Mp Election 2023 : लाड़ली बहना योजना की फेक न्यूज, पटवारी ने की भाजपा आईटी सेल की निर्वाचन आयोग से शिकायत

MP Election 2023: Fake news of Laadli Brahmin Yojana, Patwari complains to BJP IT Cell to Election Commission

पटवारी ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत।

मध्य प्रदेश के चुनाव में लाड़ली बहना योजना की भी चर्चा है। भाजपा इस योजना को महिला वर्ग में भुना रही है, जबकि कांग्रेस इस योजना को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। इस योजना को लेकर राऊ विधानसभा में एक खबर अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर और फेसबुक अकाउंट से वायरल हो गई। जिसमें लिखा था कि कांग्रेस सरकार बनाएगी तब लाडली बहन योजना को बंद कर दिया जाएगा।

इस खबर में बताया गया कि यह बयान राऊ के कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी ने दिया है। जबकि पटवारी का कहना है कि इस तरह की कोई भी बात अपनी किसी सभा या साक्षात्कार में उन्होंने नहीं कही। पटवारी ने कहा कि यह फेक न्यूज है, जो भाजपा की आईटी सेल ने बनाकर वायरल की है।

भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा और भाजपा आईटी सेल की शिकायत कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की है।साथ ही इंदौर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इलैयाराजा टी को भी इसके लिए पत्र लिखा गया है, पत्र में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि अलग-अलग नंबरों से इस गलत खबर को फैलाया जा रहा था।




Mp News : पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी का भाई गिरफ्तार, पांच साल से था फरार, जानें क्या है मामला

MP News: Brother of former minister and MLA Jitu Patwari arrested, was absconding for five years

विधायक जीतू पटवारी और उनका भाई नाना पटवारी
– फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री तथा विधायक जीतू पटवारी के पांच साल से फरार भाई नाना पटवारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। नाना के तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। चारों किसान आंदोलन के बाद हुए मामले में फरार थे।

बताया जाता है कि चारों ने किसान आंदोलन के समय दो कातिलाना हमले की वारदात की थी। तभी से ये फरार थे। इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। चुनाव के पूर्व वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है, इसी सिलसिले में इन्हें भी पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक राजेंद्र नगर में किसान आंदोलन के दौरान 2017 के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। दंडोतिया के अनुसार विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, दोस्त सचिन, अशोक और जितेंद्र गुरुवार दोपहर राजेंद्र नगर थाने में पेश हुए थे। इसके बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया।




Gommatgiri : जैन समाज ने दिया धरना, गुर्जरों को गिरफ्तार करने की मांग की, प्रशासन ने देर रात बुलाई बैठक

gommatagiri digambar jain temple devnarayan mandir gurjar samaj

इंदौर में हुई बैठक।

इंदौर में गोम्मटगिरी पर अतिक्रमण का विवाद फिर गरमा गया है। बुधवार रात में प्रशासन और नेताओं को इसके लिए बैठक करना पड़ी। जैन समाज के कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर गुर्जर समाज अतिक्रमण कर रहा है। इसी बात को लेकर वे बुधवार दोपहर दो बजे पर्युषण पर्व छोड़ गांधीनगर थाने के सामने धरने पर बैठ गए।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवाद को बढ़ता देख आधी रात को बैठक बुलाई। इसमें समाज के लोगों के साथ, कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। जैन समाज के लोगों का कहना था कि गोम्मटगिरी की सीमा पर गुर्जर समाज के कुछ लोग अवैध निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। पिलर खड़े करने के लिए गड्ढे खोदकर सरिए डाले गए हैं। सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग गोम्मटगिरी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रोक दिया, लेकिन जैन समाज के सैकड़ों लोग थाने पर ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि जब तक सरिए नहीं हटाए जाते तब तक धरना जारी रहेगा। जैन समाज गुर्जर समाज के डालचंद गुर्जर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

