Indore News: इंदौर में दौड़ेगी सात करोड़ की बेंटले कार, लंदन रिएक से विशेष ऑर्डर पर तैयार की गई कार

Indore News: Bentley car worth seven crores will run in Indore, car prepared on special order from London reac

इंदौर पहुंची लंदन से बेशकीमती कार।

इंदौर में भी बेशकीमती कार के शौकिनों की कमी नहीं है। इंदौर के एक उद्योगपति ने सात करोड़ रुपये की बेंटले कार खरीदी हैै। लंदन से विशेष आर्डर पर तैयार यह कार दिल्ली से इंदौर पहुंची है। कार के कलर के हिसाब से इंटीरियर किया गया है।

इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार रजिस्टर्ड हुई है। परिवहन कार्यालय को कार के टैक्स के रुप में 90 लाख रुपये चुकाए गए है। इस कार को एमपी-09 डीजे-8000 नंबर मिला है। कार की एक्स शोरुम प्राइज छह करोड़ रुपये है। टैक्स व अन्य खर्च मिलाने के बाद कार 7 करोड़ रुपये हो गई। यह कार उद्योगपति तपन अग्रवाल ने कोल कार्पोरेशन प्रालि के नाम पर रजिस्टर्ड कराई है।

5 सेंकड में पकड़ लेती है 100 की रफ्तार

यह सुपर कार पांच सेंकड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती हैै। यह कार दुनिया की सबसे तेज चलने वाली एसयूवी कारों में शुमार है। इस महंगी कार की सर्विसिंग की सुविधा इंदौर में नहीं है। इसके सर्विस सेंटर दिल्ली और मुबंई में है।

इंदौर में कार की सर्विसिंग के लिए वहां से मैकेनिक आते है। यदि फिर भी कार ठीक नहीं होती तो ट्राले में रखकर मुबंई सेंटर पर मरम्मत केे लिए ले जाना पड़ता है। इंदौर लाई गई कार लंदन में बनी है और दो माह पहले कार की बुकिंग कराई थी। कार का कलर ब्राउन है। उसके हिसाब से सीट और डेश बोर्ड का कलर मैच किया गया है। उद्योगपति अग्रवाल पहले भी महंगी कारें खरीद चुके है।




Indore News: अग्नि सुरक्षा की कमी के कारण इंदौर में तीन होटल, रेस्तरां सील

Indore: Three hotels, restaurants sealed in Indore due to lack of fire safety

इंदौर में होटल बार सील हुए।

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रविवार को एक रुफटाॅप रेस्तरां में लगी आग की घटना के बाद शहर के दूसरे होटल, पब और रेस्तरां पर गाज गिरने लगी है। मंगलवार को शहर के तीन होटल, रेस्तरां सील कर दिए गए,क्योकि उनमें फायर सेफ्टी व्यवस्था का अभाव था। मचार रेस्तरां में रविवार को लगी आग के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के होटलों की जांच के निर्देश अफसरों को दिए थे।

मंगलवार को प्रशासन की टीम सबसे पहले कैलोद करताल स्थित होटल राॅयल इम्पोरिया पहुंची। यहां अग्नि सुरक्षा के इंतजाम ठीक नहीं थे। अफसरों ने होटल को सील कर दिया। होटल में जो मेहमान थे, उन्हें भी होटल से चेक आउट करना पड़ा।

इसके बाद टीम मंगल सिटी माॅल पहुंची। यहां स्काय हाउस बार और म्यूनिसिपल लाउंज बार रेस्टोरेंट सील कर दिया। जांच के दौरान पुलिस विभाग, नगर नगम के अफसर भी शामिल थे। आने वाले दिनों में शहर के अन्य रेस्तरां व होटलों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है।

बगैर अनुमति चल रहे है छतों पर रेस्तरां

शहर के ज्यादातर व्यावसायिक बिल्डिंगों की छतों पर बगैर अनुमति के होटल,पब और रेस्तरां संचालित हो रहे है। इसके लिए अवैध निर्माण भी किए गए है। कुछ छतों पर खेल गतिविधियों के लिए टर्फ विकेट भी बनाए गए है। एक रेस्तरां में आग लगने के बाद अब छतों पर हुए निर्माणों की जांच शुरू हो गई है। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ भी जुटती है, लेकिन फायर सेफ्टी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।




