Indore News: इंदौर भाजपा कार्यालय में आग, पीएम नरेंद्र मोदी शपथ कार्यक्रम के दौरान

indore news bjp office fire accident pm narendra modi oath event

इंदौर भाजपा कार्यालय

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार रात को आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई की उसकी लपटें दूर से ही नजर आने लगी। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यालय की सबसे ऊपरी मंजिल पर जश्न मनाया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम (PM Modi Oath) के लिए शहर के कई प्रमुख नेता यहां पर जुटे थे। जश्न के दौरान आतिशबाजी भी हुई। इसी समय चिंगारी सोफे पर लगी और आग फैल गई।

फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही आग

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझा रही है। कार्यक्रम में कई बड़े नेता मौजूद थे जो समय रहते निकल गए। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आतिशबाजी का आयोजन रखा था। हालांकि गौरव और पुष्यमित्र उस वक्त वहां पर मौजूद नहीं थे। विधायक मनोज पटेल के साथ कई पार्षद और शहर के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समय रहते बाहर निकले नेता

बताया जा रहा है कि समय रहते लगभग सभी नेता कार्यक्रम की जगह से बाहर निकल गए थे। भाजपा कार्यालय की ऊपरी मंजिल लगभग पूरी तरह से जल गई है। वहां पर फर्नीचर और कई अन्य सामान रखे हुए थे जो पूरी तरह से जल गए। समय रहते आग को बुझा लिया गया जिससे आग नीचे की मंजिलों तक नहीं पहुंच पाई। पार्टी के बैनर, झंडे और कुछ प्रचार सामग्री भी वहीं पर रखी हुई थी जो जल गई। लोकसभा चुनाव के फ्लैक्स भी यहां पर बड़ी संख्या में रखे हुए थे। यह फ्लैक्स नीचे की मंजिलों और ग्राउंड फ्लोर पर भी रखे थे लेकिन आग इन तक नहीं पहुंच पाई।

भाजपा कार्यालय पर जश्न का रिवाज

जब भी भाजपा का देश में, राज्य में या शहर में कोई भी बड़ा आयोजन होता है तो इंदौर भाजपा कार्यालय पर नेता और कार्यकर्ता जरूर जुटते हैं। एमवाय चौराहे के पास स्थित भाजपा कार्यालय पिछले कुछ साल में पार्टी का मुख्य केंद्र बन गया है। यहां पर हर महीने ही लगभग बड़े आयोजन होते रहते हैं।




Indore News: अयोध्यावासियों के खिलाफ बोलना मालवी भाभी को पड़ा महंगा

Indore: Speaking against Ayodhya residents proved costly for Malvi Bhabhi, complaint reached police

मालवी भाभी के खिलाफ शिकायत।

इंदौर में मालवी भाभी के नाम से प्रसिद्ध प्रतिक्षा जैन नय्यर को अयोध्यावासियों के खिलाफ बोलना भारी पड़ा। उन्होंने इंस्टा और फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर अयोध्या जाने वाले पर्यटकों से अयोध्यावासियों का बहिष्कार करने की बात कहीं थी। यह बात कांग्रेस को नागवार गुजरी।उन्होंने मालवी भाभी के खिलाफ शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर डाली।

लोकसभा चुनाव में अयोध्या लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हार गए है। सोशल मीडिया पर अयोध्या को लेकर कई तरह के मैसेज चल रहे और मीम बन रहे है। इंदौर की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रतिक्षा जैन मालवी भाभी के नाम से प्रसिद्ध है।वे मालवी भाषा में अपनी पोस्ट अपलोड करती है।

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने अयोध्या को लेकर विवादित पोस्ट डाल दी। इसे लेकर वे ट्रोल भी हुई। कई लोगों ने कमेंट कर उनकी इस पोस्ट पर आपत्ति ली। युवा कांग्रेस समन्यवयक अभिजीत पांडे ने कहा कि वोटरों को जनप्रतिनिधि चुनने का संविधान में लोकतांत्रिक अधिकार है।

उनके बहिष्कार की मांग कर मालवी भाभी ने शांति भंग करने की कोशिश की है। पांडे ने क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश दंडोतिया को लिखित शिकायत कर धारा-153,195 और 294 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान युवा कांग्रेस नेता स्वप्निल कांबले, नितिन कुशवाह व अन्य नेता मौजूद थे। शिकायत में पोस्ट के स्क्रीन शाॅट भी दिए गए है।