झूठा आरोप लगा रहा जैन समाज

गुर्जर समाज के डालचंद गुर्जर ने कहा कि हम तो चारभुजानाथ यात्रा पर गए थे। एक ईंट भी नहीं लगी तो निर्माण की बात कहां से आ गई। जैन समाज झूठा आरोप लगाकर दबाव बना रहा है। वे पुलिस-प्रशासन पर भी गलत तरीके से दबाव बना रहे हैं। हम इस मामले में पुलिस-प्रशासन से मिलेंगे और जैन समाज का झूठ बेनकाब करेंगे।

क्या है मामला

गोम्मटगिरी पर जैन समाज के द्वारा भगवान बाहुबली की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं पास में देव नारायण भगवान का मंदिर है जो गुर्जर समाज की आस्था का मुख्य केंद्र है। नीचे सड़क से ऊपर जैन तीर्थ तक जाने के लिए सीढ़ीदार रास्ता बना हुआ है। इसी रास्ते के पास से गुर्जर समाज देव नारायण मंदिर तक आने के लिए एक रास्ता चाहता है। पहले इस एकमात्र रास्ते से ही गुर्जर समाज के भक्त भी देवनारायण मंदिर तक आते थे लेकिन बाद में इसे जैन समाज ने बंद कर दिया था। जैन समाज का कहना है कि रास्ते के बीच में आने वाली जमीन जैन समाज की है जो वे नहीं देना चाहते। वहीं गुर्जर समाज का कहना है कि पहाड़ी पर जैन समाज ने गलत तरीके से कब्जा किया है। यह पहाड़ी सदियों से देव नारायण टेकरी के नाम से जानी जाती थी और वहां पर देव नारायण भगवान का मंदिर लगभग 200 साल से स्थापित था। जैन समाज का मंदिर मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के शासनकाल में बना और इसके बाद पहाड़ी का नाम भी बदलकर गोम्मटगिरी कर दिया गया। विवाद के बाद प्रशासन ने यहां पर जैन और गुर्जर समाज द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। दोनों ही पक्षों ने मामला हाईकोर्ट में लगा रखा है।




Indore News : इंदौर में जल प्रलय के बाद फिर से बारिश शुरू, घर-बाजार डूबे, नदी-नाले उफान पर

इंदौर में एक दिन में 12 इंच बारिश के बाद भी इंद्र देवता थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार दोपहर से शनिवार रात तक चले भीषण बारिश के दौर ने देर रात कुछ देर के लिए राहत जरूर दी लेकिन अल सुबह फिर से पानी बरसना शुरू हो गया। घरों-दुकानों में घुसा पानी निकाल रहे लोगों के लिए इससे एक बार फिर से आफत बढ़ गई। सुबह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।



क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन कल से फिर एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस सिस्टम की वजह से एक बार फिर से तेज बारिश हो सकती है।


रातभर चले रेस्क्यू आपरेशन

प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर रेस्क्यू आपरेशन चलाए। शहर की सामाजिक संस्थाएं भी सेवा कार्यों में जुटी रही। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में रात में पानी भरा था जिसकी वजह से लोगों को अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया। रातभर रुक रुककर पानी गिरने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती रही।


बिजली बंद, नाले उफान पर, ड्रेनेज चोक

भारी बारिश की वजह से कई परेशानियां आई। कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने और खंभे गिरने की वजह से घंटों तक बिजली गायब रही। नदी, नाले उफान पर होने की वजह से इसके आसपास की बस्तियों में लोग घरों में नहीं जा सके। ड्रेनेज चोक हो गए और लोगों के घरों में पानी भरा रहा। बीमार लोगों को अस्पताल की सुविधाएं नहीं मिल सकी और हजारों लोगों को भोजन के लाले पड़ गए। इन सबके बीच प्रशासन, पुलिस और संस्थाएं दिनरात लोगों की मदद के लिए मेहनत करती रहीं।


कांग्रेस ने लगाया अव्यवस्थाओं का आरोप

कांग्रेस ने कहा है कि इस बारिश ने शहर की अव्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि नाला टेपिंग और सीवरेज व्यवस्था पर 1500 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर दी गई है। इसके बावजूद बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है। कल से शहर में मूसलाधार पानी गरीबों के लिए आफत बनकर बरस रहा है। पूरा शहर इसलिए परेशान है क्योंकि इस विषय में जिम्मेदार अधिकारी औऱ नेताओं ने कभी वर्कआउट ही नहीं किया।





