Indore News: इंदौर में तीन अवैध हॉस्टलों पर चला बुलडोजर, सुबह 6 बजे ध्वस्त करने पहुंचा अमला

Indore: Bulldozers ran on three illegal hostels in Indore, staff arrived at 6 in the morning to demolish them.

होस्टल तोड़ा।

इंदौर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर नगर निगम की रिमूवल गैंग ने तीन होस्टल तोड़े। इनमें से एक होस्टल बनकर तैयार हो चुका था। उसमें 30 से ज्यादा कमरे थे, जबकि दो होस्टलों का निर्माण जारी था। तीन मंजिला इन होस्टलों का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा था।

इन्हें तोड़़ने का काम सुबह साढे छह बजे शुरू हुआ। तीन पोकलेन मशीन और 100 से ज्यादा श्रमिकों ने अवैध होस्टल को चार घंटे में जमींदोज कर दिया। इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है। नगर निगम के निशाने पर अन्य निर्माणाधीन भवन भी है।

तीनों होस्टलों के अवैध निर्माण की जानकारी सामने आने के बाद नगर निगम ने होस्टल बना रहे जितेंद्र तलरेजा, हरप्रीत अरोरा, एपी गोस्वामी को नोटिस दिया था और स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था।

नोटिस का तय समय बीत जाने के बाद मंगलवार को तीनों होस्टलों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। मौके पर होस्टल बनाने वालों नेे अपना पक्ष रखनेे की की कोशिश की, लेकिन अफसरों ने नक्शे के विपरित हो रहे निर्माण का हवाला देकर अभियान जारी रखा।

होस्टल टूटते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस कारण यातायात भी बाधित होता रहा। इस दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर, भवन अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस क्षेत्र में नगर निगम ने इससे पहले भी दो अवैैध होस्टलों को तोड़ा हैै।




Indore News: हैक हुए ई-पोर्टल का डेटा नहीं हो सका रिकवर, ऑनलाइन टैक्स भरने वाले परेशान, निगम को नुकसान

Indore: Data of hacked e-portal could not be recovered, online tax payers worried, loss to the corporation

इंदौर नगर निगम

ई पालिका पोर्टल हैैक होने के कारण इंदौर नगर निगम पुराना डेटा रिकवर नहीं कर पा रहा है। जो बड़े बकायादार हैं, उनकी तो इससे चांदी हो गई है, लेकिन जो नियमित और अग्रिम करदाता हैं, वे अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सबसे ज्यादा वे करदाता परेशान हैं, जो ऑनलाइन टैक्स जमा कराते हैं।

अब वे टैक्स जमा करने से बच रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर करदाताओं को पिछले साल का टैक्स भी बकाया बताया जा रहा है। इससे नगर निगम को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हर साल पांच सौ करोड़ से ज्यादा राशि विभिन्न टैक्सों के रूप में जमा होती है, लेकिन इस साल कम टैक्स नगर निगम को मिला।

इंदौर नगर निगम अब खुद का ई पोर्टल जल्दी ही शुरू कर रहा है, लेकिन डेटा रिकवर नहीं होने की वजह से नगर निगम की ठीक से बकायदारों को डिमांड भी नहीं भेज पा रहा है। डेटा रिकवर करने के लिए नगर निगम ने निजी एजेंसियों की मदद भी ली, लेकिन दो साल का डेटा ही रिकवर हो पाया है। अफसरों ने बताया कि नए पोर्टल में रिकवर डेटा को अपलोड किया जा रहा है।

हेल्पडेस्क भी हो गई बंद

नगर निगम के राजस्व विभाग में हेल्प डेस्क भी संचालित होती थी। जहां करदाता अपने घर का पता और नाम बताकर संपत्तिकर बिल निकलवार बिल भर लेते थे, लेकिन अब बिल भरने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी संपत्तियों को खरीदने वाले लोगों को हो रही है। रजिस्ट्री के समय विक्रेता से क्रेता संपत्ति कर और जलकर का बकाया भी क्लियर कराता था, लेकिन अब पता ही नहीं चल पा रहा है कि कितना बकाया है।




