Sehore News : मटका आइसक्रीम खाने से 40 बच्चे बीमार, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेड़ी में मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। बीमार बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और हालत सामान्य है।
आष्टा तहसीलदार पंकज पवैया ने भी अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से कुछ लोग आइस्क्रीम बेचने आ रहे हैं। ये सामग्री मिलावट वाली होने के कारण खाने पर खतरा बना रहता है। डॉक्टरों ने पुलिस को भी सूचना दी है। जावर थाना प्रभारी नीता गहरवाल के अनुसार मटका कुल्फी बेचने वाले अफजल उर्फ कल्लू को हिरासत में ले लिया गया है।

