Mp News: गर्मी के कारण भोपाल के हाजी की मक्का में मौत, हज के दौरान अब तक दो हाजियों की जान जा चुकी है

MP News: Haji from Bhopal dies in Mecca due to heat till now two Hajis have lost their lives during Haj

हज यात्रा के दौरान अब तक दो की मौत।

मध्य प्रदेश से हज सफर पर सऊदी अरब पहुंचे भोपाल के एक हाजी का इंतकाल हो गया है। मक्का में पड़ रही बेहद गर्मी की वजह से उसकी मौत हुई है। हाजी के परिजन को खबर देने के बाद उन्हें मक्का में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। हज के दौरान मक्का में प्रदेश के हाजी की मौत की संख्या दो हो गई है। इसकी पुष्टि मप्र हज कमेटी ने की है।

जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिजा में रहने वाले 72 वर्षीय सैय्यद मुमताज हसन की मृत्यु 14 जून को मक्का में हुई है। वह 5 जून को मुंबई से सऊदी के लिए रवाना हुए थे। कंट्रोल रूम के अफसरों के मुताबिक सैय्यद मुमताज हसन की मौत मक्का में गर्मी के कारण हुई है। उनकी अंतिम क्रिया मक्का में ही कर दी गई है। इसके अलावा हज यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के शहड़ोल की रहने वाली एक महिला हाजी राबिया बेगम की मौत भी गर्मी के कारण हुई है।

मुमताज हसन पत्नी के साथ गए थे हज

हज कमेटी कंट्रोल रूम के अफसरों ने बताया कि सैय्यद मुमताज हसन हज यात्रा पर 68 वर्षीय पत्नी सीमा मुमताज हसन के साथ गए थे। उन्हें हज यात्रा के तय शेड्यूल के अनुसार 17 जुलाई को भारत वापस लौटना था।

जबलपुर के हज यात्री की मौत की सूचना

हज कमेटी के अफसरों ने बताया कि जबलपुर से हज यात्रा पर गए एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। लेकिन, संबंधित की मृत्यु के बारे में अब तक सऊदी स्थित दफ्तर के अफसरों ने पुष्टि नहीं की है। कमेटी सऊदी में अफसरों के संपर्क कर रही है, जिससे स्थिति स्पष्ट की जा सके।

छतरपुर की राबिया शहडोल के ग्रुप में गई थी

हज कमेटी के अफसरों ने बताया कि छतरपुर की रहने वाली राबिया बेगम की 16 जून को मक्का में मौत हो गई। उन्होंने 4 जून को मुंबई से हज के लिए रवाना हुई थी। राबिया बेगम छतरपुर के बिजावर के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली थी। हज यात्रा पर वह शहडोल की साथी सफीना बेगम और तुफैल अहमद खान के साथ गई थी।




Chhatarpur News: दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार, कलेक्टर ने आरोपी को किया निलंबित

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी एक सरकारी कर्मचारी है और टीवी अस्पताल में पदस्थ था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बच्ची के चिल्लाने-रोने की अवाज आई तो वह मौके पर पहुंची और आरोपी से बच्ची को छुड़ाया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। उधर, आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। वहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।




Chhatarpur News: किश्त चुकाकर लौट रहे मां-बेटे की मवेशी से टक्कर, मां की मौत, बेटा भर्तीChhatarpur News:

हादसे में मां की मौत।

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले मां-बेटे छतरपुर मोटरसाइकिल की किश्त जमा करने आए थे। लौटते समय हमा के पास मवेशियों से उनकी बाइक टकरा गई जिससे मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गढीमलहरा के वार्ड क्रमांक 15 में रहने  वाली फूलाबाई अहिरवार पति पूरन अहिरवार (45) अपने पुत्र शनि अहिरवार (22) के साथ छतरपुर मोटरसाइकिल की लोन की किश्त जमा करने आई थी। किश्त जमा करने के बाद जब मां-बेटे वापस लौट रहे थे तभी हमा के पास उनकी बाइक वहां खड़े मवेशियों के झुंड से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों को एबुंलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूलाबाई अहिरवार को मृत घोषित कर दिया जबकि शनि अहिरवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।




Chhatarpur : छतरपुर में 2023 मप्र विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

BSP leader shot dead in Chhatarpur who contested 2023 MP Assembly polls

सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के एसपी अमित सांघी ने बताया कि बसपा नेता महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मारी गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्या की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ईशानगर कस्बे के रहने वाले महेंद्र गुप्ता ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें 10,400 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर रहे। बताया गया है कि गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।

सुरक्षा गार्ड के जवाबी कार्रवाई करने से पहले हमलावर फरार

बसपा नेता के निजी सुरक्षा गार्ड अब्दुल मंसूरी ने कहा कि एक व्यक्ति बाइक से आया और उन्हें गोली मार दी। मंसूरी ने कहा कि वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए अपनी राइफल लोड ही कर रहे थे, तब तक हमलावर भाग गया। उन्होंने हमलावर को देखा है और उसे पहचान सकते हैं।