Budget 2024 2025 Mandi Tax :इंदौर के व्यापारियों ने निर्मला सीतारमण को याद दिलाया सरकार का वादा

budget 2024 2025 mandi tax finance minister nirmala sitharaman meeting

दिल्ली में हुई मीटिंग।

वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय बजट 2024-25 को जल्द लागू किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने आमंत्रित सुझावों एवं प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए मीटिंग आयोजित की। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी अध्यक्षता की। दिल्ली में हुई इस मीटिंग में इंदौर के व्यापारियों ने निर्मला सीतारमण को दाल मिलों से जुड़ी परेशानियों अवगत करवाया और व्यापारियों की मांगे पूरी करने का अनुरोध किया। ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन की ओर से संस्था के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और संस्था के वरिष्ठ सदस्य रूपेश राठी (अकोला) भी इसमें सम्मिलित हुए। देश के 14 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इंदौर दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी लागू करते वक्त सरकार ने “एक देश एक टैक्स” का कहा था, जीएसटी प्रारंभ होने के बाद स्पष्ट था कि मंडी शुल्क व अन्य टैक्स समाप्त कर दिए जाएंगे, किन्तु आज भी देश के अनेक राज्यों में मंडी शुल्क अलग-अलग दर से वसूला जा रहा है। अतः अनुरोध है की मंडी शुल्क की दरे सम्पूर्ण देश में एक समान 0.50 पैसा प्रति सैकड़ा किया जाना चाहिए। दाल इंडस्ट्रीज दालों को क्लीन करने के लिए विदेशों से जो कलर सॉरटेक्स मशीन खरीदती हैं, जिसका उपयोग आम उपभोक्ताओं को बेस्ट क्वालिटी की दालें उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। उन आयात होने वाली कलर सॉरटेक्स मशीनों पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी समाप्त करने का अनुरोध हमने किया है। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हमने मप्र में लग रही अधिक मंडी शुल्क के विषय में भी वित्त मंत्री को जानकारी दी।

वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों में मंडी शुल्क की दर निम्नानुसार है-

राज्य – मंडी शुल्क की दर

मध्यप्रदेश – 1.20%

राजस्थान – 1.60%

महाराष्ट्र – 0.80%

गुजरात – 0.50%

बिहार – 0.00%

दिल्ली – 0.00%

संस्था की ओर से वित्त मंत्रालय को यह सुझाव एवं प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए –

1. भारत में आयकर (INCOME TAX) की दर 30% + शिक्षा उपकर + सरचार्ज सहित बहुत अधिक है, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) आयकर दाताओं पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है. इसे कम करके 20% किया जाना चाहिए। इसका कारण यह है कि देश में आयकर के अतिरिक्त भी सभी राज्यों में अनेक प्रकार के कर (TAX) लगे हुए हैं, जैसे जीएसटी (जीएसटी में सभी प्रकार के व्यापार में जीएसटी की दरे अलग अलग है), प्रोफेशनल टैक्स, स्थानीय नगर निगम नगर परिषद के संपत्ति कर (PROPERTY TAX), चुंगी कर (OCTROI DUTY), पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी, कृषि उपज पर मंडी शुल्क और प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी सहित विभिन्न प्रकार के टैक्स का वहन व्यापारियों को करना पड़ता है, अतः आयकर की दरों में कमी की जाए।

2. इसके अतिरिक्त देश के राष्ट्रीयकृत बैंक, प्राइवेट बैंक एवं को-आपरेटिव बैंको में ब्याज दरों (INTEREST RATES) में भी कमी करने की आवश्यकता है, सभी बैंकों में ब्याज की दर विशेष रूप से निर्धारित होना चाहिए। देश की दाल इंडस्ट्रीज, अन्य उद्योगों और व्यापारियों के विभिन्न खाते जैसे केश क्रेडिट लिमिट खाता (CC LIMIT), बुक डेब्ट्स खाता लिमिट खाता, टर्म लोन लिमिट खाता एवं अन्य लोन खाते विभिन्न बैंको में रहते हैं, जिस पर ब्याज की दरें उच्चतम स्तर की हैं। ब्याज दर कम करके 6% किए जाने का अनुरोध है। साथ ही बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार के शुल्क भी खातों में लगाए जाते है, उन्हें भी कम किया जाना चाहिए। बैंकों की ब्याज दरें अधिक होने से इसका अतिरिक्त भार भी उद्योगों और व्यापारियों पर पड़ रहा है और खर्च बढ़ता जा रहा है। ब्याज महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि उद्योग चलेंगे तो देश मे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, साथ ही सरकार को भी राजस्व मिल सकेगा।




IndoreNews: इंदौर में खाली जमीन पर से हटाई गई अवैध बसावट पर फिर से कब्जा

Indore: Illegal settlement on vacant land in Indore removed, occupied again

प्रोफेसर काॅलोनी से हटाया अतिक्रमण।

नगर निगम ने शनिवार को प्रोफेसर काॅलोनी की जमीन पर बसी अवैध बस्ती को हटाया। यहां दूसरी बार अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का अमला पहुंचा था। दो माह पहले अतिक्रमण हटाने पर काफी विवाद हुआ था। इसे देखते हुए इस बार पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थे। तीन दिन पहले अफसरों ने बस्ती में जाकर कब्जे हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए थे।