आपत्ति के बाद हटाया वीडियो

अयोध्या को की गई पोस्ट पर विवाद गहराने के बाद प्रतिक्षा ने वीडियो अपने अकाउंट से हटा लिया। ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर वीडियो पर आपत्ति ली थी।




Indore News: सांसद लालवानी के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे पांच साल, रेल और सड़क परियोजनाओं को धरातल पर लाना होगा

Indore: Five years will be challenging for MP Lalwani, rail and road projects will have to be brought on groun

सांसद शंकर लालवानी।

इंदौरवासियों ने लोकसभा चुनाव मेें देश की सबसे बड़ी जीत का तोहफा शंकर लालवानी को दिया है। वे 12 लाख वोटों से चुनाव जीते है। लालवानी का पिछला कार्यकाल देखा जाए तो इंदौर को ज्यादा बड़ी सौगातें नहीं मिली, लेकिन अब आने वाले पांच सालों में उन्हें खुद को साबित करना होगा।

जो घोषणाएं उन्होंने की। उसे पूरा करना होगा। अभी भी इंदौर रेल, सड़क नेटवर्क के मामले में पिछड़ा हुआ है। पुरानी रेल परियोजनाएं मंद गति से चल रही है। मेडिकल सुविधाएं अभी बेहतर होना बाकी है। इंदौर मेें नो एम्स है और न ही मेडिकल विश्व विद्यालय है।

रिंग रोड प्रोजेक्ट लाना होंगे जमीन पर

इंदौर की वेस्टर्न रिंग रोड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चार साल पहले ही मंजूरी देे चुके है, लेकिन उसका काम शुरू नहीं हो पाया। चुनाव के पहले फिर इस प्रोजेक्ट को लेकर हलचल मची। अपने इस कार्यकाल में लालवानी को इस प्रोजेक्ट को जमीन पर लाना होगा। अभी शहर में सिर्फ पूर्वी बायपास ही बन पाया है। इंदौर इच्छापुर मार्ग फोरलेन हो रहा है। सिंहस्थ से पहले इंदौर उज्जैन मार्ग आठ लेन होना है। इसका काम भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया हैै।

रेलवे स्टेशन का विस्तार

मुख्य रेलवे स्टेशन के विस्तार के प्रोजेक्ट को रेल मंत्रालय मंजूरी दे चुका है। चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली काम का भूमिपूजन किया था। अब इस प्रोजेक्ट को भी जमीन पर लाना होगाा नए रेलवे स्टेशन में कई सुविधाएं अौर इंदौर में जुटेगी। इंदौर से नए शहरों को जोड़ने के लिए रेलवे कनेक्टिविटी भी बढ़ाना होगी। दक्षिण भारत के शहर इंदौर से कम जुड़े है।

तीन साल से लटका इंदौर का मास्टर प्लान

इंदौर के मास्टर प्लान की मियाद वर्ष 2021 में समाप्त हो चुकी है। अभी तक शहर का नया मास्टर प्लान नहीं बन पाया है। शहर के गणमान्य नागरिक लगातार अच्छा मास्टर प्लान बनाने की मांग कर रहे है। अभी तक नए मास्टर प्लान का बेस मेप ही तैैयार हुआ है। मास्टर प्लान में देरी के कारण नगर निगम सीमा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बसाहट बढ़ गई है।

मंजूर प्रोजेक्टों को लाएंगे जमीन पर

सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि जो प्रोजेक्ट पाइप लाइन में थे। उन्हें धरातल पर लाया जाएगा। हमारा फोकस इंदौर से रेल, हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर रहेगा। पर्यटन को लेकर भी इंदौर में काम करेंगे। आने वाले पांच सालों में इंदौर तेजी से विकास करेगा।




Lok Sabha Election Result : शंकर लालवानी रिकार्ड जीत, 10 लाख मतो से ज्यादा मतों से जीत दर्ज

lok sabha election result bjp shankar lalwani record win

शंकर लालवानी।

लोकसभा चुनाव परिणाम में इंदौर के वर्तमान सांसद और भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी Shankar Lalwani दस लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज की हैं। वे देश की सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की हैं। बता दें कि इससे पहले देश की सबसे बड़ी जीत गुजरात के नाम दर्ज थी। यहां 2019 में भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे।