Indore News : आबकारी विभाग ने अवैध शराब बरामद की

Illegal liquor caught indore news

अवैध शराब के साथ पुलिस।

इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग के दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामचरण डावर के नेतृत्व में गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप इंदौर से राऊ होकर धार की तरफ शराब भरकर निकल रही है। आबकारी वृत्त महू अ उपनिरीक्षक अमर सिंह बघेल मय स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर तुरंत बताए गए पते पर नाकेबंदी की गई।

वाहन का पीछा कर वाहन को राऊ इंदौर एबी रोड पर पिपलिया मल्हार में ओवरटेक करके रोका गया। वाहन चालक वाहन को रोककर वाहन से उतरकर भागा जिसे स्टाफ ने पकड़ने का प्रयास किया। वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आबकारी बल द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बोल्ट बियर कैन की 115 पेटियां पाई गई। वाहन व मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। वाहन व मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य रुपए 11 लाख 31 हजार 200 रूपए है।

अवैध मदिरा का संग्रहण एवं परिवहन होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाही निरंतर जारी रहेगी।




Indore News: लिफ्ट में महिला की मौत, ऑपरेशन के बाद नहीं दी गई ऑक्सीजन

Indore: Woman dies in lift, oxygen not given after operation

अरविंदो अस्पताल

इंदौर के अरविंदो अस्पताल में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। 2 अप्रैल को संगम नगर निवासी भारती यादव घर मे सीढ़ियों से गिर गई थी। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उसे अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर साकेत जति और राहुल गर्ग की टीम ने गुरुवार को भारती का ऑपरेशन किया। ओटी से वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान लिफ्ट में उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि शिफ्टिंग के दौरान भारती को सांसों में तकलीफ हो रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने ऑक्सीजन नहीं लगाई। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस अफसरों द्वारा समझाए जाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।

इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि कोई लापरवाही नहीं हुई है। महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने की आशंका अस्पताल ने जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।




Indore: स्वतंत्रता सेनानियों के मकान तोड़ने पहुंचे कार्यकर्ताओं का विरोध

Indore: Protest against the workers who came to demolish the houses of freedom fighters, Congress candidate cl

निगम के अमले का किया लोगों ने विरोध

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले निर्माणों में बाधक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मकान तोड़ने सोमवार को नगर निगम का अमला पहुंचा, लेकिन उसे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सेनानियों के परिवारों ने घरों से सामान बाहर निकाल दिया और सड़क पर बैठ गए। मौके पर इंदौर लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम भी जा पहुंचे और बुलड़ोजर पर चढ़कर मकान तोड़े जाने का विरोध करने लगे। आखिरकार दबाव में अफसर कार्रवाई को अंजाम नहीं दे पाए और उन्हें उलटे पैैर लौटना पड़ा।

सालों पहले सरकार ने एमअेाजी लाइन क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मकान आवंटित किए थे। ज्यादातर सेनानियों का निधन हो चुका है, लेकिन उनके परिवार अभी भी यहां रहते है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम को यहां नए निर्माण व सरकारी दफ्तर बनाना है। इस कारण दस से ज्यादा परिवारों को हटाने के नोटिस पिछले दिनों जारी किए गए थे।

सोमवार को दो बुलडोजर और 100 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ नगर नगम की टीम मकान तोड़ने पहुंची। कुछ मकान तोड़े ही थे और परिवारों ने अफसरों से नोकझोंक शुरू कर दी। वे क्षेत्रीय पार्षद भारत रघुवंशी के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे।

इस बीच मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम पहुंचे। उन्होंने रहवासियों के साथ अफसरों से विवाद करना शुरू कर दिया। माहौल गरमाता देख अफसर मकान तोड़े बगैर लौट गए। निगम के अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।




