Panna News । संरक्षण के नाम पर सौंप दी नाबालिग, सरकारी सिस्टम की नाकामी से दोबारा रेप

पन्ना/छतरपुर। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से निकला यह मामला न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि पूरे सरकारी तंत्र की पोल खोलता है। जिस नाबालिग को सुरक्षा और संरक्षण मिलना चाहिए था, उसे बाल कल्याण समिति (CWC) ने आरोपी के ही परिवार के हवाले कर दिया। जमानत पर बाहर आया आरोपी बच्ची को दोबारा शिकार बना गया। यह सवाल खड़ा करता है—क्या बच्चों की सुरक्षा सरकारी संरक्षण में भी सुरक्षित नहीं?

आरोपी से लेकर समिति तक सब पर केस

पहले रेप केस में आरोपी जेल गया। लेकिन दूसरी वारदात के बाद मामला और बड़ा हो गया।

CWC के 5 सदस्य,वन स्टाफ सेंटर के 4 कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी पर एफआईआर दर्ज हुई है।
छतरपुर पुलिस ने समिति के सदस्य आशीष बोस को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जिम्मेदारी से भागता सिस्टम

यह घटना प्रशासन और राजनीति दोनों पर कटघरे में खड़ा करती है।

बाल कल्याण समिति: जिसे बच्ची की सुरक्षा करनी थी, उसने आरोपी के ही परिवार को सौंप दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग: निगरानी और जवाबदेही का जिम्मा होने के बावजूद घोर लापरवाही।

राज्य सरकार: अब तक केवल निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई, लेकिन उच्च स्तर पर जवाबदेही तय नहीं।

बड़ा सवाल

जब CWC ही आरोपी पक्ष को संरक्षण देने लगे तो नाबालिगों की सुरक्षा का भरोसा किस पर किया जाए?

क्या यह सिर्फ लापरवाही है या साजिशन मदद?

क्या सरकार सिर्फ छोटे अधिकारियों की गिरफ्तारी दिखाकर खुद की जिम्मेदारी से बच सकती है?

क्या मुख्यमंत्री और महिला-बाल विकास मंत्री को इस पूरी घटना पर मौन रहने का अधिकार है?

प्रशासनिक हड़कंप, लेकिन विश्वास डगमगाया

मामले ने पूरे पन्ना और छतरपुर जिले में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस दबाव में कार्रवाई कर रही है, लेकिन सवाल यही है—
क्या कार्रवाई दोषियों तक ही सिमटेगी या सिस्टम को भी कटघरे में खड़ा किया जाएगा?

यह कांड बता रहा है कि सरकारी ढांचे में मौजूद भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता बच्चों की सुरक्षा के सबसे बड़े खतरे हैं। अगर दोषियों पर सख्त और उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले वक्त में यह नज़ीर बनेगी कि सुरक्षा देने वाले ही सबसे बड़े खतरे बन सकते हैं।




Katni News : पहले किडनैप फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप,बेहोशी की हालत में युवती को आधी रात जंगल मे फेका

कटनी से किडनैप हुई युवती बेहोशी की हालत में दमोह जिले के जबेरा थाना इलाके के तेलन घाटी में मिली है।यह सनसनीखेज वारदात कोई और नहीं बल्कि युवती के जान पहचान वाले युवकों ने किया है।18 वर्षीय युवती को पहले कटनी के माधव नगर इलाके से किडनैप किया जाता है और फिर उसे दमोह जिले के रास्ते पर बने एक झोपड़ी में ले जाया जाता है । इसके बाद लड़की के जान पहचान वाला युवक और उसके एक दोस्त के द्वारा बारी-बारी से युवती का गैंगरेप किया जाता है।इसके बाद दोनो युवक लड़की के साथ बेतहाशा मारपीट कर उसे जबेरा थाना अंतर्गत तेलन घाटी के पास फेंक कर फरार हो जाते हैं।

सोमवार की सुबह तेलन घाटी से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा एक लड़की को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा जाता है । तब उनके द्वारा लड़की को जबरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया जाता है।  इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी जाती है.पुलिस के द्वारा लड़की से पूछताछ पर पता चला कि लड़की कटनी जिले की रहने वाली है और उसके साथ गैंगरेप हुआ है। जबेरा थाना पुलिस के द्वारा कटनी पुलिस से संपर्क करने पर पता चलता है कि युवती की माधव नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