इंजीनियरिंग के बाद राजनीति में गए

शंकर लालवानी को उनके मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाना जाता है। वे विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं और भाजपा के अधिकांश वरिष्ठ नेता उन्हें पसंद करते हैं। वे भाजपा की गुटबाजी से भी दूरी बनाकर रखते हैं। शंकर लालवानी का जन्म 16 अक्टूबर 1961 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता जमनादास लालवानी अखंड भारत के विभाजन से पहले इंदौर आए थे। जमनादास लालवानी इंदौर आकर भी आरएसएस में सक्रिय थे। वे जनसंघ पार्टी में थे और सामाजिक कामों में सक्रिय रहते थे। वे कई वर्षों तक मध्य प्रदेश में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। शंकर लालवानी की माताजी गोरी देवी लालवानी एक गृहिणी थीं। शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास की, फिर मुंबई से बी-टेक की पढ़ाई की फिर इंदौर आकर व्यापार और कंसल्टेंसी में लग गए।

पार्षद से की शुरुआत

1994 से 1999 तक वे इंदौर नगर निगम में पार्षद रहे। इसके बाद 1999 से 2004 तक वे 5 वर्ष तक इंदौर नगर निगम के सभापति पद पर रहे। 2013 में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए। 2019 में जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिया तो भारतीय जनता पार्टी करीब 5 लाख 47 हजार वोटों के ऐतिहासिक अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी से जीत हासिल की। सांसद बनने के बाद, वह लोकसभा में आवास और शहरी मामलों की स्थायी समिति, सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति, सहकारिता विभाग सलाहकार समिति, उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण परामर्श समिति एवं एमएसएमई नेशनल बोर्ड के भी सदस्य हैं।

सिंधी राज्य की मांग से मुकरे

सांसद बनने के बाद शंकर लालवानी ने लोकसभा में सिंधी भाषा में अपनी बात रखते हुए सिंधी कला बोर्ड, सिंधी टीवी चैनल और अलग सिंधी प्रदेश की मांग पर सरकार को विचार करने के लिए कहा था। उनकी इस मांग के बाद देश में बड़ा बवाल मचा था। बाद में उन्होंने कहा कि मैंने उसी दिन स्पष्ट कर दिया था और बताया था कि मैंने कभी अलग सिंधी राज्य की मांग नहीं की। उसी दिन मैंने खंडन भी कर दिया था। उनकी इस मांग पर उन्हीं के समाज के लोग नाराज हो गए थे।

https://www.facebook.com/100092594409318/posts/pfbid0ztbZR6HdL7DSxFfdz9wQP8hvvUPJGmsJyGskjzurDhWRykdoqZU7N9w5dErQrRqXl/?app=fbl




इंदौर लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव चुनाव 2024 वोट काउंटिंग बीजेपी नोटा शंकर लालवानी

जीतू पटवारी

कांग्रेस ने कहा नोटा को मिलेंगे रिकार्ड वोट

लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि नोटा यहां पर रिकार्ड बनाएगा। भाजपा ने जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी को चुना से बाहर करवाया है उसका परिणाम जनता के क्रोध के रूप में भुगतना पड़ेगा।

कलेक्टर आशीष सिंह की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

भाजपा यहां से रिकार्ड जीत बना सकती है

माना जा रहा है कि भाजपा यहां से रिकार्ड जीत बना सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के शंकर लालवानी पांच लाख 47 हजार वोट के अंतर से जीते थे। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने से उम्मीद की जा रही है कि भाजपा यहां दस लाख से अधिक वोट से जीतेगी।

Indore loksabha Election Result Live: इंदौर लोकसभा चुनाव लाइव रिजल्ट, यहां सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सकती है BJP

Indore loksabha Election Result Live के रुझान नौ बजे से आना शुरू हो जाएंगे। भाजपा BJP के शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) और जनहित पार्टी के अभय जैन के बीच मुख्य मुकाबला होगा। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन के अंतिम दिन ही अपना फार्म वापस निकाल लिया था। इस वजह से इंदौर में कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं है।




Indore News: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ी

shankar lalwani kailash vijayvargiya

INDORE NEWS

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें घर के पास स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया तो डाक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी है।

लोगों को लग रहे हीट स्ट्रोक

कैलाश विजयवर्गीय ने AICTSL में आयोजित पौधरोपण बैठक में बताया की सांसद शंकर लालवानी की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें घर के नजदीक एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मैं अभी उन्हें देखकर ही आ रहा हूं। इंदौर में गर्मी बहुत अधिक है और अब लोगों को यहां पर हीट स्ट्रोक लगने लगे हैं। शहर के लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए गंभीरता से सोचना होगा और अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा।

