रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर, महू और उज्जैन में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 और 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। वह कल इंदौर आएंगे और फिर यहां से महू के लिए जाएंगे। वह महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर आर्मी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे।

शाम को वे देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विमान से 29 दिसंबर को दोपहर में इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए महू जाएंगे और आर्मी वार कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर करीब 12:40 बजे वे डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश के दर्शन कर स्मारक का भ्रमण करेंगे। स्मारक में लगभग 15 मिनट रुकने के बाद वे 12:55 पर आर्मी वार कॉलेज के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यूनिट का दौरा करेंगे। शाम को वे देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का दौरा करेंगे। इसके बाद शूटिंग और अन्य खेलों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट भी जाएंगे।

महू से उज्जैन जाएंगे

महू में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन उज्जैन जाएंगे। उज्जैन से इंदौर लौटकर रक्षा मंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। महू में मिलिट्री हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं हैं। इनमें स्टेशन हेडक्वार्टर, आर्मी वार कॉलेज और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं। इनके साथ ही इंफेंट्री स्कूल भी है। इन संस्थानों में कई तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री इन जगहों का भी दौरा कर सकते हैं।




Weather Indore: दो दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, इंदौर में पारा दस से कम पर अटका

indore weather mausam imd temperature alert

ठंड से बचाव के लिए आग तापते लोग।

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। पिछले सात दिनों से लगातार शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है, जो आने वाले 48 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 9 जिलों में पेड़ों की पत्तियों पर बर्फ जमने की संभावना जताई गई है। इंदौर में रविवार को दिन का तापमान 26.7 और रात का तापमान 9.4 डिग्री रहा। इंदौर में पारा पिछले एक सप्ताह से दस डिग्री पर अटका हुआ है।

स्कूलों का समय बदला

इंदौर और ग्वालियर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से कर दिया गया है। पचमढ़ी और कल्याणपुर इस सीजन के सबसे ठंडे स्थान रहे हैं, जहां पारा 1 डिग्री तक गिर चुका है। भोपाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और जबलपुर में 5 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यहां शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रातों में अधिक ठंड

इसी तरह शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और मंडला जैसे जिलों में शीतलहर और बर्फ जमने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पिछले दो सालों की तुलना में भोपाल और इंदौर की सबसे ठंडी रातें दर्ज की गई हैं, जो इस बार दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही देखने को मिली हैं। आमतौर पर यह ठंड दूसरे पखवाड़े में होती थी, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर प्रदेश में अधिक महसूस हो रहा है। अगले 48 घंटे तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है, हालांकि उसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।




Indore News : 28 गाड़ियों में पहुंचे 70 अधिकारी, इंदौर के 15 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी

धार और इंदौर जिले के मनावर में गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक साथ 12 जगहों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है। करीब 28 गाड़ियों में सवार होकर 70 अधिकारी गुरुवार की सुबह 6:30 बजे मनावर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि इंदौर में कॉटन कारोबारी के तीन ठिकानों पर जांच चल रही है। छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने मनावर के प्रमुख व्यापारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की। इनमें मनावर के सबसे बड़े व्यापारी आरसी जैन, प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, पंकज गोधा और क्रिकेट सट्टा कारोबार से जुड़े गोलू पहाड़िया के घरों, दुकानों,कार्यालयों और एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग ने इन कारोबारियों के अवैध संपत्ति और टैक्स चोरी की जांच शुरू की है। विभाग ने इन लोगों के खिलाफ कई दस्तावेज और बैंक खातों की जांच की है।

राजगढ़ में भी छापामारी
वहीं दूसरी ओर राजगढ़ में भी इनकम टैक्स विभाग की टीम ने 4 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की है। ये प्रतिष्ठान सोने-चांदी के आभूषणों के हैं। जिन दुकानों पर छापा मारा गया है, उनमें कांतिलाल शांतिलाल ज्वेलर्स, एमवी ज्वेलर्स, केसर ज्वेलर्स और एसवी ज्वेलर्स शामिल हैं। राजगढ़ में भी इनकम टैक्स विभाग ने करीब 4 वाहनों में सवार होकर सुबह 10 बजे के करीब सुभाष मार्ग स्थित 3 प्रतिष्ठानों और मैन चौपाटी स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा।अभी इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है। यह संभावना जताई जा रही है कि यह कार्रवाई रात तक चलेगी। इस कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन कारोबारियों ने कितने रुपए की टैक्स चोरी की है।