Indore News : पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा दोस्तों के साथ नदी में बहा, पेड़ पकड़ा, ग्रामीणों ने देर रात बचाया

Former minister Ranjana Baghel son yashwardhan drowned in the choral river

INDORE NEWS

इंदौर में तेज बारिश की वजह से पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन चोरल नदी में बह गया। उसके साथ बहे दो दोस्तों को पहले बचा लिया गया लेकिन यशवर्धन की तलाश देर रात तक जारी रही। गांव वाले, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। देर रात उसे भी बचा लिया गया

घटना शुक्रवार शाम की है। यशवर्धन अपने दोस्तों के साथ चोरल नदी के बीच गाड़ी ले जाकर पार्टी कर रहा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से तीनों दोस्त गाड़ी सहित बह गए। यशवर्धन कई घंटों तक पेड़ पर फंसा रहा फिर उसका हाथ छूट गया और वह पानी में बह गया।

पेड़ पकड़कर बहुत देर तक बचा रहा, बाद में बहा

जानकारी मिली है कि यश दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खुड़ैल के पास स्थित रतबी फाॅर्म हाउस पर गया था। सभी दोस्तों ने नदी के बीच गाड़ी खड़ी की और पार्टी करने लगे। बारिश शुरू होने के कुछ देर के बाद नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि इनकी गाड़ी भी उसमें बह गई। तीनों दोस्त करीब आधा किमी तक बहते रहे। सभी ने पेड़ या अन्य चीजों का सहारा लिया। गांव के लोग तुरंत तीनों को बचाने के लिए पहुंचे। रात 12.30 बजे तक ग्रामीणों ने यश के दोस्त ओजस व एक एक अन्य दोस्त को निकाल लिया था। पूर्व मंत्री बघेल भी मौके पर पहुंच गई थीं। गांव वालों ने बताया कि यश कुछ देर तक पेड़ की शाखा पकड़कर बैठा रहा लेकिन बाद में पानी का बहाव और तेज हुआ तो वह बह गया। रात में सर्चिंग अंधेरे की वजह से धीमी पड़ी थी लेकिन देर रात यश को भी बचा लिया गया। पूर्व मंत्री को जब यह बात पता चली तो वे बेहोश हो गईं थी।




Indore News : सुपर काॅरिडोर पर डूबी मिनी बस, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

: Mini bus drowns on Super Corridor, passengers rescued safely

इंदौर में मिनी बस डूबी

इंदौर के सुपर काॅरिडोर की सर्विस रोड की एक पुलिया में एक कंपनी की स्टाॅफ मिनी बस डूब गए। बस में 15 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सुपर काॅरिडोर के गांधी नगर क्षेत्र और  एमआर-10 वाले हिस्से में पानी भर गया। इस कारण आवाजाही भी प्रभावित हुई।

कर्मचारियों को लेने आई स्टाॅफ मिनी बस तेज बहाव के बीच निकलने की कोशिश कर रही थी, इस बीच वह बह कर ग्रीन बेल्ट वाले हिस्से में फंस गई। इस हिस्से में पांच फुट से ज्यादा पानी भरा था। मिनी बस में पानी भरते ही उसमें सवार कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर कुदे। इसके बाद पहुंचे बचाव दल ने पानी में फंसी मिनी बस को भी सुरक्षित निकाला

इंदौर-खंडवा रोड का आवागमन बंद

भारी वर्षा के कारण इंदौर संभाग की नदियों में बाढ़ आई है। इस कारण अेांकारेश्वर बांध के गेट खोले गए। इससे नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। मोरटक्का ब्रिज से आवागमन रोक दिया गया है। इस कारण इंदौर से खंडवा होते हुए महाराष्ट्र जाने वाला ट्रैफिक भी रुक गया है। वाहन खरगोन से होकर खंडवा की तरफ जा रहे है। इंदौर देपालपुर रोड पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।




Indore News : प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के कार्यक्रम में अतिथियों के अपमान पर मंत्री सिलावट ने मंच से मांगी माफी

