Mp News : बाबा बागेश्वर ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक वीडियो जारी किया। धीरेंद्र शास्त्री इस समय धार्मिक कार्यक्रम के चलते 25 दिवसीय विदेश यात्रा पर अमेरिका के सिडनी गए हुए हैं। उन्होंने वहीं से ये वीडियो संदेश के माध्यम से शोक प्रकट किया। उन्होंने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुई हवाई जहाज दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए बालाजी से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा ये हृदयविदारक घटना को शब्दों में कहा नहीं जाता।

बता दें गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हुआ था। हादसा अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का था। विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान ने अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने के लिए उड़ान भरी थी। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। साथ ही 10 केबिन क्रू इस विवाम में सवार थे। हादसे में जीवित बचे रमेश विश्वास के अलावा बाकी सभी की मौत हो गई।

एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच करेगा

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच करेगा। दुर्घटना में शामिल एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। अधिकारी ने कहा कि एएआईबी के महानिदेशक और एजेंसी में जांच निदेशक सहित अन्य लोग अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।




Chhatarpur News : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पशु बलि का किया विरोध

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बकरीद से पहले पशुओं की कुर्बानी को लेकर बड़ा बयान दिया। आस्था के नाम पर पशुओं की हत्या कर पर उन्होंने कड़ी अपत्ति जताई। धीरेंद्र शास्त्री ने सभी धर्मों को साथ लेकर टिप्पणी की करते हुए कहा कि जीव हत्या किसी भी संप्रदाय, संस्कृति और मजहब में निंदनीय है। इस पर बदलाव होना ही चाहिए। रोक लगनी चाहिए।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि, “हम किसी भी तरह की जीव हत्या के विरोधी हैं, जब हम किसी को जिंदा नहीं कर सकते तो फिर हमें की की जान लेने का कोई अधिकार नहीं है। हम सभी पक्षों की बात कर रहे हैं। हमारे सनातन धर्म में भी बलि प्रथा थी, लेकिन हमने इसमे बदलाव कर दिया। इसलिए सभी को जीव हत्या बंद करनी चाहिए। हम जीव हत्या करके हिंसा क्यों करें। हमें अंहिसा परमो धर्म का अनुशरण करना चाहिए।




Bageshwar Baba : पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कोर्ट का समन, 20 मई को पेश होने का आदेश

शहडोल जिला न्यायालय ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया है। उन्हें 20 मई 2025 को सुबह 11 बजे प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताशरण यादव की अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला 27 जनवरी 2025 को कुंभ मेले को लेकर दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा है, जिसमें पंडित शास्त्री ने कहा था, “महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए। जो नहीं आएगा, वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा।” इस बयान को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप कुमार तिवारी ने 3 मार्च को कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।

एडवोकेट तिवारी का कहना है कि यह बयान भारतीय संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना और नागरिकों की स्वतंत्रता के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कर्तव्य पर तैनात सैनिक, डॉक्टर, पुलिसकर्मी या अन्य नागरिक जो कुंभ में नहीं आ सके, उन्हें देशद्रोही कहा जा सकता है? तिवारी ने यह भी तर्क दिया कि जब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों पर एफआईआर दर्ज हो सकती है, तो सार्वजनिक मंच से भड़काऊ बयान देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?

इससे पहले उन्होंने 4 फरवरी को शहडोल के सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा था। पुलिस कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया और पंडित शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। अदालत ने अब इस पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।




Chhatarpur News : बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान पर किया मौखिक हमला

श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ में शामिल होने रविवार को छतरपुर के मोटे महावीर मंदिर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला और भारतीय सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने जिले के नौगांव में जन्मीं- कर्नल सोफिया कुरैशी को बेटियों के लिए मिसाल बताया। महायज्ञ में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के बयानों का समर्थन करते हुए उनकी राष्ट्रभक्ति की सराहना की। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है, यह सुधर नहीं सकता। कुत्ता की पूंछ पुंगरिया में डालो, टेढ़ी की टेढ़ी निकलती है, वही हाल पाकिस्तान का है। हमें भरोसा है कि यह कितने भी समझौते कर लें, लेकिन हर बार सीजफायर का उल्लंघन करेगा। जब तक उनके घर में घुसकर जवाब नहीं देंगे, तब तक इन्हें समझ नहीं आएगा। भारत की सेना और प्रधानमंत्री के पास इससे बेहतर उपाय नहीं है। समझदार को इशारा काफी है।

वहीं नौगांव में जन्मीं कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ करते हुए महाराज श्री ने कहा कि हमें गर्व है कि बुंदेलखंड की धरती, छतरपुर के नौगांव से भारतीय सेना में अपनी कार्यशैली से बेटियों के लिए मिसाल कायम करने वाली सोफिया कुरैशी ने दिखाया कि हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं। वे महारानी लक्ष्मीबाई का जीता-जागता उदाहरण हैं। पाकिस्तान में बिना लड़ाई के जीत का जश्न मनाए जाने पर तंज कसते हुए शास्त्री ने कहा, पाकिस्तान में पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं कि हम जीत गए। बिना लड़ाई के जीत का जश्न सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है। हमारी सेना दो दिन पहले मिनी दीवाली मना रही थी, तब वे जश्न नहीं मना रहे थे। उनका हाल वही है, जैसे बुंदेलखंड की कहावत-खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे।

सेना भर्ती से ज्यादा जरूरी है तैयारी

भारतीय सेना की तैयारियों पर जोर देते हुए महाराज श्री ने कहा कि सेना भर्ती से ज्यादा जरूरी है तैयारी, जो घर-घर में होनी चाहिए। प्रत्येक गांव, कस्बे में भारत के प्रति समर्पित बालक-बालिकाओं को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। ऐसे ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर गांव-गांव के नौजवान बॉर्डर पर जाकर 140 करोड़ लोगों की रक्षा कर सकें। यदि हमें भी मैदान में उतरना पड़े, तो शास्त्र और शस्त्र दोनों की विद्या के साथ भारतीय सेना के कदम से कदम मिलाकर भारत माता की रक्षा करना सौभाग्य होगा।

बागेश्वर महाराज ने की भगवान लक्ष्मीनारायण की प्राण प्रतिष्ठा

मोटे के महावीर परिसर स्थित संत शरीर आश्रम में विगत एक सप्ताह से चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीराम कथा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को सहभागी बनकर भगवान लक्ष्मीनारायण की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर आश्रम के महंत कमलेश बब्बा जू, ट्रस्ट अध्यक्ष अंबिका शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हवन पूर्णाहुति के पश्चात सोमवार को आश्रम में विशाल भंडारा होगा। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व महाराजश्री ने संत शरीर महाराज और मोटे के महावीर में मत्था टेका। इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने कहा कि मोटे के महावीर परिसर स्थित संत शरीर आश्रम में सनातन संस्कृति की परंपराओं का अनुसरण करते हुए अनवरत धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं। कभी कीर्तन, कभी सुंदरकांड कभी भंडारा चलता रहता है। शरीर महाराज की तपोस्थली में आज भगवान लक्ष्मीनारायण की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां लक्ष्मीनारायण महायज्ञ भी चल रहा है, यज्ञ से पर्यावरण संरक्षित रहता है। यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा है जो संपूर्ण सृष्टि के संचालन को ठीक रखता है।