Mp News : मां पीताम्बरा धाम के विकास को मिली 44.24 करोड़ की सौगात, दतिया बनेगा आध्यात्म का केंद्र

ग्वालियर और झांसी से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हनुमान चौक और बम-बम भोले चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रोटरी सिस्टम बनेगा। साथ ही फुटपाथों को चौड़ा और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे पैदल श्रद्धालुओं को सुविधा हो। मल्टी-लेवल पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों की व्यवस्था होगी और भविष्य में इसे मंदिर के पाथवे से जोड़ा जाएगा।
इस योजना से न केवल मंदिर परिसर सुंदर और सुव्यवस्थित होगा बल्कि दतिया को धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी नई पहचान मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ओंकारेश्वर और अमरकंटक को भी “प्रसाद योजना” के तहत क्रमशः 44.81 करोड़ और 50 करोड़ की सहायता मिल चुकी है।
सरकार का लक्ष्य माँ पीताम्बरा पीठ को श्रद्धा और आधुनिकता का संगम बनाकर देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में स्थापित करना है।