Pm fisheries event guest anger minister apology

इंदौर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तीसरे वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम स्वागत नहीं होने की वजह से नाराज हो गए। उन्हें गेट पर कोई रिसीव करने नहीं गया था इस बात पर भी वह भड़क गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के सामने ही अधिकारियों से खूब झगड़ा किया और उन्हें बड़ी मुश्किल से शांत कराया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही यह विवाद चर्चा का विषय बन गया।इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने मंच से सभी मंत्रियों और बाथम से माफी मांगी और कहा कि छोटा भाई अगर गलती करता है तो बड़े भाइयों को उसे हमेशा माफ कर देना चाहिए। भारतीय संस्कृति भी यही कहती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का तीसरा वार्षिक समारोह इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान, मध्यप्रदेश मत्स्य एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे मुख्य अतिथि सीताराम बाथम इस बात पर नाराज हो गए कि उन्हें गेट पर रिसीव करने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में मंच पर भी उन्होंने इस बात की नाराजगी जाहिर की। मामले को तूल पकड़ता हुआ देख मध्य प्रदेश के मत्स्य एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंच से ही सभी केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ बाथम से माफी मांगी।




Indore News : ड्रग्स बेचने वालों की जानकारी जनता के बीच सार्वजनिक करेंगे विधायक और पार्षद – Will Make Information About Drug Sellers Public

Will make information about drug sellers public

INDORE NEWS

इंदौर में ड्रग्स के बढ़ते कारोबार से चिंतित पुलिस अब ड्रग्स बेचने वालों की जानकारी पार्षद और विधायकों के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाएगी। पुलिस के द्वारा अब नेताओं को भी ड्रग पैडलर का रिकार्ड सौंपा जाएगा। मादक पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए इंदौर पुलिस ने यह नई पहल की है। इसके तहत ड्रग्स पैडलर का पूरा एलबम पार्षद-विधायकों के पास रहेगा। यह ठीक वैसा ही होगा जैसा मतदाताओं की जानकारी होती है। इससे पूरे समाज को उनकी करतूत की जानकारी पता चलेगी। इस योजना के पहले चरण मे पुलिस ने 500 पैडलर की सूची बना ली है। इसमें 56 पैडलर ऐसे भी हैं जो इंदौर में रहते हैं लेकिन उनकी उनकी गिरफ्तारी अन्य शहरों में हुई है।

समाज में जानकारी जाएगी तो पैडलर भी डरेंगे

पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने बताया कि इस योजना से ड्रग्स पैडलर में डर बढ़ेगा। समाज में जानकारी जाएगी तो उनके परिजन भी उन पर गलत कामों से दूर रहने का दबाव बनाएंगे। देऊस्कर ने कहा कि एक ड्रग्स तस्कर कईं घरों को बर्बाद करता है। प्रकरण दर्ज होने के बाद भी वह कई बार बचने के तरीके निकाल लेता है। ऐसे में पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से नजर रखने पर जोर दे रही है।

ड्रग्स बेचने वालों को जो जमानत देगा उनकी जानकारी भी दी जाएगी

कमिश्नर ने बतााया पैडलर का एक एलबम बनेगा जिसमें उसका संपूर्ण रिकार्ड होगा। उस एलबम में पैडलर का फोटो, उस पर दर्ज केसों की जानकारी, मित्र, खरीदने वाले, जमानतदारों की भी जानकारी होगी। पुलिस यह पूरी जानकारी लाड़ली बहना सेना, नगर सुरक्षा समिति को देगी और नजर रखने के लिए कहेगी। इसके बाद एलबम क्षेत्र के पार्षद और विधायकों से साझा किया जाएगा।

पैडलर की थानों में हो रही परेड

पुलिस ने हाल ही में 500 पैडलर का रिकार्ड एकत्र करवाया है। इसमें से 220 पैडलर पुलिस को घरों पर मिले जिनकी थानों में परेड करवाई गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पैडलर की गिरफ्तारी के लिए उसके पास मादक पदार्थ होना आवश्यक है। मौके पर चरस, अफीम, ब्राउन शुगर, गांजा न होने के कारण पुलिसकर्मियों को कई बार उसे छोड़ना पड़ता है। समाज के जिम्मेदार नागरिक पुलिस से संपर्क में रहेंगे तो हम सटीक जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर पाएंगे।