भंवरकुआ चौराहे पर सुबह आठ बजे ही जेसीबी और 30 से ज्यादा श्रमिकों के साथ अफसर प्रोफेसर काॅलोनी जा पहुंचे। यहां जमीन के खुले हिस्से पर लोगों के कब्जे कर रहना शुरू कर दिया था। यहां 20 से ज्यादा निर्माण हो गए थे। अफसरों नेे जमीन पर बसे लोगों से सामान हटाने के लिए आधे घंटे की मोहलत दी।

कब्जेधारी बारिश के मौसम का हवाला देकर थोड़े दिन का समय मांगने लगे, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले भी इस जमीन से आप लोगों को हटाया गया, फिर बार-बार यहां कब्जा क्यों करने आ जाते है। अफसर जब नहीं माने तो अतिक्रमणकारियों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बाद आधे घंटे में 20 से ज्यादा झुग्गियों को हटाया गया।

फुटपाथों पर कब्जा करने वालों की दुकानें होंगी सील

शहर का यातायात सुधारने के लिए अब प्रशासन और नगर निगम सख्त रवैया अपनाएगा। कई प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर दुकानदार सामान रख देते है और दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क पर वाहन पार्क कर देेते है। इससे यातायात बाधित होता है। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की दुकानें अब सील की जाएगी। कुछ बाजारों मेें शनिवार को इसके लिए चेतावनी देना शुरू कर दी गई है। सोमवार से शहर मेें फुटपाथ मुक्त करो अभियान शुरू हो जाएगा।




Indore News: ईयर फोन लगाकर सड़क और पटरी पर चलने की वजह से कई युवा अपनी जान गंवा चुके

train accident ear phone case indore news

INDORE NEWS

इंदौर में ईयर फोन लगाकर सड़क और पटरी पर चलने की वजह से कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी तरह का एक और मामला शुक्रवार को सामने आया। शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस से यह हादसा हुआ। ट्रेन के ड्राइवर पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कई बार हॉर्न बजाकर उसे हटाने का प्रयास किया लेकिन उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। तेज रफ्तार के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ड्राइवर ट्रेन को रोक नहीं सकता था, इस वजह से हादसा हो गया।

दोपहर एक बजे हुई घटना

जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल अनिल जायसवाल ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय शुभम पिता संतोष पावेड़ी निवासी बाणगंगा के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था, जबकि पिता प्लंबर हैं। घटना दोपहर एक बजे रेलवे ट्रैक की है। जायसवाल ने बताया युवक ने ईयर फोन लगा रखा था। इस दौरान पीछे से मालवा एक्सप्रेस तेजी से आई और वह हादसे का शिकार हो गया।

पैतृक गांव ले गए

अनिल जायसवाल के मुताबिक घटना की सूचना पर टीम वहां पहुंची। युवक के शव के पास ही ईयर फोन, उसका कवर और मोबाइल भी मिला है। ड्राइवर ने कहा उसने कई बार हॉर्न बजाया  लेकिन वह सुन नहीं रहा था। उधर, पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। वे उसे राजस्थान के अपने पैतृक गांव ले गए हैं।




IndoreNews: इंदौर में लगातार दूसरे दिन हत्या, पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या

Indore: Murder in Indore for the second consecutive day, youth killed due to old rivalry.

मृतक रोहित।

इंदौर में हत्या का दौर थम नहीं रहा। शनिवार को अर्जुनपुरा मल्टी में एक युवक की हत्या हो गई थी। रविवार को एरोड्रम क्षेत्र में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या में छह से ज्यादा आरोपी शामिल है। जिन्हें युवक को चाकू मारे। हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

परिहार काॅलोनी निवासी रोहित पिता जितेंद्र कसेरा की हत्या नितिन उर्फ जान यादव ने अपने सााथियों के साथ की। वह भोलेनाथ काॅलोनी में रहता है। मृतक रोहित भी अपराधिक प्रवृति का था और उसके खिलाफ आधा दर्जन अपराधिक प्रकरण इंदौर के थानों में दर्ज है।

नितिन का कुछ दिन पहले नितिन के साथी के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में रोहित के खिलाफ एरोड्रम थाने में केस दर्ज हुआ था। रोहित इस मामले में जेल में भी बंद था। जमानत पर छूटने के बाद रोहित पर नितिन समझौते का दबाव बना रहा था, लेकिन रोहित इसके लिए तैयार नहीं था।