Indore News Crime : परिजन ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

indore news crime case banganga thana

INDORE NEWS

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग की मौत के बाद परिजन ने सड़क पर गुस्साए परिजन ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चाकूबाजी की वारदात में नाबालिग घायल हुआ था और उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।

थाने का भी घेराव किया

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक 17 साल के नाबालिग अजय पर परवेज सहित दो नाबालिगों ने चाकुओं से हमला कर दिया था। घटना गोविंद नगर के खारच्चा में हुई थी। इस हमले में अजय बुरी तरह घायल हो गया था। आठ दिन से उसका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। अजय का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया। अजय की शव यात्रा के दौरान परिजन और रहवासी इकट्ठा हुए और फिर सभी ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर के बाद सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद रहवासी आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव करने के लिए पहुंचे। टीआई लोकेन्द्र भदौरिया के अनुसार परिजन को समझाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




मौसम आईएमडी अलर्ट पूर्वानुमान मौसम बारिश तापमान भोपाल इंदौर जबलपुर सागर

weather imd alert forecast mausam rain temperature bhopal indore jabalpur sagar

भोपाल में हुई तेज बारिश।

मध्यप्रदेश में अप्रैल की गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को प्रदेश का मौसम बदला और कई जिलों में पानी गिरा। राजधानी भोपाल के साथ रायसेन, सागर और दमोह समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। सिवनी, बालाघाट समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। कई जिलों में आंधी और तेज हवा का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 60 Km प्रति घंटे तक की रफ्तार में आंधी चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में अलग अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक 10 अप्रैल को सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। इससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा समेत पूरे प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं ओले-आंधी का दौर जारी रह सकता है। अप्रैल में पहली बार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी है। इस कारण आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली की गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

इंदौर-भोपाल के हाल

इंदौर में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर में तेज धूप निकली। शाम को फिर बादलों की वजह से ठंडक छा गई। भोपाल में रविवार तड़के बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। दोपहर में बादल छाए रहे। शाम को अचानक मौसम बदला और गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी।

दमोह में तेज बारिश

दमोह में आंधी और तेज हवाओं के बाद जमकर बारिश हुई। सब स्टेशन पर फॉल्ट से बिजली गुल हो गई। रविवार शाम करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। जबलपुर क्षेत्र में बारिश की वजह से सब स्टेशन में फाल्ट हो गया जिससे पूरे इलाके की बिजली भी गुल हो गई।




Indore News: छात्रों के बीच मारपीट में चार गिरफ्तार

indore news students fight four arrested

अभाविप ने ज्ञापन सौंपा।

इंदौर के प्रेस्टिज कॉलेज में छात्रों के दो गुट में हुई मारपीट में एक छात्र गंभीर हो गया है। घटना कालेज के वार्षिक उत्सव के दौरान हुई। घटना के बाद सभी कार्य़क्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कई छात्र घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान मुख्य आरोपी आदित्य चौधरी उसके दोस्त नीलेश और ऋतिक चौधरी ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियारों से आदित्य सिंह और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में आदित्य सिंह की आंख में चोट आई है और उसके दोस्त छवि यादव को सिर पर गंभीर चोट आई है।

अभाविप के कार्यकर्ता को भी पीटा

इस मारपीट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सह मंत्री आमन शर्मा को भी आरोपियों ने पीटा है। विवाद के बाद शनिवार दोपहर अभाविप ने ज्ञापन दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। खजराना टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। जैसे-जैसे अन्य की पहचान होगी। आरोपियों की संख्या बढ़ जाएगी।