पेड़ काटने की बात पर भड़के

पौधरोपण की बात कर रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब सामाजिक संस्थाओं ने शहर में हो रही पेड़ों की कटाई के बारे में पूछा गया तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि हम यहां पौधरोपण की बात कर रहे हैं, पेड़ों की कटाई पर बाद में बात करेंगे।

कई दिनों से खराब थी तबियत

लालवानी की पिछले कई दिनों से तबियत खराब थी लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान तबियत अधिक बिगड़ गई। उनके परिवार से जुड़े मित्रों ने बताया कि वे चुनाव प्रचार के लिए बाहर भी गए थे। इस दौरान उन्हें फीवर आ गया था। इंदौर लौटकर आए तो डाक्टरों ने तुरंत भर्ती होने के लिए कहा। अभी वे ठीक हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।




Indore News :मौसम विभाग मौसम तापमान आज का पूर्वानुमान

weather imd mausam temperature today forecast indore

Indore

इंदौर ने इस साल भीषण गर्मी को झेला और अब लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार मानसून सही वक्त पर केरल आ चुका है और अब लोगों को इसके मप्र में दस्तक देने का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक दस जून के आसपास इंदौर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है।

पिछले साल मई में ही शुरुआत हो गई थी

पिछले साल मई से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की शुरुआत हो गई थी। प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई थी और मानसून घोषित होने के पहले ही तीन इंच तक पानी बरस गया था। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। मानसून बरसने का अधिकृत खाता एक जून से शुरू हो गया है लेकिन इस बार दस जून के आसपास प्री-मानसून की गतिविधि शुरू होने के आसार हैं। राहत यह जरूर रहेगी कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे कम ही रहने वाला है। पश्चिमी हवाएं रफ्तार से चलती रहेंगी। इनमें ठंडक होने की वजह से गर्मी का अहसास बहुत अधिक नहीं होगा। केरल में मानसून पहुंच चुका है और हमारे यहां दस जून या इसके आसपास मानसून आ सकता है।

फिर बढ़ रहा तापमान

इंदौर में शनिवार को तापमान 40.6 (+1) डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान था। चार दिनों से गर्मी से राहत मिलने के बाद मौसम फिर बदलने लगा है। दिन में तेज रफ्तार गर्म हवाओं के कारण लोग फिर से परेशान होने लगे हैं।




Indore News: जीवन साउंड थैरेपी से बदल रही लोगों की जिंदगी

Sound Therapy indore news

प्रेस वार्ता में बात करतीं सुजाता सिंघी।

संगीत शुरू से ही चिकित्सा के लिए बना है। संगीत में जितने भी राग हैं, सभी हमारे शरीर के लिए किसी न किसी तरह से हमारी बाॅडी को रिलेक्स करते हैं। यही कारण है कि कई बार आज के व्यस्त दौर में डॉक्टर हमें शोर से दूर रहने की सलाह देते हैं। वहीं जब हमारी सोच सही होती है बाॅडी भी शांत होती है और जब हमें एजाइंटी और टेंशन में होती है तो हमें समस्याएं होती हैं। इसीलिए जब साउंड एक्टिव होता है तो हमारी बाॅडी रिलेक्स होती है। इसी प्रकार से साउंड थैरेपी काम करती है और कई बीमारियों का इलाज साउंड थैरेपी से होता है। यह कहना है साउंड थैरेपिस्ट डॉक्टर सुजाता सिंघी का। जो पावर ऑफ साउंड, कट द बकवास सहित कई किताबें लिख चुकी है। वे अब तक 5 लाख से अधिक लोगों का जीवन साउंड थैरेपी के माध्यम से बदल चुकी हैं।

डॉक्टर सुजाता सिंघी ने कहा कि जब से हम जन्म लेते हैं, तब से ही साउंड का हमारे जीवन में काफी महत्व रहता है। जब बच्चा पहली बार रोता है तब वह किस वर्ण में रोता है, उसके ऊपर ही उसकी जीवनी होती है। जैसे मशहूर म्युजिक डायरेक्टर पंचम दा का नाम उनके रोने के वर्ण पर ही पड़ा था। उन्होंने जब जन्म लिया था तब वें पंचम वर्ण में ही रोए थे। इसीलिए उनका नाम पंचम दा पड़ा था। इसीलिए कहा जाता है कि हमारे जीवन में ध्वनि बड़ी ही महत्वपूर्ण होती है।