Indore News : 50 पैसे का इनामी बदमाश गर्लफ्रेंड के साथ काट रहा था फरारी, पुलिस से बचने के लिए हो गया था गंजा

Indore: The criminal carrying a reward of 50 paise was absconding with his girlfriend, had gone bald to escape

पुलिस ने अठन्नी छाप बदमाश को गिरफ्तार किया।

इंदौर पुलिस ने एक फरार बदमाश को पकड़ा है। जिस पर 50 पैसे का इनाम पुलिस ने रखा था। पुलिस से बचने के लिए वह गंजा हो गया था और अपनी प्रेमिका के किराए के मकान में छुपा हुआ था। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह पहली मंजिल से कूद गया। इससे उसका पैर में फ्रेक्चर हो गया।
आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू पिता सुभाष गौड़ कृष्णबाग काॅलोनी में रहता है। वह इंदौर के चर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड का भी आरोपी रहा है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिलता था। नए पुलिस कमिश्नर ने पुराने फरार बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दे रखे है। तब पता चला कि सौरभ भी लंबे समय से फरार है।
पुलिस ने हाल ही में उस पर 50 पैसे का ईनाम रखा था। आरोपी ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमानत पर छुटने के बाद आरोपी गवाहों को भी धमका रहा था। गवाह विक्की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था और उसके पोस्टर भी छपावाए थे। इसके बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घर पर भी तलाश शुरू कर दी।

अफसरों को सुराग मिला कि सौरभ अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। इनाम घोषित होने के बाद सौरभ ने सौरभ गंजा हो गया था। पुलिस जब उसकी प्रेमिका के घर पहुंची तो वह पहली मंजिल से कूद गया। बाद में जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो नाम भी गलत बता रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया है।

इसलिए रखा कम इनाम
पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा इनाम रखती है तो वह क्षेत्र में रंगदारी दिखाते है और आम लोगों पर रौब जमाते है। इनाम के चक्कर में बीट के पुलिस जवान भी उसे पकड़ने में दिलचस्पी लेते है, लेकिन इस बार पुलिस विभाग ने उस पर 50 पैसे का इनाम रखा।




Indore: इंदौर में नाचने की बात पर विवाद, शादी समारोह में युवक की हत्या

indore news, indore breaking news, indore updates, city & states, madhya pradesh, mp news in hindi, mp news h

इंदौर में युवक की हत्या।

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में एक विवाह समारोह मेें बुधवार देर रात एक युवक की नाचने के दौरान हुए विवाद में हत्या कर दी गई। गाने की आवाज तेज करने की बात पर युवक का डीजे वाले से विवाद हुआ था।
घटना तेजाजी नगर क्षेत्र की ग्वाला काॅलोनी की है। यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 19 वर्षीय युवक देव पिता घनश्याम आया था। वह दूधिया का निवासी था। उसके दोस्त की बुधवार को शादी थी। रात को खाना खाने के बाद दोस्त नाच रहे थे।

तभी देव की डीजे बजा रहे युवक से कहासूनी हो गई। तब दूसरे लोगों ने समझा कर विवाद शांत कर दिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद देव घायल अवस्था में विवाह स्थल के कुछ दूरी पर मिला। दोस्त नरेंद्र और सचिन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने डीजे वाले युवक पर ही शंका जताई है,क्योकि घटना के बाद वह गायब हो गया था।