युवती के परिजनों ने माधव नगर पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय लड़की रविवार की दोपहर घर से लापता हुई है। परिजनों के द्वारा तलाश किए जाने के बाद जब पता नहीं चल सका तब परिजनों ने माधव नगर पुलिस थाने में लड़की के गम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित युवती ने जबेरा पुलिस को बताया कि उसे एक पहचान वाले लड़के और उसका एक दोस्त जबरन उसे लेकर यहां आए थे।इसके बाद रास्ते में बने एक झोपड़ी में लेकर मुझे गए जहां दोनों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है।युवती ने बताया कि इसके बाद दोनों ने मेरे साथ बेतहाशा मारपीट की है।

युवती ने पुलिस को बताया कि की रात में उसे बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक दिया गया, जब उसे होश आया तब उसने देखा कि वह एक रास्ते के किनारे पड़ी है। सुबह जब राहगीरों ने देखा तब उसे अस्पताल पहुंचाया है।युवती के बयान के आधार पर जबेरा पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी है। वही कटनी पुलिस से भी संपर्क कर कटनी पुलिस से भी आरोपियों की पताशाजी करने को कहा है।

जबेरा पुलिस ने युवती की गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय दमोह भेज दिया है।युवती के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान से यह प्रतीत होता है। कि युवती के एक जान पहचान वाले युवक ने इस घटना की साजिश रची। मतलब साफ है युवती को लव सेक्स और फिर धोखा मिला है।




Mandla News : जबलपुर-मंडला गैंगरेप मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर-मंडला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जिस झारखंड के युवक को आरोपी मान रही थी, असल में मुख्य आरोपी मंडला का था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जबलपुर पुलिस ने मंडला के अभिषेक ठाकुर और हेमंत को गिरफ्तार कर शनिवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

मामले के अनुसार जबलपुर के गढ़ा में रहने वाली 14 साल की नाबालिग की एक साल पहले स्नैपचैट पर राजन नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। 29 अप्रैल को वह अचानक घर से लापता हो गई और एक मई को वापस आई। उसने बताया कि एक दोस्त ने उसे कान्हा नेशनल पार्क घूमने के बहाने मंडला बुलाया। वहां एक सूने मकान में दुष्कर्म किया गया। गढ़ा थाना पुलिस ने राजन और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

झारखंड का राजन नहीं, मंडला का युवक निकला आरोपी

नाबालिग ने पुलिस को राजन का नाम बताया, जो झारखंड का था, लेकिन उसकी मोबाइल लोकेशन रांची में मिली। पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि दुष्कर्म मंडला के एक युवक ने अपने दोस्त के घर ले जाकर किया। उसने दो मोबाइल नंबर दिए एक राजन का, दूसरा उस युवक का, जिसने बस में बात के दौरान उसे अपने साथ ले गया।

बस में शुरू हुई वारदात

नाबालिग ने बताया कि वह राजन से मिलने रायपुर जा रही थी। बस में अभिषेक ने बहाने से उसका नंबर लिया और मंडला में उसे उतारकर होटल ले गया। फिर हेमंत के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे रायपुर की बस में बैठाया, लेकिन बस खराब होने पर वह जबलपुर लौट आई।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से पकड़े आरोपी

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मंडला के अभिषेक ठाकुर (22) और उसके साथी हेमंत (35) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शुरू में राजन पर शक था। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभिषेक और हेमंत को गिरफ्तार किया गया। यह जटिल केस पुलिस की सूझबूझ और तकनीक से सुलझा।




Bhopal Gang Rape : केंद्रीय एजेंसियां बलात्कार मामले के वित्तपोषण की जांच कर रही

राजधानी भोपाल की कोकता क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं से दास्ती कर उनसे दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दोस्तों से शारीरिक संबंध बनवाने और हिंदू धर्म को जलील कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाकर लव जिहाद करने वाले गैंग से पूछताछ में नित नए खुलासे होते जा रहे हैं। भोपाल पुलिस ने अब तक चार प्रकरण दर्ज किए हैं, पांचवीं एफआईआर भी आज रात दर्ज हो सकती है। 