Rangpanchami : इंदौर में रंगपंचमी की गेर के बीच एंबुलेंस को दिया रास्ता

rangpanchami gair ger ambulance cases

रंगपंचमी की गेर में रास्ता देती एंबुलेंस।

इंदौर में रंगपंचमी की गेर के बीच एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ता देने का दृश्य बेहद चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह भी बात उठी की गेर के बीच में से ही रास्ता क्यों निकाला गया। इसके बाद जुटाई जानकारी में यह सामने आया कि गेर के बीच में से एंबुलेंस को निकालने के तीन घटनाक्रम हुए थे। सोशल मीडिया पर बीच गेर में से एंबुलेंस निकालने का एक ही दृश्य वायरल हुआ। गेर में अलग अलग जगह तीन लोगों की जिनकी तबीयत बिगड़ी थी। एम्बुलेंस 108 सर्विस के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि गेर में 10 एम्बुलेंस एक्टिव थी। इन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था।

जिस एंबुलेंस का वीडियो वायरल हुआ था वह एक युवक को ले जा रही थी जिसकी आंख में रंग चला गया था। इस पहले केस में अजय (20) नामक युवक की आंख में मिसाइल से छोड़ा गया तेज गति का रंग सीधा चला गया था। इससे वह छटपटा गया और तुरंत आसपास के लोग उसे कुछ दूर खड़ी एंबुलेंस तक ले गए। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) देवराज दांगी और पायलट गोवर्धन पाटीदार ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत एमवाय हॉस्पिटल के लिए लेकर रवाना हुए। गेर के बीच में से भी करीब 10 मिनट में ही मरीज को एमवाय हॉस्पिटल में पहुंचा दिया गया जहां पर अब उसकी हालत ठीक है।

दूसरे केस में डीजे की आवाज के कारण 65 वर्षीय बुजुर्ग हरिनारायण को घबराहट होने लगी। इस पर एंबुलेंस उन्हें तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। ईएमटी सुनील मालवीय और ड्राइवर अंबुज पाल ने उन्हें तुरंत भर्ती करवाया। उनकी हालत भी अब ठीक है।

तीसरे केस में दोपहर को नृसिंह बाजार चौराहे के पास सागर (38) पिता सुरेश वर्मा निवासी सुभाष नगर के पैर पर पानी के टैंकर का पहिया चढ़ गया। इस पर लोगों ने उसे भी एंबुलेंस तक पहुंचाा। ईएमटी धर्मेंद्र और ड्राइवर महेंद्र पटेल उसे लेकर तुरंत एमवाय हॉस्पिटल रवाना हुए। युवक की हालत गंभीर होने पर वहां से प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मशक्कत के बाद सर्जरी से उसका पैर बचाया।




Indore News: ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिग लड़की को बचाया

indore news traffic police girls save

फाइल फोटो

रविवार शाम साढे छह बजे पुलिसकर्मियों ने नाबालिग लड़की को जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा। सूबेदार बृजराज अजनार और टीम खजराना चौराहा पर यातायात प्रबंधन व व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल पर उनकी नजर पड़ी। दो लड़कों के बीच में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बैठी थी। इसी दौरान लड़की ने यातायात संभाल रहे आरक्षक की ओर इशारा कर मदद मांगी। आरक्षक विजय जाटवाल ने सूबेदार बृजराज अजनार को बताया की एक मोटर साइकिल पर एक लड़की मदद का इशारा कर रही है। इस पर सूबेदार ने तत्काल अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और युवकों को बंगाली ब्रिज के पास रोक लिया। रोकने के तुरंत बाद बाइक पर बैठे दोनों लड़के बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर सूबेदार ब्रजराज अजनार और आरक्षक विजय जाटवाल ने दोनों को पीछा करके पकड़ा।

लड़की ने बताया की वह बस का इंतजार कर रही थी तभी एक लड़का आया और बोला बहन यहां मत खड़े रहो मैं तुमको आगे छोड़ देता हूं। मैं गाड़ी के पास आई तब तक एक लड़का आया और मुझे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और मेरा फोन भी छीन लिया। इसी दौरान मैंने ट्रैफिक वाले भैया को इशारा कर मदद मांगी। मौके पर बहुत भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिन्हें पता लगने पर वे दोनो लड़कों की पिटाई लगाने लगी। पुलिस ने दोनों लड़को को खजराना थाने के सुपुर्द किया है। पुलिस थाना खजराना द्वारा पूछताछ व जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।