रविवार रात रोहित को नितिन और उसके साथियों ने घेर दिया और हमला कर डाला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हनीट्रैप का आरोपी रह चुका है नितिन

नितिन भी आपराधिक प्रवृति का है। हनी ट्रैप मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एक बिल्डर को इस मामले में उसने फंसाया था। तब हनीट्रैप में शामिल युवती ने सुसाइड कर लिया था। युवती ने सुसाइड नोट में नितिन का भी जिक्र किया था। अब पुलिस हत्या के मामले में नितिन की तलाश कर रही है।




Indore News: डीएवीवी के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

indore news davv renu jain akshay bam congress protest

INDORE NEWS

इंदौर में डीएवीवी के सामने कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इंदौर शहर कांग्रेस द्वारा शिक्षा को अवैध धंधा बनाने वाले शिक्षा माफिया के खिलाफ आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर काली पट्टी बांधकर हल्ला बोल पोल खोलो अभियान चलाया गया।

कड़ी जांच की मांग

इसके तहत शिक्षा की आड़ में अनियमिताएं करने वाले आयडलिक कॉलेज के खिलाफ कड़ी जांच की मांग की गई। गौरतलब है कि एमबीए पेपर लीक कांड की जांच में पता चला था कि इसी कॉलेज से पेपर लीक हुए थे। यह कॉलेज कांग्रेस से भाजपा में गए अक्षय बम का है। यादव ने बताया कि इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विश्वविद्यालय के अलावा रीगल चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ई-रिक्शा, रिक्शा, बसों पर यह पोस्टर लगाए गए। यादव ने बताया कि इस मामले में कॉलेज संचालक अक्षय बम एवं प्राचार्य दोषी हैं। इसके साथ विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति, कार्यपरिषद सदस्य, उच्च शिक्षा आयुक्त भी दोषी हैं जिन्होंने मान्यता निरस्त नहीं की। जांच के बाद इन सभी के ऊपर भी कार्रवाई होना चाहिए।

यूनिवर्सिटी की क्या मजबूरी थी

यादव ने आगे बताया है कि भाजपा नेता अक्षय बम के कॉलेज में वर्षों से अनियमिताएं हो रही हैं। केवल 10-12 छात्रों को ट्यूशन पड़ाने वाला और साइकिल पर चलने वाला अक्षय बम अपने कॉलेज में अनियमिताएं करके और शिक्षा को अवैध धंधा बनाकर कुछ ही वर्षों में करोड़पति बन गया और शिक्षा का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया। शिक्षा को धंधा बनाने वाले अक्षय बम के कॉलेज की तमाम गड़बड़ियां बता रही हैं की बम के कॉलेज से हुए पेपर लीक मामले में कर्मचारियों पर ही कार्रवाई की गई, मालिक अक्षय बम को छोड़ दिया गया। मालिक अक्षय बम और प्राचार्य की मर्जी के बिना कर्मचारी कुछ कर सकते हैं क्या? यूनिवर्सिटी ने केवल पांच लाख का जुर्माना लगाया है एवं उसके कॉलेज से तीन साल के लिए परीक्षा केंद्र को हटाया गया है और कॉलेज की मान्यता रद्द नहीं की गई है। अक्षय बम के एक ही कैंपस में कई कॉलेज चल रहे हैं जो नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी, जिसने विश्वविद्यालय को नियमअनुसार कार्रवाई करने से रोक दिया। इन सभी बातों की जांच की जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।




Indore News: औंकारेश्वर में पंडित मिश्र की कथा के कारण खंडवा रोड पर भी ट्रैफिक जाम

Indore: Indore buses housefull, traffic jam on Khandwa road also due to Pandit Mishra's story in Aankareshwar

मिश्रा की कथा के कारण बसों में भीड़।

पंडित प्रदीप मिश्रा की ओंकारेश्वर में हो रही कथा के कारण वहां काफी भीड़ जुट रही है। प्रदेशभर से लोग कथा को सुनने ओंकारेश्वर जा रहे है। इंदौर से ओंकारेश्वर जाने वाली बसें भी हाउसफुल चल रही है। इस कारण डेली अपडाउन करने वाले लोग परेशान हो रहे है।

गुरुवार को बस स्टेशन पर बसों में बैठने के लिए यात्रियों की कतार लगी रही। कुछ ट्रेवल एजेसियों ने इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई है। कथा के कारण ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही फिलहाल डायवर्ट कर दी है। इंदौर से खंडवा जाने वाले वाहन खरगोन, छैगांव होते हुए खंडवा जा रहे है।

इसके बावजूद इंदौर-खंडवा मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है। इंदौर-खंडवा रोड को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इस कारण कई जगह रास्ता कच्चा है। वहां सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।