पुलिस ने सोमवार सुबह निजामुद्दीन कॉलोनी से अली खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी छोटा चंबल कॉलोनी निवासी फरहान खान, साहित, साद उफ शमशुद्दीन और अली खान गिरफ्तार हो चुके हैं। साद जेल में बंद हैं। फरहान का आज रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार किए गए साहिल और सोमवार को गिरफ्तार किए गए अली खान के साथ कोर्ट में पेश किया। 

फरहान खान और साहिल को दो दिन 30 अप्रैल और अली खान को तीन मई तक के लिए अदालत ने भोपाल पुलिस को रिमांड पर सौंपा है। अदालत में पेश करने से पहले बागसेवनिया पुलिस ने फरहान, साहिल और अली खान का बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने जुलूस निकाला। इसके बाद जय प्रकाश अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराया गया। यहां संस्कृति बचाओ मंच और अन्य हिंदू समाज के संगठनों ने लव जिहाद के आरोपियों का जमकर विरोध किया और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को सौंपने की मांग की। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पुलिस ने तीनों आरोपियों को भोपाल जिला अदालत में पेश किया, जहां अधिवक्ताओं ने एक आरोपी को पीट दिया। सुरक्षा सख्त होने के कारण अधिवक्ता और अन्य लोग सभी आरोपियों को नहीं पीट पाए।

ये भी पढ़ें- Bhopal Gang Rape Case: आरोपियों को जनता को सौंपने की मांग, कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने जुलूस निकाल कराया मेडिकल

फरहान छात्राओं को ले जाता था, बदमाश के फार्म हाउस

निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले में बागसेवनिया में दो, जहांगीराबाद और अशोका गार्डन क्षेत्र में एक-एक एफआईआर दर्ज है। मुख्य आरोपी फरहान खान अपने घर में भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, उस वक्त धर में उसकी मां और भाई मौजूद थे। फरहान की दो बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन युवतियों को बदनामी से बचने भाई से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती थीं। वह ब्रेनवॉश करते हुए कहती थीं कि आगे बढ़ने के लिए इन बातों को ध्यान मत दो जैसा फरहान कहता है करती जाओ। मामले में सोमवार को एक और खुलासा हुआ है कि जिस कॉलेज की छात्राओं से यह दरिंदगी हुई है, उस कॉलेज से कुछ ही दूरी पर बिलखिरिया थाना क्षेत्र में भोपाल के एक बदमाश का फार्म हाउस है। उस फार्म हाउस में फरहान कई युवतियों को अलग-अलग दिनों में लेकर जाता था। आशंका है वहां भी दरिंदगी होती रही होगी। इस मामले में संगठित होकर लव जिहाद करने का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। केंद्रीय एजेंसियां इस गिरोह को फंडिंग के सोर्स तलाश रही है। आशंका है कि कोई बाहरी गैंग भोपाल कें हिंदू छात्राओं को लव जिहाद में धकेलने के लिए फंडिंग तो नहीं कर रहा है।

भोपाल पुलिस आयुक्त तलब

सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री ने भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को तलब किया। सीएम ने अधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त से इस संबंध में पूरी अपडेट ली और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद भोपाल पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग पहले ही रिपोर्ट मांगकर संगठित अपराध की धारा लगाने का निर्देश दे चुका है।

पहली लड़की इस प्रकार आई गिरफ्त में

बैतूल निवासी पीड़िता वर्ष 2022 इंजीनियर बनने का सपना लेकर भोपाल आई और निजी कॉलेज में प्रवेश लिया। इसी कॉलेज में वर्ष 2022 में भोपाल के छोटा चंबल निवासी फरहान एमबीए का छात्र था। कॉलेज में एक सहेली के जरिए फरहान से परिचय हुआ। अप्रैल 2022 में फरहान ने उसे और उसकी छोटी बहन को अपने परिचित आर्यन, आदर्श के साथ हामिद नाम के युवक के पास जहांगीरबाद लेकर गया था। यहीं पर पहली बार मेरे साथ फरहान ने दुष्कर्म किया। मैंने विरोध किया तो उसने शादी करने का झांसा दिया, इसके बाद जबरन नॉनवेज खिलाया। मैंने बात करना बंद किया तो मेरे अश्लील वीडियो और फोटो कॉलेज के दोस्तों में वायरल करने की धमकी देकर अशोका गार्डन स्थित अबरार के घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने खुद को बचाने के लिए अन्य हिंदू युवतियों से दोस्ती कराने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा और शोषण करता रहा।