डॉक्टर सुजीता ने ईयरफोन और हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर कहा कि जब ईयरफोन लगाकर कुछ सुनते हैं तो हमारे साउंड सीधा हमारे कानों में जाता है, जो नहीं जाना चाहिए। साउंड बाहर से होकर जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो यह हमारे कान और दिमाग पर सीधा असर करता है। यही कारण है कि आज के दौर में जो बच्चे ज्यादा देर ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो नसों में सूजन आ जाती है। सेंसेटिविटी खो जाती है और बहरे हो जाते हैं जैसी कई गंभीर समस्या होती है। इसीलिए जब आप ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो एक शेड्यूल का बनाएं ताकि इन बीमारियों से बच सकें।




Indore NewsWeather:इंदौर में 20 जून को आएगा मानसून, मौसम विभाग ने कहा

monsoon activity indore news

इंदौर मानसून

इंदौर के लिए अच्छी खबर आई है। इंदौर में 20 मई को मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय पर यानी 20 जून या इसके आसपास इंदौर, भोपाल तक पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले मानसून मप्र में दाखिल होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इनमें 104 से 106% तक बारिश हो सकती है। जबलपुर, सागर, रीवा व शहडोल संभाग में कम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश 100% होने की संभावना है।

दस साल में पहली बार मई में इतनी कम गर्मी

दस साल में पहली बार यह हुआ है कि मई के महीने में इतनी कम गर्मी पड़ रही है। इस साल मई की शुरुआत के 15 में से सिर्फ एक दिन अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दस दिन तक अधिकतम तापमान एक से तीन डिग्री तक सामान्य से कम रहा और चार दिन सामान्य तापमान रहा। बुधवार लगातार चौथा दिन रहा जब दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 38.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मई के बचे 16 दिनों की बात की जाए तो बहुत ज्यादा गर्मी के आसार नहीं हैं। अंडमान में समय पर मानसून की गतिविधि शुरू हो चुकी हैं और इसी के साथ मप्र में भी प्री-मानसून की गतिविधि शुरू हो जाएगी। 17 मई से ही एक और विक्षोभ आने से बादल बारिश शुरू हो जाएगी।




Indore: इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों ने पहनी सेना जैसी ड्रेस

Indore: In Indore, Municipal Corporation employees were dressed like army.

रिमुूवल गैंग कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाई।

इंदौर के नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस बांटी है, ताकि काम के दौरान लोग ड्रेस देखकर विवाद न करे। उनके इस फैसले पर बहस भी छिड़ गई है। कांग्रेस इस मामले में शिकायत करने जा रही है। दरअसल शिवम वर्मा ने इस तरह का प्रयोग ग्वालियर में भी किया था। उसे इंदौर में लागू किया गया। मतदान वाल दिन भी नगर निगम के कर्मचारी हरे रंग की ड्रेस में नजर आ रहे थे।

इंदौर मेें रिमूवल अमला शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम करता है। कई बार काम के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित होती है। वैसे नगर निगम कर्मचारियों के लिए नीले रंग का ड्रेसकोड लागू है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार लोग निगमकर्मियों से हाथापाई करते है। पिछले दिनों मालवा मिल पर निगम के अमले पर लोगों ने पथराव भी कर दिया था।

इन घटनाअेां को देखते हुए निगमायुक्त ने सेना जैसा ड्रेस कोड रिमूवल गैंग के लिए लागू किया। निगमायुक्त का इस बारे में कहना है कि काम के दौरान होने वाले विवादों से ड्रेस कोड के कारण बचा जा सकता है। इसलिए यह प्रयोग किया गया।

कांंग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी का कहना है कि नगरीय प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों के लिए ड्रेसकोड तय कर रखा हैै। निगमायुक्त को उसका पालन कराना चाहिए। सेना की वर्दी जैसी ड्रेस कर्मचारियों को पहनाना गलत है। सेना की वर्दी गर्व का विषय हैै। सैन्य विभाग बगैर अनुमति के उसके जैसे मिलते-जुलती ड्रेस का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

बाउंसरों पर हो चुका है विवाद

चार साल पहले तत्कालीन अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने रिमूवल गैैंग के कर्मचारियों को ब्लैक टीशर्ट और जींस का ड्रेसकोड लागू किया था। उसे पहनने के बाद कर्मचारी बाउंसरों जैैसा बर्ताव करने लगे थे। उनके इस ड्रेसकोड पर भाजपा के ही एक नेता ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके अलावा कोरोनाकाल के दौरान होमगार्ड के जवानों को भी सेना की वर्दी के मिलते-जुलते रंग की ड्रेस पहनाने पर विवाद हो चुका है।