शरीर पर मिले चोट के निशान
देव को जब दोस्तों ने घायल अवस्था में देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। नुकिले हथियार से उस पर वार किए गए थे। देव के पिता किसान है और वह एक कंपनी में काम करता है। देव अपने दोस्त अजय की शादी में आया था। वह भी उसके साथ कंपनी में काम करता है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।




Indore News : बांग्लादेश के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर, हिंदुओं के बचाने के लिए बड़ा प्रदर्शनe

Indore news bangladesh Hindu save protest rss bjp

लाखों लोग सड़कों पर उतरे

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में इंदौर में लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। व्यापारिक संगठन, शहर की संस्थाएं और कई संगठनों ने इसमें हिस्सा लिया। सुबह 7:00 से ही इंदौर की सभी सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग नजर आने लगे। कोने कोने से आए इन लोगों ने इंदौर के कलेक्टर के कार्यालय पर धरना दिया और ज्ञापन दिया कि इंदौर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जल्द से जल्द बंद होना चाहिए। इसमें साधु संत, व्यापारिक संगठन, रहवासी संघ विभिन्न संस्थाएं सामाजिक संगठन सभी शामिल हुए।

आरएसएस और हिंदू संगठन ने झोंक दी ताकत
इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और सभी हिंदू संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी। लगभग एक हफ्ते तक इंदौर में 5000 से अधिक बैठक गली मोहल्ले और कॉलोनी में की गई और उसका परिणाम यह रहा कि यह इंदौर का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बन गया। लाखों की संख्या में लोग एक दिन पहले ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार हो चुके थे।




Indore News: बार बार रेप से परेशान एमबीए स्टूडेंट बिल्डिंग से कूदी, उप्र के युवक ने दिया धोखा

indore news mba girl student crime case

बिल्डिंग से कूद गई थी छात्रा।

इंदौर में 17 अक्टूबर 2024 को एक निजी कॉलेज की छात्रा के बिल्डिंग से गिरने की घटना में नया मोड़ आया है। डेढ़ महीने बाद छात्रा ने अपने प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद उसने खुद तीसरी मंजिल से छलांग लगाई थी। इससे पहले छात्रा ने अपने शुरुआती बयान में कहा था कि वह चक्कर आने की वजह से नीचे गिर गई थी। विजय नगर पुलिस ने 24 वर्षीय एमबीए छात्रा की शिकायत पर सोमवार रात दीपेश जैन नामक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज किया है। दीपेश सिविल लाइंस, ललितपुर उप्र का निवासी है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

मुलाकात एमबीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी

घटना के दिन छात्रा विजयनगर इलाके में गोल्डन गेट के पास एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी थी। ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान के शेड पर गिरने की वजह से उसकी जान बच गई। वह दीपेश से मिलने आई थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी और दीपेश की मुलाकात एमबीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दीपेश उसका सीनियर था, और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। एक दिन दीपेश ने शादी का प्रस्ताव दिया और कहा कि वह अपने परिवार को मना लेगा। उसने छात्रा से भी अपने माता-पिता से बात करने को कहा। सितंबर 2022 में दीपेश ने उसे अंकुर पैलेस में एक किराए के फ्लैट में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने की जिद की। छात्रा के इनकार करने पर दीपेश ने जल्द शादी करने का वादा किया और संबंध बनाए। इसके बाद, वह कई बार ऐसे ही फ्लैट पर जाकर दीपेश से मिली। शादी की बात उठाने पर दीपेश माता-पिता से बात करने का कहकर बात टाल देता।

तीन बार ललितपुर बुलाया

छात्रा ने बताया कि दीपेश ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया और उसे तीन बार ललितपुर बुलाया। 13 अक्टूबर को उसने विजयनगर स्थित शिव सागर अपार्टमेंट में छात्रा को बुलाया। यहां जब दीपेश ने फिर से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की तो छात्रा ने शादी की बात की। उसने कहा कि उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन बाद में दीपेश ने जाति का बहाना बनाकर कहा कि उसके माता-पिता शादी के लिए नहीं मानेंगे। इस पर दोनों के बीच बहस हुई। 17 अक्टूबर को जब छात्रा ने फिर से बात करनी चाही तो दीपेश ने कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा और केवल समय बर्बाद कर रहा था। गुस्से में छात्रा छत पर गई और अपनी मां को फोन करने लगी। इस बीच दीपेश भी वहां पहुंचा और दोनों में झूमा-झटकी हुई, जिसके बाद छात्रा ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में छलांग लगा दी। घायल छात्रा को दीपेश ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Indore News: घर और नौकरी दोनों की जिम्मेदारी निभा रही महिलाएं, उनमें गजब का संतुलन