फरहान ने अली के जरिए छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार

जिस युवती को फरहान ने सबसे पहले शिकार बनाया था। वह पीड़िता के अशोका गार्डन स्थित किराये के कमरे पर भी आता था। यहां वर्ष 2023 में फरहान बड़ी बहन का दोस्त बनकर दोस्ती की। फरहान के जरिए अली से परिचय हुआ। जून 2024 में अली ने रात में घुमाने के बहाने साथ घर ले गया और दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने फरहान को भेज दिया। इसके बाद फरहान यही वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने लगा। फरहान से शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसके दोस्त नबील, साद, अबरार और अली ने दबाव बनाया, बदनामी का डर दिखाया। सब ने कहा कि फरहान से संबंध बना लो, वह तुम्हे चाहते हैं, शादी करेंगे। जुलाई 2024 में अली खान ने अबरार के घर बुलाया। वहां पहली बार फरहान ने दुष्कर्म किया और उसका भी वीडियो बना लिया। यहीं साद ने मुझे गांजा पिलाया, मारपीट की। इसके बाद हम दोनों बहनों ने भोपाल में पढ़ाई छोड़ दी।

ये भी पढ़ें- Bhopal Gang Rape Case: आरोपियों की महिला मित्र थी एजेंट, संबंध बनाने के लिए लड़कियों का करती थी ब्रेनवॉश

फरहान की हैवानियत पीड़िता के भाई ने फोन पर सुनी, तब पुलिस में शिकायत

फरहान की दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छोटी बहन ने इंदौर में पढ़ाई शुरू की तो फरहान वहां भी पहुंच गया। इस महीने आठ अप्रैल को युवती इंदौर में अपने कमरे में थी और अपने रिश्ते के भाई से फोन पर बात कर रही थी। फरहान पहुंचा दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही फरहान अंदर घुस गया। युवती कुछ समझ पाती इससे पहले ही फरहान मारपीट पर उतारू हो गया। युवती का फोन उसके हाथ से गिर गया और वह मना करती रही कि मेरे साथ दुष्कर्म मत करो, वीडियो मत बनाओ, मेरी जिंदगी तबाह हो जाएगी, लेकिन फरहान नहीं माना। इस दौरान फोन पर युवती के साथ हो रहे इस पूरे घटनाक्रम को रिश्ते का भाई  सुन रहा था। उसी ने बड़ी बहन को घटना बताई तो बड़ी बहन ने कहा मैं कई सालों से शिकार हूं। इसी के कारण पढ़ाई छोड़ी। इसके बाद उक्त युवक ने परिजनों को सूचना दी और बागसेवनिया थाने पहुंचकर प्ररकरण दर्ज कराया गया।

फरहान के साथ छह से अधिक युवक गिरोह में शामिल

जव जिहाद के इस गिरोह का मुख्य आरोपी तो अभी तक फरहान ही माना जा रहा है। फरहान के अलावा इस गिरोह में हामिद भी शामिल था, जिसके जहांगीराबाद स्थित घर पर पहली बार दोनों बहनें फरहान के बुलाने पर पहुंची थीं। हालांकि हामिद करीब डेढ़ वर्ष पहले आत्महत्या कर चुका है। उसने भी कई युवतियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए और मारपीट कर युवतियों को नशा कराने का आरोप है। फरहान के अलावा दूसरा बड़ा आरेपी साहिल है, जो छात्राओं के कॉलेज का पूर्व छात्र है। पन्ना निवासी साहिल फरहान का दोस्त हैं। साहिल डांस क्लास संचालित करता है। वहां गरीब हिंदू युवतियों को प्रवेश देकर उनसे नजदीकी बढ़ाता है फिर गिरोह के साथ मिलकर दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दूसरी लड़कियों को लेकर आने का दबाव बनाता है। साद उर्फ शाजी उर्फ शमशुद्दीन अशोका गार्डन में रहता है। वह मैकेनिक का कार्य करता है। पुरानी गाड़ी खरीदने-बेचने के दौरान उसकी फरहान से दोस्ती हुई। साद ने फरहान के कहने पर युवतियों को युवकों के कमरे में पहुंचाता था। कई अनजान युवकों के कमरों में भी पहुंचाया है और पैसे लेता था। यह भी दुष्कर्म कर चुका है। अली खान भी उसी कॉलेज का छात्र है। एफआईआर कराने वाली युवती से जुलाई 2024 में दुष्कर्म किया। इस मामले में पश्चिम बंगाल निवासी अबरार और बिहान निवासी नबील भी आरोपी हैं। दोनों उसी कॉलेज के छात्र हैं, लेकिन पढ़ाई छोड़कर भोपाल से जा चुके हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं।