Indore News : मठ-मंदिरों में कलेक्टर को प्रशासक बनाना बंद करे सरकार, दान और भूमि का उपयोग धर्म के लिए हो

mandir donation property owned by government

INDORE NEWS

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने कई प्रमुख मंदिरों और मठों का प्रशासक कलेक्टर को नियुक्त कर दिया है। वहां पर आने वाले दान का पैसा और जमीनों का उपयोग सरकारी कामों के लिए किया जा रहा है। जनता इसलिए दान करती है ताकि धर्म का विकास हो लेकिन वहां जो दान दिया जाता है उस दान का उपयोग सरकार अपने कामों के लिए कर लेती है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मंदिरों का पैसा और जमीनें कलेक्टर के अधीन आती हैं और वह इसका मनमाना उपयोग करते हैं।

यह मुद्दा इंदौर के विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र ने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के कार्यक्रम में उठाया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में सम्मिलित करने के लिए जनता के सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह कार्य़क्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में योगेंद्र महंत ने यह भी कहा कि मठ मंदिरों की जमीन को कृषि के उपयोग में लाने की अनुमति भी देना चाहिए। इंदौर जिले के 400 से अधिक मंदिरों पर कलेक्टर को प्रशासन बनाया गया है, सभी मंदिरों को कलेक्टर से मुक्त किया जाना चाहिए। एसजीएसआईटीएस कॉलेज के गोल्डन जुबली हॉल में चुनाव घोषणा पत्र सुझाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रबुद्धजन आमंत्रित किए गए।

किसने क्या सुझाव दिया

पर्यटन क्षेत्रों में टारगेटेड शराब बिक्री बंद हो एवं होटल की खुली जमीन पर नगर निगम द्वारा टैक्स कम किया जाए या हटा दिया जाए।

– सुमित सूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

उद्योग की जमीन को फ्री होल्ड किया जाए एवं ऑनलाइन प्रक्रिया में कई बार विभाग समय से काम नहीं होता जिसके कारण निर्धारित दिनांक निकल जाती है जिसका समाधान किया जाना चाहिए।

– प्रमोद डाफरिया इंदौर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए। आज के समय में इसकी बहुत अधिक जरूरत है।

– एडवोकेट लोकेश भटनागर

सरकार द्वारा सभी नगरों में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वृहद क्षेत्र को संरक्षित किया जाए जहां पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया जा सके।

– एस एल गर्ग पर्यावरणविद




Indore News : वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले दिग्विजय- वन नेशन, वन इनकम की नीति लाए सरकार

Digvijay said on One Nation One Election – One Nation, One Income

INDORE NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वन नेशन, वन इनकम की बात करनी चाहिए। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहीं। वे यहां पर एक दिवसीय दौरे के लिए आए। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा से दुखी होकर कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो रहें हैं।

दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसमें पूर्व राष्ट्रपति को मुख्य काम दिया गया है। इस पर दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि इससे पहले किसी भी पूर्व राष्ट्रपति को इतना हल्का काम नहीं दिया गया है। इस तरह का काम राष्ट्रपति को देना उनका अपमान करना है। वन नेशन, वन इलेक्शन भारतीय संविधान पर एक बहुत बड़ा हमला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब चुनाव आ रहे हैं तो उससे पहले उन्हें यात्राएं याद आ रही हैं। अब भाजपा सरकार को जनता की याद आ रही है।

देश में अमीरी गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में आज अमीरी गरीबी के बीच खाई तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार इस पर क्यों कुछ नहीं कर रही है। आज तेजस्वी यादव ने एक काफी अच्छा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन से अच्छा केंद्र सरकार वन नेशन, वन इनकम करके दिखाए और अमीरी-गरीबी के बीच जो खाई बनी हुई है, उसे खत्म करके दिखाए। आज देश को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।