Indore News: Women are shouldering the responsibility of both home and job

महिलाएं

लालबाग में “शीरोज शक्ति सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित करना रहा। शीरोज सेवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी, एनजीओ महासंघ, नमो श्री चेतना और अहिल्या संस्था इसके आयोजक रहे। घर और बाहरी कार्यक्षेत्र में संतुलन स्थापित करती हैं महिलाएं कार्यक्रम में महिलाओं के घर और बाहरी कार्यक्षेत्र में संतुलन स्थापित करने और उनके समर्पण की सराहना की गई। शीरोज सेवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक डॉ. जानवी चांदवानी एवं रोटेरियन घनश्याम सिंह ने बताया कि उनकी संस्था हमेशा से महिलाओं, लड़कियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तत्पर रही है। यह संस्था न केवल प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान करती है, बल्कि बिजनेस स्टार्टअप्स के लिए भी सहयोग करती है। इस कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं अपने घर और कार्यक्षेत्र दोनों में अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाती हैं। यह समाज का दायित्व है कि उनके योगदान को पहचाने और उनका सम्मान करे। विशेष अतिथियों का योगदान इंदौर की पार्षद कंचन गिडवानी और एचएसएसएफ मेला समिति से मंजुषा ने कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहकर महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. आरती मेहरा और अर्चना गुप्ता और शशि भैया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरभी शितूत नाद नमन टीम के द्वारा सरस्वती स्तुति परफॉर्म की गई। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महान महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।




Indore News : तहसीलदार का रिश्वतखोर रीडर, नामांतरण के लिए मांग रहा था रुपए, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने तहसीलदार राम पगारे के कार्यालय में रीडर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है ये रिश्वत रीडर द्वारा भूखंड के नामांतरण हेतु मांगी जा रही थी। इस बारे में लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि सिलमपुरा निवासी रोहित सिंह वर्मा ने एसपी लोकायुक्त को रीडर द्वारा दो प्लाटो के नामांतरण के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

ये प्लाट मेक्रो विजन स्कूल के पास आनंद नगर में खरीदे गए थे। जिसके बाद ये कार्रवाई पूरी की गई। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

बहन के नाम पर खरीदे थे प्लॉट

बताया जा रहा है कि रोहित ने अपनी बहन के नाम से दो प्लॉट लिए थे। इनके नामांतरण के लिए करीब तीन महीने पहले उन्होंने आवेदन दिया था। जिसके बाद से रीडर लगातार बात को टालते रहे। मामला आगे बढ़ा तो रविवार को उन्हें फोन लगाकर कहा कि आपने यहां प्लॉट लिए हैं, वहां के 2500 रुपये प्रति प्लॉट का रेट है, यह आपको देना होंगे।

25 नवंबर को ट्रैप दल का गठन किया गया और तहसील कार्यालय बुरहानपुर के रीडर अशोक कुशवाहा को उनके कार्यालयीन कक्ष में 3500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत बुरहानपुर सर्किट हाउस में कार्यवाही की गई ।

तय कर रखे थे तीन हजार रुपये

सामने आया है कि रिश्वत का ये खेल बीते लंबे समय से चल रहा था। बिना रिश्वत लिए फाइलों को आगे नहीं बढ़ाया जाता था। रीडर ने प्रत्येक नामांतरण के लिए तीन हजार रुपये तय कर रखे थे। डीएसपी लोकायुक्त ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच में यदि अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी सह आरोपित बनाया जाएगा।