ये भी पढ़ें- छात्राओं से दरिंदगी: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध

एमपी के तीन शहरों सहित बिहार-कोलकाता तक नेटवर्क

इस मामले में भोपाल, इंदौर और पन्ना के तार गिरोह से जुड़े हुए हैं। पन्ना में साहिल का घर है। वह दोस्त के साथ मिलकर वहां भी जिम संचालित करता है। फरहान इंदौर की एक और युवती के साथ दुष्कर्म कर मारपीट कर चुका है। हालांकि वह युवती अभी प्रकरण दर्ज कराने नहीं आ रही। नबील बिहार का है, जबकि अबरार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। दोनों राज्यों में यह गिरोह किसी को शिकार बनाया या नहीं, खुलासा नहीं हो सका है। 

पांच युवतियां सामने आईं, चार एफआईआर

भोपाल निवासी चार युवतियां इस गिरोह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा चुकी हैं। पांचवीं युवती पुलिस के संपर्क में है। फरहान के मोबाइल में 12 से अधिक युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं, पुलिस अब उक्त वीडियो के आधार पर निजी कॉलेज के दस्तावेज से मिलान कर उन युवतियों की डिटेल मांगी है, ताकि उनसे संपर्क कर प्रकरण दर्ज किया जा सके। कुछ युवतियां ऐसी भी हैं, जिनके संबंध में पुलिस ने पता लगा लिया है। एफआईआर कराने वाली युवतियों की परिचित हैं, लेकिन बदनामी, परिवार तक बात पहुंचने और कॅरियर चौपट होने के डर से सामने आने से डर रही हैं। पुलिस ने अब तक जो प्रकरण दर्ज किए हैं उनमें दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, पॉक्सो, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने यानी लव जिहाद संबंधी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, इसके बाद माना जा रहा है कि भोपाल पुलिस इस मामले में संगठित अपराध की धारा भी बढ़ाएगी।




Shahdol News : नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

जिले के सीधी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची, लेकिन लाइट न होने और महिला सब इंस्पेक्टर के न होने की वजह से पीड़िता को 8 घंटे का इंतजार करना पड़ा। महिला सब इंस्पेक्टर शहडोल से वहां पहुंची और लाइट आने के बाद पीड़िता की रिपोर्ट शनिवार की शाम तकरीबन 7:00 बजे सीधी थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने मामले पर दो आरोपियों के विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

शिकायत में बताया गया कि घटना पीड़िता के साथ उस समय घटी जब वह अपने खेत में बने मकान में एक 4 वर्षीय भाई के साथ सो रही थी। माता-पिता दूसरे गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे। शुक्रवार की रात तकरीबन 9:00 बजे दो आरोपी पीड़िता के दरवाजे को खटखटाते हुए उसे खुलवाया, तब पीड़िता को लगा कि उसके माता-पिता कार्यक्रम से लौट आए हैं। पीड़िता ने खेत में बने मकान का दरवाजा खोल दिया। तभी दोनों आरोपी अंदर घुस आए और 4 वर्षीय भाई के सामने ही पीड़िता के साथ हैवानियत करते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं और पीड़िता दोनों को पहचानती है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जब पीड़िता के साथ खेत में बने उसके घर में दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तब पीड़िता का 4 वर्षीय भाई उसके साथ सो रहा था। वह अचानक नींद से जागा और मदद की गुहार लगाने लगा। पीड़िता ने बयान में यह बात पुलिस को बताई है। पीड़िता का मासूम भाई रो रो कर आरोपियों से बहन से दूर रहने की गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपी घटना को अंजाम देते रहे। आसपास में कोई घर भी मौजूद नहीं था। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मामले पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइट न होने की वजह से एफआईआर में कुछ देरी हुई है, लेकिन सीधी थाने में ही शनिवार की शाम एफआईआर दर्ज की गई है।