ट्रैफिक जाम में फैसे अजय गुप्ता ने बताया कि वे परिवार के साथ अेांकारेश्वर गए थे, लेकिन घाट में ढाई घंटे जाम में फंसे रहे। प्रदीप मिश्रा की कथा शनिवार तक चलेगी। उसके बाद ही ट्रैफिक की स्थिति सामान्य रह पाएगी।




Indore News: मालवा उत्सव में लगा अवैध कॉलोनी का स्टॉल, ग्राहक बनकर पहुंचे अधिकारी, स्टॉल को किया सील

Indore: Illegal colony stall set up in Malwa Utsav, officers arrived posing as customers, sealed the stall

प्रशासन ने सील किया स्टाॅॅल।

इंदौर के लालबाग परिसर में लगे मालवा उत्सव मेले में एक अवैध काॅलोनी का स्टाॅल लगाकर प्लाॅटों की प्री बुकिंग की जा रही थी। जिन काॅलोनियों का प्रचार स्टाॅल पर हो रहा था। उसकी न तो रेरा से अनुमति है और न नक्शा स्वीकृृत है।

एसडीएम विनोद राठौर ने एक तहसीलदार और पटवारी को ग्राहक बनाकर दिव्य वसुधा ग्रुप के स्टाॅल पर भेजा। तो उनसे कहा गया कि 50 हजार रुपये देकर प्लाॅट की प्री बुकिंग कराई जा सकती है।

अफसरों ने काॅलोनियों की अनुमतियों की जानकारी चाही तो स्टाॅल पर जानकारी देने वाले बगले झांकने लगे। इसके बाद पंचनामा बनाकर स्टाॅल सील कर दिया और सारी सामग्री जब्त कर ली गई।

डायरी पर बेचे जा रहे प्लाॅट

दिव्य वसुधा ग्रुप उज्जैन रोड और सुपर कारिडोर पर विनायक ग्रीन्स और तुलसी एवेन्यू काॅलोनी में सस्ते दामों पर प्लाॅट दिखाकर स्टाॅल पर बेच रहा था। लुभावने आफर भी दिए जा रहे है। इन प्लाॅटों की बुकिंग डायरी पर जा रही थी,क्योकि अभी तक काॅलोनी को रेरा की अनुमति नहीं मिली है। अब प्रशासन शहर में लगने वाले स्टाॅलों पर नजर रखेगा।




Indore News: लव जिहाद से हिंदू लड़की बनी मुस्लिम

love jihad hindu girl converted muslim indore crime news

Love Jihad

इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला आया है। एक युवक ने फार्मा कंपनी में काम करने वाली एक युवती को झूठ बोलकर दोस्ती के जाल में फंसाया। इसके बाद उसने नशा देकर युवती का रेप किया और वीडियो बना लिए। बाद में युवती को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है और नाम बदलकर उसने दोस्ती के जाल में फंसाया था। इसके बाद युवती ने बजरंग दल की मदद ली। युवक के खिलाफ नाम बदलकर दोस्ती, रेप ,धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

नाम बदलकर धोखा दिया

राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमरिया में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर सोनू उर्फ वसीम खान निवासी महू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह राउ की फार्मा कंपनी में नौकरी करती थी। इस दौरान वह बस में सफर करती थी। बस स्टैंड पर एक युवक मिला और उसने अपना नाम सोनू बताया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन बातचीत में सोनू ने कहा कि दोस्त के यहां चलते हैं। वह अपने दोस्त के यहां फ्लैट पर ले गया। यहां खाना-खिलाने के बाद चाय पिलाई। जिसके बाद पीड़िता बेसुध हो गई। यहां सोनू ने गलत काम किया और फोटो-वीडियो बनाए। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल करके कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता को उसके आधार कार्ड से पता चला कि उसका नाम वसीम है। वसीम पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और कहता था कि तेरे फोटो-वीडियो मेरे पास हैं। मैं इसे वायरल कर दूंगा। इसके बाद आरोपी ने शादी करने और मुस्लिम बनने का दबाव बनाया। वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता चुप रही। इसके बाद वसीम मारपीट करने लगा और आते जाते भी युवती को परेशान करने लगा।

युवती ने बताया कि वसीम लगातार शादी का दबाव बना रहा था। 12 जून की शाम को वह सामान खरीदने राउ के विश्वकर्मा मंदिर के यहां पहुंची तो वहां भी वसीम आ गया और साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब युवती ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीड़िता ने बजरंग दल के जिला संयोजक राम दांगी को यह जानकारी दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ आकर युवती ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने वसीम को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।